Shuru
Apke Nagar Ki App…
रमजान मुबारक हो रहा है खत्म, ईद मुबारक की तैयारी में लोग जुट गए हैं अल्लाह की इबादत रहमत और बरकतों का रमजान मुबारक का महीना है। मंगलवार को 26 वां रोजा बीत गया है । जैसे-जैसे रमजान मुबारक खत्म होने जा रहा है। वैसे-वैसे ईद मुबारक नजदीक आ रहा है। ईद मुबारक की तैयारी में लोग जुट गए हैं। हाफिज मोहम्मद इकबाल ने बताया कि 29 वां रमजान मुबारक 20 मार्च शुक्रवार की शाम ईद की चांद दीदार होने की उम्मीद है । इसलिए इस बार 21 मार्च शनिवार को ईद उल फितर यानी ईद मुबारक पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा । 20 मार्च शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा किया जाएगा । नवादा जिला के हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे के जामा मस्जिद में 21 मार्च शनिवार की सुबह 8:00 बजे ईद उल फितर यानी ईद की नमाज अदा किया जाएगा ।
Imtiyaj A Fonwel
रमजान मुबारक हो रहा है खत्म, ईद मुबारक की तैयारी में लोग जुट गए हैं अल्लाह की इबादत रहमत और बरकतों का रमजान मुबारक का महीना है। मंगलवार को 26 वां रोजा बीत गया है । जैसे-जैसे रमजान मुबारक खत्म होने जा रहा है। वैसे-वैसे ईद मुबारक नजदीक आ रहा है। ईद मुबारक की तैयारी में लोग जुट गए हैं। हाफिज मोहम्मद इकबाल ने बताया कि 29 वां रमजान मुबारक 20 मार्च शुक्रवार की शाम ईद की चांद दीदार होने की उम्मीद है । इसलिए इस बार 21 मार्च शनिवार को ईद उल फितर यानी ईद मुबारक पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा । 20 मार्च शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा किया जाएगा । नवादा जिला के हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे के जामा मस्जिद में 21 मार्च शनिवार की सुबह 8:00 बजे ईद उल फितर यानी ईद की नमाज अदा किया जाएगा ।
More news from बिहार and nearby areas
- इस्लामपुर में मंगलवार की शाम सामाजिक एकता और भाईचारे का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला। मलह बिगहा मोहल्ला स्थित मैरिस मैरिज हॉल में स्थानीय चिकित्सक डॉ. किसलय कांत द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रोज़ेदारों के लिए खजूर, फल, शर्बत और सेवइयों सहित पारंपरिक इफ्तार की विशेष व्यवस्था की गई थी। अज़ान होते ही सभी ने एक साथ रोज़ा खोला और देश में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं।1
- तीरा पंचायत में परिवार नियोजन को लेकर निकाली गई जन जागरूकता रैली।1
- Chirag Paswan ने Bihar की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब राज्य में BJP का मुख्यमंत्री होना चाहिए। इस बयान के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है।1
- गया शहर के एम एस वाई रिसोर्ट में बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के गुजरात से आये श्रद्धालुओ द्वारा चार दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा हेतु जलार्पण करने रुक्मिणी सरोवर में सैकड़ों के संख्या में श्रद्धालु गाजा बाजा के साथ पहुंचे। जहाँ पर विधिवत पूजा अर्चना कर एम एस वाई रिसोर्ट खटकाचक पहुंचे। यहाँ पर प्रभु चरण स्वामी जी के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा किया जा रहा है सैकड़ो की संख्या में गुजरात से आए हुए श्रद्धालु कथा का आनंद ले रहे हैं। आपको बता दे की बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था एक प्रमुख वैश्विक हिंदू आध्यात्मिक और सामाजिक संगठन है। इस संस्था का उद्देश्य आस्था नैतिकता और निस्वार्थ सेवा का बढ़ावा देना है।1
- Post by Garibnath Sahani1
- नालंदा से एक वर्ष पूर्व अपहृत नाबालिक लड़की की सकुशल बरामदगी.... दिनांक-17.04.25 को वादिनी ललिता देवी पति-स्व० रामप्रवेश चौहान सा०-रूपनचक थाना-इसलामपमुर जिला-नालंदा द्वारा एक लिखित आवेदन इस आशय का दिया गया कि इनकी नाबालिक पुत्री का शादी की नियत से दिनांक-01.04.25 को अपहरण इनके ही गाँव के बालवीर कुमार एवं इनके परिजनों द्वारा कर लिया गया है। उक्त आवेदन के आधार पर इसलामपुर थाना काण्ड सं0-201/25 दर्ज कर अनुसंधान किया गया। अनुसंधान के दौरान वरीय पदाधिकारी के द्वारा गठित टीम द्वारा करीब एक वर्ष बाद नाबालिक अपहृता को पूर्वी चंपारण के सुगौली थानातंर्गत ग्राम रौशनपुर सपहा से सकुशल बरामद कर लिया गया है। बरामद अपहृता द्वारा बताया गया कि इनके घर वालो द्वारा जबदस्ती शादी कराई जा रही थी, जो इनको पसंद नही था, इसीलिए ये अपने घर से फरार हो गयी थी। चूंकि ये अपने परिवार के साथ चंपारण में रह रही थी इसीलिए वहीं चली गयी। कुछ लोगों द्वारा इनको अनाथ समझकर अपने घर ले गये और वहीं पर विधिवत शादी कर दी। नाबालिक अपहृता की बरामदगी में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी- 1. पु०नि० अनिल कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष इसलामपुर थाना 2. पु०अ०नि० पूजा कुमारी इसलामपुर थाना 3. परि०पु०अ०नि० नीतिश कुमार1
- आप सबको न्यू हेयर स्टाइल कैसा लगा1
- बिहार शरीफ - तेजस्वी यादव ने Bihar में हुए राज्यसभा चुनाव के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह अंतिम सांस तक बीजेपी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। अपने बयान में उन्होंने राम और रावण का उदाहरण देकर राजनीति में बड़ा संदेश देने की कोशिश की।1
- नालन्दा में दोस्त को घर से बुलाकर ह'त्या करने से संबंधित काण्ड का सफल उद्भेदन एवं 12 घंटे के अंदर गिरफ्तारी.... दिनांक-15.03.26 को सुबह जानकारी मिली कि मलहबिगहा के दक्षिण केवई रोड के पूरब पईन के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। तत्काल वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए घटनास्थल पर पुलिस के पहुँचने पर एक व्यक्ति मो० फैजान पे०-मो० समीम उर्फ फेंकु मियां सा०-दक्षिणी मलहबिगहा थाना-इसलामपुर जिला-नालंदा का शव पाया गया। देखने से पाया गया कि इनके साथ काफी मारपीट कर हत्या किया गया है। मृतक के परिजनों से पता चला कि उसका दोस्त मो० उद्दीन शाम करीब 8 बजे घर से बुलाकर ले गया था। शव का विधिवत पोस्टमार्टम कराया गया तथा घटनास्थल का एफ०एस०एल० विशेषज्ञ द्वारा जाँच कराया गया। वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा छापामारी करते हुए 12 घंटे के अंदर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि दोनों द्वारा नशा करने के बाद झगडा हुआ और हाथापाई के दौरान काफी मारपीट हो गयी जिससे मो० फैजान ने वही पर अपना दम तोड़ दिया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 1. मो० अजहर अंसारी उर्फ उद्दीन उम्र करीब 19 वर्ष पिता-मो० महफुज आलम ग्राम-दक्षिणी मलहबिगहा थाना-इसलामपुर जिला-नालंदा। काण्ड के उद्भेदन में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी- 1. पु०नि० अनिल कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष इसलामपुर थाना। 2. पु०अ०नि० सफीउल्लाह अंसारी, इसलामपुर थाना। 3. पु०अ०नि० अरूण कुमार राय, इसलामपुर थाना। 4. सि0/1622 अमीत कुमार। 5. सि0/1128 पप्पु कुमार।1