logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अंटू मिश्रा दिबियापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। औरैया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अंटू मिश्रा दिबियापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। दिबियापुर में ब्राह्मण समाज की बैठक में किया एलान दिबियापुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे अंटू मिश्रा ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान दिबियापुर में सीएचसी का निर्माण हुआ था -दिबियापुर विधानसभा का जातीय समीकरण दिबियापुर विधानसभा में लगभग 35 से 40 हजार के बीच ब्राह्मण मतदाता है क्षत्रिय मतदाता 20 हजार और वैश्य मतदाता 10 हजार है SC समाज का वोट लगभग 70 हजार राजपूत वोट 50 हजार और यादव 50 हजार की संख्या है

3 hrs ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अंटू मिश्रा दिबियापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। औरैया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अंटू मिश्रा दिबियापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। दिबियापुर में ब्राह्मण समाज की बैठक में किया एलान दिबियापुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे अंटू मिश्रा ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान दिबियापुर में सीएचसी का निर्माण हुआ था -दिबियापुर विधानसभा का जातीय समीकरण दिबियापुर विधानसभा में लगभग 35 से 40 हजार के बीच ब्राह्मण मतदाता है क्षत्रिय मतदाता 20 हजार और वैश्य मतदाता 10 हजार है SC समाज का वोट लगभग 70 हजार राजपूत वोट 50 हजार और यादव 50 हजार की संख्या है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इटावा महिला ने पति और जेठ पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप, *कोल्ड्रिंक में मिलाकर दिया जहर, एक की मौत?* *इटावा,यूपी।* देवर-भाभी को कोल्ड्रिंक में मिलाकर जहर देने का आरोप, देवर की हुई मौत, महिला ने पति और जेठ पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप, इटावा के थाना ऊसराहार अंतर्गत ग्राम सौंथना का मामला।
    1
    इटावा महिला ने पति और जेठ पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप,
*कोल्ड्रिंक में मिलाकर दिया जहर, एक की मौत?*
*इटावा,यूपी।* देवर-भाभी को कोल्ड्रिंक में मिलाकर जहर देने का आरोप, देवर की हुई मौत, महिला ने पति और जेठ पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप, इटावा के थाना ऊसराहार अंतर्गत ग्राम सौंथना का मामला।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • वैश्य समाज किसी का पिछलग्गू नही, अब टिकट नहीं तो वोट नही औरैया। बीते दिनांक 12 व 13 सितंबर को प्राचीन सनातन धर्म की सांस्कृतिक धरोहर त्रिवेणी के पावन तट पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुमन्त गुप्ता के कुशल नेतृत्व में स्वामी भजनानंद मृत्युंजय धाम में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन व पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ, आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मा. विकास गुप्ता विधायक-फतेहपुर, मा. रविंद्र जायसवाल स्टांप न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), मा. सलिल बिश्नोई सदस्य विधान परिषद, मा. गणेश केसरवानी महापौर-प्रयागराज, मा. आलोक गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, मा. अनिल कुमार गुप्ता (अन्नू) चीफ वार्डन सिविल डिफेंस-प्रयागराज, मा. प्रमोद गुप्ता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मा. राजेश अग्रहरी जिला पंचायत अध्यक्ष-अमेठी आदि अतिथिगण मौजूद रहे। आयोजन में मंचासीन अतिथियों द्वारा आक्रोशित अंदाज में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए आगामी-2027 में उत्तर प्रदेश में संपन्न होने वाले विधानसभा चुनावों में समाज सेवा में अग्रणी नामचीन वैश्य समाज के लोगों को प्रमुखता से टिकटों का वितरण व राजनीतिक भागीदारी हेतु व्यापक रूप से चिंतन मंथन किया गया, लोगों ने कहा कि वैश्य समाज किसी का पिछलग्गू नहीं, अब "टिकट नहीं तो वोट नहीं" की तर्ज पर वैश्य समाज द्वारा त्वरित निर्णय लिया जाएगा। अधिवेशन में औरैया से सम्मिलित होने वाले परिषद के राष्ट्रीय सचिव "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव (युवा) समाजसेवी अभिषेक गुप्ता व यात्रा संयोजक नरेश चंद्र शिवहरे का जनपद-फतेहपुर विधायक मा. विकास गुप्ता द्वारा माला-शॉल व स्मृति चिन्ह भेंटकर हृदय से अभिनंदन किया गया, जबकि अधिवेशन के आयोजिकों द्वारा औरैया से बस द्वारा सम्मिलित होने वाले लगभग आधा सैकड़ा वैश्य बंधुओं व महिला शक्ति हेतु आश्रम में ठहरने, जलपान व भोजन का उत्कृष्ट प्रबंध किया गया था, प्रयागराज की सामाजिक यात्रा में औरैया से सम्मिलित होने वाले सभी वैश्य बंधुओं व महिला शक्ति ने संगम तट पर मां गंगा की गोद में स्नान, लेटे हुए विशाल हनुमान जी दर्शन आदि प्राचीन दार्शनिक स्थलों का भ्रमण व दर्शन कर स्वस्थ मनोरंजन के साथ सुखद व अपार आनंद की अनुभूति की। प्रयागराज में आयोजित वैश्य समागम की सामाजिक यात्रा में तन मन धन से सहयोग करने वाले नगर पालिका परिषद, औरैया के अध्यक्ष मा. अनूप कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष समाजसेवी विष्णु गहोई व परिषद के जिलाध्यक्ष समाजसेवी विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) का सराहनीय योगदान रहा, वैश्य समाज के बंधुओ व महिला शक्ति ने दानवीरों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
    1
    वैश्य समाज किसी का पिछलग्गू नही, अब टिकट नहीं तो वोट नही
औरैया। बीते दिनांक 12 व 13 सितंबर को प्राचीन सनातन धर्म की सांस्कृतिक धरोहर त्रिवेणी के पावन तट पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुमन्त गुप्ता के कुशल नेतृत्व में स्वामी भजनानंद मृत्युंजय धाम में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन व पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ, आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मा. विकास गुप्ता विधायक-फतेहपुर, मा. रविंद्र जायसवाल स्टांप न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), मा. सलिल बिश्नोई सदस्य विधान परिषद, मा. गणेश केसरवानी महापौर-प्रयागराज, मा. आलोक गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, मा. अनिल कुमार गुप्ता (अन्नू) चीफ वार्डन सिविल डिफेंस-प्रयागराज, मा. प्रमोद गुप्ता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मा. राजेश अग्रहरी जिला पंचायत अध्यक्ष-अमेठी आदि अतिथिगण मौजूद रहे। आयोजन में मंचासीन अतिथियों द्वारा आक्रोशित अंदाज में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए आगामी-2027 में उत्तर प्रदेश में संपन्न होने वाले विधानसभा चुनावों में समाज सेवा में अग्रणी नामचीन वैश्य समाज के लोगों को प्रमुखता से टिकटों का वितरण व राजनीतिक भागीदारी हेतु व्यापक रूप से चिंतन मंथन किया गया, लोगों ने कहा कि वैश्य समाज किसी का पिछलग्गू नहीं, अब "टिकट नहीं तो वोट नहीं" की तर्ज पर वैश्य समाज द्वारा त्वरित निर्णय लिया जाएगा। अधिवेशन में  औरैया से सम्मिलित होने वाले परिषद के राष्ट्रीय सचिव  "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव (युवा) समाजसेवी अभिषेक गुप्ता व यात्रा संयोजक नरेश चंद्र शिवहरे का जनपद-फतेहपुर विधायक मा. विकास गुप्ता द्वारा माला-शॉल व स्मृति चिन्ह भेंटकर हृदय से अभिनंदन किया गया, जबकि अधिवेशन के आयोजिकों द्वारा औरैया से बस द्वारा सम्मिलित होने वाले लगभग आधा सैकड़ा वैश्य बंधुओं व महिला शक्ति हेतु आश्रम में ठहरने, जलपान व भोजन का उत्कृष्ट प्रबंध किया गया था, प्रयागराज की सामाजिक यात्रा में औरैया से सम्मिलित होने वाले सभी वैश्य बंधुओं व महिला शक्ति ने संगम तट पर मां गंगा की गोद में स्नान, लेटे हुए विशाल हनुमान जी दर्शन आदि प्राचीन दार्शनिक स्थलों का भ्रमण व दर्शन कर स्वस्थ मनोरंजन के साथ सुखद व अपार आनंद की अनुभूति की। प्रयागराज में आयोजित वैश्य समागम की सामाजिक यात्रा में तन मन धन से सहयोग करने वाले  नगर पालिका परिषद, औरैया के अध्यक्ष मा. अनूप कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष समाजसेवी विष्णु गहोई व परिषद के जिलाध्यक्ष समाजसेवी विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) का सराहनीय योगदान रहा, वैश्य समाज के बंधुओ व महिला शक्ति ने दानवीरों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया,उमरा के लिए हाजी अब्दुल शकूर और साहबजादे रिजवान वारसी का फूल-मालाओं से किया स्वागत औरैया सदर क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर जमाल शाह से उमरा हज के लिए हाजी अब्दुल शकूर अपने साहबजादे रिजवान वारसी के साथ रवाना हुए। उनके उमरा के लिए रवाना होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे। लोगों ने हाजी अब्दुल शकूर और उनके साहबजादे रिजवान वारसी को फूलों की मालाएं पहनाकर एवं तोहफे भेंट कर खुशी के साथ रवाना किया। इस अवसर पर एक विशेष मजलिस का आयोजन भी किया गया। मजलिस में कारी आरिफ रहमानी, हाफिज अल्तमश चिश्ती, हाफिज शादाब और हाफिज अजीम ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत की तथा दीन के बारे में विस्तार से रोशनी डाली। वक्ताओं ने कहा कि मक्का की सरजमीन पर वही पहुंचता है, जिसे परवरदिगार अपने घर की जियारत के लिए बुलाता है। कारी आरिफ रहमानी और हाफिज अल्तमश चिश्ती ने मक्का-मदीना की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए मुस्लिम समाज के लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मक्का और मदीना मुसलमानों के लिए बेहद पवित्र स्थान हैं और इन मुकद्दस स्थानों की जियारत हर मुसलमान के लिए विशेष महत्व रखती है। इस मौके पर कालपी शरीफ से शिरकत की शकील चिश्ती ने,मोहम्मद फिरोज फरीदी, रईस कादरी, अब्दुल सलाम ,जाहिद अख्तर ,बछरावां से खुर्शीद अहमद, रविवुल बंगाली ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं भीगेपुर से जफर भाई, इटावा से मुबारक भाई सहित नफीस, आसिफ फरीदी, इमरान चिश्ती, अब्दुल अहद, शाह नवाज, सलमान, नदीम, अजीम, शमीम कादरी, रज्जू भाई, शानू भाई, अरमान, शाहिद अख्तर, अली समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मजलिस के दौरान लोगों ने हाजी अब्दुल शकूर और उनके साहबजादे रिजवान को उमरा की मुबारकबाद दी और उनकी सकुशल यात्रा तथा इबादत की कुबूलियत के लिए दुआ की।
    1
    औरैया,उमरा के लिए हाजी अब्दुल शकूर और साहबजादे रिजवान वारसी का फूल-मालाओं से किया स्वागत
औरैया सदर क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर जमाल शाह से उमरा हज के लिए हाजी अब्दुल शकूर अपने साहबजादे रिजवान वारसी  के साथ रवाना हुए। उनके उमरा के लिए रवाना होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे। लोगों ने हाजी अब्दुल शकूर और उनके साहबजादे रिजवान वारसी को फूलों की मालाएं पहनाकर एवं तोहफे भेंट कर खुशी के साथ रवाना किया।
इस अवसर पर एक विशेष मजलिस का आयोजन भी किया गया। मजलिस में कारी आरिफ रहमानी, हाफिज अल्तमश चिश्ती, हाफिज शादाब और हाफिज अजीम ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत की तथा दीन के बारे में विस्तार से रोशनी डाली। वक्ताओं ने कहा कि मक्का की सरजमीन पर वही पहुंचता है, जिसे परवरदिगार अपने घर की जियारत के लिए बुलाता है।
कारी आरिफ रहमानी और हाफिज अल्तमश चिश्ती ने मक्का-मदीना की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए मुस्लिम समाज के लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मक्का और मदीना मुसलमानों के लिए बेहद पवित्र स्थान हैं और इन मुकद्दस स्थानों की जियारत हर मुसलमान के लिए विशेष महत्व रखती है।
इस मौके पर कालपी शरीफ से शिरकत की शकील चिश्ती ने,मोहम्मद फिरोज फरीदी, रईस कादरी, अब्दुल सलाम ,जाहिद अख्तर ,बछरावां से  खुर्शीद अहमद, रविवुल बंगाली ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं भीगेपुर से जफर भाई, इटावा से मुबारक भाई सहित नफीस, आसिफ फरीदी, इमरान चिश्ती, अब्दुल अहद, शाह नवाज, सलमान, नदीम, अजीम, शमीम कादरी, रज्जू भाई, शानू भाई, अरमान, शाहिद अख्तर, अली समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
मजलिस के दौरान लोगों ने हाजी अब्दुल शकूर और उनके साहबजादे रिजवान को उमरा की मुबारकबाद दी और उनकी सकुशल यात्रा तथा इबादत की कुबूलियत के लिए दुआ की।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुरादगंज चौराहे पर शिव शंभू स्वीट हाउस में सिलेंडर ब्लास्ट। हादसे में 4 लोग गंभीर घायल, 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती। *वायरल वीडियो में घरेलू सिलेंडरों के इस्तेमाल की तस्वीरें सामने आईं।* हादसे के बाद कर्मचारी और संचालक सिलेंडर इधर-उधर करते नजर आए। मिठाई की दुकान में घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने पर उठे गंभीर सवाल। क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर से चल रहा था घरेलू गैस का खेल?। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज मुख्य चौराहे का मामला। मुरादगंज चौराहे पर शिव शंभू स्वीट हाउस में सिलेंडर ब्लास्ट। हादसे में 4 लोग गंभीर घायल, 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती। वायरल वीडियो में घरेलू सिलेंडरों के इस्तेमाल की तस्वीरें सामने आईं। हादसे के बाद कर्मचारी और संचालक सिलेंडर इधर-उधर करते नजर आए। मिठाई की दुकान में घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने पर उठे गंभीर सवाल। क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर से चल रहा था घरेलू गैस का खेल?। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज मुख्य चौराहे का मामला।
    2
    मुरादगंज चौराहे पर शिव शंभू स्वीट हाउस में सिलेंडर ब्लास्ट।
हादसे में 4 लोग गंभीर घायल, 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती।

*वायरल वीडियो में घरेलू सिलेंडरों के इस्तेमाल की तस्वीरें सामने आईं।*

हादसे के बाद कर्मचारी और संचालक सिलेंडर इधर-उधर करते नजर आए।

मिठाई की दुकान में घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने पर उठे गंभीर सवाल।

क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर से चल रहा था घरेलू गैस का खेल?।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज मुख्य चौराहे का मामला।
मुरादगंज चौराहे पर शिव शंभू स्वीट हाउस में सिलेंडर ब्लास्ट।
हादसे में 4 लोग गंभीर घायल, 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती।
वायरल वीडियो में घरेलू सिलेंडरों के इस्तेमाल की तस्वीरें सामने आईं।
हादसे के बाद कर्मचारी और संचालक सिलेंडर इधर-उधर करते नजर आए।
मिठाई की दुकान में घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने पर उठे गंभीर सवाल।
क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर से चल रहा था घरेलू गैस का खेल?।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज मुख्य चौराहे का मामला।
    user_Subhash Chandra Rana
    Subhash Chandra Rana
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • लापता युवती का शव तालाब में मिला, परिवार में मचा कोहराम सुबह तालाब में उतराता मिला 26 वर्षीय शिवानी का शव, परिजनों ने रात में ही पुलिस को दी थी सूचना; बचपन से मिर्गी के दौरे से थी पीड़ित अजीतमल, औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हैदरपुर गांव में शनिवार शाम से लापता 26 वर्षीय युवती का शव रविवार सुबह गांव के तालाब में उतराता मिला। तालाब किनारे खेलने पहुंचे बच्चों ने शव देखा तो ग्रामीणों और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, हैदरपुर निवासी बदन सिंह कठेरिया की पुत्री शिवानी शनिवार शाम करीब छह बजे अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद रात में ही पुलिस को सूचना दी गई थी। परिजन पूरी रात शिवानी की तलाश में जुटे रहे। रविवार सुबह गांव के उत्तरी छोर पर स्थित तालाब के किनारे बच्चे खेलने पहुंचे तो उन्होंने पानी में शव उतराता देखा। बच्चों की सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर शव को तालाब से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत और मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बचपन से मिर्गी के दौरे की थी शिकायत मृतका की मां संगीता देवी ने बताया कि शिवानी को बचपन से ही मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इसी वजह से परिजन उसे घर से दूर नहीं जाने देते थे। शिवानी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उससे बड़ी बहन मोहिनी और भाई कपिल की शादी हो चुकी है। बेटी की मौत से मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि युवती के शनिवार शाम से लापता होने की सूचना मिली थी। रविवार सुबह तालाब में शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
    1
    लापता युवती का शव तालाब में मिला, परिवार में मचा कोहराम
सुबह तालाब में उतराता मिला 26 वर्षीय शिवानी का शव, परिजनों ने रात में ही पुलिस को दी थी सूचना; बचपन से मिर्गी के दौरे से थी पीड़ित
अजीतमल, औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हैदरपुर गांव में शनिवार शाम से लापता 26 वर्षीय युवती का शव रविवार सुबह गांव के तालाब में उतराता मिला। तालाब किनारे खेलने पहुंचे बच्चों ने शव देखा तो ग्रामीणों और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, हैदरपुर निवासी बदन सिंह कठेरिया की पुत्री शिवानी शनिवार शाम करीब छह बजे अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद रात में ही पुलिस को सूचना दी गई थी। परिजन पूरी रात शिवानी की तलाश में जुटे रहे।
रविवार सुबह गांव के उत्तरी छोर पर स्थित तालाब के किनारे बच्चे खेलने पहुंचे तो उन्होंने पानी में शव उतराता देखा। बच्चों की सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर शव को तालाब से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत और मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
बचपन से मिर्गी के दौरे की थी शिकायत
मृतका की मां संगीता देवी ने बताया कि शिवानी को बचपन से ही मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इसी वजह से परिजन उसे घर से दूर नहीं जाने देते थे। शिवानी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उससे बड़ी बहन मोहिनी और भाई कपिल की शादी हो चुकी है। बेटी की मौत से मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि युवती के शनिवार शाम से लापता होने की सूचना मिली थी। रविवार सुबह तालाब में शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
    user_Gurdeep  Singh
    Gurdeep Singh
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट ।*
    1
    *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट ।*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कानपुर देहात मामूली विवाद में घर पर 25 लोगों का धावा; ₹1 लाख व मंगलसूत्र लूटा, बीच-बचाव में माँ गंभीर घायल। ➡️कानपुर देहात में घर में घुसकर हमला, ₹1 लाख व मंगलसूत्र लूटा,मां गंभीर घायल ➡️कानपुर देहात: मंगलपुर के धरमपुर गांव में मामूली विवाद में आलोक वाजपेयी समेत 20-25 लोगों ने पीड़ित किशन कुमार के घर पर धावा बोल दिया। ➡️हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और ₹1 लाख नकद व सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। ➡️बीच-बचाव करने आई पीड़ित की मां के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। ➡️आरोपी कट्टा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। बाइट पीड़ित पुत्र बाइट पीड़ित मां
    4
    कानपुर देहात मामूली विवाद में घर पर 25 लोगों का धावा; ₹1 लाख व मंगलसूत्र लूटा, बीच-बचाव में माँ गंभीर घायल।
➡️कानपुर देहात में घर में घुसकर हमला, ₹1 लाख व मंगलसूत्र लूटा,मां गंभीर घायल
➡️कानपुर देहात: मंगलपुर के धरमपुर गांव में मामूली विवाद में आलोक वाजपेयी समेत 20-25 लोगों ने पीड़ित किशन कुमार के घर पर धावा बोल दिया।
➡️हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और ₹1 लाख नकद व सोने का मंगलसूत्र छीन लिया।
➡️बीच-बचाव करने आई पीड़ित की मां के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
➡️आरोपी कट्टा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
बाइट पीड़ित पुत्र
बाइट पीड़ित मां
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    1 hr ago
  • पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अंटू मिश्रा दिबियापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। औरैया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अंटू मिश्रा दिबियापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। दिबियापुर में ब्राह्मण समाज की बैठक में किया एलान दिबियापुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे अंटू मिश्रा ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान दिबियापुर में सीएचसी का निर्माण हुआ था -दिबियापुर विधानसभा का जातीय समीकरण दिबियापुर विधानसभा में लगभग 35 से 40 हजार के बीच ब्राह्मण मतदाता है क्षत्रिय मतदाता 20 हजार और वैश्य मतदाता 10 हजार है SC समाज का वोट लगभग 70 हजार राजपूत वोट 50 हजार और यादव 50 हजार की संख्या है
    2
    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अंटू मिश्रा दिबियापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया।
औरैया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अंटू मिश्रा दिबियापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। दिबियापुर में ब्राह्मण समाज की बैठक में किया एलान
दिबियापुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे
अंटू मिश्रा ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान दिबियापुर में सीएचसी का निर्माण हुआ था
-दिबियापुर विधानसभा का जातीय समीकरण
दिबियापुर विधानसभा में लगभग 35 से 40 हजार के बीच ब्राह्मण मतदाता है 
क्षत्रिय मतदाता 20 हजार और वैश्य मतदाता 10 हजार है
SC समाज का वोट लगभग 70 हजार
राजपूत वोट 50 हजार और यादव 50 हजार की संख्या है
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.