सीडीओ की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण समिति की बैठक सम्पन्न रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण समिति तथा जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने, सत्यापन एवं अन्य आवश्यक क्रियात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग एवं विद्यालय निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करते हुए छात्रवृत्ति प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण करें। बैठक में अवगत कराया गया कि शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने का कार्य 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उसका सत्यापन 23 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। अल्पसंख्यक वर्ग के लिए एनएसपी पोर्टल पर पंजीकरण एवं निजी विद्यालयों की मार्किंग का कार्य 23 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक संपन्न होगा। विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा नवीनीकरण के लिए 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तथा नवीन आवेदनों के लिए 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र संस्थाओं में जमा करने, संस्थाओं द्वारा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्राप्तांक एवं उपस्थिति दर्ज करने, पात्र विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाइन अग्रसारित करने तथा अपात्र विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त करने की कार्यवाही भी शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने समस्त प्रधानाचार्यों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र विद्यार्थियों के आवेदन समय पर अग्रसारित किए जाएं तथा अपात्र आवेदनों को तत्काल निरस्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी संस्था स्तर पर छात्रवृत्ति आवेदन लंबित पाए गए तो संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0वी0 सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चन्द्र राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा सहित संबंधित अधिकारी एवं जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

- 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood.1
- सावन में काशी में पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 लाख रुपये,,,,, वाराणसी: पवित्र सावन मास के दौरान काशी में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 किलोग्राम गांजे की एक बड़ी खेप बरामद की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस बरामद गांजे की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने अपनी टीम के साथ मुस्तैदी दिखाते हुए इस अवैध खेप को पकड़ने में सफलता पाई। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े मुख्य तस्करों और उनके अन्य ठिकानों की तलाश में जुटी हुई है।1
- फूल-मालाओं से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत जगतपुर, रायबरेली। कस्बे के मुख्य चौराहे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मथुरा पासी, रामसरन यादव, सुंदर लाल यादव, राघवेंद्र शुक्ला व शिवलाल मौजूद रहे। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला महासचिव दीपक कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, ऋषभ सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- सीडीओ की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण समिति की बैठक सम्पन्न रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण समिति तथा जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने, सत्यापन एवं अन्य आवश्यक क्रियात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग एवं विद्यालय निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करते हुए छात्रवृत्ति प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण करें। बैठक में अवगत कराया गया कि शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने का कार्य 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उसका सत्यापन 23 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। अल्पसंख्यक वर्ग के लिए एनएसपी पोर्टल पर पंजीकरण एवं निजी विद्यालयों की मार्किंग का कार्य 23 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक संपन्न होगा। विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा नवीनीकरण के लिए 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तथा नवीन आवेदनों के लिए 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र संस्थाओं में जमा करने, संस्थाओं द्वारा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्राप्तांक एवं उपस्थिति दर्ज करने, पात्र विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाइन अग्रसारित करने तथा अपात्र विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त करने की कार्यवाही भी शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने समस्त प्रधानाचार्यों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र विद्यार्थियों के आवेदन समय पर अग्रसारित किए जाएं तथा अपात्र आवेदनों को तत्काल निरस्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी संस्था स्तर पर छात्रवृत्ति आवेदन लंबित पाए गए तो संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0वी0 सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चन्द्र राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा सहित संबंधित अधिकारी एवं जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।1
- स्व. रामराज कुशवाहा की 26वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को मिली स्टेशनरी और फल | कौशाम्बी #Kaushambi #कौशाम्बी #Kara #Kesari #RamrajKushwaha #PunyatithiSpecial #StationeryDistribution #PrathmikVidyalaya #ManojKumarMaurya #UPNews #UttarPradeshNews #GramPanchayat #LocalNews #ShraddhanjaliSpecial #EducationForAll रिपोर्ट: जर्नलिस्ट मनोज कुमार मौर्य स्व. रामराज कुशवाहा की 26वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को मिली स्टेशनरी और फल | कौशाम्बी1
- कौशांबी। धर्मा देवी इंटर कॉलेज में 28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार संजय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि सैनी थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में धर्मा देवी इंटर कॉलेज की वैष्णवी ने प्रथम, प्राची यादव ने द्वितीय तथा डीडी कॉन्वेंट की एंजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में धर्मा देवी इंटर कॉलेज की पलक जायसवाल प्रथम, शिक्षा वर्मा द्वितीय तथा जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज की वर्तिका केसरवानी तृतीय रहीं। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने स्वयं भी रायफल शूटिंग में हाथ आजमाकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक राम सुभग त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य डॉ. रामकरण त्रिपाठी ने अतिथियों व पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।1
- जगतपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत जगतपुर, रायबरेली। कस्बे के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वामी प्रसाद मौर्य का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर मथुरा पासी, रामसरन यादव, सुंदर लाल यादव, राघवेंद्र शुक्ला, शिवलाल, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला महासचिव रायबरेली दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार तथा ऋषभ सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। स्वागत के दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर पूर्व मंत्री का अभिवादन किया, जिससे मुख्य चौराहे पर कुछ समय तक चहल-पहल का माहौल बना रहा।2
- कौशाम्बी पुलिस का कड़ा एक्शन: 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' मे 5 गिरफ्तार! #10newsnation #tennewsnation #kaushambinews कौशाम्बी पुलिस का कड़ा एक्शन: 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' मे 5 गिरफ्तार! #10newsnation #tennewsnation #kaushambinews1