logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में देर रात चोरों ने मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर करीब 40–45 लाख के मोबाइल और लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है। लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक “डा मार्टिन टाउन” नाम की मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और करीब 40–45 लाख रुपये के मोबाइल फोन व लगभग 3 लाख 7 हजार 400 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान खुलने पर शटर टूटा मिला, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी है।

3 hrs ago
user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
783ded6d-e2f7-48c8-ae97-cf6bc9cf77ce

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में देर रात चोरों ने मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर करीब 40–45 लाख के मोबाइल और लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस CCTV के आधार पर जांच कर रही है। लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक “डा मार्टिन टाउन” नाम की मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और करीब 40–45 लाख रुपये के मोबाइल फोन व लगभग 3 लाख 7 हजार 400 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान खुलने पर शटर टूटा मिला, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपनी 3 साल की बेटी के साथ रेलवे लाइन पर आ गई, तभी सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना से पहले महिला का अपने पति से विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपनी 3 साल की बेटी के साथ रेलवे लाइन पर आ गई, तभी सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना से पहले महिला का अपने पति से विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • सपोर्ट कर दीजिए साहब
    1
    सपोर्ट कर दीजिए साहब
    user_उमाशंकर साइकिल स्टोर
    उमाशंकर साइकिल स्टोर
    Uttar Pradesh•
    20 min ago
  • लखनऊ ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल द्वारा चलाए जा रहे आक्रामक और अवैध युद्ध के विरोध में आज लखनऊ में वामपंथी दलों – भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी–लेनिनवादी) लिबरेशन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक – ने संयुक्त रूप से एक विरोध मार्च आयोजित किया। यह मार्च परिवर्तन चौक से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक गया, जहां राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। वक्ताओं ने कहा कि अमेरिकी–इज़राइली हमले अंतरराष्ट्रीय कानून और राष्ट्रीय संप्रभुता का खुला उल्लंघन हैं। उन्होंने कहा कि साम्राज्यवादी शक्तियां लंबे समय से तेल और प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए विभिन्न देशों की संप्रभुता का उल्लंघन करती रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि वेनेजुएला और ईरान की हालिया घटनाएं इसी साम्राज्यवादी नीति का हिस्सा हैं। इसमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति का अवैध अपहरण और ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या जैसी घटनाएं शामिल हैं, जो अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा हैं। वामपंथी दलों ने इस मुद्दे पर भारत सरकार के मौन समर्थन की भी कड़ी आलोचना की और कहा कि भारत को स्वतंत्र और सिद्धांत आधारित विदेश नीति अपनाते हुए अमेरिकी–इज़राइली आक्रमण का स्पष्ट विरोध करना चाहिए। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी–लेनिनवादी) लिबरेशन के जिला प्रभारी कॉमरेड रमेश सिंह सेंगर ने कहा, “अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाया जा रहा युद्ध साम्राज्यवादी आक्रमण का एक और उदाहरण है। तेल और प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण के लिए संप्रभु देशों को निशाना बनाया जा रहा है। भारत के लोकतांत्रिक और शांति प्रिय नागरिकों को इस साम्राज्यवादी आक्रमण के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।” भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला सचिव कॉमरेड मधु गर्ग ने कहा, “ईरान पर हमला केवल एक देश के खिलाफ युद्ध नहीं है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून और वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा है। अमेरिका और इज़राइल की इस आक्रामक कार्रवाई का विश्वभर में विरोध होना चाहिए।” भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड रिजवान ने कहा, “इराक, लीबिया, वेनेजुएला और अब ईरान – साम्राज्यवादी शक्तियों की नीति स्पष्ट है। वे सैन्य ताकत के जरिए दुनिया के देशों पर नियंत्रण स्थापित करना चाहती हैं। दुनिया के लोकतांत्रिक और प्रगतिशील लोगों को इसके खिलाफ एकजुट होना होगा।” ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता उदय नाथ सिंह ने कहा, “वामपंथी दल हमेशा से साम्राज्यवाद और युद्ध की राजनीति के खिलाफ खड़े रहे हैं। हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि वह अमेरिकी–इज़राइली आक्रमण का स्पष्ट विरोध करे और विश्व शांति के पक्ष में मजबूत भूमिका निभाए।” विरोध मार्च में बड़ी संख्या में वामपंथी दलों के कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए और साम्राज्यवाद विरोधी तथा शांति के समर्थन में नारे लगाए।
    1
    लखनऊ ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल द्वारा चलाए जा रहे आक्रामक और अवैध युद्ध के विरोध में आज लखनऊ में वामपंथी दलों – भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी–लेनिनवादी) लिबरेशन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक – ने संयुक्त रूप से एक विरोध मार्च आयोजित किया। यह मार्च परिवर्तन चौक से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक गया, जहां राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया।
वक्ताओं ने कहा कि अमेरिकी–इज़राइली हमले अंतरराष्ट्रीय कानून और राष्ट्रीय संप्रभुता का खुला उल्लंघन हैं। उन्होंने कहा कि साम्राज्यवादी शक्तियां लंबे समय से तेल और प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए विभिन्न देशों की संप्रभुता का उल्लंघन करती रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि वेनेजुएला और ईरान की हालिया घटनाएं इसी साम्राज्यवादी नीति का हिस्सा हैं। इसमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति का अवैध अपहरण और ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या जैसी घटनाएं शामिल हैं, जो अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा हैं। वामपंथी दलों ने इस मुद्दे पर भारत सरकार के मौन समर्थन की भी कड़ी आलोचना की और कहा कि भारत को स्वतंत्र और सिद्धांत आधारित विदेश नीति अपनाते हुए अमेरिकी–इज़राइली आक्रमण का स्पष्ट विरोध करना चाहिए। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी–लेनिनवादी) लिबरेशन के जिला प्रभारी कॉमरेड रमेश सिंह सेंगर ने कहा, “अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाया जा रहा युद्ध साम्राज्यवादी आक्रमण का एक और उदाहरण है। तेल और प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण के लिए संप्रभु देशों को निशाना बनाया जा रहा है। भारत के लोकतांत्रिक और शांति प्रिय नागरिकों को इस साम्राज्यवादी आक्रमण के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।” भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला सचिव कॉमरेड मधु गर्ग ने कहा,
“ईरान पर हमला केवल एक देश के खिलाफ युद्ध नहीं है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून और वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा है। अमेरिका और इज़राइल की इस आक्रामक कार्रवाई का विश्वभर में विरोध होना चाहिए।”
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड रिजवान ने कहा,
“इराक, लीबिया, वेनेजुएला और अब ईरान – साम्राज्यवादी शक्तियों की नीति स्पष्ट है। वे सैन्य ताकत के जरिए दुनिया के देशों पर नियंत्रण स्थापित करना चाहती हैं। दुनिया के लोकतांत्रिक और प्रगतिशील लोगों को इसके खिलाफ एकजुट होना होगा।” ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता उदय नाथ सिंह ने कहा,
“वामपंथी दल हमेशा से साम्राज्यवाद और युद्ध की राजनीति के खिलाफ खड़े रहे हैं। हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि वह अमेरिकी–इज़राइली आक्रमण का स्पष्ट विरोध करे और विश्व शांति के पक्ष में मजबूत भूमिका निभाए।” विरोध मार्च में बड़ी संख्या में वामपंथी दलों के कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए और साम्राज्यवाद विरोधी तथा शांति के समर्थन में नारे लगाए।
    user_सोशलिस्ट न्याय
    सोशलिस्ट न्याय
    Sadar, Lucknow•
    52 min ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Sadar, Lucknow•
    1 hr ago
  • लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित KTL कार सर्विस सेंटर के सामने रोज़ाना बड़ी संख्या में गाड़ियां लाइन से खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क के किनारे और कई बार सड़क के बीच तक खड़ी गाड़ियों की वजह से आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस के लिए आने वाली गाड़ियों को व्यवस्थित तरीके से पार्क नहीं कराया जाता, जिससे यातायात प्रभावित होता है और अक्सर जाम लग जाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि सड़क पर यातायात सामान्य रह सके।
    1
    लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित KTL कार सर्विस सेंटर के सामने रोज़ाना बड़ी संख्या में गाड़ियां लाइन से खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क के किनारे और कई बार सड़क के बीच तक खड़ी गाड़ियों की वजह से आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस के लिए आने वाली गाड़ियों को व्यवस्थित तरीके से पार्क नहीं कराया जाता, जिससे यातायात प्रभावित होता है और अक्सर जाम लग जाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि सड़क पर यातायात सामान्य रह सके।
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाराबंकी जनपद के जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में उस समय मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब एक चार वर्षीय बच्चे को गंभीर हालत में लाया गया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही उसके पिता और दादा फूट-फूटकर रोने लगे, जिससे अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहराइच जनपद के पखरपुर क्षेत्र निवासी रवि प्रकाश पाठक के चार वर्षीय बेटे अंशुमान को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। परिजन उसका इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में करा रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं हो रहा था। बताया जा रहा है कि जब बुखार ज्यादा बढ़ गया और बच्चे की हालत बिगड़ने लगी, तो डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में अचानक उसकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। एंबुलेंस चालक ने स्थिति को देखते हुए बच्चे को वापस बाराबंकी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाना बेहतर समझा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की, तो पता चला कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चे की मौत के बाद अस्पताल परिसर में शोक का माहौल बन गया और मौजूद लोग भी परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए।
    1
    बाराबंकी जनपद के जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में उस समय मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब एक चार वर्षीय बच्चे को गंभीर हालत में लाया गया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही उसके पिता और दादा फूट-फूटकर रोने लगे, जिससे अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहराइच जनपद के पखरपुर क्षेत्र निवासी रवि प्रकाश पाठक के चार वर्षीय बेटे अंशुमान को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। परिजन उसका इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में करा रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं हो रहा था। बताया जा रहा है कि जब बुखार ज्यादा बढ़ गया और बच्चे की हालत बिगड़ने लगी, तो डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
परिजन बच्चे को लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में अचानक उसकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। एंबुलेंस चालक ने स्थिति को देखते हुए बच्चे को वापस बाराबंकी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाना बेहतर समझा।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की, तो पता चला कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बताया जा रहा है कि बच्चे की मौत के बाद अस्पताल परिसर में शोक का माहौल बन गया और मौजूद लोग भी परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए।
    user_Harsha Media Uttar Pradesh
    Harsha Media Uttar Pradesh
    Tenant ownership सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगंज लखनऊ: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, डांडिया बाजार के मुख्य चौराहे पर झूल रहा मौत का तार लखनऊ। राजधानी के अलीगंज क्षेत्र स्थित डांडिया बाजार के मुख्य चौराहे पर बिजली विभाग की एक बेहद खतरनाक लापरवाही सामने आई है। यहाँ सड़क के बिल्कुल बीचों-बीच बिजली का एक तार टूटकर लटका हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों में हड़कंप मचा हुआ है। व्यस्त चौराहे पर हादसे को दावत बता दें कि डांडिया बाजार अलीगंज का एक मुख्य चौराहा है, जहाँ दिन भर हज़ारों लोगों की आवाजाही रहती है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह बिजली के तारों का जाल नीचे की ओर झुक गया है और एक तार बीच सड़क पर पड़ा है। व्यस्त चौराहा होने के कारण यहाँ से गुज़रने वाले दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए यह किसी 'मौत के जाल' से कम नहीं है। किसी भी वक्त कोई बड़ा हादसा यहाँ घट सकता है। विभाग की चुप्पी पर उठा सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य चौराहे पर इस तरह तार का गिरना बिजली विभाग की घोर अनदेखी को दर्शाता है। शिकायत के बावजूद अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि किसी अनहोनी से पहले इस तार को तुरंत ठीक किया जाए।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगंज
लखनऊ: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, डांडिया बाजार के मुख्य चौराहे पर झूल रहा मौत का तार
लखनऊ। राजधानी के अलीगंज क्षेत्र स्थित डांडिया बाजार के 
मुख्य चौराहे पर बिजली विभाग की एक बेहद खतरनाक लापरवाही सामने आई है। यहाँ सड़क के बिल्कुल बीचों-बीच बिजली का एक तार टूटकर लटका हुआ है, जिससे स्थानीय 
निवासियों और राहगीरों में हड़कंप मचा हुआ है।
व्यस्त चौराहे पर हादसे को दावत
बता दें कि डांडिया बाजार 
अलीगंज का एक मुख्य चौराहा है, जहाँ दिन भर हज़ारों लोगों की आवाजाही रहती है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह बिजली के तारों का जाल नीचे की ओर झुक गया है और एक तार बीच सड़क पर पड़ा है। व्यस्त चौराहा होने के कारण यहाँ से गुज़रने वाले दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए यह किसी 'मौत के जाल' से कम नहीं है। किसी भी वक्त कोई बड़ा हादसा यहाँ घट सकता है।
विभाग की चुप्पी पर उठा सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य चौराहे पर इस तरह तार का गिरना बिजली विभाग की घोर अनदेखी को दर्शाता है। 
शिकायत के बावजूद अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि किसी अनहोनी से पहले इस तार को तुरंत ठीक किया जाए।
    user_Journalist Sonu Pal
    Journalist Sonu Pal
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महाराष्ट्र के नासिक में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टीम ने GST विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने एक कारोबारी से 1.25 करोड़ रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया गया और दोनों अधिकारियों को 20 लाख रुपये नकद लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया गया। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।
    1
    महाराष्ट्र के नासिक में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टीम ने GST विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने एक कारोबारी से 1.25 करोड़ रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया गया और दोनों अधिकारियों को 20 लाख रुपये नकद लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया गया। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.