हवासपुर में बाइक से गिरकर अधेड़ गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर हवासपुर में बाइक से गिरकर अधेड़ गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हवासपुर स्थित अहिल्याबाई विद्यालय के पास बाइक से गिरकर एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान औरैया जिले के सोनधेमऊ निवासी हरबंस सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हरबंस सिंह गौर प्लेटिना बाइक से संदलपुर से अपने घर लौट रहे थे। हवासपुर स्थित अहिल्याबाई विद्यालय के पास अचानक चक्कर आने से वह बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी हवासपुर पहुंचाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर जितेंद्र वर्मा ने उनका प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी हवासपुर के डॉक्टर जितेंद्र वर्मा ने मंगलवार सुबह 8 बजे बताया कि घायल हरबंस सिंह को अस्पताल लाया गया था। उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हवासपुर में बाइक से गिरकर अधेड़ गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर हवासपुर में बाइक से गिरकर अधेड़ गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हवासपुर स्थित अहिल्याबाई विद्यालय के पास बाइक से गिरकर एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान औरैया जिले के सोनधेमऊ निवासी हरबंस सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हरबंस सिंह गौर प्लेटिना बाइक से संदलपुर से अपने घर लौट रहे थे। हवासपुर स्थित अहिल्याबाई विद्यालय के पास अचानक चक्कर आने से वह बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी हवासपुर पहुंचाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर जितेंद्र वर्मा ने उनका प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी हवासपुर के डॉक्टर जितेंद्र वर्मा ने मंगलवार सुबह 8 बजे बताया कि घायल हरबंस सिंह को अस्पताल लाया गया था। उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
- धर्मपुर गौशाला में चारा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप धर्मपुर गौशाला में चारा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में गौशाला में चारा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की गई है। धर्मपुर गांव निवासी किशन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आलोक, नारायन, कन्हैया, शुभम, वरुण उर्फ छोटू समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और सामान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। किशन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष के आलोक ने किशन, शिवम, हीरू और विपिन समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। एक ही विवाद को लेकर दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने रविवार शाम 6:30 बजे बताया कि मामले में एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से ऑनलाइन शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- पटरी चटकने से डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित की मैंन सन्तोष की सर्तकता से जल्दी हुई जानकारी झींझक। खमहैला गांव के सामने सोमवार सुबह डाउन लाइन की पटरी चटकने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने जांच के बाद पटरी की मरम्मत शुरू कर दी। करीब दोपहर 12 बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन सुचारू हो सका। सुबह 10:45 बजे खम्भा संख्या 1077/20 व 22 के बीच पटरी चटकने की जानकारी रेलकर्मियों को हुई। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। पटरी चटकने के कारण ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। इस दौरान झींझक रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर टूंडला-कानपुर मेमू करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। वहीं, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को मुख्य लाइन पर रोकना पड़ा। ट्रेनों के खड़े रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात निरीक्षक आलोक द्विवेदी ने बताया कि पटरी की मरम्मत कर यातायात सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है।1
- पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अंटू मिश्रा दिबियापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। औरैया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अंटू मिश्रा दिबियापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। दिबियापुर में ब्राह्मण समाज की बैठक में किया एलान दिबियापुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे अंटू मिश्रा ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान दिबियापुर में सीएचसी का निर्माण हुआ था -दिबियापुर विधानसभा का जातीय समीकरण दिबियापुर विधानसभा में लगभग 35 से 40 हजार के बीच ब्राह्मण मतदाता है क्षत्रिय मतदाता 20 हजार और वैश्य मतदाता 10 हजार है SC समाज का वोट लगभग 70 हजार राजपूत वोट 50 हजार और यादव 50 हजार की संख्या है2
- औरैया,उमरा के लिए हाजी अब्दुल शकूर और साहबजादे रिजवान वारसी का फूल-मालाओं से किया स्वागत औरैया सदर क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर जमाल शाह से उमरा हज के लिए हाजी अब्दुल शकूर अपने साहबजादे रिजवान वारसी के साथ रवाना हुए। उनके उमरा के लिए रवाना होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे। लोगों ने हाजी अब्दुल शकूर और उनके साहबजादे रिजवान वारसी को फूलों की मालाएं पहनाकर एवं तोहफे भेंट कर खुशी के साथ रवाना किया। इस अवसर पर एक विशेष मजलिस का आयोजन भी किया गया। मजलिस में कारी आरिफ रहमानी, हाफिज अल्तमश चिश्ती, हाफिज शादाब और हाफिज अजीम ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत की तथा दीन के बारे में विस्तार से रोशनी डाली। वक्ताओं ने कहा कि मक्का की सरजमीन पर वही पहुंचता है, जिसे परवरदिगार अपने घर की जियारत के लिए बुलाता है। कारी आरिफ रहमानी और हाफिज अल्तमश चिश्ती ने मक्का-मदीना की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए मुस्लिम समाज के लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मक्का और मदीना मुसलमानों के लिए बेहद पवित्र स्थान हैं और इन मुकद्दस स्थानों की जियारत हर मुसलमान के लिए विशेष महत्व रखती है। इस मौके पर कालपी शरीफ से शिरकत की शकील चिश्ती ने,मोहम्मद फिरोज फरीदी, रईस कादरी, अब्दुल सलाम ,जाहिद अख्तर ,बछरावां से खुर्शीद अहमद, रविवुल बंगाली ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं भीगेपुर से जफर भाई, इटावा से मुबारक भाई सहित नफीस, आसिफ फरीदी, इमरान चिश्ती, अब्दुल अहद, शाह नवाज, सलमान, नदीम, अजीम, शमीम कादरी, रज्जू भाई, शानू भाई, अरमान, शाहिद अख्तर, अली समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मजलिस के दौरान लोगों ने हाजी अब्दुल शकूर और उनके साहबजादे रिजवान को उमरा की मुबारकबाद दी और उनकी सकुशल यात्रा तथा इबादत की कुबूलियत के लिए दुआ की।1
- *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट ।👇*1
- मुरादगंज चौराहे पर शिव शंभू स्वीट हाउस में सिलेंडर ब्लास्ट। हादसे में 4 लोग गंभीर घायल, 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती। *वायरल वीडियो में घरेलू सिलेंडरों के इस्तेमाल की तस्वीरें सामने आईं।* हादसे के बाद कर्मचारी और संचालक सिलेंडर इधर-उधर करते नजर आए। मिठाई की दुकान में घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने पर उठे गंभीर सवाल। क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर से चल रहा था घरेलू गैस का खेल?। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज मुख्य चौराहे का मामला। मुरादगंज चौराहे पर शिव शंभू स्वीट हाउस में सिलेंडर ब्लास्ट। हादसे में 4 लोग गंभीर घायल, 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती। वायरल वीडियो में घरेलू सिलेंडरों के इस्तेमाल की तस्वीरें सामने आईं। हादसे के बाद कर्मचारी और संचालक सिलेंडर इधर-उधर करते नजर आए। मिठाई की दुकान में घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने पर उठे गंभीर सवाल। क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर से चल रहा था घरेलू गैस का खेल?। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज मुख्य चौराहे का मामला।2
- जिगना धरिया पानी की टंकी से चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल जिगना धरिया पानी की टंकी से चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल तीन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश, चोरी का माल बरामद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के जिगना धरिया का पुरवा गांव में शुक्रवार रात पानी की टंकी से सामान चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जिगना धरिया का पुरवा के पास स्थित पानी की टंकी के सुपरवाइजर पूरन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर शीलू गिहार, सोनू गिहार, रवि, लखनियां और करन के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि शुक्रवार रात आरोपी पानी की टंकी परिसर में पहुंचे और वहां रखा कीमती सामान चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी मिलते ही मंगलपुर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शीलू गिहार और सोनू गिहार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में नामजद तीन अन्य आरोपी रवि, लखनियां और करन अभी फरार हैं। मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने रविवार शाम 7 बजे बताया कि फरार चल रहे तीनों आरोपियों की संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।1
- तेलंगाना की 75 साधिकाओं ने नृत्य आराधना से प्रभु श्रीराम को नमन किया अयोध्या। तेलंगाना से अयोध्या पहुंचीं 75 साधिकाओं ने रविवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में नृत्य आराधना कर प्रभु श्रीराम की भक्ति में भाव समर्पित किए। साधिकाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम की आराधना की। इस दौरान यज्ञशाला का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि श्रीमती तेजस्विनी के नेतृत्व में तेलंगाना से 75 साधिकाएं अयोध्या पहुंची थीं। उन्होंने द्वितीय बेला में करीब तीन घंटे तक नृत्य आराधना की। इसके उपरांत सभी साधिकाओं ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित प्रभु श्रीराम समेत अन्य देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन किए। साधिकाओं ने मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा और भक्ति वातावरण का अनुभव किया। आयोजन के दौरान श्रद्धा और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।1
- *संदिध परिस्थितियों में तालाब में मिला लापता युवती का शव, परिजनों में मचा कोहराम* *24 घंटे से लापता 26 वर्षीय शिवानी का तालाब में उतराता मिला शव, मिर्गी के दौरे की बात आई सामने* औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां शनिवार शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 26 वर्षीय युवती का शव रविवार सुबह गांव के ही एक तालाब से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक युवती को बचपन से ही मिर्गी के दौरे आते थे। दरअसल यह मामला अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत हैदरपुर का है। हैदरपुर निवासी बदन सिंह कठेरिया की 26 वर्षीय पुत्री शिवानी शनिवार शाम करीब 6:00 बजे अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने पूरी रात उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। रविवार सुबह गांव के कुछ बच्चे जब तालाब किनारे खेलने पहुंचे, तो उन्होंने पानी में एक युवती का शव उतराता हुआ देखा। बच्चों ने तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते तालाब के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान शिवानी के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही अजीतमल कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत और मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका की मां संगीता देवी का कहना है कि शिवानी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और उसे बचपन से ही मिर्गी की बीमारी थी। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, फिलहाल हर पहलू से जांच की जा रही है4