logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात मामूली विवाद में घर पर 25 लोगों का धावा; ₹1 लाख व मंगलसूत्र लूटा, बीच-बचाव में माँ गंभीर घायल। ➡️कानपुर देहात में घर में घुसकर हमला, ₹1 लाख व मंगलसूत्र लूटा,मां गंभीर घायल ➡️कानपुर देहात: मंगलपुर के धरमपुर गांव में मामूली विवाद में आलोक वाजपेयी समेत 20-25 लोगों ने पीड़ित किशन कुमार के घर पर धावा बोल दिया। ➡️हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और ₹1 लाख नकद व सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। ➡️बीच-बचाव करने आई पीड़ित की मां के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। ➡️आरोपी कट्टा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। बाइट पीड़ित पुत्र बाइट पीड़ित मां

1 hr ago
user_शिवम् पत्रकार
शिवम् पत्रकार
Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
1 hr ago
7b331781-aaac-4340-9d59-b8e3f836e9fc
52b6c4d4-582d-49dd-9277-7ec37875159d

कानपुर देहात मामूली विवाद में घर पर 25 लोगों का धावा; ₹1 लाख व मंगलसूत्र लूटा, बीच-बचाव में माँ गंभीर घायल। ➡️कानपुर देहात में घर में घुसकर हमला, ₹1 लाख व मंगलसूत्र लूटा,मां गंभीर घायल ➡️कानपुर देहात: मंगलपुर के धरमपुर गांव में मामूली विवाद में आलोक वाजपेयी समेत 20-25 लोगों ने पीड़ित किशन कुमार के घर पर धावा बोल दिया। ➡️हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और ₹1 लाख नकद व सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। ➡️बीच-बचाव करने आई पीड़ित की मां के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। ➡️आरोपी कट्टा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। बाइट पीड़ित पुत्र बाइट पीड़ित मां

More news from Kanpur Dehat and nearby areas
  • कानपुर देहात मामूली विवाद में घर पर 25 लोगों का धावा; ₹1 लाख व मंगलसूत्र लूटा, बीच-बचाव में माँ गंभीर घायल। ➡️कानपुर देहात में घर में घुसकर हमला, ₹1 लाख व मंगलसूत्र लूटा,मां गंभीर घायल ➡️कानपुर देहात: मंगलपुर के धरमपुर गांव में मामूली विवाद में आलोक वाजपेयी समेत 20-25 लोगों ने पीड़ित किशन कुमार के घर पर धावा बोल दिया। ➡️हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और ₹1 लाख नकद व सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। ➡️बीच-बचाव करने आई पीड़ित की मां के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। ➡️आरोपी कट्टा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। बाइट पीड़ित पुत्र बाइट पीड़ित मां
    4
    कानपुर देहात मामूली विवाद में घर पर 25 लोगों का धावा; ₹1 लाख व मंगलसूत्र लूटा, बीच-बचाव में माँ गंभीर घायल।
➡️कानपुर देहात में घर में घुसकर हमला, ₹1 लाख व मंगलसूत्र लूटा,मां गंभीर घायल
➡️कानपुर देहात: मंगलपुर के धरमपुर गांव में मामूली विवाद में आलोक वाजपेयी समेत 20-25 लोगों ने पीड़ित किशन कुमार के घर पर धावा बोल दिया।
➡️हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और ₹1 लाख नकद व सोने का मंगलसूत्र छीन लिया।
➡️बीच-बचाव करने आई पीड़ित की मां के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
➡️आरोपी कट्टा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
बाइट पीड़ित पुत्र
बाइट पीड़ित मां
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    1 hr ago
  • सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जटियापुर मोड़ के पास सामने आए कंटेनर को बचाने में मौरंग लदा डंपर खड्ड में पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे सिकंदरा-झींझक मार्ग पर रविवार रात करीब तीन बजे जटियापुर मोड़ के पास एक मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया। हादसे में डंपर चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। डंपर चालक सुनील ने सोमवार को सुबह करीब 10बजे बताया कि वह रविवार को जालौन जनपद से डंपर में मौरंग लादकर हरदोई जा रहा था। उसके साथ परिचालक आशीष भी मौजूद था। रात करीब तीन बजे जटियापुर मोड़ के पास पहुंचने पर सामने से अचानक एक कंटेनर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया। हादसे के बाद चालक सुनील और परिचालक आशीष सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।
    1
    सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जटियापुर मोड़ के पास सामने आए कंटेनर को बचाने में मौरंग लदा डंपर खड्ड में पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
सिकंदरा-झींझक मार्ग पर रविवार रात करीब तीन बजे जटियापुर मोड़ के पास एक मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया। हादसे में डंपर चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
डंपर चालक सुनील ने सोमवार को सुबह करीब 10बजे बताया कि वह रविवार को जालौन जनपद से डंपर में मौरंग लादकर हरदोई जा रहा था। उसके साथ परिचालक आशीष भी मौजूद था। रात करीब तीन बजे जटियापुर मोड़ के पास पहुंचने पर सामने से अचानक एक कंटेनर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया।
हादसे के बाद चालक सुनील और परिचालक आशीष सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खोजाफूल में सैलून संचालक से मारपीट और 15 हजार रुपये लूटने का आरोप, थाने में दी तहरीर कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव निवासी सैलून संचालक जीशान अली ने करीब 8-10 अज्ञात युवकों पर मारपीट, गाली-गलौज और दुकान में रखे रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक, 13 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे वह खोजाफूल ग्राम स्थित अपनी सैलून की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए 8-10 अज्ञात युवकों ने उससे बाल काटने की बात कही। कुछ समय रुकने को कहने पर युवक कथित तौर पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि युवकों ने दुकान की शीशे की शेल्फ भी तोड़ दी और गुल्लक में रखे 15 हजार रुपये तथा करीब 400 रुपये की दुकानदारी जबरन छीनकर भाग गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जाते समय युवकों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जीशान अली ने सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
    3
    खोजाफूल में सैलून संचालक से मारपीट और 15 हजार रुपये लूटने का आरोप, थाने में दी तहरीर
कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव निवासी सैलून संचालक जीशान अली ने करीब 8-10 अज्ञात युवकों पर मारपीट, गाली-गलौज और दुकान में रखे रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के मुताबिक, 13 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे वह खोजाफूल ग्राम स्थित अपनी सैलून की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए 8-10 अज्ञात युवकों ने उससे बाल काटने की बात कही। कुछ समय रुकने को कहने पर युवक कथित तौर पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे।
आरोप है कि युवकों ने दुकान की शीशे की शेल्फ भी तोड़ दी और गुल्लक में रखे 15 हजार रुपये तथा करीब 400 रुपये की दुकानदारी जबरन छीनकर भाग गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जाते समय युवकों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
जीशान अली ने सिकंदरा थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • इटावा महिला ने पति और जेठ पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप, *कोल्ड्रिंक में मिलाकर दिया जहर, एक की मौत?* *इटावा,यूपी।* देवर-भाभी को कोल्ड्रिंक में मिलाकर जहर देने का आरोप, देवर की हुई मौत, महिला ने पति और जेठ पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप, इटावा के थाना ऊसराहार अंतर्गत ग्राम सौंथना का मामला।
    1
    इटावा महिला ने पति और जेठ पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप,
*कोल्ड्रिंक में मिलाकर दिया जहर, एक की मौत?*
*इटावा,यूपी।* देवर-भाभी को कोल्ड्रिंक में मिलाकर जहर देने का आरोप, देवर की हुई मौत, महिला ने पति और जेठ पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप, इटावा के थाना ऊसराहार अंतर्गत ग्राम सौंथना का मामला।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • वैश्य समाज किसी का पिछलग्गू नही, अब टिकट नहीं तो वोट नही औरैया। बीते दिनांक 12 व 13 सितंबर को प्राचीन सनातन धर्म की सांस्कृतिक धरोहर त्रिवेणी के पावन तट पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुमन्त गुप्ता के कुशल नेतृत्व में स्वामी भजनानंद मृत्युंजय धाम में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन व पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ, आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मा. विकास गुप्ता विधायक-फतेहपुर, मा. रविंद्र जायसवाल स्टांप न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), मा. सलिल बिश्नोई सदस्य विधान परिषद, मा. गणेश केसरवानी महापौर-प्रयागराज, मा. आलोक गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, मा. अनिल कुमार गुप्ता (अन्नू) चीफ वार्डन सिविल डिफेंस-प्रयागराज, मा. प्रमोद गुप्ता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मा. राजेश अग्रहरी जिला पंचायत अध्यक्ष-अमेठी आदि अतिथिगण मौजूद रहे। आयोजन में मंचासीन अतिथियों द्वारा आक्रोशित अंदाज में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए आगामी-2027 में उत्तर प्रदेश में संपन्न होने वाले विधानसभा चुनावों में समाज सेवा में अग्रणी नामचीन वैश्य समाज के लोगों को प्रमुखता से टिकटों का वितरण व राजनीतिक भागीदारी हेतु व्यापक रूप से चिंतन मंथन किया गया, लोगों ने कहा कि वैश्य समाज किसी का पिछलग्गू नहीं, अब "टिकट नहीं तो वोट नहीं" की तर्ज पर वैश्य समाज द्वारा त्वरित निर्णय लिया जाएगा। अधिवेशन में औरैया से सम्मिलित होने वाले परिषद के राष्ट्रीय सचिव "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव (युवा) समाजसेवी अभिषेक गुप्ता व यात्रा संयोजक नरेश चंद्र शिवहरे का जनपद-फतेहपुर विधायक मा. विकास गुप्ता द्वारा माला-शॉल व स्मृति चिन्ह भेंटकर हृदय से अभिनंदन किया गया, जबकि अधिवेशन के आयोजिकों द्वारा औरैया से बस द्वारा सम्मिलित होने वाले लगभग आधा सैकड़ा वैश्य बंधुओं व महिला शक्ति हेतु आश्रम में ठहरने, जलपान व भोजन का उत्कृष्ट प्रबंध किया गया था, प्रयागराज की सामाजिक यात्रा में औरैया से सम्मिलित होने वाले सभी वैश्य बंधुओं व महिला शक्ति ने संगम तट पर मां गंगा की गोद में स्नान, लेटे हुए विशाल हनुमान जी दर्शन आदि प्राचीन दार्शनिक स्थलों का भ्रमण व दर्शन कर स्वस्थ मनोरंजन के साथ सुखद व अपार आनंद की अनुभूति की। प्रयागराज में आयोजित वैश्य समागम की सामाजिक यात्रा में तन मन धन से सहयोग करने वाले नगर पालिका परिषद, औरैया के अध्यक्ष मा. अनूप कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष समाजसेवी विष्णु गहोई व परिषद के जिलाध्यक्ष समाजसेवी विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) का सराहनीय योगदान रहा, वैश्य समाज के बंधुओ व महिला शक्ति ने दानवीरों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
    1
    वैश्य समाज किसी का पिछलग्गू नही, अब टिकट नहीं तो वोट नही
औरैया। बीते दिनांक 12 व 13 सितंबर को प्राचीन सनातन धर्म की सांस्कृतिक धरोहर त्रिवेणी के पावन तट पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुमन्त गुप्ता के कुशल नेतृत्व में स्वामी भजनानंद मृत्युंजय धाम में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन व पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ, आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मा. विकास गुप्ता विधायक-फतेहपुर, मा. रविंद्र जायसवाल स्टांप न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), मा. सलिल बिश्नोई सदस्य विधान परिषद, मा. गणेश केसरवानी महापौर-प्रयागराज, मा. आलोक गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, मा. अनिल कुमार गुप्ता (अन्नू) चीफ वार्डन सिविल डिफेंस-प्रयागराज, मा. प्रमोद गुप्ता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मा. राजेश अग्रहरी जिला पंचायत अध्यक्ष-अमेठी आदि अतिथिगण मौजूद रहे। आयोजन में मंचासीन अतिथियों द्वारा आक्रोशित अंदाज में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए आगामी-2027 में उत्तर प्रदेश में संपन्न होने वाले विधानसभा चुनावों में समाज सेवा में अग्रणी नामचीन वैश्य समाज के लोगों को प्रमुखता से टिकटों का वितरण व राजनीतिक भागीदारी हेतु व्यापक रूप से चिंतन मंथन किया गया, लोगों ने कहा कि वैश्य समाज किसी का पिछलग्गू नहीं, अब "टिकट नहीं तो वोट नहीं" की तर्ज पर वैश्य समाज द्वारा त्वरित निर्णय लिया जाएगा। अधिवेशन में  औरैया से सम्मिलित होने वाले परिषद के राष्ट्रीय सचिव  "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव (युवा) समाजसेवी अभिषेक गुप्ता व यात्रा संयोजक नरेश चंद्र शिवहरे का जनपद-फतेहपुर विधायक मा. विकास गुप्ता द्वारा माला-शॉल व स्मृति चिन्ह भेंटकर हृदय से अभिनंदन किया गया, जबकि अधिवेशन के आयोजिकों द्वारा औरैया से बस द्वारा सम्मिलित होने वाले लगभग आधा सैकड़ा वैश्य बंधुओं व महिला शक्ति हेतु आश्रम में ठहरने, जलपान व भोजन का उत्कृष्ट प्रबंध किया गया था, प्रयागराज की सामाजिक यात्रा में औरैया से सम्मिलित होने वाले सभी वैश्य बंधुओं व महिला शक्ति ने संगम तट पर मां गंगा की गोद में स्नान, लेटे हुए विशाल हनुमान जी दर्शन आदि प्राचीन दार्शनिक स्थलों का भ्रमण व दर्शन कर स्वस्थ मनोरंजन के साथ सुखद व अपार आनंद की अनुभूति की। प्रयागराज में आयोजित वैश्य समागम की सामाजिक यात्रा में तन मन धन से सहयोग करने वाले  नगर पालिका परिषद, औरैया के अध्यक्ष मा. अनूप कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष समाजसेवी विष्णु गहोई व परिषद के जिलाध्यक्ष समाजसेवी विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) का सराहनीय योगदान रहा, वैश्य समाज के बंधुओ व महिला शक्ति ने दानवीरों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पटरी चटकने से डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित की मैंन सन्तोष की सर्तकता से जल्दी हुई जानकारी झींझक। खमहैला गांव के सामने सोमवार सुबह डाउन लाइन की पटरी चटकने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने जांच के बाद पटरी की मरम्मत शुरू कर दी। करीब दोपहर 12 बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन सुचारू हो सका। सुबह 10:45 बजे खम्भा संख्या 1077/20 व 22 के बीच पटरी चटकने की जानकारी रेलकर्मियों को हुई। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। पटरी चटकने के कारण ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। इस दौरान झींझक रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर टूंडला-कानपुर मेमू करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। वहीं, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को मुख्य लाइन पर रोकना पड़ा। ट्रेनों के खड़े रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात निरीक्षक आलोक द्विवेदी ने बताया कि पटरी की मरम्मत कर यातायात सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है।
    1
    पटरी चटकने से डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित 
की मैंन सन्तोष की सर्तकता से जल्दी हुई जानकारी 
झींझक। खमहैला गांव के सामने सोमवार सुबह डाउन लाइन की पटरी चटकने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने जांच के बाद पटरी की मरम्मत शुरू कर दी। करीब दोपहर 12 बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन सुचारू हो सका।
सुबह 10:45 बजे खम्भा संख्या 1077/20 व 22 के बीच पटरी चटकने की जानकारी रेलकर्मियों को हुई। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। पटरी चटकने के कारण ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। इस दौरान झींझक रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर टूंडला-कानपुर मेमू करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। वहीं, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को मुख्य लाइन पर रोकना पड़ा। ट्रेनों के खड़े रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात निरीक्षक आलोक द्विवेदी ने बताया कि पटरी की मरम्मत कर यातायात सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिकंदरा सीएचसी में रात 10:30 बजे सीएमओ का औचक निरीक्षण, निर्धारित स्टाफ नर्स की जगह दूसरी नर्स ड्यूटी पर मिली, मांगा स्पष्टीकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में शनिवार रात करीब 10:30 बजे सीएमओ डॉ. जय गोविंद ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट समेत अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति और ड्यूटी की जानकारी ली। निरीक्षण में निर्धारित स्टाफ नर्स के स्थान पर दूसरी स्टाफ नर्स ड्यूटी करती मिली, जिस पर सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। सीएचसी परिसर में अंधेरा मिलने पर सीएमओ ने बताया कि बंदरों के प्रकोप से विद्युत तार क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिन्हें जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। हवासपुर सीएचसी में प्रसूता की मौत के मामले के बाद सीएमओ द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की ड्यूटी की जांच की जा रही है।
    1
    सिकंदरा सीएचसी में रात 10:30 बजे सीएमओ का औचक निरीक्षण, निर्धारित स्टाफ नर्स की जगह दूसरी नर्स ड्यूटी पर मिली, मांगा स्पष्टीकरण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में शनिवार रात करीब 10:30 बजे सीएमओ डॉ. जय गोविंद ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट समेत अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति और ड्यूटी की जानकारी ली। निरीक्षण में निर्धारित स्टाफ नर्स के स्थान पर दूसरी स्टाफ नर्स ड्यूटी करती मिली, जिस पर सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगा है।
सीएचसी परिसर में अंधेरा मिलने पर सीएमओ ने बताया कि बंदरों के प्रकोप से विद्युत तार क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिन्हें जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। हवासपुर सीएचसी में प्रसूता की मौत के मामले के बाद सीएमओ द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की ड्यूटी की जांच की जा रही है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हवासपुर में बाइक से गिरकर अधेड़ गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर हवासपुर में बाइक से गिरकर अधेड़ गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हवासपुर स्थित अहिल्याबाई विद्यालय के पास बाइक से गिरकर एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान औरैया जिले के सोनधेमऊ निवासी हरबंस सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हरबंस सिंह गौर प्लेटिना बाइक से संदलपुर से अपने घर लौट रहे थे। हवासपुर स्थित अहिल्याबाई विद्यालय के पास अचानक चक्कर आने से वह बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी हवासपुर पहुंचाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर जितेंद्र वर्मा ने उनका प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी हवासपुर के डॉक्टर जितेंद्र वर्मा ने मंगलवार सुबह 8 बजे बताया कि घायल हरबंस सिंह को अस्पताल लाया गया था। उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
    1
    हवासपुर में बाइक से गिरकर अधेड़ गंभीर  घायल, जिला अस्पताल रेफर

हवासपुर में बाइक से गिरकर अधेड़ गंभीर  घायल, जिला अस्पताल रेफर
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हवासपुर स्थित अहिल्याबाई विद्यालय के पास बाइक से गिरकर एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान औरैया जिले के सोनधेमऊ निवासी हरबंस सिंह  के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार हरबंस सिंह गौर प्लेटिना बाइक से संदलपुर से अपने घर लौट रहे थे। हवासपुर स्थित अहिल्याबाई विद्यालय के पास अचानक चक्कर आने से वह बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी हवासपुर पहुंचाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर जितेंद्र वर्मा ने उनका प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें  गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सीएचसी हवासपुर के डॉक्टर जितेंद्र वर्मा ने मंगलवार सुबह 8 बजे बताया कि घायल हरबंस सिंह  को अस्पताल लाया गया था। उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.