झालावाड़ के पीपलोदी में शनिवार को पीपलोदी दुखान्तिका की प्रथम बरसी पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं विद्यालय वाटिका में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। प्रातः विद्यालय पहुंचे जिला कलक्टर ने प्रार्थना सभा में भाग लिया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई व शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। समारोह के दौरान गत शैक्षणिक सत्र में कक्षा 1 से 8 तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 24 मेधावी विद्यार्थियों को क्रमशः ₹5,000, ₹3,000 और ₹2,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को स्कूल बैग तथा भामाशाह के सहयोग से चरणपादुकाएं वितरित की गईं। इसके बाद विद्यालय वाटिका में दिवंगत विद्यार्थियों की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान 'रघुपति राघव राजा राम' एवं 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' प्रार्थनाओं का सामूहिक गायन किया गया और पुनः दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत विद्यार्थियों के अभिभावकों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई तथा समापन पर सभी बच्चों को फल बांटे गए। कार्यक्रम में मनोहरथाना विधायक गोविंद रानीपुरिया, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया, उप वन संरक्षक सागर पंवार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभूदयाल मीणा, उपखंड अधिकारी मनोहर थाना पुष्कर कुमार मित्तल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कल्याणमल वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) हेमराज पारेता, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) पवन पाटीदार, विकास अधिकारी कंचन बोहरा, तहसीलदार मनोहर थाना माधोलाल बैरवा एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
झालावाड़ के पीपलोदी में शनिवार को पीपलोदी दुखान्तिका की प्रथम बरसी पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं विद्यालय वाटिका में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। प्रातः विद्यालय पहुंचे जिला कलक्टर ने प्रार्थना सभा में भाग लिया और विद्यार्थियों
से संवाद कर उनकी पढ़ाई व शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। समारोह के दौरान गत शैक्षणिक सत्र में कक्षा 1 से 8 तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 24 मेधावी विद्यार्थियों को क्रमशः ₹5,000, ₹3,000 और ₹2,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को स्कूल बैग तथा भामाशाह के सहयोग से चरणपादुकाएं वितरित की गईं। इसके बाद विद्यालय वाटिका में
दिवंगत विद्यार्थियों की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान 'रघुपति राघव राजा राम' एवं 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' प्रार्थनाओं का सामूहिक गायन किया गया और पुनः दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत विद्यार्थियों के अभिभावकों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई तथा समापन पर सभी बच्चों को फल बांटे गए। कार्यक्रम में मनोहरथाना विधायक गोविंद रानीपुरिया, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार
बुडानिया, उप वन संरक्षक सागर पंवार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभूदयाल मीणा, उपखंड अधिकारी मनोहर थाना पुष्कर कुमार मित्तल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कल्याणमल वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) हेमराज पारेता, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) पवन पाटीदार, विकास अधिकारी कंचन बोहरा, तहसीलदार मनोहर थाना माधोलाल बैरवा एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
- मंदसौर के शामगढ़ स्थित मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में 'किसान माह' का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक श्री अर्पित जैन ने किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी और बैंकिंग ऋण योजनाओं की जानकारी दी। इनमें किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन कृषि सावधि ऋण, कृषि वाहन एवं कृषि उपकरण ऋण, किसान घर ऋण के साथ-साथ मुर्गी पालन और मत्स्य पालन ऋण योजनाएं शामिल रहीं। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विरेंद्र फ़िडौदा उपस्थित रहे। इसके साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक धरमप्रताप सिंह राठौड़, उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिग्दर्शक सिंह जादोन और वरिष्ठ प्रबंधक सागर कटारिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मेघराज मीना, जितेन्द्र कुमार मीना, रक्षिता कर्मावत, प्रिया दानगढ़, शादाब खान, अशोक बामनिया, ईश्वर गुर्जर, सरपंच जीतेन्द्र कुमार पाटीदार, अर्जुन सिंह और मोईन अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।1
- नीट परीक्षा विवाद और देशभर में छात्रों के तीखे आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को देश का नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है और उन्होंने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। इस इस्तीफे के बाद नए भारत की एक अभूतपूर्व तस्वीर सामने आई है, जहाँ लोग किसी राजनीतिक नेता के पीछे चलने के बजाय अपने अधिकारों और भविष्य के लक्ष्य के लिए बिना किसी नेता के एकजुट हुए हैं। देश में बनी इस जन-एकजुटता को पूरी दुनिया स्टडी कर रही है।1
- झालावाड़ जिले के पिपलिया खेड़ा बालाजी धर्मशाला में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय दांगी समाज की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से काली तलाई निवासी श्री मनोहर लाल दांगी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, कर्मचारी वर्ग और विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। मनोनयन के पश्चात उपस्थित समाज बंधुओं ने पुष्पमाला पहनाकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बैठक के दौरान समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान पर विस्तार से मंथन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लालजी दांगी, उप प्रमुख श्री भागचंद दांगी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पूरीलाल दांगी, युवा संघ प्रदेश अध्यक्ष श्री बालचंद दांगी (एडवोकेट), पूर्व सरपंच श्री राधेश्याम जी, कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष श्री डालचंद दांगी, युवा संघ जिला अध्यक्ष श्री बद्रीलाल दांगी, युवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर दांगी, श्री सुभाष दांगी (एडवोकेट), कर्मचारी संघ के श्री रामबाबू दांगी, श्री दिनेश दांगी, श्री घनश्याम दांगी, श्री पन्नालाल दांगी, भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री श्री कालूलाल दांगी तथा पूर्व सरपंच श्री मांगीलाल दांगी (गर्दनखेड़ी) सहित अनेक वर्तमान एवं पूर्व सरपंच और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अपने संबोधन में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री मनोहर लाल दांगी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सबको साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक एकता, युवाओं के मार्गदर्शन, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के प्रोत्साहन तथा सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के संकल्प के साथ हुआ।3
- नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शाजापुर जिले के ग्राम मोहना के समाजसेवी राहुल झगोटिया ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।1
- उज्जैन के नागदा में गंदे पानी की समस्या को लेकर स्थानीय नगर निकाय की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गंदे पानी की व्यवस्था और इसके निस्तारण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर उदासीनता देखी जा रही है, जिससे क्षेत्र में स्थिति प्रभावित हो रही है।1
- राष्ट्रपति मुर्मु ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार प्रह्लाद जोशी को सौंप दिया है। मंत्रालय की यह अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रह्लाद जोशी की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना जिले के होमगार्ड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की, जहाँ उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरियों के अवसर प्रदान करने के विषय में अपनी सरकार के संकल्प को दोहराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।1
- पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है। अमित शाह ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अपने पद से इस्तीफा इसी भावना को दर्शाता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के विरुद्ध आवश्यक सुधारों के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। इस दौरान अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान की कई उपलब्धियों को भी गिनवाया।1