कलेक्टर ने विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का किया औचक निरीक्षण *गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश* लापरवाही बरतने पर की जाएगी कार्यवाही :- श्री कटारा बलरामपुर, 10 अप्रैल 2026/कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिला मुख्यालय में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं मातृत्व शिशु स्वास्थ्य भवन, नालंदा परिसर, मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का स्थल पहुंचकर जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही भी की जाएगी। कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माणाधीन 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं 100 बिस्तरीय मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्य में तेजी लाकर समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा। तत्पश्चात उन्होंने बन रहे नालंदा परिसर का अवलोकन करते हुए वहां उपयोग हो रही निर्माण सामग्री की जानकारी ली तथा गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने परिसर में दी जाने वाली अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को समय से पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माण कार्यों की साप्ताहिक एवं मासिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने को कहा। 200 सीटर नालंदा परिसर आधुनिक और सुव्यवस्थित अध्ययन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधित पुस्तकें, अध्ययन सामग्री एवं पत्र पत्रिकाओं, डिजिटल संसाधनों से युक्त ई-लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की जाएगी। जिसके निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिलेगा। इस दौरान कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने निर्माणाधीन मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का भी निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने निर्देश दिए। निरीक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, सिविल सर्जन श्री शशांक गुप्ता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रणव राय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री अजय कुर्रे मौजूद रहे।
कलेक्टर ने विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का किया औचक निरीक्षण *गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश* लापरवाही बरतने पर की जाएगी कार्यवाही :- श्री कटारा बलरामपुर, 10 अप्रैल 2026/कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिला मुख्यालय में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं मातृत्व शिशु स्वास्थ्य भवन, नालंदा परिसर, मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का स्थल पहुंचकर जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही भी की जाएगी। कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माणाधीन 50
बिस्तरीय क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं 100 बिस्तरीय मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्य में तेजी लाकर समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा। तत्पश्चात उन्होंने बन रहे नालंदा परिसर का अवलोकन करते हुए वहां उपयोग हो रही निर्माण सामग्री की जानकारी ली तथा गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने परिसर में दी जाने वाली अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को समय से पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माण कार्यों की साप्ताहिक एवं मासिक प्रगति
रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने को कहा। 200 सीटर नालंदा परिसर आधुनिक और सुव्यवस्थित अध्ययन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधित पुस्तकें, अध्ययन सामग्री एवं पत्र पत्रिकाओं, डिजिटल संसाधनों से युक्त ई-लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की जाएगी। जिसके निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिलेगा। इस दौरान कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने निर्माणाधीन मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का भी निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने निर्देश दिए। निरीक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, सिविल सर्जन श्री शशांक गुप्ता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रणव राय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री अजय कुर्रे मौजूद रहे।
- संयुक्त टीम की सख्त निगरानी, बसों की जांच कर चालकों को दिए यातायात नियमों के पालन के निर्देश बलरामपुर//(शोएब सिद्दिकी)//जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग-343 (अंबिकापुर–रामानुजगंज मार्ग) पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा सराहनीय संयुक्त कार्रवाई करते हुए यात्री बसों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भा.पू.से.) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देश पर की गई। संयुक्त टीम की सक्रियता और मुस्तैदी के चलते सड़क पर चलने वाले यात्री वाहनों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान कुल 23 यात्री बसों की जांच की गई, जिसमें 12 बसों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई। इनमें से एक बस द्वारा परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत 5000 रुपये का चालान किया गया। वहीं अन्य 11 बसों में यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर विभिन्न धाराओं के तहत 4600 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। इस प्रकार कुल 9600 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान परिवहन अधिकारी यशवंत यादव और यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन ने बस चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए वाहन से संबंधित सभी वैध दस्तावेज रखने, निर्धारित वर्दी धारण करने, चालक-परिचालक का लाइसेंस साथ रखने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने तथा सीट बेल्ट का उपयोग करने की समझाइश भी दी। प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, बसों द्वारा निर्धारित किराया ही लेना, बसों की समय-सारणी का पालन कराना तथा यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को दूर करना है। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना भी इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।3
- दरिंदगी का अंत 8 दिन बाद आरोपी गिरफ्त में अंबिकापुर शहर में निर्भया हत्याकांड इनामी गिरफ्तार1
- उद्घाटन से पहले ही 'दम' तोड़ गया विकास कुसमी में शौचालय का समरसेबल खराब, सीईओ की योग्यता पर उठे सवाल जिला बलरामपुर बिकास खंड कुसमी ग्राम पंचायत मड़वा में भ्रष्टाचार और लापरवाही का एक अनोखा नमूना देखने को मिला है। यहाँ वर्ष 2022-23 में स्वीकृत स्वीकृति राशि 3 लाख 50 हजार रुपए एक सार्वजनिक शौचालय का अभी फीता भी नहीं कटा था कि उससे पहले ही पानी आपूर्ति के लिए लगाया गया समरसेबल पंप खराब हो गया। यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है जब इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने बड़ी ही बेशर्मी से अपना पल्ला झाड़ लिया। सरपंच का कहना है कि भैया, नया समरसेबल डाला गया था, लेकिन उद्घाटन से पहले ही वह खराब हो गया। अब इसमें मैं क्या कर सकता हूँ सरपंच के इस गैर-जिम्मेदाराना बयान ने ग्रामीणों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। ग्रामीण अब यह पूछ रहे हैं कि यदि निर्माण की गुणवत्ता इतनी ही खराब थी, तो जनता के पैसों का इस तरह दुरुपयोग क्यों किया गया इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) अभिषेक पांडे की नियुक्ति को लेकर सामने आया है। स्थानीय स्तर पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि वर्तमान सीईओ मूल रूप से पशु चिकित्सक (मवेशियों के डॉक्टर) हैं। ग्रामीणों और जानकारों का कहना है "जो व्यक्ति गाय-बैल का इलाज करने के लिए प्रशिक्षित है, उसे ग्राम पंचायतों के विकास का जिम्मा सौंपकर 'पंचायतों का डॉक्टर' बना दिया गया है। जब प्रशासनिक कुर्सी पर ही तकनीकी रूप से अनुभवहीन व्यक्ति बैठा हो, तो जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की गुणवत्ता और जवाबदेही की उम्मीद कैसे की जा सकती है?" चुनाव के समय सरपंच और स्थानीय जनप्रतिनिधि विकास के जो बड़े-बड़े वादे ग्रामीणों के सामने पेश करते हैं, मड़वा की इस घटना ने उन दावों की असलियत उजागर कर दी है। एक शौचालय जिसका अभी उपयोग भी शुरू नहीं हुआ, उसका फेल हो जाना सीधे तौर पर भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की ओर इशारा करता है। मड़वा ग्राम पंचायत की यह स्थिति बलरामपुर जिले के प्रशासनिक ढांचे पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न है। क्या उच्च अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेंगे, या फिर इसी तरह "डॉक्टर साहब" के नेतृत्व में विकास का समरसेबल उद्घाटन से पहले ही खराब होता रहेगा1
- सुने मकान में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार1
- चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां थाना प्रभारी अमित कुमार के भवनाथपुर थाना में तबादले के बाद शुक्रवार दोपहर थाना परिसर में भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद यासीन मलिक ने किया। समारोह में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह, अंचल अधिकारी उमेश्वर यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विदाई समारोह के दौरान माहौल पूरी तरह भावुक हो गया। जैसे ही लोगों ने थाना प्रभारी के साथ बिताए पलों को याद किया, कई लोगों की आंखें नम हो गईं। बारी-बारी से वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया, बल्कि अपने व्यवहार, सरलता और मिलनसार स्वभाव से हर दिल में जगह बनाई। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने कहा कि अमित कुमार का कार्यकाल अनुकरणीय रहा है और उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। ऐसे अधिकारी बहुत कम होते हैं, जो लोगों के दिलों में बस जाते हैं अमित कुमार उन्हीं में से एक हैं, और यही उनकी असली कमाई है। वहीं अंचल अधिकारी उमेश्वर यादव ने कहा कि अमित कुमार जैसे अधिकारी विरले होते हैं, जो अपने कार्य के साथ-साथ लोगों के दिलों में भी बस जाते हैं। समारोह के अंत में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, पत्रकारों और ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को अंगवस्त्र, उपहार और पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी। पूरा थाना परिसर तालियों और भावनाओं से गूंज उठा। अपने संबोधन में थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा की चिनिया की धरती और यहां के लोगों ने मुझे जो मान-सम्मान और स्नेह दिया, उसे मैं जीवनभर नहीं भूल पाऊंगा। आप सभी का मैं दिल से आभारी हूं। यह कहते-कहते वे भी भावुक हो उठे और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। विदाई समारोह का सबसे भावुक पल तब आया, जब छोटे-छोटे बच्चे थाना प्रभारी अमित कुमार के पास पहुंचे और उनसे लिपटकर विदाई देने लगे। यह दृश्य इतना मार्मिक था कि वहां मौजूद लोग खुद को रोक नहीं पाए और कई लोगों की आंखों से आंसू बहने लगे। पूरा माहौल कुछ पलों के लिए गमगीन हो गया और हर कोई इस दृश्य को देखकर भावुक हो उठा। इसमौके पर डीएसपी रोहित रंजन सिंह, इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम मिश्रा, अंचल अधिकारी उमेश्वर यादव, एएसआई संतोष कुमार, ओम प्रकाश कुमार, बबन टुडू, नवीन कुमार राणा, समाजसेवी मोहम्मद फरीद खां, सुरेंद्र प्रसाद, रवि प्रसाद, राजेश प्रसाद, पप्पू प्रसाद, बदरुद्दीन मंसूरी, उमाशंकर गुप्ता उर्फ टूनी शाह, मंजूर मंसूरी, सोना सिंह, मुखलाल यादव, अर्जुन प्रसाद, उमेश सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- रामप्रवेश गुप्ता स्थानीय दुर्गा बाड़ी परिसर में शुक्रवार को 'गौ सम्मान आह्वान अभियान समिति' की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ माता को 'राष्ट्रमाता' के पद पर सुशोभित करने के संकल्प के साथ समिति के विस्तार पर चर्चा की गई। *अशोक कुमार बने समिति के अध्यक्ष* बैठक में सर्वसम्मति से गौ सम्मान आह्वान अभियान समिति की स्थानीय इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अशोक कुमार को अध्यक्ष चुना गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया। *27 अप्रैल को देशभर में मनेगा गौ सम्मान दिवस* अभियान के जिला प्रभारी अरुण साव ने बताया कि देशभर के संत महापुरुषों और गौ सेवकों के सहयोग से 5000 से अधिक तहसीलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "आगामी 27 अप्रैल 2026 को पूरे देश में 'गौ सेवा गौ सम्मान दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी प्रखंड स्तर के तहसीलदार के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा।" "भारत में राष्ट्रपिता हैं, पर राष्ट्रमाता का स्थान रिक्त है" जिला प्रचारक बंधन साव ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ माता सनातन धर्म की जड़ हैं। सभी वेद, पुराण और शास्त्र गाय को माता मानते हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा, "भारत में राष्ट्रीय फूल, पक्षी और राष्ट्रपिता हैं, लेकिन राष्ट्रमाता का स्थान खाली है। हमारी मांग है कि गौमाता को राष्ट्रमाता के गौरवशाली पद पर सुशोभित किया जाए।" *ये रहे मौजूद* बैठक में मुख्य रूप से गौ माता को राष्ट्रमाता के सुरज साहू, जिला प्रचारक बंधन साव, बालूमाथ प्रखंड प्रचारक प्रमोद साहू, चंदवा प्रभारी मनोज साव, बालूमाथ प्रभारी विनोद यादव, सुजीत यादव, देवानंद प्रसाद, रामप्रवेश गुप्ता, बंटी कुमार उर्फ पप्पू सहित कई गौ सेवक उपस्थित थे।2
- राजकोट में सड़क पर बैल का तांडव, स्कूटी सवार को पटक-पटक कर मारा, बचाने दौड़े लोग #Rajkot  Instagram · sabtakexpress 1 like · 1 week ago राजकोट में खौफनाक हमला! मरखने बैल ने स्कूटी सवार को पटक- ... 1 likes, 0 comments - sabtakexpress on April 3, 2026: "राजकोट में खौफनाक हमला! मरखने बैल ने स्कूटी सवार को पटक-पटक कर मारा #Rajkot #GujaratNews #BullAttack ...  Instagram · rns_news200 90+ likes · 1 week ago 2 बैल ने स्कूटी सवार पर हमला | Street Danger | Animal Attack in India सड़क ... गुजरात के राजकोट (वेरावल) से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। सड़क पर जा रहे एक शख्स को आवारा सांड ने पहले जोरदार टक्कर मारी और फिर उसे जमीन पर पटककर बेरहमी से रौंद डाला।1
- बलरामपुर, 10 अप्रैल 2026/कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिला मुख्यालय में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं मातृत्व शिशु स्वास्थ्य भवन, नालंदा परिसर, मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का स्थल पहुंचकर जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही भी की जाएगी। कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माणाधीन 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं 100 बिस्तरीय मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्य में तेजी लाकर समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा। तत्पश्चात उन्होंने बन रहे नालंदा परिसर का अवलोकन करते हुए वहां उपयोग हो रही निर्माण सामग्री की जानकारी ली तथा गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने परिसर में दी जाने वाली अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को समय से पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माण कार्यों की साप्ताहिक एवं मासिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने को कहा। 200 सीटर नालंदा परिसर आधुनिक और सुव्यवस्थित अध्ययन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधित पुस्तकें, अध्ययन सामग्री एवं पत्र पत्रिकाओं, डिजिटल संसाधनों से युक्त ई-लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की जाएगी। जिसके निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिलेगा। इस दौरान कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने निर्माणाधीन मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का भी निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने निर्देश दिए। निरीक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, सिविल सर्जन श्री शशांक गुप्ता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रणव राय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री अजय कुर्रे मौजूद रहे।3