PMS कॉलेज में 2.5 करोड़ अनुदान घोटाले का आरोप, शिक्षकों का हंगामा, एंकर, नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित PMS कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। आरोप है कि अनुदान वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। दरअसल बिहारशरीफ के PMS कॉलेज में अनुदान वितरण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षकों और कर्मचारियों ने कॉलेज के सचिव डॉ. रघुनाथ प्रसाद कच्छवे और प्रभारी प्राचार्य डॉ. बलराम प्रसाद सिंह पर करीब ढाई करोड़ रुपये के अनुदान में अनियमितता और पक्षपात का गंभीर आरोप लगाया है। आक्रोशित शिक्षकों और कर्मचारियों ने अस्पताल चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया और सचिव एवं प्राचार्य का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकारी अनुदान और सुरक्षा कोष की राशि के वितरण में भारी गड़बड़ी की गई है, जिससे अधिकांश कर्मचारी नाराज हैं। शिक्षकों ने कहा कि बार-बार मांग के बावजूद सचिव द्वारा आमसभा नहीं बुलाई जा रही है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को लेकर कुलपति और राज्यपाल (कुलाधिपति) समेत संबंधित अधिकारियों को जांच के लिए आवेदन भी भेजा गया है। शिक्षकों का कहना है कि यह आंदोलन सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं बल्कि न्यायपूर्ण अनुदान वितरण के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुदान का बंटवारा बंदरबांट की तरह किया गया, जिसमें कुछ लोगों को ज्यादा और अधिकांश शिक्षकों को बहुत कम राशि दी गई। सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ शिक्षकों को नजरअंदाज कर जूनियर कर्मियों को ज्यादा राशि दी गई। वहीं केमिस्ट्री विभाग की डॉ. प्रियंका सिन्हा ने इसे व्यापक भ्रष्टाचार बताते हुए कहा कि भविष्य में अनुदान का वितरण सरकारी गाइडलाइन के अनुसार पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। इंग्लिश विभाग के सहायक प्रोफेसर सूर्यकांत वर्मा ने दावा किया कि कई शिक्षकों को उनके हक का 50 से 70 प्रतिशत कम अनुदान मिला, जबकि कुछ अपात्र लोगों को भी पैसे दिए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जहां कुछ शिक्षकों को 30 से 50 हजार रुपये मिले, वहीं कुछ चपरासियों को डेढ़ लाख रुपये तक दिए गए और उनसे राशि वापस ली गई, जो गंभीर अनियमितता को दर्शाता है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल इस पूरे मामले पर कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन मामला अब तूल पकड़ चुका है।

- SANJEEV RAJ shree ram dal seva sangathan patnaबिहार शरीफ, नालंदा, बिहार👏5 hrs ago
- सरकार दे रही है मत्स्य पालन की फ्री ट्रेनिंग, आने-जाने, खाना और ठहरने की सुविधा भी1

- jio मार्ट के डिलीवरी बॉय पर गिरा कहर। पैसे घटा कर देने का लगा आरोप। बिहार शरीफ1
- खूबसूरती का नया अंदाज़, STUDIO 11 लेकर आया ईद स्पेशल ऑफर।1
- Chirag Paswan ने Bihar की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब राज्य में BJP का मुख्यमंत्री होना चाहिए। इस बयान के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है।1
- Post by Garibnath Sahani1
- राजगीर में महागठबंधन पर मांझी का तंज, कहा – जीत हमारी तय है, एंकर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि एनडीए पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी, इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है। उन्होंने कहा कि हारने वाला हमेशा जीतने की बात करता है और पिछली बार भी महागठबंधन ने सरकार बनने का दावा किया था, लेकिन परिणाम सबके सामने है। उन्होंने आगे कहा कि अगर महागठबंधन के कुछ लोग हमारे संपर्क में आते हैं तो हमारी संख्या 38 से बढ़कर 42 तक पहुंच सकती है।1
- नीतीश नहीं रहेंगे CM तो नहीं लड़ेंगे हम अब कभी चुनाव.. पटना1
- बिहार शरीफ - तेजस्वी यादव ने Bihar में हुए राज्यसभा चुनाव के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह अंतिम सांस तक बीजेपी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। अपने बयान में उन्होंने राम और रावण का उदाहरण देकर राजनीति में बड़ा संदेश देने की कोशिश की।1