छात्रसंघ चुनाव बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन। आबूरोड। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) आबूरोड इकाई द्वारा शुक्रवार को राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों की बहाली एवं उच्च शिक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी, आबूरोड के माध्यम से माननीय उच्च शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में परिषद ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थी अपने लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित हैं। परिषद ने राज्य सरकार से शीघ्र छात्रसंघ चुनाव घोषित कर नियमित एवं समयबद्ध रूप से आयोजित करने की मांग की। इसके अतिरिक्त परिषद ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने, रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने, समस्त राजकीय महाविद्यालयों में स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति सुनिश्चित करने तथा सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित कर विषय विशेषज्ञों की नियमित नियुक्ति करने की मांग भी उठाई। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर संघर्षरत रहेगी। यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो परिषद प्रदेशभर में व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री छत्तर सिंह देवड़ा ,जिला संयोजक शिवराज सिंह ,विभाग छात्रा प्रमुख विशाखा सिंह ,प्रांत सह संयोजक जेनिश सोनी ,प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक केशर भाग संयोजक दीपेश लखारा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
छात्रसंघ चुनाव बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन। आबूरोड। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) आबूरोड इकाई द्वारा शुक्रवार को राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों की बहाली एवं उच्च शिक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी, आबूरोड के माध्यम से माननीय उच्च शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में परिषद ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव
केवल प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थी अपने लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित हैं। परिषद ने राज्य सरकार से शीघ्र छात्रसंघ चुनाव घोषित कर नियमित एवं समयबद्ध रूप से आयोजित करने की मांग की। इसके अतिरिक्त परिषद ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों
में समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने, रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने, समस्त राजकीय महाविद्यालयों में स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति सुनिश्चित करने तथा सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित कर विषय विशेषज्ञों की नियमित नियुक्ति करने की मांग भी उठाई। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर
संघर्षरत रहेगी। यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो परिषद प्रदेशभर में व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री छत्तर सिंह देवड़ा ,जिला संयोजक शिवराज सिंह ,विभाग छात्रा प्रमुख विशाखा सिंह ,प्रांत सह संयोजक जेनिश सोनी ,प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक केशर भाग संयोजक दीपेश लखारा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- उदयपुर: मीरा गर्ल्स कॉलेज में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन उदयपुर, 7 अगस्त। मीरा गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इकाई अध्यक्ष ख़ुशी चौहान के नेतृत्व में छात्राओं ने जल्द कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं— छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं। छात्राओं के बैठने हेतु सामान्य कक्ष (कॉमन रूम) की व्यवस्था की जाए। छात्राओं की सुविधा के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की जाए। पुस्तकालय कक्ष के समीप शौचालय की उचित सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। छात्राओं के लिए अलग से स्कूटी पार्किंग की व्यवस्था की जाए। इकाई अध्यक्ष ख़ुशी चौहान ने कहा कि ये सभी मांगें छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी हैं। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की अपील की। छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन किया जाएगा।1
- शुरू ऐप सबसे ज्यादा बी खता है इसको सही कीजिए वरना इसको बंद कीजिए बहिष्कार कीजिए1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में तत्कालीन पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज, एसीबी ने शुरू की जांच । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में तत्कालीन पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज, एसीबी ने शुरू की जांच । एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चौकी डूंगरपुर ने महिला पटवारी शीतल भट्ट के खिलाफ डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया गया है। बॉडी - एसीबी के एएसपी राजेंद्र कुमार जैन ने बताया कि परिवादी ने 19 फरवरी 2026 को चौकी डूंगरपुर में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि विकासनगर पटवार हल्का (पंचायत समिति झांतरी) के मोजा डूंगरपुर स्थित खसरा नंबर 962 में उसकी 1/6 हिस्सेदारी की भूमि दर्ज है। भूमि के शुद्धिकरण के लिए उसने करीब एक वर्ष पहले तत्कालीन पटवारी शीतल भट्ट को संबंधित पत्रावली सौंपी थी। परिवादी का आरोप है कि पत्रावली लंबित रहने के दौरान पटवारी ने अलग-अलग समय पर उससे 6 लाख 50 हजार रुपए ले लिए। लेकिन इसके बावजूद कार्य नहीं किया। शिकायत के अनुसार 18 फरवरी 2026 को जब वह दोबारा पटवारी से मिला तो उसे बताया गया कि पत्रावली एसडीएम कार्यालय भेज दी गई है और वहां से काम करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए और देने होंगे। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने प्राथमिक जांच करते हुए आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान परिवादी से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि हो गई। इसके आधार पर एसीबी चौकी डूंगरपुर में केस दर्ज किया गया है। एसीबी एएसपी ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की गई थी, लेकिन इसी दौरान परिवादी के बड़े भाई का निधन हो जाने से वह करीब डेढ़ से दो माह तक व्यस्त रहा। इस कारण ट्रैप की कार्रवाई नहीं हो सकी। फिलहाल एसीबी मामले की विस्तृत जांच कर रही है और प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। बाइट - राजेंद्र जैन एएसपी एसीबी डूंगरपुर2
- डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में तत्कालीन पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज, एसीबी ने शुरू की जांच एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चौकी डूंगरपुर ने महिला पटवारी शीतल भट्ट के खिलाफ डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया गया है। बॉडी - एसीबी के एएसपी राजेंद्र कुमार जैन ने बताया कि परिवादी ने 19 फरवरी 2026 को चौकी डूंगरपुर में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि विकासनगर पटवार हल्का (पंचायत समिति झांतरी) के मोजा डूंगरपुर स्थित खसरा नंबर 962 में उसकी 1/6 हिस्सेदारी की भूमि दर्ज है। भूमि के शुद्धिकरण के लिए उसने करीब एक वर्ष पहले तत्कालीन पटवारी शीतल भट्ट को संबंधित पत्रावली सौंपी थी। परिवादी का आरोप है कि पत्रावली लंबित रहने के दौरान पटवारी ने अलग-अलग समय पर उससे 6 लाख 50 हजार रुपए ले लिए। लेकिन इसके बावजूद कार्य नहीं किया। शिकायत के अनुसार 18 फरवरी 2026 को जब वह दोबारा पटवारी से मिला तो उसे बताया गया कि पत्रावली एसडीएम कार्यालय भेज दी गई है और वहां से काम करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए और देने होंगे। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने प्राथमिक जांच करते हुए आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान परिवादी से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि हो गई। इसके आधार पर एसीबी चौकी डूंगरपुर में केस दर्ज किया गया है। एसीबी एएसपी ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की गई थी, लेकिन इसी दौरान परिवादी के बड़े भाई का निधन हो जाने से वह करीब डेढ़ से दो माह तक व्यस्त रहा। इस कारण ट्रैप की कार्रवाई नहीं हो सकी। फिलहाल एसीबी मामले की विस्तृत जांच कर रही है और प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। बाइट - राजेंद्र जैन एएसपी एसीबी डूंगरपुर2
- घासा के मांगथला में माध्यमिक द्वितीय के शारीरिक शिक्षको की जिला स्तरीय संगोष्ठी शुरू, खेलकूद प्रतियोगिता पर हुई वार्ताएं उदयपुर जिले के घासा पंस क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगथला में शुक्रवार को माध्यमिक द्वितीय के अंतर्गत आने वाले सभी आठ ब्लॉको के शारीरिक शिक्षको की दो दिवसीय जिला स्तरीय सत्रारम्भ वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (शारीरिक शिक्षा) लक्ष्मण दास वैष्णव ने की। वैष्णव ने बताया कि इस संगोष्ठी में उदयपुर जिले मावली,वल्लभनगर, खेमली,भींडर,बड़गांव,गिर्वा, कुराबड़ व उदयपुर शहर ब्लॉकों के राजकीय व निजी सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के शारीरिक शिक्षको ने भाग लिया।1
- jio sim badhate hi ja raha hai net recharge ko kam kiya jaaye sim ko badlen1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्र थाना गांव में फ्लैग मार्च किया। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 विश्व आदिवासी दिवस व आगामी त्योहारो लेकर डूंगरपुर ग्रामीण क्षेत्र थाना गांव में फ्लैग मार्च किया। डूंगरपुर। आगामी विश्व आदिवासी दिवस एवं आगामी त्योहार के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा व विश्वास का माहौल कायम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को डूंगरपुर उपखंड एवं सदर थाना क्षेत्र के थाना गांव में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक हेरमभ जोशी सदर थानाधिकारी सगीता बनजारा एवं जवानों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा गांवों में पैदल भ्रमण कर लोगों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।2
- 3 बेटियां, फिर भी "लावारिस" मर गया बाप !वीडियो कॉल पर बोली बेटी- अस्थियां गंगा में बहा देना ! 3 बेटियां, फिर भी "लावारिस" मर गया बाप ! वीडियो कॉल पर बोली बेटी- अस्थियां गंगा में बहा देना !1