रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलकाता-नई दिल्ली नेशनल हाईवे (एनएच 19) पर ऑटो सवार से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। रोहतास एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए घटना में इस्तेमाल वैगनआर कार समेत एक लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सासाराम एसडीपीओ वन विप्लव कुमार ने बताया कि चेनारी थाना क्षेत्र निवासी विजय सेठ के पुत्र मनीष कुमार ऑटो पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान वैगनआर कार सवार बदमाशों ने चाकू और बेल्ट का भय दिखाकर उनसे नकदी, आभूषण और बैग लूट लिया था। घटना के बाद सासाराम एसडीपीओ वन विप्लव कुमार के नेतृत्व और शिवसागर थाना इंस्पेक्टर रितेश कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी जांच पड़ताल शुरू की। इसके आधार पर धौधाड थाना क्षेत्र के मेदनीपुर निवासी आदित्यमल सिंह को गिरफ्तार किया गया और वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार को भी जब्त कर लिया गया।
रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलकाता-नई दिल्ली नेशनल हाईवे (एनएच 19) पर ऑटो सवार से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। रोहतास एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस
टीम ने छापेमारी करते हुए घटना में इस्तेमाल वैगनआर कार समेत एक लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सासाराम एसडीपीओ वन विप्लव कुमार ने बताया कि चेनारी थाना क्षेत्र निवासी विजय सेठ के पुत्र मनीष कुमार ऑटो पर सवार
होकर लौट रहे थे। इसी दौरान वैगनआर कार सवार बदमाशों ने चाकू और बेल्ट का भय दिखाकर उनसे नकदी, आभूषण और बैग लूट लिया था। घटना के बाद सासाराम एसडीपीओ वन विप्लव कुमार के नेतृत्व और शिवसागर थाना इंस्पेक्टर रितेश कुमार
सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी जांच पड़ताल शुरू की। इसके आधार पर धौधाड थाना क्षेत्र के मेदनीपुर निवासी आदित्यमल सिंह को गिरफ्तार किया गया और वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार को भी जब्त कर लिया गया।
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाने के उद्देश्य से राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इस पहल का मुख्य मकसद पात्र लाभार्थियों को तुरंत राशन कार्ड की सुविधा देना और अयोग्य या फर्जी नामों को सूची से बाहर करना है। जो पात्र परिवार अब तक इस योजना के लाभ से वंचित थे, उनके लिए आवेदन प्रक्रिया को बेहद सरल और त्वरित बनाया गया है। नया राशन कार्ड बनवाने के लिए इच्छुक लोग ऑफलाइन माध्यम से ब्लॉक स्तर या अनुमंडल कार्यालय परिसर में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस व्यवस्था के तहत राशन कार्ड में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया को भी आसान कर दिया गया है। परिवार में नए जन्मे बच्चों, नवविवाहित वधुओं या छूटे हुए सदस्यों के नाम अब आसानी से दर्ज कराए जा सकेंगे। वहीं दूसरी ओर, मृत व्यक्तियों, अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके लोगों और अपात्र धारकों के नाम सूची से छांटकर हटाए जा रहे हैं, ताकि सरकारी अनाज का लाभ केवल सही जरूरतमंदों तक ही पहुंच सके।1
- औरंगाबाद के समाहरणालय सभागार में डीएम और एसपी ने सभी बीडीओ, थानाध्यक्षों तथा कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। हसपुरा क्षेत्र समेत जिले के अधिकारियों की उपस्थिति में हुई इस बैठक के दौरान डीएम और एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।1
- आरा में माँ आरण्य देवी जी का संध्या श्रृंगार आरती दर्शन संपन्न हुआ। दिनांक 23/07/26 को माँ आरण्य देवी जी की भव्य संध्या श्रृंगार आरती आयोजित की गई, जिसके साथ ही 'जय आरण्य देवी माँ!' का भक्तिभाव से जयघोष किया गया।4
- भोजपुर जिले के सहार प्रखंड अंतर्गत बरूही पंचायत में तेज़ और कड़ाके की धूप के बावजूद धान की रोपनी का कार्य लगातार जारी है। इस वर्ष समय पर पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण खेती प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। इसके बावजूद खेतों में काम रुकने का नाम नहीं ले रहा और गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह से लेकर दोपहर की कड़क धूप तक पानी भरे खेतों में धान की रोपाई करती दिखाई दे रही हैं। बारिश के अभाव में बरूही पंचायत के अधिकांश किसान पूरी तरह से नहर के पानी पर निर्भर होकर धान की खेती कर रहे हैं। नहर में उपलब्ध पानी से ही खेतों की सिंचाई की जा रही है, जिसके सहारे किसान कड़ी धूप में भी अपने हौसले के दम पर धान की रोपनी के काम को किसी तरह आगे बढ़ा रहे हैं।1
- रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलकाता-नई दिल्ली नेशनल हाईवे (एनएच 19) पर ऑटो सवार से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। रोहतास एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए घटना में इस्तेमाल वैगनआर कार समेत एक लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सासाराम एसडीपीओ वन विप्लव कुमार ने बताया कि चेनारी थाना क्षेत्र निवासी विजय सेठ के पुत्र मनीष कुमार ऑटो पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान वैगनआर कार सवार बदमाशों ने चाकू और बेल्ट का भय दिखाकर उनसे नकदी, आभूषण और बैग लूट लिया था। घटना के बाद सासाराम एसडीपीओ वन विप्लव कुमार के नेतृत्व और शिवसागर थाना इंस्पेक्टर रितेश कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी जांच पड़ताल शुरू की। इसके आधार पर धौधाड थाना क्षेत्र के मेदनीपुर निवासी आदित्यमल सिंह को गिरफ्तार किया गया और वारदात में प्रयुक्त वैगनआर कार को भी जब्त कर लिया गया।4
- चरपोखरी ब्लॉक के लिपिक विष्णु कुमार सेमरावँ में सिंबोसिस स्कूल के समीप एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। औरंगाबाद जिले के ओबरा निवासी कामता प्रसाद के बेटे विष्णु कुमार बुधवार की सुबह करीब 11:00 बजे आरा से अपनी ड्यूटी के लिए चरपोखरी आ रहे थे। इसी दौरान सिंबोसिस स्कूल के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक चालक को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक बेकाबू होकर सीधे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही विष्णु कुमार का एक हाथ बुरी तरह से टूट गया। चीख-पुकार मचने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चरपोखरी लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।1