logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा में घोड़े वाले बाबा चौराहे के पास स्थित एक शोरूम में भयंकर आग लग गई है।

20 hrs ago
user_Rakesh Nagar
Rakesh Nagar
Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
20 hrs ago

कोटा में घोड़े वाले बाबा चौराहे के पास स्थित एक शोरूम में भयंकर आग लग गई है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झालावाड़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय कॉलोनी फॉरेस्ट रोड (गांवघेर-नया तालाब इलाका) पर विद्युत पोल से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे किराना दुकान में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में दुकान के बाहर खड़ी दो मासूम बच्चियां गरिमा और कोमल गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि एक महिला को भी चोटें आई हैं। हादसे में दोनों बालिकाओं के पैर में फ्रैक्चर हुए हैं और परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उनकी गंभीर स्थिति में उपचार चल रहा है। इस दुर्घटना में किराना दुकान का शटर और सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है, वहीं यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दुर्घटना का कारण ट्रैक्टर में क्षमता से अधिक वजन होना बताया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट के पोल भरे हुए थे, जो ट्रॉली से 4 फीट आगे और 4 फीट पीछे तक बाहर लटके हुए थे। मोहल्लेवासियों के अनुसार, इस रोड पर सीमेंट का गोदाम होने के कारण बड़े-बड़े ट्रक-ट्रॉले खड़े रहते हैं और मोड़ पर हादसों का खतरा बना रहता है। आज भी मोड़ पर ट्रक खड़ा होने की वजह से ही ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह दुकान में जा घुसा। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉक्टर साजिद खान जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछी और परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया है।
    3
    झालावाड़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय कॉलोनी फॉरेस्ट रोड (गांवघेर-नया तालाब इलाका) पर विद्युत पोल से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे किराना दुकान में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में दुकान के बाहर खड़ी दो मासूम बच्चियां गरिमा और कोमल गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि एक महिला को भी चोटें आई हैं। हादसे में दोनों बालिकाओं के पैर में फ्रैक्चर हुए हैं और परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उनकी गंभीर स्थिति में उपचार चल रहा है। इस दुर्घटना में किराना दुकान का शटर और सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है, वहीं यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

दुर्घटना का कारण ट्रैक्टर में क्षमता से अधिक वजन होना बताया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट के पोल भरे हुए थे, जो ट्रॉली से 4 फीट आगे और 4 फीट पीछे तक बाहर लटके हुए थे। मोहल्लेवासियों के अनुसार, इस रोड पर सीमेंट का गोदाम होने के कारण बड़े-बड़े ट्रक-ट्रॉले खड़े रहते हैं और मोड़ पर हादसों का खतरा बना रहता है। आज भी मोड़ पर ट्रक खड़ा होने की वजह से ही ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह दुकान में जा घुसा।

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉक्टर साजिद खान जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछी और परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया है।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • झालावाड़ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से राष्ट्रपति के नाम एडीएम कमल कुमार को ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें युवाओं के हितों की रक्षा, परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार तथा हालिया छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि देश का युवा आज शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता तथा रोजगार के अवसरों को लेकर गंभीर चिंता में है। हालिया घटनाओं और छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई ने भी कई सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की न्यायोचित मांगों पर संवेदनशीलता से निर्णय लिया जाना आवश्यक है, और आंदोलन से संबंधित परिस्थितियों में जान गंवाने वाले प्रत्येक छात्र के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए।
    1
    झालावाड़ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से राष्ट्रपति के नाम एडीएम कमल कुमार को ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें युवाओं के हितों की रक्षा, परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार तथा हालिया छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया है कि देश का युवा आज शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता तथा रोजगार के अवसरों को लेकर गंभीर चिंता में है। हालिया घटनाओं और छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई ने भी कई सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की न्यायोचित मांगों पर संवेदनशीलता से निर्णय लिया जाना आवश्यक है, और आंदोलन से संबंधित परिस्थितियों में जान गंवाने वाले प्रत्येक छात्र के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से आखिरकार इस्तीफा दे दिया है। नीट छात्र शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। पद से इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वे पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि उनका सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से आखिरकार इस्तीफा दे दिया है। नीट छात्र शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

पद से इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वे पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि उनका सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है।
    user_छीपाबड़ौद न्यूज 🗞️
    छीपाबड़ौद न्यूज 🗞️
    Computer consultant छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • बारां जिले के केलवाड़ा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में युवाओं के मतदाता पंजीयन और जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) बालमुकुंद असावा तथा सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) का पुनर्गठन किया गया। स्वीप प्रभारी अमित भार्गव ने नवगठित कार्यकारिणी को लोकतंत्र सशक्तिकरण और मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश के लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी होते हैं, जो स्वयं संविधान, कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों को समझते हुए समाज को मतदान के प्रति जागरूक करते हैं। प्रभारी अमित भार्गव ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 17 प्लस के युवाओं को मतदाता सूची में पंजीयन कराने की सुविधा दी गई है। कार्यक्रम में भावी मतदाताओं को ईसीआई नेट ऐप से ऑनलाइन पंजीकरण करने, ईपिक नंबर, बार या क्यूआर कोड और मोबाइल नंबर की मदद से मतदाता सूची में नाम व मतदान केंद्र का पता लगाने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को लोकसभा चुनाव 2019 की फिल्म दिखाई गई और उन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनीष कुमार नागर, ईएलसी प्रभारी हरिओम राठौर, सहायक प्रभारी भगवान सिंह, स्वीप सदस्य रामचरण मीणा, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
    1
    बारां जिले के केलवाड़ा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में युवाओं के मतदाता पंजीयन और जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) बालमुकुंद असावा तथा सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) का पुनर्गठन किया गया। स्वीप प्रभारी अमित भार्गव ने नवगठित कार्यकारिणी को लोकतंत्र सशक्तिकरण और मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश के लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी होते हैं, जो स्वयं संविधान, कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों को समझते हुए समाज को मतदान के प्रति जागरूक करते हैं।

प्रभारी अमित भार्गव ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 17 प्लस के युवाओं को मतदाता सूची में पंजीयन कराने की सुविधा दी गई है। कार्यक्रम में भावी मतदाताओं को ईसीआई नेट ऐप से ऑनलाइन पंजीकरण करने, ईपिक नंबर, बार या क्यूआर कोड और मोबाइल नंबर की मदद से मतदाता सूची में नाम व मतदान केंद्र का पता लगाने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को लोकसभा चुनाव 2019 की फिल्म दिखाई गई और उन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनीष कुमार नागर, ईएलसी प्रभारी हरिओम राठौर, सहायक प्रभारी भगवान सिंह, स्वीप सदस्य रामचरण मीणा, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
    user_विरेन्द्र कुमारशर्मा
    विरेन्द्र कुमारशर्मा
    अटरू, बारां, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • कोटा में घोड़े वाले बाबा चौराहे के पास स्थित एक शोरूम में भयंकर आग लग गई है।
    1
    कोटा में घोड़े वाले बाबा चौराहे के पास स्थित एक शोरूम में भयंकर आग लग गई है।
    user_Rakesh Nagar
    Rakesh Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.