Shuru
Apke Nagar Ki App…
*जन सुराज प्रेस नोट* *22 सितंबर 2026 | पटना* *PK ने जमुई में में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले पर सरकार को घेरा, बोले- यह भयावह-विभत्स घटना है, जब से सम्राट चौधरी CM बने हैं हर हफ्ते में ऐसी घटना देखने-सुनने को मिलती है, नीट की छात्रा का रेप-हत्या, बेगूसराय की लड़की को होटल से खींचने या जमुई की घटना, यह दिखाता है कि सरकार का दावा बिहार को अपराध मुक्त बनाना नहीं बल्कि ये अपराध युक्त बना रहे हैं* *प्रशांत किशोर ने PM के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' पर कसा तंज, बोले- मोदी जी का ये नारा ठीक है लेकिन अब समय है उसमें एक शब्द जोड़ने का, "खुद ही अपनी बेटी को पढ़ाओ और खुद ही अपनी बेटी को बचाओ", मोदी जी न आपके बच्चों को पढ़ाने की चिंता करेंगे और न ही उनकी सुरक्षा की चिंता*
Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
*जन सुराज प्रेस नोट* *22 सितंबर 2026 | पटना* *PK ने जमुई में में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले पर सरकार को घेरा, बोले- यह भयावह-विभत्स घटना है, जब से सम्राट चौधरी CM बने हैं हर हफ्ते में ऐसी घटना देखने-सुनने को मिलती है, नीट की छात्रा का रेप-हत्या, बेगूसराय की लड़की को होटल से खींचने या जमुई की घटना, यह दिखाता है कि सरकार का दावा बिहार को अपराध मुक्त बनाना नहीं बल्कि ये अपराध युक्त बना रहे हैं* *प्रशांत किशोर ने PM के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' पर कसा तंज, बोले- मोदी जी का ये नारा ठीक है लेकिन अब समय है उसमें एक शब्द जोड़ने का, "खुद ही अपनी बेटी को पढ़ाओ और खुद ही अपनी बेटी को बचाओ", मोदी जी न आपके बच्चों को पढ़ाने की चिंता करेंगे और न ही उनकी सुरक्षा की चिंता*
More news from बिहार and nearby areas
- 22/23 सितंबर 2026 को राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च निकालने का आह्वान किया था उसी आह्वान को लेकर आज बिहार शरीफ के सड़कों पर मार्च निकाला गया,मार्च भाकपा माले1
- 22/23 सितंबर 2026 को राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च निकालने का आह्वान किया था उसी आह्वान को लेकर आज बिहार शरीफ के सड़कों पर मार्च निकाला गया,मार्च भाकपा माले *एपवा (नालंदा)* *जमुई में बेटी की चीख -सत्ता में सन्नाटा* *मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस्तीफा कब दे रहे हैं ? -एपवा* बिहार के जमुई में छात्रा पर हुई यौन हिंसा को लेकर भाकपा माले की महिला संगठन अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोशिएशन द्वारा 22/23 सितंबर 2026 को राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च निकालने का आह्वान किया था उसी आह्वान को लेकर आज बिहार शरीफ के सड़कों पर मार्च निकाला गया,मार्च भाकपा माले जिला कार्यालय कमरुद्दीन गंज से LIC मोड़ सरकारी बस स्टैंड देवी स्थान होते हुए अस्पताल चौराहा पहुंचा जहां मार्च सभा में बदल गया। सभा को संबोधित करते हुए महिला नेत्री रेणु देवी ने NDA सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने बेटियों से वादा किया था और कहा था कि आधी रात में भी बेटियां घर बाहर अकेली जाएगी और सुरक्षित वापस लौट आएगी अगर कोई छू भी देगा तो मैं सुबह इस्तीफा दे देंगे,*महिलाओं ने पूछ सम्राट चौधरी इस्तीफा कब दे रहे हैं ?* आगे रेणु ने कहा जब से देश में भाजपा की सरकार आई है तब से देश महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं भाजपा में प्रवृत्ति है बलात्कारियों को फूल मालाओं से स्वागत करने की है। वहीं मार्च में शामिल *रीकम देवी* ने कहा बिहार में बेटियां कितनी सुरक्षित हैं, इसका ताजा उदाहरण 19 सितंबर को जमुई में हुई दिल दहला देने वाली घटना है। इस घटना ने एक बार फिर डबल इंजन की सरकार के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के खोखले नारे की पोल खोल दी है। मार्च में शामिल भाकपा माले जिला स्थाई कमेटी सदस्य व प्रभारी भाकपा माले हरनौत बिरेश कुमार ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है। बिरेश कुमार ने कहा, "20 सालों से सत्ता जदयू और भाजपा के हाथ में है। 20 साल से आप ही मुख्यमंत्री हैं, आप ही उपमुख्यमंत्री हैं, आप ही गृहमंत्री हैं। इसके बाद भी अगर अपराधी खुलेआम बेटियों के साथ ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? सम्राट चौधरी जी बताएं कि आप इस्तीफा कब दे रहे हैं?" उन्होंने कहा कि जब भी बिहार में कोई बड़ी आपराधिक घटना होती है, तो भाजपा और जदयू के नेता 2005 से पहले जंगलराज की कहानी सुनाने लगते हैं। "हम पूछना चाहते हैं कि बिहार की जनता ने आपको 2005 का इतिहास सुनने के लिए वोट दिया है क्या? बिहार और देश में क्या लालू जी की सरकार है? पिछले 20 साल से तो आप ही राज कर रहे हैं। आपकी पुलिस क्या कर रही थी? आपका इंटेलिजेंस क्या कर रहा था?" - भाकपा माले बिहार शरीफ के नेता रामप्रीत केवट ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में एक इंजन अपराधियों को संरक्षण दे रहा है और दूसरा इंजन बयानबाजी कर रहा है। बेटी बचाओ का नारा सिर्फ पोस्टर और भाषणों तक सीमित रह गया है। जमीन पर बेटियां न तो स्कूल में सुरक्षित हैं, न घर में, न सड़क पर। वहीं सभा में शामिल भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य अनिल पटेल ने कहा कि बिहार और देश में जल्लादों की राज कायम है यहां कोई सुरक्षित नहीं है हर तरफ चीख पुकार मची हुई है और सरकार गरीबों लाचार विवश लोगों के घर तो तोड़ने में जुटी हुई है। सभी वक्ताओं ने मांग किया है कि - 1. जमुई की घटना के दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दी जाए। 2. बिहार के गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। 3. पीड़ित परिवार को 20 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। प्रतिवाद मार्च में सोना देवी,प्रवीला देवी, जीरा देवी,कुसुम देवी,रीक म देवी,दारूना देवी, इंदु देवी,बसंती देवी, लालती देवी, गीता देवी, सुशीला देवी, किरण देवी, कौशल्या देवी,महेन्द्र प्रसाद, राजेश रविदास,बढ़न पासवान आदि नेता शामिल थे। नवल किशोर जिला कार्यालय सचिव भाकपा माले नालंदा1
- गिरियक में PNB से 25 लाख लोन लेकर नहीं चुकाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार। *गिरियक (नालंदा):* पंजाब नेशनल बैंक से 25 लाख रुपये का लोन लेकर नहीं चुकाने वाले एक व्यक्ति को गिरियक पुलिस ने सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पंजाब नेशनल बैंक, गिरियक शाखा के प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान संजय कुमार, पिता - शिवनंदन यादव, ग्राम - पुरैनी, थाना - गिरियक, जिला - नालंदा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि संजय कुमार को 16 मार्च 2019 को नूडल्स निर्माण के लिए 25 लाख रुपये का लोन दिया गया था। लोन की राशि समय पर नहीं चुकाने पर बैंक द्वारा उन्हें पांच बार नोटिस भेजा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और राशि चुकाने में टालमटोल करते रहे। इसके बाद बैंक ने कोर्ट का सहारा लिया। जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, नालंदा के द्वारा वारंट जारी किया गया और गिरियक थाना को गिरफ्तारी का आदेश दिया गया। इसी आदेश के आलोक में 21 सितंबर 2026 को संजय कुमार को उनके पुराना घर पुरैनी से गिरफ्तार किया गया।1
- पटना से रांची का सफर हुआ आसान, पुष्पा लग्जरी बस में मिलेंगी ये सुविधाएं डिस्क्रिप्शन पटना से बिहारशरीफ होते हुए रांची जाने वाले यात्रियों के लिए पुष्पा लग्जरी फुल्ली एसी स्लीपर बस उपलब्ध है। बस रात करीब 9 बजे पटना से रवाना होती है और लगभग 10:30 बजे बिहारशरीफ के देवीसराय पेट्रोल पंप के पास रुकती है। बस में कुल 36 सीटें हैं। पटना से नीचे के स्लीपर का किराया ₹800 और ऊपर का ₹700 बताया गया है। वहीं, बिहारशरीफ से नीचे का किराया ₹700 और ऊपर का ₹600 है। यात्रियों के लिए पानी की बोतल, नाश्ता, कंबल और तकिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। सफर के दौरान मनोरंजन के लिए पुराने गानों की सुविधा भी है। बस नंबर: BR 21 GK 8485 संपर्क: 7488203663 ऑनलाइन बुकिंग: उपलब्ध यात्रा से पहले किराया, समय और सीट की उपलब्धता की पुष्टि जरूर कर लें।1
- बिहार और बंगाल में दोबारा चुनाव कराने की मांग—तेजस्वी यादव बिहार और बंगाल में दोबारा चुनाव कराने की मांग—तेजस्वी यादव #tejashwiyadav #biharnews #bengal #biharpolitics #politics #latestnews1
- करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां, 2-3 घंटे बाद मिला शव पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए सत्येंद्र, परिवार में मचा कोहराम1
- *जन सुराज प्रेस नोट* *22 सितंबर 2026 | पटना* *PK ने जमुई में में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले पर सरकार को घेरा, बोले- यह भयावह-विभत्स घटना है, जब से सम्राट चौधरी CM बने हैं हर हफ्ते में ऐसी घटना देखने-सुनने को मिलती है, नीट की छात्रा का रेप-हत्या, बेगूसराय की लड़की को होटल से खींचने या जमुई की घटना, यह दिखाता है कि सरकार का दावा बिहार को अपराध मुक्त बनाना नहीं बल्कि ये अपराध युक्त बना रहे हैं* *प्रशांत किशोर ने PM के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' पर कसा तंज, बोले- मोदी जी का ये नारा ठीक है लेकिन अब समय है उसमें एक शब्द जोड़ने का, "खुद ही अपनी बेटी को पढ़ाओ और खुद ही अपनी बेटी को बचाओ", मोदी जी न आपके बच्चों को पढ़ाने की चिंता करेंगे और न ही उनकी सुरक्षा की चिंता*1
- मुंबई में 26 .11. 2008 को जो अजमल कसाब और उनके साथियों के द्वारा सरेआम कत्लेआम मचाया था... उसके बाद कसाब ने पुलिस के सामने अपना सारा का सारा बयान साझा किया... था. जिसमें उसने कहा था कि उसने किस तरह से ऑडर मिल रहे अपने आका की हर बात माना और कत्ल पे कत्ल करता चला गया ...सुनिए उसकी जुवा से ही सच्ची घटना चक्र... मुंबई में 26 .11. 2008 को जो अजमल कसाब और उनके साथियों के द्वारा सरेआम कत्लेआम मचाया था... उसके बाद कसाब ने पुलिस के सामने अपना सारा का सारा बयान साझा किया... था. जिसमें उसने कहा था कि उसने किस तरह से ऑडर मिल रहे अपने आका की हर बात माना और कत्ल पे कत्ल करता चला गया ...सुनिए उसकी जुवा से ही सच्ची घटना चक्र...1