बजावा में प्रस्तावित सीवरेज प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन मंड्रेला के ग्राम बजावा के ग्रामीणों ने प्रस्तावित सीवरेज गंदगी निस्तारण स्थल के विरोध में उपतहसील कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चयनित स्थान को तुरंत निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और खेल मैदान के पास होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ेगा तथा गंदगी, दुर्गंध और संक्रमण से पूरे गांव का वातावरण प्रभावित होगा। साथ ही जल स्रोतों के प्रदूषित होने और बीमारियों के फैलने की आशंका भी जताई गई। ग्राम पंचायत ने भी इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए किसी प्रकार की एनओसी जारी नहीं करने का निर्णय लिया है। सरपंच प्रतिनिधि हवासिंह यादव ने कहा कि पंचायत गांव के स्वास्थ्य से समझौता नहीं करेगी और वैकल्पिक स्थान की मांग की। पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेंद्र पूनिया ने भी निर्णय को गलत बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बजावा में प्रस्तावित सीवरेज प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन मंड्रेला के ग्राम बजावा के ग्रामीणों ने प्रस्तावित सीवरेज गंदगी निस्तारण स्थल के विरोध में उपतहसील कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चयनित स्थान को तुरंत निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और खेल मैदान के पास होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ेगा तथा गंदगी, दुर्गंध और संक्रमण से पूरे गांव का वातावरण प्रभावित होगा। साथ ही जल स्रोतों के प्रदूषित होने और बीमारियों के फैलने की आशंका भी जताई गई। ग्राम पंचायत ने भी इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए किसी प्रकार की एनओसी जारी नहीं करने का निर्णय लिया है। सरपंच प्रतिनिधि हवासिंह यादव ने कहा कि पंचायत गांव के स्वास्थ्य से समझौता नहीं करेगी और वैकल्पिक स्थान की मांग की। पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेंद्र पूनिया ने भी निर्णय को गलत बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
- बगड़/जय पहाड़ी नगर,@ 1 मई 2026 बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को जय पहाड़ी नगर में भंते विनयपाल जी के सानिध्य में भव्य प्रभात फेरी एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि प्रभात फेरी प्रातःकाल शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बुद्ध विहार जय पहाड़ी में संपन्न हुई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, युवा व महिलाएं शामिल हुईं। पूरा वातावरण बुद्ध वंदना, जय भीम एवं धम्म के नारों से गुंजायमान रहा। फेरी के माध्यम से गौतम बुद्ध के शांति, अहिंसा, करुणा और समानता के संदेश जन-जन तक पहुंचाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करके की गई। भंते विनयपाल जी ने धम्म उपदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा है। वर्तमान में बुद्ध के विचारों को अपनाकर ही समाज से भेदभाव, हिंसा और अशांति समाप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में बीडीके हॉस्पिटल झुंझुनूं की डॉक्टर लता चंदन मुख्य अतिथि रहीं। अध्यक्षता डॉक्टर घासीराम विकास समिति के कोषाध्यक्ष विजय गोपाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामानंद आर्य, मालीराम, सत्यनारायण गर्वा, डॉ. अशोक गर्वा, ईश्वर लाल मण्डाड एवं खुडाना सरपंच महावीर सिंह जोया मौजूद रहे। वक्ताओं में डॉ. विकास काला, मनोज मेघवाल, विकास गोठवाल, राजवीर सिंह नारनोलिया, ओमप्रकाश सुनिया व रामपाल सीकर ने समाज को शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सभी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन बुद्ध विहार ट्रस्टी सचिव बलबीर सिंह काला ने किया। इस अवसर पर ट्रस्टी मैनेजर दुर्गा प्रसाद बोयल, पूर्व चेयरमैन सतवीर बरवड़, डॉ. राजेंद्र मेहरिया, सरपंच प्रतिनिधि यशपाल शेखावत, पंकज बौद्ध, आकाश आल्हा, अनिल बाडेटिया सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया।4
- झुंझुनू। जिले की प्रतिभाशाली बेटी आंचल रूंगटा ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में 90वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर अग्रवाल समाज समिति झुंझुनू द्वारा गुरुवार को अग्रसेन भवन में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भाग लेकर आंचल को शुभकामनाएं दीं और उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजक रवि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर बाद लगभग 4:30 बजे अग्रवाल समाज के लोग आंचल रूंगटा के निवास स्थान पहुंचे, जहां उन्हें पुष्प भेंट कर बधाई दी गई। इसके बाद एक विशेष शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आंचल को घोड़ी पर बिठाकर बैंड-बाजे के साथ अग्रसेन भवन तक लाया गया। पूरे मार्ग में लोगों ने उत्साहपूर्वक नाचते-गाते हुए उनका स्वागत किया और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया। आतिशबाजी के साथ यह आयोजन और भी आकर्षक बन गया। अग्रसेन भवन पहुंचने पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से आंचल का फूलों से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान अग्रसेन महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ. अरुण गर्ग एवं अन्य अतिथियों ने आंचल रूंगटा को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. अरुण गर्ग के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में उमेश जालान और श्रवण अग्रवाल मंच पर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में आंचल की सफलता को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल आंचल के परिवार बल्कि पूरे झुंझुनू जिले के लिए गर्व का विषय है। वक्ताओं ने कहा कि आंचल ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य युवाओं विशेषकर बेटियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। वक्ताओं ने समाज में बेटियों की बढ़ती भागीदारी पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। शिक्षा और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में उनका प्रदर्शन समाज के सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने युवाओं से आंचल की सफलता से प्रेरणा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहसंयोजक के रूप में श्याम सुंदर टमकोरिया, आशीष तुलस्यान और संदीप गोयल ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभाला। वहीं अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश हलवाई, मंत्री अजीत राणासरिया और कोषाध्यक्ष रितेश सिंघानिया सहित समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। समारोह में विनोद सिंघानिया, सीए मनीष अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, अशोक मोदी, बालकिशन भूकानीय, नेमीचंद अग्रवाल, जुगल मोदी, श्यामसुंदर गोयनका, रविकांत रूंगटा, श्याम सुंदर जालान, जुगल पाटोदिया, अशोक तुलस्यान और सपना राणासरिया सहित समाज के अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सभी ने आंचल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में अग्रवाल समाज समिति ने आंचल रूंगटा को पुनः बधाई दी और समाज के युवाओं से अपील की कि वे भी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करें। इस अवसर पर पूरे वातावरण में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला, जिसने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर सफलता हासिल की जा सकती है।1
- मंड्रेला के ग्राम बजावा के ग्रामीणों ने प्रस्तावित सीवरेज गंदगी निस्तारण स्थल के विरोध में उपतहसील कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चयनित स्थान को तुरंत निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और खेल मैदान के पास होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ेगा तथा गंदगी, दुर्गंध और संक्रमण से पूरे गांव का वातावरण प्रभावित होगा। साथ ही जल स्रोतों के प्रदूषित होने और बीमारियों के फैलने की आशंका भी जताई गई। ग्राम पंचायत ने भी इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए किसी प्रकार की एनओसी जारी नहीं करने का निर्णय लिया है। सरपंच प्रतिनिधि हवासिंह यादव ने कहा कि पंचायत गांव के स्वास्थ्य से समझौता नहीं करेगी और वैकल्पिक स्थान की मांग की। पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेंद्र पूनिया ने भी निर्णय को गलत बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- Post by सम्राट vlog नवलगढ़1
- चूरू में पत्रकारों ने किया कलेक्टर की प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार : आरोप है कि महत्वपूर्ण बैठक होती है तो कलेक्टर मीडिया को बाहर भेज देते हैं : जनगणना को लेकर होनी थी प्रेस कॉन्फ्रेंस चूरू, 30 अप्रैल (राजेन्द्र सिंह शेखावत)। जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा द्वारा आपणी योजना कार्यालय में जनगणना -2027 को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार किया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अभिषेक सुराणा चूरू जिले में जनगणना की विभिन्न गतिविधियों को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित करने वाले थे। इस दौरान मीडिया के साथ चर्चा भी होनी थी। मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि जब कोई महत्वपूर्ण बैठक होती है तो कलेक्टर मीडिया को बाहर भेज देते हैं। तब वे कहते हैं कि मीडिया पर्सन बाहर जाओ। आज के बहिष्कार का मुख्य मुद्दा यही रहा। इसके अलावा कलेक्टर कार्यालय ने कई पत्रकारों के अधिस्वीकृत होने की फाइल को लंबे समय से अटका रखा है। इतना ही नहीं कई बार अवगत करवाने के बाद भी पत्रकारों को आवंटित भूखंड से अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। यहां पर्ची सिस्टम भी बन्द नहीं हुआ है। कलेक्टर से मिलने के लिए पत्रकारों को काफी इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दैनिक समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया। हालांकि कई पत्रकार जाने अनजाने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंच गए और प्रेस कॉन्फ्रेंस की औपचारिकता पूरी हो गई।1
- 1 से 15 मई 2026 तक होने वाली स्वजनगणना में जिले के सभी नागरिक अपनी शत प्रतिशत भागीदारी निभाएं - आशीष मोदी (जिला कलेक्टर, सीकर) #sikar @diprrajasthan @ashish_modi011
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- Post by सम्राट vlog नवलगढ़1