logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झालावाड़ शहर में शुक्रवार दोपहर नया तालाब के पास विद्युत पोल से लदा एक बेकाबू ट्रैक्टर किराने की दुकान में जा घुसा। हादसे के समय दुकान के काउंटर के बाहर खड़ी होकर सामान खरीद रही दो मासूम बेटियां ट्रैक्टर और काउंटर के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में गांवघेर निवासी 12 वर्षीय कोमल (पुत्री सुरेश) और 6 वर्षीय गरिमा (पुत्री शंभू गुर्जर) शामिल हैं। इस दौरान दुकान पर मौजूद महिला दुकानदार को भी मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि एक ठेकेदारी फर्म का ट्रैक्टर विद्युत पोल लेकर नया तालाब की ओर आ रहा था। चढ़ाई के दौरान अत्यधिक लोड होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और चालक द्वारा तेज एक्सीलेटर देने पर फिसलकर सीधे दुकान में घुस गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया, जहां कोमल की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू और सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जबकि गरिमा की मेडिकल जांचें कराई जा रही हैं। गरिमा के परिजनों ने बताया कि वह दुकान पर कुरकुरे लेने गई थी। वहीं, अस्पताल में भर्ती कोमल की दादी ने बताया कि उसकी मां का पिछले दशहरे पर निधन हो गया था और पिता मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक देखने में नाबालिग लग रहा था, जो हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर में मौजूद तीन अन्य लोगों के साथ वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

22 hrs ago
user_Ravindra Singh
Ravindra Singh
पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
22 hrs ago

झालावाड़ शहर में शुक्रवार दोपहर नया तालाब के पास विद्युत पोल से लदा एक बेकाबू ट्रैक्टर किराने की दुकान में जा घुसा। हादसे के समय दुकान के काउंटर के बाहर खड़ी होकर सामान खरीद रही दो मासूम बेटियां ट्रैक्टर और काउंटर के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में गांवघेर निवासी 12 वर्षीय कोमल (पुत्री सुरेश) और 6 वर्षीय गरिमा (पुत्री शंभू गुर्जर) शामिल हैं। इस दौरान दुकान पर मौजूद महिला दुकानदार को भी मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि एक ठेकेदारी फर्म का ट्रैक्टर विद्युत पोल लेकर नया तालाब की ओर आ रहा था। चढ़ाई के दौरान अत्यधिक लोड होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और चालक द्वारा तेज एक्सीलेटर देने पर फिसलकर सीधे दुकान में घुस गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया, जहां कोमल की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू और सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जबकि गरिमा की मेडिकल जांचें कराई जा रही हैं। गरिमा के परिजनों ने बताया कि वह दुकान पर कुरकुरे लेने गई थी। वहीं, अस्पताल में भर्ती कोमल की दादी ने बताया कि उसकी मां का पिछले दशहरे पर निधन हो गया था और पिता मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक देखने में नाबालिग लग रहा था, जो हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर में मौजूद तीन अन्य लोगों के साथ वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मंदसौर जिले के बरखेड़ा गंगासा में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा मामला सामने आया है। इसमें बरखेड़ा गंगासा क्षेत्र के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के विषय को लेकर विधायक चंद्रसिंह की मौजूदगी और पहल देखने को मिली है।
    1
    मंदसौर जिले के बरखेड़ा गंगासा में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा मामला सामने आया है। इसमें बरखेड़ा गंगासा क्षेत्र के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के विषय को लेकर विधायक चंद्रसिंह की मौजूदगी और पहल देखने को मिली है।
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    18 min ago
  • मंदसौर जिले के शामगढ़ में रविवार सुबह जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने नगर में साइकिल चलाकर नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाई। 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान के तहत उन्होंने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा की शुरुआत की और साइकिलिस्ट यूथ के साथ मिलकर नगर का भ्रमण किया। इस भव्य आयोजन के दौरान उन्होंने नगर की जनता को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और नशे के दुष्परिणामों के विषय में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के इस अभियान का नगर की जनता ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके अभिनंदन किया। कार्यक्रम में गरोठ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम स्नेही मिश्रा, सीतामऊ के एसडीओपी दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्र सहित नगर परिषद अध्यक्ष, साइकिल यूथ, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वुमन पावर सोसायटी की महिला पदाधिकारी और गायत्री परिवार संस्थाओं के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    मंदसौर जिले के शामगढ़ में रविवार सुबह जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने नगर में साइकिल चलाकर नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाई। 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान के तहत उन्होंने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा की शुरुआत की और साइकिलिस्ट यूथ के साथ मिलकर नगर का भ्रमण किया। इस भव्य आयोजन के दौरान उन्होंने नगर की जनता को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और नशे के दुष्परिणामों के विषय में जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक के इस अभियान का नगर की जनता ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके अभिनंदन किया। कार्यक्रम में गरोठ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम स्नेही मिश्रा, सीतामऊ के एसडीओपी दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्र सहित नगर परिषद अध्यक्ष, साइकिल यूथ, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वुमन पावर सोसायटी की महिला पदाधिकारी और गायत्री परिवार संस्थाओं के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सुसनेर में पुराना बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल में सालों से सेवाएं दे रहे रोगी कल्याण समिति (रोकस) के 11 कर्मचारियों को सेवा समाप्ति के अग्रिम सूचना पत्र थमा दिए गए हैं। इस अचानक जारी हुए फरमान के बाद कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है और अपने भविष्य को लेकर वे असमंजस की स्थिति में हैं। इस मामले में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी (CBMO) डॉ. अखिलेश बागी ने रविवार दोपहर 12 बजे जानकारी दी कि मध्य प्रदेश स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय के 2019 के निर्देशों के तहत अब रोकस के बजाय आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर से अंतिम आदेश प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    1
    मध्य प्रदेश के सुसनेर में पुराना बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल में सालों से सेवाएं दे रहे रोगी कल्याण समिति (रोकस) के 11 कर्मचारियों को सेवा समाप्ति के अग्रिम सूचना पत्र थमा दिए गए हैं। इस अचानक जारी हुए फरमान के बाद कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है और अपने भविष्य को लेकर वे असमंजस की स्थिति में हैं।

इस मामले में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी (CBMO) डॉ. अखिलेश बागी ने रविवार दोपहर 12 बजे जानकारी दी कि मध्य प्रदेश स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय के 2019 के निर्देशों के तहत अब रोकस के बजाय आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर से अंतिम आदेश प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छबड़ा के निकट भुवाखेड़ी स्थित ओशो आशीष ध्यान योग केंद्र और गोशाला खाटूश्याम पहाड़ी पर शनिवार, 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के अवसर पर धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण का आयोजन हुआ। बाबा श्याम के दरबार में पूजन, अर्चन, भजन, कीर्तन, आरती और वंदन के बाद श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर देवशयनी एकादशी मनाई। इस दौरान स्थानीय भक्तों ने मंदिर में नृत्य कर आनंद उठाया और खाटूश्याम की परिक्रमा कर देश में सुख, शांति, समृद्धि तथा हरियाली की कामना की। योग केंद्र के तत्वावधान में भगवान लक्ष्मीनारायण के प्रतीक स्वरूप केले के पौधों का विधिवत पूजन कर पौधरोपण किया गया। बाबा खाटूश्याम मंदिर से परिक्रमा मार्ग तक 108 हजारे के पौधे रोपे गए, जिनके पुष्प भविष्य में बाबा खाटूश्याम के चरणों में अर्पित किए जाएंगे। वहीं खाटूश्याम गोशाला की पहाड़ी पर अलडू, सागवान एवं देशी नीम के बीजों की सीड बॉल बनाकर गड्ढों में डाली गई। ओशो आशीष ध्यान योग केंद्र के संचालक स्वामी ध्यान गगन ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक रविवार, ग्यारस एवं विशेष पर्वों पर दर्शन के लिए आने वाले श्याम भक्त प्रसाद स्वरूप एक पौधा अवश्य साथ लाएं और उसे पहाड़ी या परिक्रमा मार्ग पर रोपित कर इस हरित अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने "एक पौधा स्वयं के लिए और एक पौधा धरती माता के नाम" लगाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम दो पौधे लगाकर उनका संरक्षण करे, तो हरियाले राजस्थान का सपना साकार हो सकता है। इस अवसर पर रामदयाल मीना और हेमराज नागर सहित उपस्थित अन्य श्रद्धालुओं ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
    4
    छबड़ा के निकट भुवाखेड़ी स्थित ओशो आशीष ध्यान योग केंद्र और गोशाला खाटूश्याम पहाड़ी पर शनिवार, 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के अवसर पर धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण का आयोजन हुआ। बाबा श्याम के दरबार में पूजन, अर्चन, भजन, कीर्तन, आरती और वंदन के बाद श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर देवशयनी एकादशी मनाई। इस दौरान स्थानीय भक्तों ने मंदिर में नृत्य कर आनंद उठाया और खाटूश्याम की परिक्रमा कर देश में सुख, शांति, समृद्धि तथा हरियाली की कामना की।

योग केंद्र के तत्वावधान में भगवान लक्ष्मीनारायण के प्रतीक स्वरूप केले के पौधों का विधिवत पूजन कर पौधरोपण किया गया। बाबा खाटूश्याम मंदिर से परिक्रमा मार्ग तक 108 हजारे के पौधे रोपे गए, जिनके पुष्प भविष्य में बाबा खाटूश्याम के चरणों में अर्पित किए जाएंगे। वहीं खाटूश्याम गोशाला की पहाड़ी पर अलडू, सागवान एवं देशी नीम के बीजों की सीड बॉल बनाकर गड्ढों में डाली गई।

ओशो आशीष ध्यान योग केंद्र के संचालक स्वामी ध्यान गगन ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक रविवार, ग्यारस एवं विशेष पर्वों पर दर्शन के लिए आने वाले श्याम भक्त प्रसाद स्वरूप एक पौधा अवश्य साथ लाएं और उसे पहाड़ी या परिक्रमा मार्ग पर रोपित कर इस हरित अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने "एक पौधा स्वयं के लिए और एक पौधा धरती माता के नाम" लगाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम दो पौधे लगाकर उनका संरक्षण करे, तो हरियाले राजस्थान का सपना साकार हो सकता है। इस अवसर पर रामदयाल मीना और हेमराज नागर सहित उपस्थित अन्य श्रद्धालुओं ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    11 hrs ago
  • नीट परीक्षा विवाद और देशभर में छात्रों के तीखे आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को देश का नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है और उन्होंने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। इस इस्तीफे के बाद नए भारत की एक अभूतपूर्व तस्वीर सामने आई है, जहाँ लोग किसी राजनीतिक नेता के पीछे चलने के बजाय अपने अधिकारों और भविष्य के लक्ष्य के लिए बिना किसी नेता के एकजुट हुए हैं। देश में बनी इस जन-एकजुटता को पूरी दुनिया स्टडी कर रही है।
    1
    नीट परीक्षा विवाद और देशभर में छात्रों के तीखे आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को देश का नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है और उन्होंने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है।

इस इस्तीफे के बाद नए भारत की एक अभूतपूर्व तस्वीर सामने आई है, जहाँ लोग किसी राजनीतिक नेता के पीछे चलने के बजाय अपने अधिकारों और भविष्य के लक्ष्य के लिए बिना किसी नेता के एकजुट हुए हैं। देश में बनी इस जन-एकजुटता को पूरी दुनिया स्टडी कर रही है।
    user_लोक जीविका न्यूज
    लोक जीविका न्यूज
    Newspaper publisher जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कोटा में घोड़े वाले बाबा चौराहे के पास स्थित एक शोरूम में भयंकर आग लग गई है।
    1
    कोटा में घोड़े वाले बाबा चौराहे के पास स्थित एक शोरूम में भयंकर आग लग गई है।
    user_Rakesh Nagar
    Rakesh Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.