logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झालावाड़ जिले के पिपलिया खेड़ा बालाजी धर्मशाला में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय दांगी समाज की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से काली तलाई निवासी श्री मनोहर लाल दांगी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, कर्मचारी वर्ग और विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। मनोनयन के पश्चात उपस्थित समाज बंधुओं ने पुष्पमाला पहनाकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बैठक के दौरान समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान पर विस्तार से मंथन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लालजी दांगी, उप प्रमुख श्री भागचंद दांगी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पूरीलाल दांगी, युवा संघ प्रदेश अध्यक्ष श्री बालचंद दांगी (एडवोकेट), पूर्व सरपंच श्री राधेश्याम जी, कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष श्री डालचंद दांगी, युवा संघ जिला अध्यक्ष श्री बद्रीलाल दांगी, युवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर दांगी, श्री सुभाष दांगी (एडवोकेट), कर्मचारी संघ के श्री रामबाबू दांगी, श्री दिनेश दांगी, श्री घनश्याम दांगी, श्री पन्नालाल दांगी, भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री श्री कालूलाल दांगी तथा पूर्व सरपंच श्री मांगीलाल दांगी (गर्दनखेड़ी) सहित अनेक वर्तमान एवं पूर्व सरपंच और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अपने संबोधन में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री मनोहर लाल दांगी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सबको साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक एकता, युवाओं के मार्गदर्शन, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के प्रोत्साहन तथा सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के संकल्प के साथ हुआ।

19 hrs ago
user_Mukesh Mehar
Mukesh Mehar
Farmer रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
19 hrs ago
f8e021ab-8322-4874-8422-56f030ccdb7d

झालावाड़ जिले के पिपलिया खेड़ा बालाजी धर्मशाला में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय दांगी समाज की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से काली तलाई निवासी श्री मनोहर लाल दांगी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, कर्मचारी वर्ग और विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। मनोनयन के पश्चात उपस्थित समाज बंधुओं ने पुष्पमाला पहनाकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बैठक के दौरान समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान पर विस्तार से

68e09546-78d5-4806-8bd5-f97dba4b6282

मंथन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लालजी दांगी, उप प्रमुख श्री भागचंद दांगी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पूरीलाल दांगी, युवा संघ प्रदेश अध्यक्ष श्री बालचंद दांगी (एडवोकेट), पूर्व सरपंच श्री राधेश्याम जी, कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष श्री डालचंद दांगी, युवा संघ जिला अध्यक्ष श्री बद्रीलाल दांगी, युवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर दांगी, श्री सुभाष दांगी (एडवोकेट), कर्मचारी संघ के श्री रामबाबू दांगी, श्री दिनेश दांगी, श्री घनश्याम दांगी, श्री पन्नालाल दांगी, भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री श्री कालूलाल दांगी तथा पूर्व सरपंच श्री मांगीलाल

दांगी (गर्दनखेड़ी) सहित अनेक वर्तमान एवं पूर्व सरपंच और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अपने संबोधन में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री मनोहर लाल दांगी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सबको साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक एकता, युवाओं के मार्गदर्शन, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के प्रोत्साहन तथा सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के संकल्प के साथ हुआ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना जिले के होमगार्ड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की, जहाँ उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरियों के अवसर प्रदान करने के विषय में अपनी सरकार के संकल्प को दोहराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
    1
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना जिले के होमगार्ड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की, जहाँ उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरियों के अवसर प्रदान करने के विषय में अपनी सरकार के संकल्प को दोहराया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
    user_लोक जीविका न्यूज
    लोक जीविका न्यूज
    Newspaper publisher जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। इसी कड़ी में आज प्रदेश में 14,000 करोड़ की लागत से निर्मित 370 सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सुसनेर के सांदीपनि विद्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ उपस्थित लोगों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से वर्चुअली लोकार्पण का प्रसारण देखा।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। इसी कड़ी में आज प्रदेश में 14,000 करोड़ की लागत से निर्मित 370 सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर सुसनेर के सांदीपनि विद्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ उपस्थित लोगों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से वर्चुअली लोकार्पण का प्रसारण देखा।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सुसनेर में डग रोड पर उप जेल के पीछे 31 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से तैयार हुए नए और हाईटेक 'सांदीपनि सीएम राइज स्कूल' का शनिवार दोपहर 3 बजे भव्य लोकार्पण हुआ। जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने वर्चुअली इस अत्याधुनिक भवन की सौगात दी। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। रंग-बिरंगी सजावट के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस नए अत्याधुनिक भवन के शुरू होने से अब बच्चों को डिजिटल और वर्ल्ड क्लास पढ़ाई की सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य पुनीत शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    1
    सुसनेर में डग रोड पर उप जेल के पीछे 31 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से तैयार हुए नए और हाईटेक 'सांदीपनि सीएम राइज स्कूल' का शनिवार दोपहर 3 बजे भव्य लोकार्पण हुआ। जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने वर्चुअली इस अत्याधुनिक भवन की सौगात दी। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

रंग-बिरंगी सजावट के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस नए अत्याधुनिक भवन के शुरू होने से अब बच्चों को डिजिटल और वर्ल्ड क्लास पढ़ाई की सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य पुनीत शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मंदसौर में हुए एक हादसे में 17 वर्षीय किशोरी डूब गई। इस दुखद घटना के सामने आने के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
    1
    मंदसौर में हुए एक हादसे में 17 वर्षीय किशोरी डूब गई। इस दुखद घटना के सामने आने के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मंदसौर के शामगढ़ स्थित मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में 'किसान माह' का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक श्री अर्पित जैन ने किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी और बैंकिंग ऋण योजनाओं की जानकारी दी। इनमें किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन कृषि सावधि ऋण, कृषि वाहन एवं कृषि उपकरण ऋण, किसान घर ऋण के साथ-साथ मुर्गी पालन और मत्स्य पालन ऋण योजनाएं शामिल रहीं। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विरेंद्र फ़िडौदा उपस्थित रहे। इसके साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक धरमप्रताप सिंह राठौड़, उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिग्दर्शक सिंह जादोन और वरिष्ठ प्रबंधक सागर कटारिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मेघराज मीना, जितेन्द्र कुमार मीना, रक्षिता कर्मावत, प्रिया दानगढ़, शादाब खान, अशोक बामनिया, ईश्वर गुर्जर, सरपंच जीतेन्द्र कुमार पाटीदार, अर्जुन सिंह और मोईन अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।
    1
    मंदसौर के शामगढ़ स्थित मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में 'किसान माह' का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक श्री अर्पित जैन ने किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी और बैंकिंग ऋण योजनाओं की जानकारी दी। इनमें किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन कृषि सावधि ऋण, कृषि वाहन एवं कृषि उपकरण ऋण, किसान घर ऋण के साथ-साथ मुर्गी पालन और मत्स्य पालन ऋण योजनाएं शामिल रहीं।

इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विरेंद्र फ़िडौदा उपस्थित रहे। इसके साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक धरमप्रताप सिंह राठौड़, उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिग्दर्शक सिंह जादोन और वरिष्ठ प्रबंधक सागर कटारिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मेघराज मीना, जितेन्द्र कुमार मीना, रक्षिता कर्मावत, प्रिया दानगढ़, शादाब खान, अशोक बामनिया, ईश्वर गुर्जर, सरपंच जीतेन्द्र कुमार पाटीदार, अर्जुन सिंह और मोईन अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • झालावाड़ के पीपलोदी में शनिवार को पीपलोदी दुखान्तिका की प्रथम बरसी पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं विद्यालय वाटिका में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। प्रातः विद्यालय पहुंचे जिला कलक्टर ने प्रार्थना सभा में भाग लिया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई व शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। समारोह के दौरान गत शैक्षणिक सत्र में कक्षा 1 से 8 तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 24 मेधावी विद्यार्थियों को क्रमशः ₹5,000, ₹3,000 और ₹2,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को स्कूल बैग तथा भामाशाह के सहयोग से चरणपादुकाएं वितरित की गईं। इसके बाद विद्यालय वाटिका में दिवंगत विद्यार्थियों की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान 'रघुपति राघव राजा राम' एवं 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' प्रार्थनाओं का सामूहिक गायन किया गया और पुनः दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत विद्यार्थियों के अभिभावकों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई तथा समापन पर सभी बच्चों को फल बांटे गए। कार्यक्रम में मनोहरथाना विधायक गोविंद रानीपुरिया, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया, उप वन संरक्षक सागर पंवार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभूदयाल मीणा, उपखंड अधिकारी मनोहर थाना पुष्कर कुमार मित्तल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कल्याणमल वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) हेमराज पारेता, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) पवन पाटीदार, विकास अधिकारी कंचन बोहरा, तहसीलदार मनोहर थाना माधोलाल बैरवा एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    4
    झालावाड़ के पीपलोदी में शनिवार को पीपलोदी दुखान्तिका की प्रथम बरसी पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं विद्यालय वाटिका में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। प्रातः विद्यालय पहुंचे जिला कलक्टर ने प्रार्थना सभा में भाग लिया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई व शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया।

समारोह के दौरान गत शैक्षणिक सत्र में कक्षा 1 से 8 तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 24 मेधावी विद्यार्थियों को क्रमशः ₹5,000, ₹3,000 और ₹2,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को स्कूल बैग तथा भामाशाह के सहयोग से चरणपादुकाएं वितरित की गईं। इसके बाद विद्यालय वाटिका में दिवंगत विद्यार्थियों की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान 'रघुपति राघव राजा राम' एवं 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' प्रार्थनाओं का सामूहिक गायन किया गया और पुनः दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत विद्यार्थियों के अभिभावकों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई तथा समापन पर सभी बच्चों को फल बांटे गए।

कार्यक्रम में मनोहरथाना विधायक गोविंद रानीपुरिया, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया, उप वन संरक्षक सागर पंवार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभूदयाल मीणा, उपखंड अधिकारी मनोहर थाना पुष्कर कुमार मित्तल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कल्याणमल वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) हेमराज पारेता, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) पवन पाटीदार, विकास अधिकारी कंचन बोहरा, तहसीलदार मनोहर थाना माधोलाल बैरवा एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_धरम सिंह
    धरम सिंह
    TV News Anchor डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • कोटा में घोड़े वाले बाबा चौराहे के पास स्थित एक शोरूम में भयंकर आग लग गई है।
    1
    कोटा में घोड़े वाले बाबा चौराहे के पास स्थित एक शोरूम में भयंकर आग लग गई है।
    user_Rakesh Nagar
    Rakesh Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.