logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाली में पुलिस-तस्कर मुठभेड़,! ANTF की जवाबी फायरिंग में बदमाश ढेर, पाली से खबर मनीष राठौड़ पाली। जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और तस्करों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक बदमाश की मौत हो गई। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली युवक के सीने में जा लगी। एएसपी चैनसिंह महेचा के अनुसार, टास्क फोर्स को दो संदिग्ध गाड़ियों में नशीले पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। टीम ने जब पीछा किया तो एक गाड़ी तेज रफ्तार में भागने में सफल रही, जबकि दूसरी गाड़ी को रोकने के लिए पुलिस ने दीवेर घाटी के पास सड़क पर स्ट्रीक डालकर उसके टायर पंक्चर कर दिए। गाड़ी रुकते ही उसमें सवार भुट्‌टो नाम के युवक ने पुलिस टीम पर सीधा फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में ANTF टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली युवक के सीने में जा लगी। पुलिस घायल अवस्था में उसे तुरंत जोजावर अस्पताल ले गई, जहाँ से उसे पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया। देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान गाड़ी में सवार एक अन्य युवक को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस टीम फरार हुई दूसरी गाड़ी की तलाश में जुटी है और जब्त वाहन की सघन तलाशी ली जा रही है ताकि तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हो सके।

2 hrs ago
user_Manish Rathore
Manish Rathore
Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
2 hrs ago

पाली में पुलिस-तस्कर मुठभेड़,! ANTF की जवाबी फायरिंग में बदमाश ढेर, पाली से खबर मनीष राठौड़ पाली। जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और तस्करों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक बदमाश की मौत हो गई। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके जवाब में

पुलिस की ओर से चलाई गई गोली युवक के सीने में जा लगी। एएसपी चैनसिंह महेचा के अनुसार, टास्क फोर्स को दो संदिग्ध गाड़ियों में नशीले पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। टीम ने जब पीछा किया तो एक गाड़ी तेज रफ्तार में भागने में सफल रही, जबकि दूसरी गाड़ी को रोकने के लिए पुलिस ने दीवेर घाटी के

पास सड़क पर स्ट्रीक डालकर उसके टायर पंक्चर कर दिए। गाड़ी रुकते ही उसमें सवार भुट्‌टो नाम के युवक ने पुलिस टीम पर सीधा फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में ANTF टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली युवक के सीने में जा लगी। पुलिस घायल अवस्था में उसे तुरंत जोजावर अस्पताल ले गई, जहाँ से उसे पाली के

बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया। देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान गाड़ी में सवार एक अन्य युवक को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस टीम फरार हुई दूसरी गाड़ी की तलाश में जुटी है और जब्त वाहन की सघन तलाशी ली जा रही है ताकि तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हो सके।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by District.reporter.babulaljogawat
    1
    Post by District.reporter.babulaljogawat
    user_District.reporter.babulaljogawat
    District.reporter.babulaljogawat
    पत्रकार Pali, Rajasthan•
    23 min ago
  • गांव गुड़ा मंगलियान पंचायत सिंनदरली तहसील देसूरी जिला पाली
    5
    गांव गुड़ा मंगलियान पंचायत सिंनदरली तहसील देसूरी जिला पाली
    user_जगदीश
    जगदीश
    पाली, पाली, राजस्थान•
    23 min ago
  • ​पाली। शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित अंबेडकर नगर (गणेश नगर) में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ 27 वर्षीय पूजा का शव अपने ही घर के चौक में साड़ी के फंदे से लटका मिला। ​पति ने दी जानकारी मृतका के पति भोलानाथ ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने दो बच्चों के साथ बाहर वाले कमरे में थे, जबकि दो बच्चे स्कूल गए हुए थे। पूजा ने नहाने जाने की बात कही और अंदर चली गई। काफी देर तक वापस न आने पर जब भोलानाथ उसे बुलाने अंदर गए, तो चौक का दरवाजा बंद था। अंदर झांकने पर उन्होंने पूजा को फंदे से लटका पाया। ​अस्पताल में घोषित किया मृत परिजन आनन-फानन में पूजा को उतारकर बांगड़ हॉस्पिटल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ​8 साल पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, भोलानाथ और पूजा की शादी 8 साल पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं और पूजा का 15 वर्षीय भाई भी पढ़ाई के लिए उनके साथ ही रहता था। इस हादसे के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ​पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। ​#PaliNews #BreakingNews #RajasthanNews #Tragedy #LocalNews #CrimeUpdate #PaliCity #SocialMediaViral #Awareness #Justice
    1
    ​पाली। शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित अंबेडकर नगर (गणेश नगर) में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ 27 वर्षीय पूजा का शव अपने ही घर के चौक में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
​पति ने दी जानकारी
मृतका के पति भोलानाथ ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने दो बच्चों के साथ बाहर वाले कमरे में थे, जबकि दो बच्चे स्कूल गए हुए थे। पूजा ने नहाने जाने की बात कही और अंदर चली गई। काफी देर तक वापस न आने पर जब भोलानाथ उसे बुलाने अंदर गए, तो चौक का दरवाजा बंद था। अंदर झांकने पर उन्होंने पूजा को फंदे से लटका पाया।
​अस्पताल में घोषित किया मृत
परिजन आनन-फानन में पूजा को उतारकर बांगड़ हॉस्पिटल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
​8 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, भोलानाथ और पूजा की शादी 8 साल पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं और पूजा का 15 वर्षीय भाई भी पढ़ाई के लिए उनके साथ ही रहता था। इस हादसे के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
​पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
​#PaliNews #BreakingNews #RajasthanNews #Tragedy #LocalNews #CrimeUpdate #PaliCity #SocialMediaViral #Awareness #Justice
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    1 hr ago
  • रायपुर (ब्यावर) ब्रेकिंग न्यूज़ रायपुर उपखंड क्षेत्र के देवली कला ग्राम में जल मिशन योजना के तहत कुछ बेरा पर पाइपलाइन नहीं डाली गई थी । जिसे अब ग्राम पंचायत देवली कला द्वारा जो बाकी पाइप लाइन बिछानी थी वहां पर पाइपलाइन बिछाने का लेकर कार्य शुरू किया गया और लाइन बिछाई जा रही हैं ।
    1
    रायपुर (ब्यावर)
ब्रेकिंग न्यूज़ 
रायपुर उपखंड क्षेत्र के देवली कला ग्राम में जल मिशन योजना के तहत कुछ बेरा पर पाइपलाइन नहीं डाली गई थी । जिसे अब ग्राम पंचायत देवली कला द्वारा जो बाकी पाइप लाइन बिछानी थी वहां पर पाइपलाइन बिछाने का लेकर कार्य शुरू किया गया और लाइन बिछाई जा रही हैं ।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by जय हिंद जय भारत जय हिंद जय भारत
    1
    Post by जय हिंद जय भारत जय हिंद जय भारत
    user_जय हिंद जय भारत जय हिंद जय भारत
    जय हिंद जय भारत जय हिंद जय भारत
    पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सेन्दडा (ब्यावर ) निम्बाज पंचायत के समोखी ग्राम की सडक का कार्य हुआ शुरू
    2
    सेन्दडा   (ब्यावर )
निम्बाज पंचायत के समोखी ग्राम की सडक का कार्य हुआ शुरू
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जोधपुर में हुई नाकाबंदी वाहनों की जांच ओर चालान कमिश्नर के आदेश अनुसार जोधपुर के तमाम थानों क्षेत्र में नाकाबंदी की गई नाकाबंदी के दौरान जालोरी गेट चौराहे पर पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही, पुलिस निरीक्षक जय किशन सोनी के नेतृत्व में टिम के साथ कार्रवाई की मोटरसाइकिल के किए चालान.. ओर कारों को रोक चेकिंग की ओर चालानी कार्यवाही कि।
    1
    जोधपुर में हुई नाकाबंदी वाहनों की जांच ओर चालान 
कमिश्नर के आदेश अनुसार जोधपुर के तमाम थानों क्षेत्र में नाकाबंदी की गई नाकाबंदी के दौरान जालोरी गेट चौराहे पर पुलिस ने  की 
ताबड़तोड़ कार्यवाही, पुलिस निरीक्षक जय किशन सोनी के नेतृत्व में टिम के साथ  कार्रवाई की  मोटरसाइकिल के किए चालान.. ओर कारों को रोक चेकिंग की ओर चालानी कार्यवाही कि।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogawat
    1
    Post by District.reporter.babulaljogawat
    user_District.reporter.babulaljogawat
    District.reporter.babulaljogawat
    पत्रकार Pali, Rajasthan•
    29 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.