Shuru
Apke Nagar Ki App…
Tejashwi Yadav का बड़ा बयान – “अंतिम सांस तक BJP से लड़ेंगे”, राम-रावण का भी किया जिक्र बिहार शरीफ - तेजस्वी यादव ने Bihar में हुए राज्यसभा चुनाव के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह अंतिम सांस तक बीजेपी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। अपने बयान में उन्होंने राम और रावण का उदाहरण देकर राजनीति में बड़ा संदेश देने की कोशिश की।
Bihar Sharif Times
Tejashwi Yadav का बड़ा बयान – “अंतिम सांस तक BJP से लड़ेंगे”, राम-रावण का भी किया जिक्र बिहार शरीफ - तेजस्वी यादव ने Bihar में हुए राज्यसभा चुनाव के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह अंतिम सांस तक बीजेपी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। अपने बयान में उन्होंने राम और रावण का उदाहरण देकर राजनीति में बड़ा संदेश देने की कोशिश की।
More news from बिहार and nearby areas
- Chirag Paswan ने Bihar की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब राज्य में BJP का मुख्यमंत्री होना चाहिए। इस बयान के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है।1
- नालंदा से एक वर्ष पूर्व अपहृत नाबालिक लड़की की सकुशल बरामदगी.... दिनांक-17.04.25 को वादिनी ललिता देवी पति-स्व० रामप्रवेश चौहान सा०-रूपनचक थाना-इसलामपमुर जिला-नालंदा द्वारा एक लिखित आवेदन इस आशय का दिया गया कि इनकी नाबालिक पुत्री का शादी की नियत से दिनांक-01.04.25 को अपहरण इनके ही गाँव के बालवीर कुमार एवं इनके परिजनों द्वारा कर लिया गया है। उक्त आवेदन के आधार पर इसलामपुर थाना काण्ड सं0-201/25 दर्ज कर अनुसंधान किया गया। अनुसंधान के दौरान वरीय पदाधिकारी के द्वारा गठित टीम द्वारा करीब एक वर्ष बाद नाबालिक अपहृता को पूर्वी चंपारण के सुगौली थानातंर्गत ग्राम रौशनपुर सपहा से सकुशल बरामद कर लिया गया है। बरामद अपहृता द्वारा बताया गया कि इनके घर वालो द्वारा जबदस्ती शादी कराई जा रही थी, जो इनको पसंद नही था, इसीलिए ये अपने घर से फरार हो गयी थी। चूंकि ये अपने परिवार के साथ चंपारण में रह रही थी इसीलिए वहीं चली गयी। कुछ लोगों द्वारा इनको अनाथ समझकर अपने घर ले गये और वहीं पर विधिवत शादी कर दी। नाबालिक अपहृता की बरामदगी में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी- 1. पु०नि० अनिल कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष इसलामपुर थाना 2. पु०अ०नि० पूजा कुमारी इसलामपुर थाना 3. परि०पु०अ०नि० नीतिश कुमार1
- नालन्दा में दोस्त को घर से बुलाकर ह'त्या करने से संबंधित काण्ड का सफल उद्भेदन एवं 12 घंटे के अंदर गिरफ्तारी.... दिनांक-15.03.26 को सुबह जानकारी मिली कि मलहबिगहा के दक्षिण केवई रोड के पूरब पईन के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। तत्काल वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए घटनास्थल पर पुलिस के पहुँचने पर एक व्यक्ति मो० फैजान पे०-मो० समीम उर्फ फेंकु मियां सा०-दक्षिणी मलहबिगहा थाना-इसलामपुर जिला-नालंदा का शव पाया गया। देखने से पाया गया कि इनके साथ काफी मारपीट कर हत्या किया गया है। मृतक के परिजनों से पता चला कि उसका दोस्त मो० उद्दीन शाम करीब 8 बजे घर से बुलाकर ले गया था। शव का विधिवत पोस्टमार्टम कराया गया तथा घटनास्थल का एफ०एस०एल० विशेषज्ञ द्वारा जाँच कराया गया। वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा छापामारी करते हुए 12 घंटे के अंदर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि दोनों द्वारा नशा करने के बाद झगडा हुआ और हाथापाई के दौरान काफी मारपीट हो गयी जिससे मो० फैजान ने वही पर अपना दम तोड़ दिया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 1. मो० अजहर अंसारी उर्फ उद्दीन उम्र करीब 19 वर्ष पिता-मो० महफुज आलम ग्राम-दक्षिणी मलहबिगहा थाना-इसलामपुर जिला-नालंदा। काण्ड के उद्भेदन में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी- 1. पु०नि० अनिल कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष इसलामपुर थाना। 2. पु०अ०नि० सफीउल्लाह अंसारी, इसलामपुर थाना। 3. पु०अ०नि० अरूण कुमार राय, इसलामपुर थाना। 4. सि0/1622 अमीत कुमार। 5. सि0/1128 पप्पु कुमार।1
- सबको बहुत मजा आएगा1
- नालंदा के परवलपुर थाना क्षेत्र के अस्तुपुर गांव में मद्यनिषेध टीम ने छापेमारी कर अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया। ड्रोन से सत्यापन के बाद की गई इस कार्रवाई में कई लोगों को नामजद करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।1
- एंकर, नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित PMS कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। आरोप है कि अनुदान वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। दरअसल बिहारशरीफ के PMS कॉलेज में अनुदान वितरण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षकों और कर्मचारियों ने कॉलेज के सचिव डॉ. रघुनाथ प्रसाद कच्छवे और प्रभारी प्राचार्य डॉ. बलराम प्रसाद सिंह पर करीब ढाई करोड़ रुपये के अनुदान में अनियमितता और पक्षपात का गंभीर आरोप लगाया है। आक्रोशित शिक्षकों और कर्मचारियों ने अस्पताल चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया और सचिव एवं प्राचार्य का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकारी अनुदान और सुरक्षा कोष की राशि के वितरण में भारी गड़बड़ी की गई है, जिससे अधिकांश कर्मचारी नाराज हैं। शिक्षकों ने कहा कि बार-बार मांग के बावजूद सचिव द्वारा आमसभा नहीं बुलाई जा रही है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को लेकर कुलपति और राज्यपाल (कुलाधिपति) समेत संबंधित अधिकारियों को जांच के लिए आवेदन भी भेजा गया है। शिक्षकों का कहना है कि यह आंदोलन सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं बल्कि न्यायपूर्ण अनुदान वितरण के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुदान का बंटवारा बंदरबांट की तरह किया गया, जिसमें कुछ लोगों को ज्यादा और अधिकांश शिक्षकों को बहुत कम राशि दी गई। सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ शिक्षकों को नजरअंदाज कर जूनियर कर्मियों को ज्यादा राशि दी गई। वहीं केमिस्ट्री विभाग की डॉ. प्रियंका सिन्हा ने इसे व्यापक भ्रष्टाचार बताते हुए कहा कि भविष्य में अनुदान का वितरण सरकारी गाइडलाइन के अनुसार पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। इंग्लिश विभाग के सहायक प्रोफेसर सूर्यकांत वर्मा ने दावा किया कि कई शिक्षकों को उनके हक का 50 से 70 प्रतिशत कम अनुदान मिला, जबकि कुछ अपात्र लोगों को भी पैसे दिए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जहां कुछ शिक्षकों को 30 से 50 हजार रुपये मिले, वहीं कुछ चपरासियों को डेढ़ लाख रुपये तक दिए गए और उनसे राशि वापस ली गई, जो गंभीर अनियमितता को दर्शाता है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल इस पूरे मामले पर कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन मामला अब तूल पकड़ चुका है।1
- Post by Garibnath Sahani1
- बिहार शरीफ - तेजस्वी यादव ने Bihar में हुए राज्यसभा चुनाव के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह अंतिम सांस तक बीजेपी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। अपने बयान में उन्होंने राम और रावण का उदाहरण देकर राजनीति में बड़ा संदेश देने की कोशिश की।1