रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में ग्राम देवीगंज में शीशम पेड़ की अंधाधुंध कटाई वन विभाग चुप बलरामपुर जिला के रामानुजगंज एक ओर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के नाम पर हर साल लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर पौधारोपण अभियान चलाती है, वहीं दूसरी ओर बलरामपुर जिले के वन विभाग की लापरवाही इन दावों की धज्जियां उड़ा रही है। ताजा मामला रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत देवीगंज का है, जहाँ बीट क्रमांक 3418 में लगाए गए शीशम के कीमती पौधों की धड़ल्ले से अवैध कटाई की जा रही है। ठूंठ ही ठुठ में तब्दील हो रहा है जंगल विभागीय सूत्रों और स्थानीय जानकारी के अनुसार, देवीगंज के इस क्षेत्र में शीशम का सघन पौधारोपण किया गया था ताकि भविष्य में बेशकीमती लकड़ी और हरियाली का विस्तार हो सके। लेकिन आज स्थिति इसके उलट है। यहाँ वन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बिना किसी खौफ के पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। धरातल पर अब पेड़ों की जगह सिर्फ ठूंठ नजर आ रहे हैं। जिम्मेदारों की 'चुप्पी' पर उठ रहे सवाल हैरानी की बात यह है कि जंगल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाला वन अमला इस पूरी तबाही से बेखबर बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध कटाई की जानकारी होने के बावजूद संबंधित अधिकारी और कर्मचारी चुप्पी साधे बैठे हैं। यह 'खामोशी' कहीं न कहीं संरक्षण की ओर इशारा करती है।

- संयुक्त टीम की सख्त निगरानी, बसों की जांच कर चालकों को दिए यातायात नियमों के पालन के निर्देश बलरामपुर//(शोएब सिद्दिकी)//जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग-343 (अंबिकापुर–रामानुजगंज मार्ग) पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा सराहनीय संयुक्त कार्रवाई करते हुए यात्री बसों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भा.पू.से.) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देश पर की गई। संयुक्त टीम की सक्रियता और मुस्तैदी के चलते सड़क पर चलने वाले यात्री वाहनों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान कुल 23 यात्री बसों की जांच की गई, जिसमें 12 बसों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई। इनमें से एक बस द्वारा परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत 5000 रुपये का चालान किया गया। वहीं अन्य 11 बसों में यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर विभिन्न धाराओं के तहत 4600 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। इस प्रकार कुल 9600 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान परिवहन अधिकारी यशवंत यादव और यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन ने बस चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए वाहन से संबंधित सभी वैध दस्तावेज रखने, निर्धारित वर्दी धारण करने, चालक-परिचालक का लाइसेंस साथ रखने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने तथा सीट बेल्ट का उपयोग करने की समझाइश भी दी। प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, बसों द्वारा निर्धारित किराया ही लेना, बसों की समय-सारणी का पालन कराना तथा यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को दूर करना है। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना भी इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।3
- Modi की रैली से भागे लोग ?, TMC ने उड़ाई धज्जियां ! || PM modi || Mamta Banerjee1
- Post by Anit tiwary1
- जिले के सरकारी विद्यालय में बच्चों को स्कूल का नाम तक नहीं पता है सारे बच्चियां 9वीं क्लास की है स्कूल का नाम पूछने पर गोल मटोल दे रहे हैं जवाब?1
- राजकोट में सड़क पर बैल का तांडव, स्कूटी सवार को पटक-पटक कर मारा, बचाने दौड़े लोग #Rajkot  Instagram · sabtakexpress 1 like · 1 week ago राजकोट में खौफनाक हमला! मरखने बैल ने स्कूटी सवार को पटक- ... 1 likes, 0 comments - sabtakexpress on April 3, 2026: "राजकोट में खौफनाक हमला! मरखने बैल ने स्कूटी सवार को पटक-पटक कर मारा #Rajkot #GujaratNews #BullAttack ...  Instagram · rns_news200 90+ likes · 1 week ago 2 बैल ने स्कूटी सवार पर हमला | Street Danger | Animal Attack in India सड़क ... गुजरात के राजकोट (वेरावल) से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। सड़क पर जा रहे एक शख्स को आवारा सांड ने पहले जोरदार टक्कर मारी और फिर उसे जमीन पर पटककर बेरहमी से रौंद डाला।1
- ambikapur chhatisgarh1
- बलरामपुर, 10 अप्रैल 2026/कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिला मुख्यालय में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं मातृत्व शिशु स्वास्थ्य भवन, नालंदा परिसर, मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का स्थल पहुंचकर जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही भी की जाएगी। कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माणाधीन 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं 100 बिस्तरीय मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्य में तेजी लाकर समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा। तत्पश्चात उन्होंने बन रहे नालंदा परिसर का अवलोकन करते हुए वहां उपयोग हो रही निर्माण सामग्री की जानकारी ली तथा गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने परिसर में दी जाने वाली अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को समय से पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माण कार्यों की साप्ताहिक एवं मासिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने को कहा। 200 सीटर नालंदा परिसर आधुनिक और सुव्यवस्थित अध्ययन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधित पुस्तकें, अध्ययन सामग्री एवं पत्र पत्रिकाओं, डिजिटल संसाधनों से युक्त ई-लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की जाएगी। जिसके निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिलेगा। इस दौरान कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने निर्माणाधीन मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का भी निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने निर्देश दिए। निरीक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, सिविल सर्जन श्री शशांक गुप्ता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रणव राय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री अजय कुर्रे मौजूद रहे।3
- और 2 वीडियो में एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर से एक बच्चा की मौत होगई l अवैध बालू की दुलाई करने वाले कितने ट्रैक्टर से आज तक गढ़वा में मौत हुई है l इस मुदा पार आज तक कोई करवा हुआ, न अवैध बालू का करोबार रुका l2
- Post by Anit tiwary1