Shuru
Apke Nagar Ki App…
"अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत!" Akhilesh Yadav के अयोध्या दौरे पर OP Rajbhar का तीखा तंज
News Update
"अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत!" Akhilesh Yadav के अयोध्या दौरे पर OP Rajbhar का तीखा तंज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अतरौलिया सीट पर निषाद पार्टी का बड़ा दावा — प्रदेश सचिव अनिल निषाद का एलान, बोले: '100 फीसदी निषाद पार्टी ही लड़ेगी चुनाव'1
- "अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत!" Akhilesh Yadav के अयोध्या दौरे पर OP Rajbhar का तीखा तंज1
- आजमगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय शातिर पशुचोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय शातिर पशुचोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली सरायमीर, दीदारगंज, अहरौला और बरदह में हुई पशु चोरी की घटनाओं का खुलासा, चार पशु बरामद **आजमगढ़।** वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायमीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय शातिर एवं अभ्यस्त पशु चोर दिलशाद उर्फ दिलशान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही एवं प्रारंभिक पूछताछ में सरायमीर, दीदारगंज, अहरौला और बरदह थाना क्षेत्रों में हुई पशु चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चोरी के चार पशुओं को बरामद किया है। इसके अलावा अभियुक्त के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा एवं खोखा कारतूस तथा चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली परिवर्तित नंबर प्लेट लगी पिकअप बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। चोरी किए गए पशुओं को पिकअप में लादकर जौनपुर जिले के मड़ियाहूं पशु बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त संगठित गिरोह बनाकर पशु चोरी, गोवध, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध आजमगढ़, अंबेडकरनगर, जौनपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, मऊ और संतकबीरनगर सहित सात जनपदों में कुल 22 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार अभियुक्तों और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।1
- पुलिस मुठभेड़ में शातिर पशु चोर दिलशाद गिरफ्तार, तीन भैंस और बकरी समेत पिकअप हुआ बरामद आज़मगढ जनपद के सरायमीर थाना पुलिस ने रविवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय शातिर पशु चोर दिलशाद उर्फ दिलशान को गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की तीन भैंस और एक बकरी, अवैध तमंचा, कारतूस तथा चोरी में प्रयुक्त परिवर्तित नंबर प्लेट लगी पिकअप बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि पिकअप से पशु चोरी कर दो बदमाश जौनपुर के मड़ियाहूं पशु बाजार जा रहे हैं। ग्राम नोनारी के पास पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश बैरियर तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कौरागहनी नहर के पास घेराबंदी की। इस दौरान पिकअप पेड़ से टकरा गई। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिलशाद उर्फ दिलशान पुत्र सगीर उर्फ बादशाह, निवासी सोफीगढ़ थाना अहरौला, आजमगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सरायमीर, दीदारगंज, अहरौला और बरदह क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गिरोह के सदस्य व्यापारी बनकर गांवों में रेकी करते थे और रात में पशुओं को पिकअप में लादकर फरार हो जाते थे पहचान छिपाने के लिए वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पशुओं को दूसरे जिलों के बाजारों में बेचते थे पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आजमगढ़ सहित सात जनपदों में पशु चोरी, गोवध, लूट, डकैती, गैंगस्टर और अन्य गंभीर अपराधों के कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं बरामद पशुओं की पीड़ितों द्वारा पहचान भी की गई है फरार साथी तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे सहित सरायमीर थाने की पुलिस टीम, विशेष टीम और सर्विलांस सेल के जवान शामिल रहे।1
- दीपावली पर युवा समाजवादी नेत्री अंकिता बाबी ने दी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं *संतकबीरनगर।* दीपावली के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी की युवा नेत्री, जिला पंचायत सदस्य और धनघटा विधानसभा से विधानसभा की भावी विधायक पद की उम्मीदवार अंकिता बाबी ने सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अंकिता बाबी ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि दीपों का यह त्योहार आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता को मजबूत करता है। हमें अपने आस-पास के जरूरतमंद लोगों की खुशियों का भी ध्यान रखना चाहिए, तभी दीपावली की सार्थकता है। अंकिता बाबी ने धनघटा विधानसभा सहित पूरे जिले और प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए सभी से सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से दीपावली मनाने की अपील की।1
- एसपी का दुलार पाकर खिलखिला उठा मासूम - जरूरतमंदों को एसपी और माता श्री ने भेंट किया दीपावली पर उपहार अंबेडकर नगर की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह और उनकी माताजी ने जरूरतमंद लोगों को दीपावली पर्व पर मिठाई पटाखा और ढेर सारा उपहार भेंट किया । इसी दौरान एक मासूम के गाल पर हाथ फेरते हुए एसपी ने जो प्यार दुलार दिया वह कैमरे में कैद होते हुए वायरल हो गया ।1
- *#Azamgarh: थाना महराजगंज पुलिस द्वारा एपीके (APK) फाइल के माध्यम से साइबर फ्रॉड करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के वांछित सरगना को पटना (बिहार) से किया गया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर फ्री मूवी/वेब सीरीज डाउनलोड करने का प्रलोभन देकर एपीके फाइल के माध्यम से लोगों के मोबाइल हैक कर बैंक खातों से करते थे ठगी। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक लैपटॉप, 02 एंड्रायड मोबाइल, 03 कीपैड मोबाइल, 03 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 02 एटीएम कार्ड व 01 पासबुक बरामद। के संबंंध में क्षेत्राधिकारी अपराध/ साइबर का आधिकारिक वक्तव्य।* *#Azamgarh: थाना महराजगंज पुलिस द्वारा एपीके (APK) फाइल के माध्यम से साइबर फ्रॉड करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के वांछित सरगना को पटना (बिहार) से किया गया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर फ्री मूवी/वेब सीरीज डाउनलोड करने का प्रलोभन देकर एपीके फाइल के माध्यम से लोगों के मोबाइल हैक कर बैंक खातों से करते थे ठगी। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक लैपटॉप, 02 एंड्रायड मोबाइल, 03 कीपैड मोबाइल, 03 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 02 एटीएम कार्ड व 01 पासबुक बरामद। के संबंंध में क्षेत्राधिकारी अपराध/ साइबर का आधिकारिक वक्तव्य।*1
- *प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 08.11.2026* *थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़* *🔹 फीस एवं अन्य बातों को लेकर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अपमानित किए जाने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने के प्रकरण में आरोपी शिक्षक रिंकू कुमार गिरफ्तार।* *प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 08.11.2026* *थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़* *🔹 फीस एवं अन्य बातों को लेकर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अपमानित किए जाने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने के प्रकरण में आरोपी शिक्षक रिंकू कुमार गिरफ्तार।* *🔹 विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं कक्षा अध्यापक के विरुद्ध प्राप्त शिकायत के आधार पर पंजीकृत अभियोग में थाना सिधारी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई।* *घटना का विवरण-* दिनांक 08.11.2026 को थाना सिधारी पर प्राप्त प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि माँ जगेश्वरी देवी इंटर कॉलेज, शाहगढ़, आजमगढ़ के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव एवं कक्षा अध्यापक रिंकू कुमार द्वारा फीस एवं अन्य बातों को लेकर आए दिन 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अपमानित किया जाता था। जिससे क्षुब्ध होकर छात्रा द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली गई। उक्त प्रकरण में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0-448/26 धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी का विवरण-* दिनांक 08.11.2026 को उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा दौलतपुर तमसा नदी पुल के पास से अभियुक्त रिंकू कुमार पुत्र केदार राम निवासी बैठौली, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 39 वर्ष को समय करीब 16:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. रिंकू कुमार पुत्र केदार राम निवासी बैठौली, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 39 वर्ष। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0-448/26, धारा 107 बीएनएसएस, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़। 2. का0 गौरव जायसवाल, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़। 3. का0 अवधेश कुमार गुप्ता, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़। 4. का0 शनि कुमार, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।1