logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माड़ा थाना क्षेत्र में नशे का साम्राज्य! जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ा खतरा, युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद। आईजी के सख्त निर्देशों के बावजूद कोरेक्स, गांजा, ब्राउन शुगर का खुलेआम कारोबार — ग्रामीणों ने लगाया संरक्षण का आरोप, कार्रवाई की उठी मांग सिंगरौली। 28 मार्च 2026 जिले के माड़ा थाना क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर रीवा रेंज के आईजी द्वारा लगातार नशामुक्ति अभियान को लेकर सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। क्षेत्र में कोरेक्स, हीरोइन, गांजा और ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों की बिक्री खुलेआम जारी है। क्षेत्र में इस समय नशे के कारोबार का गढ़ बनता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि माड़ा, छतौली, धनहा सहित कई गांवों में नशे का जाल गहराई तक फैल चुका है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि नशे के सौदागर अब बेखौफ होकर दिन-दहाड़े अपना धंधा चला रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इस अवैध कारोबार का सबसे बुरा असर क्षेत्र के युवाओं पर पड़ रहा है। बड़ी संख्या में युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे कई परिवारों की स्थिति चिंताजनक हो गई है। अभिभावक अपने बच्चों को इस दलदल से निकालने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नजर नहीं आई है। थाना प्रभारी पर संरक्षण के आरोप? समाजसेवी संगठनों और ग्रामीणों ने सबसे गंभीर आरोप माड़ा थाना प्रभारी पर लगाए हैं। उनका कहना है कि इस पूरे अवैध कारोबार को कहीं न कहीं पुलिस का संरक्षण मिल रहा है। शिकायतों के बावजूद पुलिस द्वारा केवल औपचारिक कार्रवाई की जाती है — कभी कुछ पुड़िया बरामद कर प्रेस नोट जारी कर दिया जाता है, तो कभी अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर ली जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि बड़े सौदागर और इस कारोबार के असली सरगना आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। चौराहों पर यह चर्चा आम है कि पुलिस की कार्रवाई केवल दिखावे तक सीमित है और बड़े लोगों तक हाथ नहीं पहुंचता। कार्रवाई की मांग हुई तेज। माड़ा क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और क्षेत्र में विशेष टीम भेजकर सघन कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि जब तक बड़े स्तर पर सख्ती नहीं होगी, तब तक नशे के इस जाल को खत्म करना संभव नहीं है। सवालों के घेरे में व्यवस्था? माड़ा थाना क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार ने न केवल कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है, बल्कि समाज के भविष्य पर भी गहरा संकट खड़ा कर दिया है। युवा पीढ़ी तेजी से इसकी चपेट में आ रही है, जबकि अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन इन गंभीर आरोपों को संज्ञान में लेकर ठोस कार्रवाई करेगा? पुलिस विभाग अपने ही सिस्टम पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कर पाएगा? या फिर नशे का यह काला कारोबार यूं ही फलता-फूलता रहेगा…?

5 hrs ago
user_Mithilesh Kumar Yadav
Mithilesh Kumar Yadav
Artist सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•

More news from Sidhi and nearby areas
  • Post by पत्रकार,Kuber Tomar
    1
    Post by पत्रकार,Kuber Tomar
    user_पत्रकार,Kuber Tomar
    पत्रकार,Kuber Tomar
    पत्रकार, संवाददाता,रिपोर्टर Gopadbanas, Sidhi•
    18 hrs ago
  • जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील ग्राम भैसवार के किसानों का धरना 313 दिन में पहुंच चुका है तभी लोहार सुकृत बट के किसान पीड़ित किसान अडानी के द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर किसानों में आक्रोश है सुकृत किसानों ने बताया कि हम लोगों की जमीन अदानी द्वारा अधिग्रहण किया जा रहा है भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने किया समर्थन
    3
    जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील ग्राम भैसवार के  किसानों का धरना 313 दिन में पहुंच चुका है तभी लोहार सुकृत बट के किसान पीड़ित किसान  अडानी के द्वारा अधिग्रहण किए जाने  पर किसानों में आक्रोश  है  सुकृत किसानों ने बताया कि  हम लोगों की जमीन अदानी द्वारा अधिग्रहण किया जा रहा है भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने किया समर्थन
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • हिन्दू नव वर्ष एवं श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल जिला मऊगंज द्वारा किया गया रामोत्सव का कार्यक्रम एवं भव्य शोभायात्रा नगर नईगढ़ी में निकाली गई शोभायात्रा नईगढ़ी वार्ड क्रमांक 14 स्थित भोलेनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ होकर जटा बाबा से होते हुए फुलवारी मंदिर से चलकर पुनः सब्जी मंडी नईगढ़ी में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जी आरती व प्रसाद वितरण पश्चात् सम्पन्न हुई रामोत्सव में बजरंग दल जिला संयोजक यशोवर्धन सिंह जी का उद्बोधन देते कहा भगवान राम माता जानकी के जीवन से किस तरह समाज को सीख लेते हुए सामाजिक समरसता बनाए रखना चाहिए व जीवन के प्रत्येक कार्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन को व्यक्तिगत,भाई के रूप में, शिक्षार्थी के रूप में,पुत्र के रूप में सामाजिक जीवन में कैसे जीवन होना चाहिए यह भगवान श्री रामचंद्र जी से सीखने की युवाओं को आवश्यकता है हम प्रभु श्रीराम के बताए मार्ग पर चले तो जीवन में अवश्य सफल होंगे हमारे लिए यह हिन्दू समाज भगवान श्रीराम रूपी हैं हम बजरंग दल के कार्यकर्ता सदैव इस समाज सेवा के लिए डटे रहेंगे,इस अवसर पर मौजूद रहे विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री एड.रज्जन पटेल बजरंग दल जिला संयोजक यशोवर्धन सिंह सह संयोजक ऋषभ श्रीवास्तव,जिला गौरक्षा प्रमुख अनूप पाण्डेय, प्रखण्ड मंत्री नागेंद्र पटेल, मऊगंज प्रखंड मंत्री पवन सिंह,प्रखण्ड संयोजक राज पटेल, पंडित जय प्रकाश नारायण पाण्डेय, मनोज गुप्ता, अनिकेत यादव, विक्रम सर,अमित सर, आशीष शुक्ला, चुन्नू आदिवासी,आंचल आदिवासी,अंजू कोल,अल्का आदिवासी, पुष्पेन्द्र कोल,विवेक गुप्ता,दीपक गुप्ता, हिमांशू गुप्ता,सजल श्रीवास्तव, मृत्युजंय जी, छोटू माली, अभिषेक श्रीवास्तव,चंदन वर्मा,इंद्रभान जायसवाल,मनोज जायसवाल, राजेश जायसवाल, नित्या जायसवाल एवं हिन्दू समाज में गणमान्य जन उपस्थित रहे।
    4
    हिन्दू नव वर्ष एवं श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल जिला मऊगंज द्वारा किया गया रामोत्सव का कार्यक्रम एवं भव्य शोभायात्रा नगर नईगढ़ी में निकाली गई शोभायात्रा नईगढ़ी वार्ड क्रमांक 14 स्थित भोलेनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ होकर जटा बाबा से होते हुए फुलवारी मंदिर से चलकर पुनः सब्जी मंडी नईगढ़ी में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जी आरती व प्रसाद वितरण पश्चात् सम्पन्न हुई रामोत्सव में बजरंग दल जिला संयोजक यशोवर्धन सिंह जी का उद्बोधन देते कहा भगवान राम माता जानकी के जीवन से किस तरह समाज को सीख लेते हुए सामाजिक समरसता बनाए रखना चाहिए व जीवन के प्रत्येक कार्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन को व्यक्तिगत,भाई के रूप में, शिक्षार्थी के रूप में,पुत्र के रूप में सामाजिक जीवन में कैसे जीवन होना चाहिए यह भगवान श्री रामचंद्र जी से सीखने की युवाओं को आवश्यकता है हम प्रभु श्रीराम के बताए मार्ग पर चले तो जीवन में अवश्य सफल होंगे हमारे लिए यह हिन्दू समाज भगवान श्रीराम रूपी हैं हम बजरंग दल के कार्यकर्ता सदैव इस समाज सेवा के लिए डटे रहेंगे,इस अवसर पर मौजूद रहे विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री एड.रज्जन पटेल बजरंग दल जिला संयोजक यशोवर्धन सिंह सह संयोजक ऋषभ श्रीवास्तव,जिला गौरक्षा प्रमुख अनूप पाण्डेय, प्रखण्ड मंत्री नागेंद्र पटेल, मऊगंज प्रखंड मंत्री पवन सिंह,प्रखण्ड संयोजक राज पटेल, पंडित जय प्रकाश नारायण पाण्डेय, मनोज गुप्ता, अनिकेत यादव, विक्रम सर,अमित सर, आशीष शुक्ला, चुन्नू आदिवासी,आंचल आदिवासी,अंजू कोल,अल्का आदिवासी, पुष्पेन्द्र कोल,विवेक गुप्ता,दीपक गुप्ता, हिमांशू गुप्ता,सजल श्रीवास्तव, मृत्युजंय जी, छोटू माली, अभिषेक श्रीवास्तव,चंदन वर्मा,इंद्रभान जायसवाल,मनोज जायसवाल, राजेश जायसवाल, नित्या जायसवाल एवं हिन्दू समाज में गणमान्य जन उपस्थित रहे।
    user_Rajjan Patel
    Rajjan Patel
    Lawyer मौगंज•
    3 hrs ago
  • Post by Bablu Namdev
    1
    Post by Bablu Namdev
    user_Bablu Namdev
    Bablu Namdev
    Photographer मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बोल बम सेवा समिति के तत्वाधान में 33 वा सुंदरकांड सम्पन्न दर्जी मार्केट मेन रोड श्री हनुमान मंदिर
    4
    बोल बम सेवा समिति के तत्वाधान में 33 वा सुंदरकांड सम्पन्न दर्जी मार्केट मेन रोड श्री हनुमान मंदिर
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार Dudhi, Sonbhadra•
    8 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *थाना कोन, जनपद सोनभद्र* *दिनांक – 27.03.2026* *🔴 सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्यवाही: फर्जी नम्बर प्लेट वाहन व 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा सहित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौमास पहाड़ी के पास, बहद ग्राम बागेसोती से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक बोरी में 03 बंडलों में रखा हुआ कुल 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, साथ ही एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है, जो थाना कोन का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है। जामातलाशी में अभियुक्त के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन एवं ₹200/- नकद भी बरामद हुए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोन पर मु0अ0सं0 47/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद निवासी गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र (उम्र 28 वर्ष) *📦 बरामदगी का विवरण-* * 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा (एक बोरी में 03 बंडलों में) * 01 कीपैड मोबाइल फोन * ₹200/- नकद * 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (फर्जी नं0 CG16AH1415, वास्तविक नं0 UP64AZ6401) *अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –* 1. मु0अ0सं0 -137/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना शाहगंज जिला सोनभद्र । 2. मु0अ0सं0-88/19 धारा –379/411 भादवि थाना कोन जनपद सोनभद्र । 3. मु0अ0सं0 -02/20धारा –379/411 भादवि थाना कोन जनपद सोनभद्र । 4. मु0अ0सं0- 36/20 धारा -3(1) गैगेस्टर थाना कोन जनपद सोनभद्र । 5. मु0अ0सं0 -47/26 धारा -8/20 एनडीपीएस एक्ट व 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस थाना कोन जनपद सोनभद्र *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –* 1. प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र 2. व0उ0नि0 राकेश राय थाना कोन जनपद सोनभद्र 3. उ0नि0 वीरेन्द्र वर्मा चौकी प्रभारी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र 4. हे0का0 रामप्रवेश कुशवाहा थाना कोन जनपद सोनभद्र 5. हे0का0 विनय यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र 6. हे0का0 इन्द्रबली राय थाना कोन जनपद सोनभद्र 7. का0 मन्टू सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र 8. का0 अशोक कुमार यादव चौकी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र *जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।*
    1
    *प्रेस नोट*
*थाना कोन, जनपद सोनभद्र*
*दिनांक – 27.03.2026*
*🔴 सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्यवाही: फर्जी नम्बर प्लेट वाहन व 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा सहित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 26.03.2026 को रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौमास पहाड़ी के पास, बहद ग्राम बागेसोती से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक बोरी में 03 बंडलों में रखा हुआ कुल 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, साथ ही एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है, जो थाना कोन का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है। जामातलाशी में अभियुक्त के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन एवं ₹200/- नकद भी बरामद हुए। 
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोन पर मु0अ0सं0 47/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद निवासी गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र (उम्र 28 वर्ष)
*📦 बरामदगी का विवरण-*
* 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा (एक बोरी में 03 बंडलों में)
* 01 कीपैड मोबाइल फोन
* ₹200/- नकद
* 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (फर्जी नं0 CG16AH1415, वास्तविक नं0 UP64AZ6401)
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0 -137/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना शाहगंज जिला सोनभद्र ।
2. मु0अ0सं0-88/19 धारा –379/411 भादवि थाना कोन  जनपद सोनभद्र  ।
3. मु0अ0सं0 -02/20धारा –379/411 भादवि थाना कोन  जनपद सोनभद्र ।
4. मु0अ0सं0- 36/20 धारा -3(1) गैगेस्टर थाना कोन जनपद सोनभद्र ।
5. मु0अ0सं0 -47/26 धारा -8/20 एनडीपीएस एक्ट व 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस थाना कोन जनपद सोनभद्र 
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
1. प्र0नि0 संजीव कुमार सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र 
2. व0उ0नि0 राकेश राय थाना कोन जनपद सोनभद्र 
3. उ0नि0 वीरेन्द्र वर्मा चौकी प्रभारी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र 
4. हे0का0 रामप्रवेश कुशवाहा थाना कोन जनपद सोनभद्र
5. हे0का0 विनय यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र 
6. हे0का0 इन्द्रबली राय थाना कोन जनपद सोनभद्र 
7. का0 मन्टू सिंह थाना कोन जनपद सोनभद्र
8. का0 अशोक कुमार यादव चौकी बागेसोती थाना कोन जनपद सोनभद्र
*जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।*
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    22 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Deosar, Singrauli•
    8 hrs ago
  • Post by Bablu Namdev
    1
    Post by Bablu Namdev
    user_Bablu Namdev
    Bablu Namdev
    Photographer मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सिद्ध संत मच्छेंद्र नाथ की गुफा, मच्छरमारा सोनभद्र यहां अनुभूति होती है आध्यात्मिक ऊर्जा की , देखे वीडियो में
    1
    सिद्ध संत मच्छेंद्र नाथ की गुफा, मच्छरमारा सोनभद्र यहां अनुभूति होती है आध्यात्मिक ऊर्जा की , देखे वीडियो में
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार Dudhi, Sonbhadra•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.