कोंच,जमरोही पिरौना गांव में खेत से घर लौट रहे युवक को सांप ने काटा, अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम जमरोही पिरौना निवासी 26 वर्षीय युवक को खेत से घर लौटते समय रास्ते में सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर साथी ने उसे एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम जमरोही निवासी रामराजा पुत्र घनश्याम अहिरवार अपने साथी सचिन्द्र सिंह के साथ खेत पर काम करने गए थे। काम पूरा करने के बाद दोनों बुधवार देर रात करीब 9:30 बजे पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक रामराजा को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। रामराजा की स्थिति देखकर उनके साथी सचिन्द्र सिंह ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें उपचार के लिए सीएचसी कोंच पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

- जालौन.. सीगपुरा मे sc समाज की अनाथ हुई 6 बच्चियों को लोगो का पूरा सपोर्ट मिल रहा मगर sc समाज का कोई भी नेता अभी तक परिवार से ना तो मिलने पंहुचा ना ही किसी प्रकार की मदद का आश्वासन दिया जिससे समाज के लोगो मे रोष है मदद का दम भरने वाले नेतागड़ पता नहीं क्यों इस मामले मे आँखों मे पट्टी और कानो मे रुई लगाये है अब देखने वाली बात है बच्चियों से मिलने आते है या केवल चुनाव के टाइम अपनी बिरादरी बतायेगे जालौन.. सीगपुरा मे sc समाज की अनाथ हुई 6 बच्चियों को लोगो का पूरा सपोर्ट मिल रहा मगर sc समाज का कोई भी नेता अभी तक परिवार से ना तो मिलने पंहुचा ना ही किसी प्रकार की मदद का आश्वासन दिया जिससे समाज के लोगो मे रोष है मदद का दम भरने वाले नेतागड़ पता नहीं क्यों इस मामले मे आँखों मे पट्टी और कानो मे रुई लगाये है अब देखने वाली बात है बच्चियों से मिलने आते है या केवल चुनाव के टाइम अपनी बिरादरी बतायेगे1
- जालौन में पैथॉलाजी मामले की घटना को लेकर क्या कुछ बोले CO!! अवगत कराना है कि आज दिनांक 17.09.2026 को दोपहर करीब एक बजे हलीम पुत्र स्व0 बाबू शाह निवासी पटेल नगर कस्बा व थाना उरई जनपद जालौन व विपक्षी गुलाम मोहम्मद पुत्र कलेन्दर शॉह नि0 नया पाठकपुरा कस्बा व थाना उरई जनपद जालौन, जो कि मजरूब हलीम का रिस्ते में भतीजा लगता है। मजरूब हलीम ने गुलाम मोहम्मद की दुकान को किराये पर ले रखा जिसमें वह इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता है तथा जिला अस्पताल के सामने पैथोलॉजी भी संचालित करता है। गुलाम मोहम्मद, हलीम से अपनी दुकान खाली कराना चाहता है इसी बात को लेकर दोनो पक्षों में झगड़ा हो गया था। जिसमें हलीम को चोटें आयी हैं मेडिकल रिपोर्ट में हार्ड एण्ड ब्लन्ट ऑब्जेक्ट से चोटे आना बताया गया है। जिसके सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से 50,000/- रुपये की छीनने की बात प्रकाश में आई है। *दौराने जांच ज्ञात हुआ है कि दोनों के मध्य झगडा हुआ है, रुपये छीनने की बात असत्य एवं निराधार व भ्रामक है ।इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर (उरई) द्वारा दी गयी बाइट।1
- स्लग- एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने देर रात किया आटा थाने का निरीक्षण जालौन एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने वार्षिक निरीक्षण के क्रम में देर रात जालौन के आटा थाना का निरीक्षण किया। एडीजी के थाने पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सक्रियता देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के विभिन्न पटलों का बारीकी से जायजा लिया और अभिलेखों व संबंधित कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीजी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा थाने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने क्षेत्र में पुलिसिंग की वास्तविक स्थिति भी परखी। उन्होंने हल्का प्रभारियों और बीट सिपाहियों से उनके क्षेत्र की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों, अपराध की स्थिति तथा पुलिस की गश्त एवं निगरानी व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। एडीजी के निरीक्षण को लेकर देर रात तक थाना परिसर में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन पर भी जोर दिया गया। बाइट:- अनुपम कुलश्रेष्ठ--ADG कानपुर जोन4
- जनता दर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश गोरखपुर। आमजन की पीड़ा सुनना, उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना और शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही जनता दर्शन का मूल उद्देश्य है। इसी भावना के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनकी शिकायतों के समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पात्र लोगों को शासन की सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। जनता दर्शन के दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी को समाधान का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।1
- जालौन में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर सवाललाखो की लागत. फिर भी अंधेरा जालौन। जालौन-उरई चौराहा से कोंच चौराहा तक सड़क किनारे लगी कई स्ट्रीट लाइटें पोल से पके आम की तरह गिरकर बेकार पड़ी हैं। वहीं दर्जनों खंभों पर लाइटें खराब होने से रात के समय सड़क पर अंधेरा छा जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रमुख मार्ग होने के बावजूद स्ट्रीट लाइट नहीं है । रात में अंधेरे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि लाखों रुपये के बजट से लगी स्ट्रीट लाइटों की देखरेख की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? खराब पड़ी लाइटों कियो सही नहीं कराया जा रहा नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इन खराब लाइटों की जानकारी नहीं है, या जानबूझकर ध्यान नहीं दिया जा रहा शिकायत के बावजूद व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जा रही? अब देखने वाली बात होगी कि नगर पालिका जालौन कब तक इस समस्या का संज्ञान लेकर खराब स्ट्रीट लाइटों और गिरे पोलों को दुरुस्त कराती है।1
- कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता संतराम नीलांचल1
- जालौन.. सीगपुरा मे sc समाज की अनाथ हुई 6 बच्चियों को लोगो का पूरा सपोर्ट मिल रहा मगर sc समाज का कोई भी नेता अभी तक परिवार से ना तो मिलने पंहुचा ना ही किसी प्रकार की मदद का आश्वासन दिया जिससे समाज के लोगो मे रोष है मदद का दम भरने वाले नेतागड़ पता नहीं क्यों इस मामले मे आँखों मे पट्टी और कानो मे रुई लगाये है अब देखने वाली बात है बच्चियों से मिलने आते है या केवल चुनाव के टाइम अपनी बिरादरी बतायेगे जालौन.. सीगपुरा मे sc समाज की अनाथ हुई 6 बच्चियों को लोगो का पूरा सपोर्ट मिल रहा मगर sc समाज का कोई भी नेता अभी तक परिवार से ना तो मिलने पंहुचा ना ही किसी प्रकार की मदद का आश्वासन दिया जिससे समाज के लोगो मे रोष है मदद का दम भरने वाले नेतागड़ पता नहीं क्यों इस मामले मे आँखों मे पट्टी और कानो मे रुई लगाये है अब देखने वाली बात है बच्चियों से मिलने आते है या केवल चुनाव के टाइम अपनी बिरादरी बतायेगे1
- जालौन में आज विद्यार्थियों को किताबों से निकलकर विज्ञान को करीब से देखने और समझने का मौका मिला। जालौन में आज विद्यार्थियों को किताबों से निकलकर विज्ञान को करीब से देखने और समझने का मौका मिला। छत्रसाल इंटर कॉलेज में पहुंची विज्ञान भ्रमण प्रदर्शनी बस ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान की दुनिया से रूबरू कराया। दिनांक 16 सितंबर को जनपद जालौन के छत्रसाल इंटर कॉलेज में विज्ञान भ्रमण प्रदर्शनी बस पहुंची। यह बस लखनऊ स्थित आंचलिक विज्ञान नगरी, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की एक इकाई, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन संचालित विज्ञान प्रसार की पहल का हिस्सा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों तक विज्ञान को पहुंचाना और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं जागरूकता को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी बस में विद्यार्थियों को विज्ञान और भौतिकी से जुड़े विभिन्न प्रयोगों और वैज्ञानिक सिद्धांतों को सिर्फ किताबों में पढ़ाया नहीं गया, बल्कि उन्हें सामने देखकर और समझकर सीखने का अवसर दिया गया। खास बात यह रही कि बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी प्रदर्शनी में पहुंचकर विज्ञान और भौतिकी से जुड़े विषयों को उत्सुकता के साथ समझा। टीम प्रमुख आशु निषाद के नेतृत्व में प्रदर्शनी सहायक सूरज कुमार यादव और रमेश कुमार यादव ने विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों और मॉडलों के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य राकेश कुमार निरंजन एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामराजा सिंह निरंजन की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी बस का भ्रमण किया और वैज्ञानिक गतिविधियों को करीब से जाना। दरअसल, इस तरह की पहल विद्यार्थियों के लिए महज एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि सीखने का एक जीवंत अनुभव बन जाती है। जब बच्चे किसी वैज्ञानिक सिद्धांत, भौतिकी के नियम या किसी मशीन के काम करने की प्रक्रिया को अपनी आंखों के सामने देखते हैं, तो किताबों में पढ़ा हुआ ज्ञान उनके लिए और अधिक स्पष्ट हो जाता है। देखकर सीखने की यही प्रक्रिया बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ाती है, उनकी वैज्ञानिक सोच को मजबूत करती है और मानसिक विकास के साथ-साथ उनके क्रियात्मक एवं व्यावहारिक ज्ञान को भी विस्तार देती है। यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों तक विज्ञान को पहुंचाने वाली ऐसी पहलें विद्यार्थियों के भविष्य में ज्ञान और जिज्ञासा की एक नई रोशनी जगाने का काम करती हैं। अब सुनिए छत्रसाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार निरंजन की प्रतिक्रिया। [प्रधानाचार्य की बाइट] बाइट के बाद वॉइसओवर वहीं, विज्ञान प्रदर्शनी के उद्देश्य और विद्यार्थियों को इससे मिलने वाले लाभ को लेकर विज्ञान संचारक आशु निषाद ने भी जानकारी दी। [आशु निषाद की बाइट] समापन कुल मिलाकर, विज्ञान भ्रमण प्रदर्शनी बस का छत्रसाल इंटर कॉलेज पहुंचना विद्यार्थियों के लिए विज्ञान को पढ़ने से आगे बढ़कर देखने, समझने और अनुभव करने का अवसर रहा।1
- कोंच के लाजपत नगर में बच्चे को पकड़ने के चक्कर में सीढ़ियों से फिसला युवक, गंभीर चोट के बाद उरई रेफर जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाजपत नगर में बुधवार देर रात करीब 9:30 बजे एक युवक बच्चे को पकड़ने के प्रयास में छत की सीढ़ियों से फिसलकर नीचे गिर गया। हादसे में युवक के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, लाजपत नगर निवासी वकील के 28 वर्षीय पुत्र हसीन बुधवार रात अपने घर की छत पर मौजूद थे। इसी दौरान एक बच्चे को पकड़ने के चक्कर में वह सीढ़ियों पर अपना संतुलन खो बैठे और फिसलकर नीचे गिर गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल घायल हसीन को सीएचसी कोंच पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक के सिर और पैर में गंभीर चोटें होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। परिजन घायल युवक को लेकर उरई रवाना हुए। हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।1