झालावाड़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय कॉलोनी फॉरेस्ट रोड (गांवघेर-नया तालाब इलाका) पर विद्युत पोल से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे किराना दुकान में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में दुकान के बाहर खड़ी दो मासूम बच्चियां गरिमा और कोमल गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि एक महिला को भी चोटें आई हैं। हादसे में दोनों बालिकाओं के पैर में फ्रैक्चर हुए हैं और परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उनकी गंभीर स्थिति में उपचार चल रहा है। इस दुर्घटना में किराना दुकान का शटर और सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है, वहीं यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दुर्घटना का कारण ट्रैक्टर में क्षमता से अधिक वजन होना बताया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट के पोल भरे हुए थे, जो ट्रॉली से 4 फीट आगे और 4 फीट पीछे तक बाहर लटके हुए थे। मोहल्लेवासियों के अनुसार, इस रोड पर सीमेंट का गोदाम होने के कारण बड़े-बड़े ट्रक-ट्रॉले खड़े रहते हैं और मोड़ पर हादसों का खतरा बना रहता है। आज भी मोड़ पर ट्रक खड़ा होने की वजह से ही ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह दुकान में जा घुसा। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉक्टर साजिद खान जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछी और परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया है।
झालावाड़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय कॉलोनी फॉरेस्ट रोड (गांवघेर-नया तालाब इलाका) पर विद्युत पोल से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे किराना दुकान में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में दुकान के बाहर खड़ी दो मासूम बच्चियां गरिमा और कोमल गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि एक महिला को भी चोटें आई हैं। हादसे में दोनों बालिकाओं के पैर में फ्रैक्चर हुए हैं और परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, जहां
उनकी गंभीर स्थिति में उपचार चल रहा है। इस दुर्घटना में किराना दुकान का शटर और सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है, वहीं यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दुर्घटना का कारण ट्रैक्टर में क्षमता से अधिक वजन होना बताया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट के पोल भरे हुए थे, जो ट्रॉली से 4 फीट आगे और 4 फीट पीछे तक बाहर लटके हुए थे। मोहल्लेवासियों के अनुसार, इस रोड पर सीमेंट का
गोदाम होने के कारण बड़े-बड़े ट्रक-ट्रॉले खड़े रहते हैं और मोड़ पर हादसों का खतरा बना रहता है। आज भी मोड़ पर ट्रक खड़ा होने की वजह से ही ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह दुकान में जा घुसा। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉक्टर साजिद खान जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछी और परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया है।
- झालावाड़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय कॉलोनी फॉरेस्ट रोड (गांवघेर-नया तालाब इलाका) पर विद्युत पोल से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे किराना दुकान में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में दुकान के बाहर खड़ी दो मासूम बच्चियां गरिमा और कोमल गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि एक महिला को भी चोटें आई हैं। हादसे में दोनों बालिकाओं के पैर में फ्रैक्चर हुए हैं और परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उनकी गंभीर स्थिति में उपचार चल रहा है। इस दुर्घटना में किराना दुकान का शटर और सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है, वहीं यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दुर्घटना का कारण ट्रैक्टर में क्षमता से अधिक वजन होना बताया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट के पोल भरे हुए थे, जो ट्रॉली से 4 फीट आगे और 4 फीट पीछे तक बाहर लटके हुए थे। मोहल्लेवासियों के अनुसार, इस रोड पर सीमेंट का गोदाम होने के कारण बड़े-बड़े ट्रक-ट्रॉले खड़े रहते हैं और मोड़ पर हादसों का खतरा बना रहता है। आज भी मोड़ पर ट्रक खड़ा होने की वजह से ही ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह दुकान में जा घुसा। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉक्टर साजिद खान जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछी और परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया है।3
- झालावाड़ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से राष्ट्रपति के नाम एडीएम कमल कुमार को ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें युवाओं के हितों की रक्षा, परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार तथा हालिया छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि देश का युवा आज शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता तथा रोजगार के अवसरों को लेकर गंभीर चिंता में है। हालिया घटनाओं और छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई ने भी कई सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की न्यायोचित मांगों पर संवेदनशीलता से निर्णय लिया जाना आवश्यक है, और आंदोलन से संबंधित परिस्थितियों में जान गंवाने वाले प्रत्येक छात्र के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए।1
- झालावाड़ के कुष्मांडा माता मंदिर परिसर में भारतीय किसान संघ की जिला मासिक बैठक जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि आगामी वर्ष में देशभर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर महिला और पुरुष किसानों को संगठन से जोड़ा जाएगा। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष राममूर्ति मीणा ने जानकारी दी कि 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर दिल्ली में अखिल भारतीय स्तर पर एक लाख महिला किसानों का विराट सम्मेलन आयोजित होगा, जिसके लिए जिलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में प्रांत मंत्री एवं झालावाड़ जिला प्रभारी जगदीश खाती ने फसल बीमा राशि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में खरीफ फसल खराब होने के बाद झालावाड़ जिले के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लगभग ₹260 करोड़ स्वीकृत हुए थे, लेकिन आज भी किसानों के खातों में ₹170 करोड़ की राशि नहीं पहुंची है। इसी अन्याय के विरोध में बकानी तहसील मुख्यालय पर 13 से 16 जुलाई 2026 तक महापड़ाव आयोजित किया गया था, जहां 16 जुलाई की रात अतिरिक्त जिला कलेक्टर कमल सिंह यादव ने चार दिनों में राशि जमा कराने का लिखित आश्वासन दिया था। इसके बावजूद क्लेम न मिलने पर संगठन ने चेतावनी दी है कि उपेक्षा जारी रहने पर जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा कोटा संभाग के संरक्षक सीताराम नागर ने खानपुर तहसील स्थित हरिश्चंद्र सिंचाई परियोजना के तहत कालीसिंध नदी पर बने जर्जर बांध की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राधेश्याम गुर्जर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं और यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो किसान सड़कों पर उतरेंगे। बैठक का संचालन जिला मंत्री कालूराम दांगी ने किया और इसमें कोटा संभाग उपाध्यक्ष धन सिंह गुर्जर सहित कई पदाधिकारी और किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।3
- यह एक छात्र और उसके माता-पिता से जुड़ी 'अस्थि कलश' शीर्षक की कहानी की प्रस्तुति है।1
- कोटा के एमबीएस अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उस वक्त गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब अस्पताल के पुराने भवन में मरीजों और उनके परिजनों के बीच से एक स्कूटी बेखौफ दौड़ती हुई निकल गई। यह स्कूटी न्यूरो, कैंसर और आई वार्ड की तरफ जाने वाले रास्ते तक पहुंच गई, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने स्कूटी चालक को रोका तो सही, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई किए बिना केवल बाहर जाने के लिए कह कर छोड़ दिया। इस मामले में एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि यह घटना उनके संज्ञान में आ चुकी है। उन्होंने कहा कि ओपीडी के समय कैंसर वार्ड की तरफ का गेट खोला जाता है और संभवतः स्कूटी उसी रास्ते से अंदर दाखिल हुई थी। इस लापरवाही के बाद अब सभी सुरक्षा गार्डों को स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं।1
- राजस्थान के झालावाड़ जिले के रायपुर में मनोहर लाल दांगी को अखिल भारतीय क्षत्रिय दांगी समाज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।2
- झालावाड़ शहर में शुक्रवार दोपहर नया तालाब के पास विद्युत पोल से लदा एक बेकाबू ट्रैक्टर किराने की दुकान में जा घुसा। हादसे के समय दुकान के काउंटर के बाहर खड़ी होकर सामान खरीद रही दो मासूम बेटियां ट्रैक्टर और काउंटर के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में गांवघेर निवासी 12 वर्षीय कोमल (पुत्री सुरेश) और 6 वर्षीय गरिमा (पुत्री शंभू गुर्जर) शामिल हैं। इस दौरान दुकान पर मौजूद महिला दुकानदार को भी मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि एक ठेकेदारी फर्म का ट्रैक्टर विद्युत पोल लेकर नया तालाब की ओर आ रहा था। चढ़ाई के दौरान अत्यधिक लोड होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और चालक द्वारा तेज एक्सीलेटर देने पर फिसलकर सीधे दुकान में घुस गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया, जहां कोमल की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू और सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जबकि गरिमा की मेडिकल जांचें कराई जा रही हैं। गरिमा के परिजनों ने बताया कि वह दुकान पर कुरकुरे लेने गई थी। वहीं, अस्पताल में भर्ती कोमल की दादी ने बताया कि उसकी मां का पिछले दशहरे पर निधन हो गया था और पिता मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक देखने में नाबालिग लग रहा था, जो हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर में मौजूद तीन अन्य लोगों के साथ वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।1