Shuru
Apke Nagar Ki App…
जंग का आज 14 वां दिन: ईरानी राष्ट्रपति पेजश्कियान ने जुम'आ तुल विदाअ पर तेहरान की सड़कों पर उतर कर लोगों के साथ किया पैदल मार्च: अमरीका-इजरायल के बमों से बेपरवाह ईरानी राष्ट्रपति तेहरान की सड़कों पर बेख़ौफ़ क़ुद्स डे की रैली में पैदल चलते हुए...क़ुद्स डे हर जुम'आ तुल विदा को फ़लस्तीन के समर्थन में मनाया जाता है...
Ahmed Siraj Farooqi
जंग का आज 14 वां दिन: ईरानी राष्ट्रपति पेजश्कियान ने जुम'आ तुल विदाअ पर तेहरान की सड़कों पर उतर कर लोगों के साथ किया पैदल मार्च: अमरीका-इजरायल के बमों से बेपरवाह ईरानी राष्ट्रपति तेहरान की सड़कों पर बेख़ौफ़ क़ुद्स डे की रैली में पैदल चलते हुए...क़ुद्स डे हर जुम'आ तुल विदा को फ़लस्तीन के समर्थन में मनाया जाता है...
More news from राजस्थान and nearby areas
- नई दिल्ली/कोटा: भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि, डॉ. अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने एक महत्वपूर्ण बयान में कहा है कि ईरान और भारत के बीच ऊर्जा आपूर्ति को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान, भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से स्वतंत्र रूप से गुजरने और ऊर्जा उत्पाद लाने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। मुख्य बातें: भारत को होगा सीधा लाभ: डॉ. इलाही ने कहा कि इस चर्चा के सफल होने पर भारत को तेल, गैस और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की निर्बाध आपूर्ति होगी, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वैश्विक नेताओं से अपील: उन्होंने जोर देकर कहा कि इस समस्या का पूर्ण समाधान तभी संभव है जब दुनिया के बड़े नेता एक साथ आएं। उन्होंने सुझाव दिया कि वैश्विक शक्तियों को राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका को यह समझाने की जरूरत है कि यह युद्ध आम नागरिकों के खिलाफ एक "अन्यायपूर्ण युद्ध" है और इसे तुरंत रुकना चाहिए। शांति के लिए दबाव: ईरानी प्रतिनिधि ने ज़ायोनी शासन (इजरायल) पर युद्ध रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की भी बात कही। ईरान का पक्ष: अपने कड़े रुख को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, "हमने यह युद्ध शुरू नहीं किया है। हम अपनी धरती पर अपना खून बहाने के लिए तैयार हैं, लेकिन अपनी गरिमा और सम्मान का सौदा किसी भी कीमत पर नहीं करेंगे।" क्यों महत्वपूर्ण है यह बयान? होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल व्यापार के लिए सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आयात करता है। ईरान का यह रुख भारत की ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।1
- जंग का आज 15 वां दिन: ईरान के हमलों से घबराकर अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन वापस अमेरिका लौटने लगे हैं...1
- Post by VKH NEWS1
- Post by Rajendra Kumar Doveriya1
- एलपीजी वितरण के प्रबंधन को लेकर विधायक संदीप शर्मा प्रशासनिक व रसद विभाग अधिकारियों से मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत की। संदीप शर्मा ने बताया कि पूरे देश भर में गैस को लेकर पैनिक माहौल बना हुआ है। एजेंसी पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी अनावश्यक लोग बुकिंग करने लगे। आज रसद विभाग, प्रशासनिक अधिकारी के साथ बैठक में उसके बारे में चर्चा की गई। गैस एजेंसी, रसद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डोमेस्टिक गैस सिलेंडर में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। एक घर पर एक गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद जल्दी दूसरी बार आने को लेकर ज्यादा बुकिंग हो रही है। लोगों को लग रहा है कि ऐसे माहौल में गैस बंद ना हो जाए इसलिए अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। मुख्यमंत्री के साथ हुई मीटिंग में उन्होंने स्पष्ट किया कि हॉस्टल और मेडिकल में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई की जाएगी।1
- रामगंजमंडी शहर में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ दशा माता का पर्व मनाया। महिलाओं ने व्रत रखकर पीपल वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति तथा पति की लंबी उम्र की कामना की। सुबह से ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित पीपल वृक्षों के पास महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक महिलाएं चुनरी ओढ़कर पूजा सामग्री के साथ दशा माता की आराधना करती नजर आई। बाजार नंबर 3 स्थित पुराने पीपल वृक्ष पर पूजा करने के लिए महिलाओं की कतारें लगी रहीं, वहीं जुल्मी रोड स्थित पीपल वृक्ष के पास भी विधिवत पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। महिलाओं ने पीपल वृक्ष की परिक्रमा लगाई और कच्चे सूत के डोरे में 10 गांठ लगाकर वृक्ष पर बांधा। इसके साथ ही दशारानी और राजा नल-दमयंती की कथा सुनकर व्रत-उपवास किया। वही घरों में कुमकुम से स्वास्तिक बनाकर तथा हाथों की छाप लगाकर शुभता की कामना की गई।1
- कोटा में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से हॉस्टल, मेस और रेस्टोरेंट संचालक परेशान, भट्ठियों और इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग बढ़ी। #hadotikisherni #kotanews #Hadoti #cylender #foryoupage1
- उत्तराखंड में नशे में गर्लफ्रेंड का हाइवोल्टेज ड्रामा..! लड़की के अनुसार उसका बॉयफ्रेंड किसी अन्य लड़की के साथ होटल में था..! लड़की का आरोप है कि लड़का कई बार पैरों में गिरकर माफ़ी मांग चुका है लेकिन सुधरता नहीं है...! प्रेम प्रसंग के मामले में यह सब होता है लेकिन पब्लिक पैलेस में इस तरह हंगामा करना भी तो ठीक नहीं है..! पब्लिक पैलेस में अपने बॉयफ्रेंड को अभद्र भाषा में गालियां दी जा रही है..! इस प्रेम प्रसंग के मामले में हाई वोल्टेज ड्रामा को आप कैसे देखते हैं...??1