logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सामाजिक न्याय और भाईचारे की हुंकार से गूंजा बहोरीबंद,ओबीसी महासभा के सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, जातिगत जनगणना, किसान हित, एमएसपी और स्थानीय मुद्दों पर उठी आवाज बहोरीबंद, कटनी। वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी बस स्टैंड के समीप रविवार को ओबीसी महासभा के तत्वावधान में आयोजित सामाजिक न्याय एवं भाईचारा सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सम्मेलन का आयोजन 1857 की क्रांति के अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस तथा वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की पखवाड़ा जयंती के अवसर पर किया गया। आयोजकों ने सम्मेलन में करीब 3 से 4 हजार लोगों की उपस्थिति का दावा किया। मोहाई से निकली शहीद यात्रा, बहोरीबंद में हुआ सम्मेलन कार्यक्रम की शुरुआत मोहाई स्थित वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने शहीद यात्रा के रूप में बहोरीबंद की ओर प्रस्थान किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय ने अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को पुष्पांजलि अर्पित कर सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ किया। सामाजिक न्याय से लेकर किसान मुद्दों तक गूंजे सवाल सम्मेलन में वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, संविधान, समानता और भाईचारे के साथ विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। जातिगत जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम, किसानों की फसलों के उचित मूल्य एवं एमएसपी, भावांतर योजना का विरोध तथा किसानों के अनाज की पूर्व व्यवस्था के अनुसार धुलाई जैसे मुद्दों पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। इसके साथ ही आदिवासियों की जमीन से जुड़े मामलों और बहोरीबंद जनपद पंचायत से संबंधित विवाद को भी मंच से उठाया गया। वक्ताओं ने जनपद सीईओ को हटाने की मांग रखते हुए स्थानीय स्तर पर सामने आ रहे मुद्दों के समाधान की आवश्यकता बताई। विभिन्न संगठनों और सामाजिक वर्गों की सहभागिता कार्यक्रम में ओबीसी, एसटी, एससी सहित विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों की सहभागिता रही। आयोजकों ने सम्मेलन को सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और संविधान के मूल्यों को लेकर जनसंवाद का मंच बताया। वक्ताओं ने किसानों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाने की बात कही। ये रहे प्रमुख अतिथि सम्मेलन में ओबीसी महासभा राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह लोधी, भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रीतम उईके, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राधेश्याम कंकूड़िया, समाजवादी पार्टी युवा प्रदेश अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह यादव, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष विजय पटेल, जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल तथा देव सिंह लोधी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह लोधी ने की। जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी हुए शामिल सम्मेलन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, पूर्णेंद्र पटेल, सीताराम, जनपद सदस्य अनुज ठाकुर, शरमन चौधरी, उत्तम लोधी, रमेश, देव यादव, संजय लोधी, बिहारी पटेल, चंदन सिंह, राजेंद्र पटेल, वीरेंद्र पटेल, प्रशांत साहू, उजियार विश्वकर्मा, पूरन विश्वकर्मा, द्वारका विश्वकर्मा, रमन धुर्वे, आशीष लखेरा सहित बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नारायण पटेल एवं गोविंद सिंह पटेल ने किया, जबकि चरण सिंह धुर्वे ने आभार व्यक्त किया। सम्मेलन के दौरान सामाजिक न्याय, भाईचारा, किसान हित और संविधान के मूल्यों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से चर्चा के केंद्र में रहे।

10 hrs ago
user_गोकुल पटेल
गोकुल पटेल
Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

सामाजिक न्याय और भाईचारे की हुंकार से गूंजा बहोरीबंद,ओबीसी महासभा के सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, जातिगत जनगणना, किसान हित, एमएसपी और स्थानीय मुद्दों पर उठी आवाज बहोरीबंद, कटनी। वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी बस स्टैंड के समीप रविवार को ओबीसी महासभा के तत्वावधान में आयोजित सामाजिक न्याय एवं भाईचारा सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सम्मेलन का आयोजन 1857 की क्रांति के अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस तथा वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की पखवाड़ा जयंती के अवसर पर किया गया। आयोजकों ने सम्मेलन में करीब 3 से 4 हजार लोगों की उपस्थिति का दावा किया। मोहाई से निकली शहीद यात्रा, बहोरीबंद में हुआ सम्मेलन कार्यक्रम की शुरुआत मोहाई स्थित वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके

बाद उपस्थित लोगों ने शहीद यात्रा के रूप में बहोरीबंद की ओर प्रस्थान किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय ने अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को पुष्पांजलि अर्पित कर सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ किया। सामाजिक न्याय से लेकर किसान मुद्दों तक गूंजे सवाल सम्मेलन में वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, संविधान, समानता और भाईचारे के साथ विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। जातिगत जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम, किसानों की फसलों के उचित मूल्य एवं एमएसपी, भावांतर योजना का विरोध तथा किसानों के अनाज की पूर्व व्यवस्था के अनुसार धुलाई जैसे मुद्दों पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। इसके साथ ही आदिवासियों की जमीन से जुड़े मामलों और बहोरीबंद जनपद पंचायत से संबंधित विवाद को भी मंच से उठाया

गया। वक्ताओं ने जनपद सीईओ को हटाने की मांग रखते हुए स्थानीय स्तर पर सामने आ रहे मुद्दों के समाधान की आवश्यकता बताई। विभिन्न संगठनों और सामाजिक वर्गों की सहभागिता कार्यक्रम में ओबीसी, एसटी, एससी सहित विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों की सहभागिता रही। आयोजकों ने सम्मेलन को सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और संविधान के मूल्यों को लेकर जनसंवाद का मंच बताया। वक्ताओं ने किसानों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाने की बात कही। ये रहे प्रमुख अतिथि सम्मेलन में ओबीसी महासभा राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह लोधी, भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रीतम उईके, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राधेश्याम कंकूड़िया, समाजवादी पार्टी युवा प्रदेश अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह यादव, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष विजय पटेल, जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल

तथा देव सिंह लोधी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह लोधी ने की। जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी हुए शामिल सम्मेलन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, पूर्णेंद्र पटेल, सीताराम, जनपद सदस्य अनुज ठाकुर, शरमन चौधरी, उत्तम लोधी, रमेश, देव यादव, संजय लोधी, बिहारी पटेल, चंदन सिंह, राजेंद्र पटेल, वीरेंद्र पटेल, प्रशांत साहू, उजियार विश्वकर्मा, पूरन विश्वकर्मा, द्वारका विश्वकर्मा, रमन धुर्वे, आशीष लखेरा सहित बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नारायण पटेल एवं गोविंद सिंह पटेल ने किया, जबकि चरण सिंह धुर्वे ने आभार व्यक्त किया। सम्मेलन के दौरान सामाजिक न्याय, भाईचारा, किसान हित और संविधान के मूल्यों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से चर्चा के केंद्र में रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सामाजिक न्याय और भाईचारे की हुंकार से गूंजा बहोरीबंद,ओबीसी महासभा के सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, जातिगत जनगणना, किसान हित, एमएसपी और स्थानीय मुद्दों पर उठी आवाज बहोरीबंद, कटनी। वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी बस स्टैंड के समीप रविवार को ओबीसी महासभा के तत्वावधान में आयोजित सामाजिक न्याय एवं भाईचारा सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सम्मेलन का आयोजन 1857 की क्रांति के अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस तथा वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की पखवाड़ा जयंती के अवसर पर किया गया। आयोजकों ने सम्मेलन में करीब 3 से 4 हजार लोगों की उपस्थिति का दावा किया। मोहाई से निकली शहीद यात्रा, बहोरीबंद में हुआ सम्मेलन कार्यक्रम की शुरुआत मोहाई स्थित वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने शहीद यात्रा के रूप में बहोरीबंद की ओर प्रस्थान किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय ने अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को पुष्पांजलि अर्पित कर सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ किया। सामाजिक न्याय से लेकर किसान मुद्दों तक गूंजे सवाल सम्मेलन में वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, संविधान, समानता और भाईचारे के साथ विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। जातिगत जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम, किसानों की फसलों के उचित मूल्य एवं एमएसपी, भावांतर योजना का विरोध तथा किसानों के अनाज की पूर्व व्यवस्था के अनुसार धुलाई जैसे मुद्दों पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। इसके साथ ही आदिवासियों की जमीन से जुड़े मामलों और बहोरीबंद जनपद पंचायत से संबंधित विवाद को भी मंच से उठाया गया। वक्ताओं ने जनपद सीईओ को हटाने की मांग रखते हुए स्थानीय स्तर पर सामने आ रहे मुद्दों के समाधान की आवश्यकता बताई। विभिन्न संगठनों और सामाजिक वर्गों की सहभागिता कार्यक्रम में ओबीसी, एसटी, एससी सहित विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों की सहभागिता रही। आयोजकों ने सम्मेलन को सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और संविधान के मूल्यों को लेकर जनसंवाद का मंच बताया। वक्ताओं ने किसानों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाने की बात कही। ये रहे प्रमुख अतिथि सम्मेलन में ओबीसी महासभा राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह लोधी, भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रीतम उईके, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राधेश्याम कंकूड़िया, समाजवादी पार्टी युवा प्रदेश अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह यादव, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष विजय पटेल, जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल तथा देव सिंह लोधी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह लोधी ने की। जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी हुए शामिल सम्मेलन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, पूर्णेंद्र पटेल, सीताराम, जनपद सदस्य अनुज ठाकुर, शरमन चौधरी, उत्तम लोधी, रमेश, देव यादव, संजय लोधी, बिहारी पटेल, चंदन सिंह, राजेंद्र पटेल, वीरेंद्र पटेल, प्रशांत साहू, उजियार विश्वकर्मा, पूरन विश्वकर्मा, द्वारका विश्वकर्मा, रमन धुर्वे, आशीष लखेरा सहित बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नारायण पटेल एवं गोविंद सिंह पटेल ने किया, जबकि चरण सिंह धुर्वे ने आभार व्यक्त किया। सम्मेलन के दौरान सामाजिक न्याय, भाईचारा, किसान हित और संविधान के मूल्यों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से चर्चा के केंद्र में रहे।
    4
    सामाजिक न्याय और भाईचारे की हुंकार से गूंजा बहोरीबंद,ओबीसी महासभा के सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, जातिगत जनगणना, किसान हित, एमएसपी और स्थानीय मुद्दों पर उठी आवाज
बहोरीबंद, कटनी। वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी बस स्टैंड के समीप रविवार को ओबीसी महासभा के तत्वावधान में आयोजित सामाजिक न्याय एवं भाईचारा सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सम्मेलन का आयोजन 1857 की क्रांति के अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस तथा वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की पखवाड़ा जयंती के अवसर पर किया गया। आयोजकों ने सम्मेलन में करीब 3 से 4 हजार लोगों की उपस्थिति का दावा किया।
मोहाई से निकली शहीद यात्रा, बहोरीबंद में हुआ सम्मेलन
कार्यक्रम की शुरुआत मोहाई स्थित वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने शहीद यात्रा के रूप में बहोरीबंद की ओर प्रस्थान किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय ने अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को पुष्पांजलि अर्पित कर सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ किया।
सामाजिक न्याय से लेकर किसान मुद्दों तक गूंजे सवाल
सम्मेलन में वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, संविधान, समानता और भाईचारे के साथ विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। जातिगत जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम, किसानों की फसलों के उचित मूल्य एवं एमएसपी, भावांतर योजना का विरोध तथा किसानों के अनाज की पूर्व व्यवस्था के अनुसार धुलाई जैसे मुद्दों पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी।
इसके साथ ही आदिवासियों की जमीन से जुड़े मामलों और बहोरीबंद जनपद पंचायत से संबंधित विवाद को भी मंच से उठाया गया। वक्ताओं ने जनपद सीईओ को हटाने की मांग रखते हुए स्थानीय स्तर पर सामने आ रहे मुद्दों के समाधान की आवश्यकता बताई।
विभिन्न संगठनों और सामाजिक वर्गों की सहभागिता
कार्यक्रम में ओबीसी, एसटी, एससी सहित विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों की सहभागिता रही। आयोजकों ने सम्मेलन को सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और संविधान के मूल्यों को लेकर जनसंवाद का मंच बताया। वक्ताओं ने किसानों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाने की बात कही।
ये रहे प्रमुख अतिथि
सम्मेलन में ओबीसी महासभा राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह लोधी, भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रीतम उईके, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राधेश्याम कंकूड़िया, समाजवादी पार्टी युवा प्रदेश अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह यादव, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष विजय पटेल, जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल तथा देव सिंह लोधी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह लोधी ने की।
जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी हुए शामिल
सम्मेलन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, पूर्णेंद्र पटेल, सीताराम, जनपद सदस्य अनुज ठाकुर, शरमन चौधरी, उत्तम लोधी, रमेश, देव यादव, संजय लोधी, बिहारी पटेल, चंदन सिंह, राजेंद्र पटेल, वीरेंद्र पटेल, प्रशांत साहू, उजियार विश्वकर्मा, पूरन विश्वकर्मा, द्वारका विश्वकर्मा, रमन धुर्वे, आशीष लखेरा सहित बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. नारायण पटेल एवं गोविंद सिंह पटेल ने किया, जबकि चरण सिंह धुर्वे ने आभार व्यक्त किया। सम्मेलन के दौरान सामाजिक न्याय, भाईचारा, किसान हित और संविधान के मूल्यों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से चर्चा के केंद्र में रहे।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पिछले कई वर्षों से चली आ रही परंपरा अनुसार इस वर्ष भी 15 से 22 सितंबर रामधुन कार्यक्रम आनंद उत्साह उमंग के साथ संपन्न गांव की आन बान शान ओर स्वाभिमान एकता अखंडता भाईचारे का संदेश
    1
    पिछले कई वर्षों से चली आ रही परंपरा अनुसार इस वर्ष भी 15 से 22 सितंबर रामधुन कार्यक्रम आनंद उत्साह उमंग के साथ संपन्न गांव की आन बान शान ओर स्वाभिमान एकता अखंडता भाईचारे का संदेश
    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *लोकेशन कटनी* *कटनी से अभिमन्यु विश्वकर्मा की रिपोर्ट* *पितृ पक्ष में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतधारा* *परशुराम मंदिर में चड़ाक्य ब्राह्मण समाज का भव्य धार्मिक आयोजन, पितरों की तृप्ति और आत्मिक शांति के लिए श्रद्धालु करेंगे कथा श्रवण* कटनी। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर धर्म और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। पितरों की तृप्ति एवं आत्मिक शांति की कामना को लेकर चड़ाक्य ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में एसबीआई बैंक स्थित परशुराम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर समाजजनों और धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पितृ पक्ष को सनातन परंपरा में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है। इसी भावना के साथ आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु भगवान की भक्ति, धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक ज्ञान की अमृतधारा में डुबकी लगाएंगे। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन में सदाचार, भक्ति और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संदेश भी मिलेगा। भक्ति और आस्था से सराबोर होगा मंदिर परिसर श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से परशुराम मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण निर्मित होने की उम्मीद है। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचने की अपील आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में परशुराम मंदिर पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि श्रद्धालु परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक शांति का पुण्य लाभ प्राप्त करें। पितृ पक्ष में होने वाला यह आयोजन श्रद्धा, संस्कार और सनातन परंपरा को समर्पित है। कथा की अमृतधारा के बीच श्रद्धालु अपने पितरों का स्मरण करते हुए उनकी तृप्ति एवं आत्मिक शांति की कामना करेंगे।
    1
    *लोकेशन कटनी*

*कटनी से अभिमन्यु विश्वकर्मा की रिपोर्ट*

*पितृ पक्ष में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतधारा*
*परशुराम मंदिर में चड़ाक्य ब्राह्मण समाज का भव्य धार्मिक आयोजन, पितरों की तृप्ति और आत्मिक शांति के लिए श्रद्धालु करेंगे कथा श्रवण*

कटनी। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर धर्म और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। पितरों की तृप्ति एवं आत्मिक शांति की कामना को लेकर चड़ाक्य ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में एसबीआई बैंक स्थित परशुराम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर समाजजनों और धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
पितृ पक्ष को सनातन परंपरा में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है। इसी भावना के साथ आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु भगवान की भक्ति, धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक ज्ञान की अमृतधारा में डुबकी लगाएंगे। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन में सदाचार, भक्ति और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संदेश भी मिलेगा।
भक्ति और आस्था से सराबोर होगा मंदिर परिसर
श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से परशुराम मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण निर्मित होने की उम्मीद है। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचने की अपील
आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में परशुराम मंदिर पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि श्रद्धालु परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक शांति का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
पितृ पक्ष में होने वाला यह आयोजन श्रद्धा, संस्कार और सनातन परंपरा को समर्पित है। कथा की अमृतधारा के बीच श्रद्धालु अपने पितरों का स्मरण करते हुए उनकी तृप्ति एवं आत्मिक शांति की कामना करेंगे।
    user_अभिमन्यु विश्वकर्मा कटनी
    अभिमन्यु विश्वकर्मा कटनी
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पाकिस्तानी पत्रकार ने ने बड़े नाटकीय अंदाज में पूछा कि पाकिस्तानी पत्रकार ने ने बड़े नाटकीय अंदाज में पूछा कि *‘आपकी सरकार पाकिस्तान में आतंकवाद फैलाना कब बंद करेगी?’.* *‘अब आतंकवादी देश मुझसे सवाल पूछेगा’? जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को धो डाला, फिर मुस्कुराकर निकल गए* *🇮🇳 UN में जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार को दो टूक जवाब* ▪︎ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर से एक पाकिस्तानी पत्रकार ने आतंकवाद को लेकर सवाल किया। ▪︎ जयशंकर ने जवाब दिया: *“A terrorist country is asking me that question?”* यानी, *“एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है?”* ▪︎ यह सवाल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पूछा गया था। ▪︎ जयशंकर ने इससे पहले भी आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की भूमिका को लेकर सवाल उठाए हैं और कहा है कि पाकिस्तान को बताना चाहिए कि वह आतंकवाद की नीति कब तक जारी रखना चाहता है। *🇮🇳 आतंकवाद के सवाल पर भारत का स्पष्ट और सीधा जवाब—UN के मंच से।* *भारत लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सीमा-पार आतंकवाद और आतंकवादी वित्तपोषण के मुद्दे को उठाता रहा है।*
    1
    पाकिस्तानी पत्रकार ने ने बड़े नाटकीय अंदाज में पूछा कि
पाकिस्तानी पत्रकार ने ने बड़े नाटकीय अंदाज में पूछा कि *‘आपकी सरकार पाकिस्तान में आतंकवाद फैलाना कब बंद करेगी?’.*
*‘अब आतंकवादी देश मुझसे सवाल पूछेगा’? जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को धो डाला, फिर मुस्कुराकर निकल गए*
*🇮🇳 UN में जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार को दो टूक जवाब*
▪︎ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर से एक पाकिस्तानी पत्रकार ने आतंकवाद को लेकर सवाल किया।
▪︎ जयशंकर ने जवाब दिया: *“A terrorist country is asking me that question?”* यानी, *“एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है?”*
▪︎ यह सवाल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पूछा गया था।
▪︎ जयशंकर ने इससे पहले भी आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की भूमिका को लेकर सवाल उठाए हैं और कहा है कि पाकिस्तान को बताना चाहिए कि वह आतंकवाद की नीति कब तक जारी रखना चाहता है।
*🇮🇳 आतंकवाद के सवाल पर भारत का स्पष्ट और सीधा जवाब—UN के मंच से।*
*भारत लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सीमा-पार आतंकवाद और आतंकवादी वित्तपोषण के मुद्दे को उठाता रहा है।*
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जर्जर इमारत का ऊपरी हिस्सा धराशाई, मलबे में दबकर मजदूर की मौत 2024 में भवन स्वामी ने दी थी शिकायत, फिर भी नहीं हुई प्रभावी कार्यवाही कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र के भट्टा मोहल्ले में वर्षों पुरानी जर्जर इमारत का ऊपरी हिस्सा अचानक धराशाई हो गया। हादसे में मलबे के नीचे दबने से करीब 60 वर्षीय मजदूर प्रेमलाल गड़ारी की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह इमारत लंबे समय से जर्जर हालत में थी। लोगों का यह भी कहना है कि करीब 12 साल पहले इसी स्थान पर इमारत से गिरने की एक घटना में भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं, भवन स्वामी ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि मृतक उनके चचेरे भाई के यहां काम करता था और स्वामित्व विवाद के चलते उन्हीं की सहमति से इस जर्जर भवन में रह रहा था। भवन स्वामी के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2024 में ही रंगनाथ थाना सहित कई विभागों को लिखित शिकायत देकर भवन में जबरन रह रहे लोगों को हटाने की मांग की थी। शिकायत में भवन की जर्जर स्थिति का स्पष्ट उल्लेख करते हुए यह भी कहा गया था कि किसी भी हादसे की स्थिति में भवन स्वामी को जिम्मेदार नहीं माना जाए। ऐसे में हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है—क्या जर्जर भवनों का सर्वे किया गया था? अगर सर्वे हुआ था, तो भवन को खाली कराने की प्रभावी कार्यवाही क्यों नहीं की गई? फिलहाल मौत की वास्तविक परिस्थितियों और जिम्मेदारी का निर्धारण पुलिस की जांच और संबंधित विभागों की कार्यवाही के बाद ही स्पष्ट होगा।
    4
    जर्जर इमारत का ऊपरी हिस्सा धराशाई, मलबे में दबकर मजदूर की मौत
2024 में भवन स्वामी ने दी थी शिकायत, फिर भी नहीं हुई प्रभावी कार्यवाही
कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र के भट्टा मोहल्ले में वर्षों पुरानी जर्जर इमारत का ऊपरी हिस्सा अचानक धराशाई हो गया। हादसे में मलबे के नीचे दबने से करीब 60 वर्षीय मजदूर प्रेमलाल गड़ारी की मौत हो गई।
हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह इमारत लंबे समय से जर्जर हालत में थी। लोगों का यह भी कहना है कि करीब 12 साल पहले इसी स्थान पर इमारत से गिरने की एक घटना में भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
वहीं, भवन स्वामी ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि मृतक उनके चचेरे भाई के यहां  काम करता था और स्वामित्व विवाद के चलते उन्हीं की सहमति से इस जर्जर भवन में रह रहा था।
भवन स्वामी के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2024 में ही रंगनाथ थाना सहित कई विभागों को लिखित शिकायत देकर भवन में जबरन रह रहे लोगों को हटाने की मांग की थी। शिकायत में भवन की जर्जर स्थिति का स्पष्ट उल्लेख करते हुए यह भी कहा गया था कि किसी भी हादसे की स्थिति में भवन स्वामी को जिम्मेदार नहीं माना जाए।
ऐसे में हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है—क्या जर्जर भवनों का सर्वे किया गया था? अगर सर्वे हुआ था, तो भवन को खाली कराने की प्रभावी कार्यवाही क्यों नहीं की गई?
फिलहाल मौत की वास्तविक परिस्थितियों और जिम्मेदारी का निर्धारण पुलिस की जांच और संबंधित विभागों की कार्यवाही के बाद ही स्पष्ट होगा।
    user_Sumit Mailk
    Sumit Mailk
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच गणपति बप्पा को दी विदाई गाजे-बाजे के साथ निकलीं विसर्जन यात्राएं, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा शहर कटनी। गणेशोत्सव के समापन अवसर पर रविवार को कटनी शहर में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास का अद्भुत नजारा 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 //8103728933 // 👈देखने को मिला। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद भक्तों ने भावपूर्ण वातावरण में गणपति बप्पा को विदाई दी। सुबह से ही विभिन्न गणेश पंडालों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का दौर चलता रहा। इसके बाद श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों, डीजे और गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन स्थलों की ओर लेकर रवाना हुए। रास्तेभर ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। विसर्जन यात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ आवश्यक इंतजाम किए गए। विसर्जन स्थलों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखा गया। पूरे शहर में दिनभर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही गणेशोत्सव का भक्तिमय समापन हुआ और श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष पुनः गणपति बप्पा के आगमन की कामना के साथ उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।
    3
    श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच गणपति बप्पा को दी विदाई
गाजे-बाजे के साथ निकलीं विसर्जन यात्राएं, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा शहर
कटनी। गणेशोत्सव के समापन अवसर पर रविवार को कटनी शहर में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास का अद्भुत नजारा
💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥                                 //8103728933 // 👈देखने को मिला। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद भक्तों ने भावपूर्ण वातावरण में गणपति बप्पा को विदाई दी।
सुबह से ही विभिन्न गणेश पंडालों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का दौर चलता रहा। इसके बाद श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों, डीजे और गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन स्थलों की ओर लेकर रवाना हुए। रास्तेभर ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विसर्जन यात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ आवश्यक इंतजाम किए गए। विसर्जन स्थलों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखा गया।
पूरे शहर में दिनभर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही गणेशोत्सव का भक्तिमय समापन हुआ और श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष पुनः गणपति बप्पा के आगमन की कामना के साथ उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।
    user_ज्योति तिवारी वीडियो
    ज्योति तिवारी वीडियो
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के रीठी अध्ययन केंद्र में पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती का हुआ आयोजन। *रीठी। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के द्वारा संचालित पाठ्यक्रम समाजकार्य में स्नातक और स्नातकोत्तर BSW व MSW सत्र 2026-27 जो कि शासकीय उत्कृष्ट रीठी अध्ययन केंद्र में प्रत्येक रविवार को संचालित किया जा रहा है, सर्वप्रथम नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं के साथ सामूहिक परिचर्चा में छात्रों को cmcldp app और प्रोफाइल update के साथ कक्षा का संचालन किया गया साथ ही इसी अवसर पर आज पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों, विद्यार्थियों एवं अध्ययन केंद्र से जुड़े सदस्यों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया।* *कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जनअभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री जगह सिंह मसराम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन संघर्ष, सादगी, राष्ट्रसेवा एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल जी का जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।* *इसीक्रम में परामर्शदाता अरुण तिवारी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों को वर्तमान सामाजिक परिवेश से जोड़ते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और सम्मान के साथ ही समग्र राष्ट्र निर्माण की दिशा मजबूत हो सकती है।* *वहीं पर परामर्शदाता शरद यादव ने युवाओं की भूमिका पर विचार रखते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने शिक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना एवं राष्ट्रहित की सोच को विकसित करने पर जोर दिया।* *कार्यक्रम के दौरान परामर्शदाता महेश बर्मन, अमर यादव, साक्षी नामदेव एवं छात्र लक्ष्मी बर्मन, निर्मिला श्रीवास्तव, सोमवती लोधी, गनपत कोल, राघवेंद्र यादव, नीमा, आयुषी , रामचरण चौधरी, नीरज श्रीवास्तव, के अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन एवं विचारों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने उनके विचारों की समकालीन प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए कहा कि अंत्योदय, सामाजिक समरसता, स्वावलंबन और राष्ट्रहित जैसे मूल्यों को व्यवहार में अपनाकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।* *कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं सदस्यों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अंत में परामर्शदाता शरद यादव ने आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।*
    1
    मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के रीठी अध्ययन केंद्र में पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती का हुआ आयोजन।
*रीठी। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के द्वारा संचालित पाठ्यक्रम समाजकार्य में स्नातक और स्नातकोत्तर BSW व MSW सत्र 2026-27 जो कि शासकीय उत्कृष्ट रीठी अध्ययन केंद्र में प्रत्येक रविवार को संचालित किया जा रहा है, सर्वप्रथम नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं के साथ सामूहिक परिचर्चा में छात्रों को cmcldp app और प्रोफाइल update के साथ कक्षा का संचालन किया गया साथ ही इसी अवसर पर आज पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों, विद्यार्थियों एवं अध्ययन केंद्र से जुड़े सदस्यों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया।*
*कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जनअभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री जगह सिंह मसराम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन संघर्ष, सादगी, राष्ट्रसेवा एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल जी का जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।*
*इसीक्रम में परामर्शदाता अरुण तिवारी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों को वर्तमान सामाजिक परिवेश से जोड़ते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और सम्मान के साथ ही समग्र राष्ट्र निर्माण की दिशा मजबूत हो सकती है।*
*वहीं पर परामर्शदाता शरद यादव ने युवाओं की भूमिका पर विचार रखते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने शिक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता, सेवा भावना एवं राष्ट्रहित की सोच को विकसित करने पर जोर दिया।*
*कार्यक्रम के दौरान परामर्शदाता महेश बर्मन, अमर यादव, साक्षी नामदेव एवं छात्र लक्ष्मी बर्मन, निर्मिला श्रीवास्तव, सोमवती लोधी, गनपत कोल, राघवेंद्र यादव, नीमा, आयुषी , रामचरण चौधरी, नीरज श्रीवास्तव, के अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन एवं विचारों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने उनके विचारों की समकालीन प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए कहा कि अंत्योदय, सामाजिक समरसता, स्वावलंबन और राष्ट्रहित जैसे मूल्यों को व्यवहार में अपनाकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।*
*कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं सदस्यों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अंत में परामर्शदाता शरद यादव ने  आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।*
    user_Sumit Mailk
    Sumit Mailk
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कटनी:महिला पर उसी के भतीजे ने किया लोहे की रॉड से हमला हुई मौत, जिला अस्पताल में किया गया मृतका का पीएम जिले की सीमा से सटे हुए मैहर जिले के अमदरा के धनवाही तिघरा कला ग्राम पंचायत में एक महिला सुंदर बाई गौड़ 55 वर्ष पर उंसके कच्चे मकान में लगी लकड़ी को लेकर हुए विवाद में महिला के भतीजे लाल सिंह गौड़ ने सुंदर बाई के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गंभीर चोट के कारण महिला की मौत हो गई मृतिका का पीएम जिला अस्पताल के पीएम हाउस में किया गया सूचना पर अमदरा पुलिस भी जिला अस्पताल पहुँची थी।
    1
    कटनी:महिला पर उसी के भतीजे ने किया लोहे की रॉड से हमला हुई मौत, जिला अस्पताल में किया गया मृतका का पीएम        
जिले की सीमा से सटे हुए मैहर जिले के अमदरा के धनवाही तिघरा कला ग्राम पंचायत में एक महिला सुंदर बाई गौड़ 55 वर्ष पर उंसके कच्चे मकान में लगी लकड़ी को लेकर हुए विवाद में महिला के भतीजे लाल सिंह गौड़ ने सुंदर बाई के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गंभीर चोट के कारण महिला की मौत हो गई मृतिका का पीएम जिला अस्पताल के पीएम हाउस में किया गया सूचना पर अमदरा पुलिस भी जिला अस्पताल पहुँची थी।
    user_राहुल उपाध्याय
    राहुल उपाध्याय
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.