कोंच के लाजपत नगर में बच्चे को पकड़ने के चक्कर में सीढ़ियों से फिसला युवक, गंभीर चोट के बाद उरई रेफर जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाजपत नगर में बुधवार देर रात करीब 9:30 बजे एक युवक बच्चे को पकड़ने के प्रयास में छत की सीढ़ियों से फिसलकर नीचे गिर गया। हादसे में युवक के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, लाजपत नगर निवासी वकील के 28 वर्षीय पुत्र हसीन बुधवार रात अपने घर की छत पर मौजूद थे। इसी दौरान एक बच्चे को पकड़ने के चक्कर में वह सीढ़ियों पर अपना संतुलन खो बैठे और फिसलकर नीचे गिर गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल घायल हसीन को सीएचसी कोंच पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक के सिर और पैर में गंभीर चोटें होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। परिजन घायल युवक को लेकर उरई रवाना हुए। हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।
कोंच के लाजपत नगर में बच्चे को पकड़ने के चक्कर में सीढ़ियों से फिसला युवक, गंभीर चोट के बाद उरई रेफर जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाजपत नगर में बुधवार देर रात करीब 9:30 बजे एक युवक बच्चे को पकड़ने के प्रयास में छत की सीढ़ियों से फिसलकर नीचे गिर गया। हादसे में युवक के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, लाजपत नगर निवासी वकील के 28 वर्षीय पुत्र हसीन बुधवार रात अपने घर की छत पर मौजूद थे। इसी दौरान एक बच्चे को पकड़ने के चक्कर में वह सीढ़ियों पर अपना संतुलन खो बैठे और फिसलकर नीचे गिर गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल घायल हसीन को सीएचसी कोंच पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक के सिर और पैर में गंभीर चोटें होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। परिजन घायल युवक को लेकर उरई रवाना हुए। हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।
- कोंच के सागर तालाब पर गूंजा ‘आशीर्वाद का दीया’, भाजपाइयों ने जलाए दीप जालौन के कोंच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा एवं जनसंपर्क अभियानों के तहत गुरुवार को देर शाम 7:30 बजे नगर के सागर तालाब परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में नगर के प्रत्येक बूथ से पदाधिकारी और कार्यकर्ता सामूहिक रूप से शामिल हुए। विधायक मूलचन्द्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की। सागर तालाब परिसर में बड़ी संख्या में एक साथ दीप जलाए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के स्नेह और आशीर्वाद का संदेश दिया। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता व विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र आशु ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ सिर्फ दीप जलाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा, जनविश्वास और जनता के स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों के सम्मान और उनके जीवन में आए बदलाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिस घर में जितने लाभार्थी हैं, उस घर में उतने ही दीप जलाए जा रहे हैं। इसके माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के सम्मान के साथ उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर एसडीएम अभिनव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद, तहसीलदार मनोज कुमार, ईओ पालिका मोनिका उमराव, चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, विजय रावत, विजय अवस्थी, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र आशु, अमरेंद्र दुबे, महेंद्र सोनी, अनिल वर्मा, प्रभंजन गर्ग, अनिल कपूर, शंभुदयाल सोनी और धर्मेंद्र राठौर सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- 25 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ। पकड़ा गया अभियुक्त कोंच*/जालौननशीले पदार्थों की तस्करी रोकथाम के लिए पुलिस अभियान चला रही है इसी अभियान के तहत दिनांक 16 सितम्बर 2026 को थाना प्रभारी एट पुलिस बल के साथ बाहन चैकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग कर रहे थे तभी एक मोटर साइकिल पर 25 किलो 5 सौ 14 ग्राम अवैध गांजा के साथ गांजा तस्कर महेश सोनी पुत्र स्व.चेतन सोनी निबासी मुहल्ला गोपाल गंज कस्बा व थाना मऊरानीपुर जनपद झांसी को गिरफ्तार कर लिया जिसके बिरुद्ध मुकद्दमा संख्या 134/26 धारा 08/20/60 एन डी पी एस में पंजीकृत कर बिधिक कार्यवाही की।2
- सैकड़ों दीपों से जगमगाया सदर तहसील उरई प्रांगण प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनपद जालौन में 'सेवा दिवस - आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम *सैकड़ों दीपों से जगमगाया सदर तहसील उरई प्रांगण* *उरई।* प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनपद जालौन में 'सेवा दिवस - आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सायं 7 बजे जिलेभर में 5 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी के माध्यम से सेवा, सम्मान, सहभागिता और विकसित भारत-2047 का संदेश दिया गया। सदर तहसील प्रांगण दीयों से जगमगा उठा। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और सभी लेखपालों ने दीप जलाए। जिले में जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए। माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जिलाधिकारी और एसपी ने पचनद पर, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने जालौन तालाब पर, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कालपी में और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी ने उरई में दीप जलाए। गांव से शहर तक लोगों ने उत्साह से भाग लिया। अस्पताल, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, थाने, ब्लॉक कार्यालय, नगर पालिका और पंचायत भवनों को दीपों से सजाया गया। इस अवसर पर एसडीएम उत्तम कुमार तिवारी, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार गौतम, न्यायिक तहसीलदार अमित कुमार मुदगिल, नायब तहसीलदार राहुल यादव सहित तहसील के अधिकारी, कर्मचारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।2
- जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के राठौरनपुरा की मड़ैया गांव में एक विधवा महिला पन्नी डालकर रहने को मजबूर है। महिला ने गुरुवार को माधौगढ़ उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। उसने बताया कि पति की मौत 11 साल पहले हो चुकी है, लेकिन उसे अब तक सरकारी आवास नहीं मिला है। महिला का आरोप है कि उसे अब तक सरकारी आवास नहीं मिला है। बारिश और खराब मौसम में पन्नी के नीचे रहना उसके लिए बहुत मुश्किल हो रहा है। उसने कई बार ग्राम प्रधान से सरकारी आवास दिलाने की मांग की, पर कोई हल नहीं निकला। शिकायत पत्र में महिला ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कर उसे पात्रता के आधार पर सरकारी आवास देने की मांग की है। जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के राठौरनपुरा की मड़ैया गांव में एक विधवा महिला पन्नी डालकर रहने को मजबूर है। महिला ने गुरुवार को माधौगढ़ उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। उसने बताया कि पति की मौत 11 साल पहले हो चुकी है, लेकिन उसे अब तक सरकारी आवास नहीं मिला है। महिला का आरोप है कि उसे अब तक सरकारी आवास नहीं मिला है। बारिश और खराब मौसम में पन्नी के नीचे रहना उसके लिए बहुत मुश्किल हो रहा है। उसने कई बार ग्राम प्रधान से सरकारी आवास दिलाने की मांग की, पर कोई हल नहीं निकला। शिकायत पत्र में महिला ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कर उसे पात्रता के आधार पर सरकारी आवास देने की मांग की है।1
- जालौन: विश्वकर्मा जयंती पर भक्ति और सेवा का संगम, रामचरितमानस पाठ से लेकर विशाल भंडारे तक आयोजन जालौन: विश्वकर्मा जयंती पर भक्ति और सेवा का संगम, रामचरितमानस पाठ से लेकर विशाल भंडारे तक आयोजन “हुनर की पहचान हैं, निर्माण की शान हैं, भगवान विश्वकर्मा पूरे विश्व की आन हैं।” विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर जालौन के मोहल्ला घुअताल स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति से सराबोर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे पहले रामचरितमानस पाठ का आयोजन हुआ। इसके बाद विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। हवन के बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। भक्तिमय गीतों और भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सेवा भाव के साथ प्रसाद वितरण में सहयोग किया। कार्यक्रम संयोजक कौशलेंद्र विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, चंद्रशेखर, कमलेश विमल उर्फ लल्लू, अशोक सहित अन्य संरक्षकों एवं संयोजकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विश्वकर्मा जयंती के इस आयोजन ने जहां धार्मिक आस्था का संदेश दिया, वहीं सेवा, सहयोग और सामाजिक एकजुटता की खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई। जालौन से दैनिक सुबह के लिए रिपोर्ट।1
- राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’!! कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचा सेवा से स्वावलंबन तक—जालौन में शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ राजकीय मेडिकल कॉलेज में ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, पात्र लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात* देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में सेवा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम का का शुभारंभ जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी जालौन समीर ,सीडीओ के के सिंह सहित सभी अधिकारीगण मौजूद रहे!3
- सेवा से स्वावलंबन तक—जालौन में शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ 📍राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई में आयोजित ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। 🤝 सिलाई मशीन, ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्प्रेयर, कल्टीवेटर, स्प्रिंकलर, टूल किट और स्वीकृति पत्र के साथ युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए गए। 🎯 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ उन्हें रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है। 👉 सेवा, सम्मान और स्वावलंबन—यही है सेवा संकल्प अभियान का संदेश।2
- कोंच में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, कूड़ा और हिंगुटा गांव के बीच हादसा, दो युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज उरई रेफर जालौन के कोंच क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 9 बजे कूड़ा और हिंगुटा गांव के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, ग्राम हिंगुटा, आटा निवासी राजू (39) पुत्र मोतीलाल अहिरवार बारी रखकर अपने गांव हिंगुटा लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से ग्राम कूड़ा निवासी अभिजीत (32) पुत्र महेश प्रसाद मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहे थे। कूड़ा और हिंगुटा के बीच दोनों मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल मदद की और एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को सीएचसी कोंच पहुंचाया। सीएचसी प्रभारी अनिल शाक्य ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।1