गंगा के बढ़ते जलस्तर से दर्जनों विद्यालय को जिला प्रशासन ने दिए बंद करने का आदेश। गंगा के बढ़ते जलस्तर से दर्जनों विद्यालय बंद । गंगा की जलस्तर में स्थिरता के साथ आई कमी। फिर भी दर्जनों विद्यालय में घुसा बाढ़ की पानी। प्रशासन ने नजदीकी विद्यालयों में सामंजन का दिया निर्देश जी हां प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर एवं मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र से बहने वाली गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण बाढ़ की खतरे को देखते हुए एवं कई स्कूलों में बाढ़ कि पानी प्रवेश करने से जिला प्रशासन के ओर से प्रभावित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें नजदीकी विद्यालयों में सामंजन करने का निर्देश दिया है। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालय शामिल हैं। वैसे मोहिउद्दीननगर और मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी अब निचले इलाकों के साथ-साथ कई विद्यालयों के परिसर में भी प्रवेश कर गया है। इससे विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालांकि, बाढ़ नियंत्रण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सरारी स्थल पर गंगा नदी का जलस्तर 46.85 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 45.50 मीटर से 1.30 मीटर ऊपर है। फिलहाल जलस्तर की स्थिरता के साथ साथ जलस्तर में कमी होने की भी बात बताई गई है । फिलहाल बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र में आने वाले प्रभावित विद्यालयों को जिलाधिकारी के निर्देश पर हाई स्कूल मनियर, प्राथमिक विद्यालय महावीर स्थान चकला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतसिया, प्राथमिक विद्यालय बढ़ई टोल, प्राथमिक विद्यालय मरगंगपार, प्राथमिक विद्यालय हजरतपुर, प्राथमिक विद्यालय दुबहा कन्या, प्राथमिक विद्यालय सरहद भैरों, प्राथमिक विद्यालय मस्तलीपुर, प्राथमिक विद्यालय बालूपर, प्राथमिक विद्यालय बाहपार, प्राथमिक विद्यालय बिन्दा राय टोल, प्राथमिक विद्यालय बाबापट्टी चापर तथा प्राथमिक विद्यालय बिन्दटोल आनंदगोलवा शामिल हैं। वहीं इस मामले में जब हमारे संवाददाता ने मोहनपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आने वाले विद्यालय उ. म. वि. धरनी पट्टी पश्चिम, उ. म. वि. हरिदासपुर नवीन, उ. म. वि. ब्रह्मदेवराय टोल, उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरी दक्षिणी, प्राथमिक विद्यालय सरसावा, प्रा. वि. नौघरिया, प्रा. वि. दास टोल चैनपुर, प्रा. वि. राजपुर कोणही टोल शामिल है। जो जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अन्य क्षेत्रों में भी स्थिति को देखते हुए जायजा लिया जा रहा है। इधर मोहिउद्दीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, के द्वारा विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही प्रभावित विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नजदीकी सुरक्षित विद्यालयों में सामंजन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इधर, गंगा के जलस्तर पर प्रशासन एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। वैसे निचले इलाकों में बाढ़ के पानी के फैलाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड है।
गंगा के बढ़ते जलस्तर से दर्जनों विद्यालय को जिला प्रशासन ने दिए बंद करने का आदेश। गंगा के बढ़ते जलस्तर से दर्जनों विद्यालय बंद । गंगा की जलस्तर में स्थिरता के साथ आई कमी। फिर भी दर्जनों विद्यालय में घुसा बाढ़ की पानी। प्रशासन ने नजदीकी विद्यालयों में सामंजन का दिया निर्देश जी हां प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर एवं मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र से बहने वाली गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण बाढ़ की खतरे को देखते हुए एवं कई स्कूलों में बाढ़ कि पानी प्रवेश करने से जिला प्रशासन के ओर से प्रभावित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें नजदीकी विद्यालयों में
सामंजन करने का निर्देश दिया है। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालय शामिल हैं। वैसे मोहिउद्दीननगर और मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी अब निचले इलाकों के साथ-साथ कई विद्यालयों के परिसर में भी प्रवेश कर गया है। इससे विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालांकि, बाढ़ नियंत्रण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सरारी स्थल पर गंगा नदी का जलस्तर 46.85 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 45.50 मीटर से 1.30 मीटर ऊपर है। फिलहाल जलस्तर की स्थिरता के साथ साथ जलस्तर में कमी होने की भी बात बताई गई है । फिलहाल बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए मोहिउद्दीन नगर
प्रखंड क्षेत्र में आने वाले प्रभावित विद्यालयों को जिलाधिकारी के निर्देश पर हाई स्कूल मनियर, प्राथमिक विद्यालय महावीर स्थान चकला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतसिया, प्राथमिक विद्यालय बढ़ई टोल, प्राथमिक विद्यालय मरगंगपार, प्राथमिक विद्यालय हजरतपुर, प्राथमिक विद्यालय दुबहा कन्या, प्राथमिक विद्यालय सरहद भैरों, प्राथमिक विद्यालय मस्तलीपुर, प्राथमिक विद्यालय बालूपर, प्राथमिक विद्यालय बाहपार, प्राथमिक विद्यालय बिन्दा राय टोल, प्राथमिक विद्यालय बाबापट्टी चापर तथा प्राथमिक विद्यालय बिन्दटोल आनंदगोलवा शामिल हैं। वहीं इस मामले में जब हमारे संवाददाता ने मोहनपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आने वाले विद्यालय उ. म. वि. धरनी पट्टी पश्चिम, उ. म. वि. हरिदासपुर नवीन, उ. म. वि. ब्रह्मदेवराय टोल, उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरी दक्षिणी,
प्राथमिक विद्यालय सरसावा, प्रा. वि. नौघरिया, प्रा. वि. दास टोल चैनपुर, प्रा. वि. राजपुर कोणही टोल शामिल है। जो जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अन्य क्षेत्रों में भी स्थिति को देखते हुए जायजा लिया जा रहा है। इधर मोहिउद्दीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, के द्वारा विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही प्रभावित विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नजदीकी सुरक्षित विद्यालयों में सामंजन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इधर, गंगा के जलस्तर पर प्रशासन एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। वैसे निचले इलाकों में बाढ़ के पानी के फैलाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड है।
- कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय उसराहा पटोरी में आयोजित हुआ विद्यार्थी सहयोग शिविर उसराहा पटोरी (समस्तीपुर), 25 अगस्त। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, उसराहा पटोरी (टाइप-1) में आज 25 अगस्त को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी समस्याओं का समाधान करना तथा उनके सुझाव प्राप्त करना था। शिविर में छात्राओं को विद्यार्थी सहायता पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे अपनी शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी शिकायतें और सुझाव ऑनलाइन दर्ज कर सकती हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1100 उपलब्ध है तथा दर्ज शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।1
- हाजीपुर में सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को अपमानित किये जाने की घटना कि निंदा करते हुए, सांसद पप्पू यादव ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया.1
- KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने देंगे: पप्पू यादव के आश्वासन पर NSUI ने खत्म की छह दिन से जारी भूख हड़ताल समस्तीपुर, 25 अगस्त 2026। KSR कॉलेज, सरायरंजन के अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर NSUI की छात्र ने पप्पू यादव के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त हो गई। जनप्रतिनिधि पप्पू यादव के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। पप्पू यादव ने आश्वस्त किया कि KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने दी जाएगी और कॉलेज एवं विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उनके आश्वासन के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल समाप्त की। NSUI लंबे समय से प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट को लेकर KSR कॉलेज को संभावित नुकसान से बचाने की मांग कर रही थी। संगठन का कहना है कि कॉलेज हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है। कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार KSR कॉलेज की स्थापना 1981 में हुई थी और यह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संबद्ध है। भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद NSUI नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन कॉलेज के अस्तित्व और छात्रों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।1
- किसानों से धान खरीदकर महीनों से भुगतान का इंतजार, पैक्स अध्यक्षों पर बढ़ा आर्थिक दबाव; बोले- ऐसे हालात रहे तो कोई चुनाव लड़ना नहीं चाहेगा1
- रामशरण राय कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, परीक्षा से लेकर लैब क्लास तक उठे सवाल रामशरण राय कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, परीक्षा से लेकर लैब क्लास तक उठे सवाल1
- “स्कूल समय से पहले बंद, कार्रवाई क्या होगी? दोषी कौन—शिक्षक, विभाग या अभिभावक?” “स्कूल समय से पहले बंद, कार्रवाई क्या होगी? दोषी कौन—शिक्षक, विभाग या अभिभावक?”1
- गाजे-बाजे के साथ निकला भव्य जुलूस, अस्त्र-शस्त्र कला के प्रदर्शन से गूंजा समस्तीपुर गाजे-बाजे के साथ निकला भव्य जुलूस, अस्त्र-शस्त्र कला के प्रदर्शन से गूंजा समस्तीपुर1
- पुलिस ने दो प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस ने थाना कांड संख्या 176/26 के दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के शेख टोली निवासी अशफाक अहमद के पुत्र सहाब उर्फ शादाब अहमद एवं बेगूसराय जिला के शमशाद हुसैन के 24 वर्षीय पुत्र अतीक खान वर्तमान निवासी मोहिउद्दीन नगर थाना चौक को के रूप में हुई है जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने कहा कि गिरफ्तार दोनो भारतीय न्याय संहिता के आठ धाराओं का आरोपी है उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1