logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक मंडार के होली चौक में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की तहसील स्तरीय बैठक संभाग अध्यक्ष कानाराम मंडवारिया के मार्गदर्शन एवं तहसील महिला अध्यक्ष सुगना देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने तथा अधिक से अधिक ग्रामीण एवं शहरी भाई-बहनों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने सदस्य संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि तभी आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। बैठक में वर्तमान पदाधिकारियों एवं जिम्मेदार सदस्यों को बैज व आईडी कार्ड वितरित किए गए। संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान एवं पंचायत स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई। कानाराम मंडवारिया ने भ्रष्टाचार, अन्याय व शोषण के विरुद्ध मजबूती से आवाज उठाने और संगठन को जनआंदोलन का रूप देने की बात कही। सुगना देवी ने महिलाओं को संगठित होकर पंचायत स्तर तक जुड़ने का आह्वान किया तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट और सब्जियों में इंजेक्शन उपयोग पर चिंता जताई। जिला उपाध्यक्ष अजा राम ने रिश्वतखोरी, भ्रूण हत्या व बाल मजदूरी रोकने पर जोर दिया। पूर्व सरपंच परबत सिंह देवड़ा (मंडार) ने समाजहित में सक्रिय भागीदारी की अपील की। रामसीराम परिहार ने महिलाओं पर अत्याचार रोकने की बात कही। भरत कुमार मेघवाल ने छात्रावास विद्यार्थियों को प्रेरित करने व नरेगा अनियमितताओं पर रोक की मांग की। हंसा देवी (तहसील उपाध्यक्ष) ने शराब के ठेके बंद करवाने की मांग रखी। नरसीराम ने अंधविश्वास उन्मूलन अभियान चलाने की आवश्यकता बताई। मथुरा राम ने कैदियों पर उत्पीड़न व झूठी एफआईआर पर रोक की मांग की। तहसील उपाध्यक्ष अर्जुन राम सोरडा ने संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में मुकेश कुमार, रेसूँगराम, गीता देवी, जगदीश कुमार, आशा देवी, गुली देवी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_जितेन्द्र संत
जितेन्द्र संत
पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
6 hrs ago
fe4d5385-a83e-4097-9911-97c247c71f57

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक मंडार के होली चौक में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की तहसील स्तरीय बैठक संभाग अध्यक्ष कानाराम मंडवारिया के मार्गदर्शन एवं तहसील महिला अध्यक्ष सुगना देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने तथा अधिक से अधिक ग्रामीण एवं शहरी भाई-बहनों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने सदस्य संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि तभी आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। बैठक में वर्तमान पदाधिकारियों एवं जिम्मेदार सदस्यों को बैज व आईडी कार्ड वितरित किए गए। संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान एवं पंचायत स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई। कानाराम मंडवारिया ने भ्रष्टाचार, अन्याय व शोषण के विरुद्ध मजबूती से आवाज उठाने और संगठन को जनआंदोलन का रूप देने की बात कही। सुगना देवी ने महिलाओं को संगठित होकर पंचायत स्तर तक जुड़ने का आह्वान किया तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट और सब्जियों में इंजेक्शन उपयोग पर चिंता जताई। जिला उपाध्यक्ष अजा राम ने रिश्वतखोरी, भ्रूण हत्या व बाल मजदूरी रोकने पर जोर दिया। पूर्व सरपंच परबत सिंह देवड़ा (मंडार) ने समाजहित में सक्रिय भागीदारी की अपील की। रामसीराम परिहार ने महिलाओं पर अत्याचार रोकने की बात कही। भरत कुमार मेघवाल ने छात्रावास विद्यार्थियों को प्रेरित करने व नरेगा अनियमितताओं पर रोक की मांग की। हंसा देवी (तहसील उपाध्यक्ष) ने शराब के ठेके बंद करवाने की मांग रखी। नरसीराम ने अंधविश्वास उन्मूलन अभियान चलाने की आवश्यकता बताई। मथुरा राम ने कैदियों पर उत्पीड़न व झूठी एफआईआर पर रोक की मांग की। तहसील उपाध्यक्ष अर्जुन राम सोरडा ने संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में मुकेश कुमार, रेसूँगराम, गीता देवी, जगदीश कुमार, आशा देवी, गुली देवी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रेवदर थाना क्षेत्र के हरणी अमरापुरा गांव में आपसी कहासुनी के बाद हुए झगड़े ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई नाथाराम कलबी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका बड़ा भाई अमरापुरा निवासी जीवाराम चौधरी(50) पुत्र ओबाराम, मनरेगा कार्य में मजदूरी करता था। मंगलवार को ग्राम पंचायत कार्यालय हरणी अमरापुरा के बाहर मनरेगा मेट ठाकरीराम देवासी से नाम जोड़ने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें जीवाराम के सिर पर आरोपी के हाथ में पहना चांदी का कड़ा लगने से गंभीर चोट लगी। चोट लगने के बाद वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों व ग्रामीणों की मदद से उसे पहले रेवदर अस्पताल लाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उदयपुर रेफर किया गया। उदयपुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का शव बुधवार को रेवदर अस्पताल लाया गया, जहां दर्जनों समाजबंधु अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए। मृतक के भाई ने बताया कि घटना के बाद जब आरोपी को फ़ोन किया तो उसने कहा- “मैंने मारपीट की है, जो करना हो कर लेना। इलाज के पैसे चाहिए तो दे दूँगा।” इसके बाद वह अपने भाई ओबाराम के साथ उनके घर आकर घटना को लेकर माफ़ी मांगने लगा और इलाज के पैसे देने व उस पर केस ना करने की बात भी कही । इलाज के लिए आरोपी का भाई ओबाराम भी उनके साथ उदयपुर आया था । घटना की सूचना मिलते ही सीओ मनोज गुप्ता सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया । इसके बाद परिजनों और समाज के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की माँग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया । सीओ मनोज गुप्ता ने परिजनों से वार्ता कर समझाइश की । मौके पर सांसद पुत्र धर्मवीर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से वार्ता की । सीओ ने 5 दिन में आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन माने और सुबह से करीब साढ़े 7 घंटे बाद शव लेकर रवाना हुए । पुलिस मामले की जाँच में जुटी है ।
    1
    रेवदर थाना क्षेत्र के हरणी अमरापुरा गांव में आपसी कहासुनी के बाद हुए झगड़े ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। 
मृतक के भाई नाथाराम कलबी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका बड़ा भाई अमरापुरा निवासी जीवाराम चौधरी(50) पुत्र ओबाराम, मनरेगा कार्य में मजदूरी करता था। मंगलवार को ग्राम पंचायत कार्यालय हरणी अमरापुरा के बाहर मनरेगा मेट ठाकरीराम देवासी से नाम जोड़ने को लेकर कहासुनी हो गई। 
विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें जीवाराम के सिर पर आरोपी के हाथ में पहना चांदी का कड़ा लगने से गंभीर चोट लगी। चोट लगने के बाद वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपी मौके से भाग गया।
परिजनों व ग्रामीणों की मदद से उसे पहले रेवदर अस्पताल लाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उदयपुर रेफर किया गया। उदयपुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का शव बुधवार को रेवदर अस्पताल लाया गया, जहां दर्जनों समाजबंधु अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए।
मृतक के भाई ने बताया कि घटना के बाद जब आरोपी को फ़ोन किया तो उसने कहा- “मैंने मारपीट की है, जो करना हो कर लेना। इलाज के पैसे चाहिए तो दे दूँगा।” इसके बाद वह अपने भाई ओबाराम के साथ उनके घर आकर घटना को लेकर माफ़ी मांगने लगा और इलाज के पैसे देने व उस पर केस ना करने की बात भी कही । इलाज के लिए आरोपी का भाई ओबाराम भी उनके साथ उदयपुर आया था । 
घटना की सूचना मिलते ही सीओ मनोज गुप्ता सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया । इसके बाद परिजनों और समाज के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की माँग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया । सीओ मनोज गुप्ता ने परिजनों से वार्ता कर समझाइश की । मौके पर सांसद पुत्र धर्मवीर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से वार्ता की । सीओ ने 5 दिन में आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन माने और सुबह से करीब साढ़े 7 घंटे बाद शव लेकर रवाना हुए । पुलिस मामले की जाँच में जुटी है ।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • पुलिस बताएं कि गत 10 माह में 485 करोड रुपए की शराब सिरोही जिले के लोगों ने पी है - लोढ़ा शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर सैकड़ो लोग उतरे सड़कों पर नगर कांग्रेस ने निकाली विशाल जन आक्रोश रैली आबूरोड। पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने कहां कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में सिरोही जिले में 475 करोड रुपए की शराब बेची गई और 2025-26 में अब तक 485 करोड रुपए की बेच दी गई है। तो यह वर्ष पूरा होते होते 600 करोड़ तक आंकड़ा पहुंच जाएगा तो यह शराब के हम सिरोही जिले के लोग पी रहे हैं या गुजरात के पेट में जा रही है। लोढ़ा नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। लोढ़ा ने भाजपा सरकार की गवर्नेंस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री सिरोही के रामझरोखा मंदिर लूट के मामले में जिला कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम आयुक्त की कमेटी गठित कर रहे हैं, मैं जानना चाहता हूं कि नगर पालिका अधिनियम में उन्हें कमेटी गठित करने का क्या अधिकार है ? और कौनसी कमेटी कहने के बाद भी गठित हो गई। लोढ़ा ने कहा कि आबू रोड शहर और आसपास क्षेत्र में गत दो वर्षों में हुई चोरियों में से 175 चोरियां अभी तक नहीं खोल पाये हैं, यह अपने आप में चिंता का विषय हैं। डकैती के तो प्रतिशत मामले नहीं खुले हैं। उन्होंने कहां कि आजादी 75 साल के बाद भारत के प्रजातंत्र के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना सामने आई जब लोकसभा के अध्यक्ष ने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री को खतरा है, उन्हें बताना चाहिए किन लोगों से खतरा है और उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। लोढ़ा ने कहा कि अत्यंत लज्जा जनक गलत बात है कि प्रधानमंत्री जैसे पद को अपनी संकुचित मानसिकता के चलते इतने तुच्छ स्तर पर हम ले जा रहे हैं कि पूरे देश के लोगों में निराशा व्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के हाथ गाय के खून से रंगे हुए हैं। उन्होंने गायों के मांस के निर्यात में गायों को काटने की मशीनों पर सब्सिडी दी हैं। गायों का मांस बेचने वाली कंपनियों से चंदा लिया हैं। ढाई सौ करोड़ रुपये इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के नाम पर बीफ कंपनियों से लिए गए। वाजपेई कर दो लोगों को समझने की जरूरतहै। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाना चाहिए लेकिन तीसरी बार सत्ता में आने के बाद भी उसका नाम तक नहीं लेते। उन्होंने कहा कि सनातन के सबसे बड़े प्रतीक शंकराचार्य और शंकराचार्य भी मुक्तेश्वर आनंद का प्रयागराज में जो अपमान हुआ है, उनके शिष्यों को जिस तरह से चोटी पकड़कर मारा गया है इसके बाद भी सहयोगियों ने कोई आवाज नहीं उठाई इससे साफ नहीं होता है कि भाजपा का सनातन से कोई लेना देना नहीं है। माउंट आबू नगर पालिका के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए और और कहां कि नक्की लेक के नावों के ठेके में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और माउंट आबू नगर पालिका में जो बार-बार हस्तक्षेपकर आयुक्त को बदला जा रहा है, वह अपने आप में भ्रष्टाचार और लूट का खुला प्रमाण हैं। विधायक मोतीराम कोली ने कहां कि नगर पालिका आबूरोड में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार हो रहा है। मैंने विधानसभा में नगर पालिका को लेकर प्रश्न लगाए और उसका जवाब मिलते ही नगर पालिका के भ्रष्टाचार उजागर करूंगा। कोहली ने कहां की नगर पालिका आमजन को नोटिस देकर परेशान कर रही है। नगर पालिका के पास बहुत से जनहित के काम है करने को, पहले हमेशा से अधिशासी अधिकारी पहले वह कम करें फिर जनता को परेशान करें। नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरगिस कायमखानी ने कहां कि प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त आ गई तो दूसरी नहीं आई, दूसरी आ गई तो तीसरी नहीं आई। सैकड़ो पट्टे नगर पालिकाओं में लंबित है। यह सब प्रकट करता है कि किस तरह की व्यवस्था चल रही हैं। आबूरोड के अंदर अनेक कॉलोनी को सीवरेज से जोड़ा नहीं गया तो, उसकी जानकारी लेकर जिला कलेक्टर को इन्हें शामिल करने का प्रस्ताव भेजना चाहिए और इस सुनिश्चित करना चाहिए कि पूरे शहर को सीवरेज का लाभ हो अन्यथा अरबों रुपए खर्च करने का कोई अर्थ नहीं रह जाता। रेवदर विधानसभा प्रभारी गोविंद बंजारा ने कहा कि भाजपा राज में आम जनता दुखी है। गरीब जनता की कोई सुनने वाला नहीं है। नगर कांग्रेस ने आज जो शहर की समस्या को लेकर रैली निकाली है उसमें इतनी तादाद में आए शहरवासियों से पता चलता है कि उनकी समस्या कितनी अधिक हैं। धरने को पूर्व विधायक गंगाबेन गरासिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य पुखराज गहलोत, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस रेणुलता व्यास, हेमलता शर्मा संबोधित किया। नगर कांग्रेस ने रैली निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन - नगर कांग्रेस कमेटी आबू रोड ने शहर में ज्वलंत समस्याओं को लेकर विशाल रैली निकाली। रैली शहर के शांतिकुंज पार्क से शुरू होकर बस स्टैंड, कैलाश मेडिकल, शहर के मुख्य बाजार से होते हुए जगदीश चौराया से होकर तहसील कार्यालय पहुंचकर आमसभा में तब्दील हुई। रैली में हजारों की तादाद में शहरवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, गंगाबेन गरासिया, एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लखमाराम गरासिया, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेनू लता व्यास, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा, सरपंच ललिता देवी, सुमित्रा परमार, राजेश गहलोत, अवधेश देवल, जयंतीलाल मारू, हमीद कुरैशी, हीर सिंह इंदा, कांतिलाल परिहार, शेर मोहम्मद, शमशाद अली अब्बासी, कैलाश माली, शिव शंकर शर्मा, जितेंद्र परिहार, राजेश परिहार,सुरेश बंजारा, जितेंद्र बंजारा, रमेश मीणा सलीम पठान, दिलावर पठान, दामोदर धानका, मोहन सीरवी, दशरथ नरूका, रमेश बंजारा, अजय बंजारा, छगन टॉक, विकास सिंह, दिनेश धावलेसा, रमेश कच्छावा, मंडल अध्यक्ष सुल्तान पठान, प्रेमाराम गरासिया, लक्ष्मी देवी, सुलेमान नागोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
    4
    पुलिस बताएं कि गत 10 माह  में 485 करोड रुपए की शराब सिरोही जिले के लोगों ने पी है - लोढ़ा
शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर सैकड़ो लोग उतरे सड़कों पर 
नगर कांग्रेस ने निकाली विशाल जन आक्रोश रैली
आबूरोड। पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने कहां कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में सिरोही जिले में 475 करोड रुपए की शराब बेची गई और 2025-26 में अब तक 485 करोड रुपए की बेच दी गई है। तो यह वर्ष पूरा होते होते 600 करोड़ तक आंकड़ा पहुंच जाएगा तो यह शराब के हम सिरोही जिले के लोग पी रहे हैं या गुजरात के पेट में जा रही है। लोढ़ा नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा  शहर की ज्वलंत समस्याओं  को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। 
लोढ़ा ने भाजपा सरकार की गवर्नेंस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री सिरोही के रामझरोखा मंदिर लूट के मामले में जिला कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम आयुक्त की कमेटी गठित कर रहे हैं, मैं जानना चाहता हूं कि नगर पालिका अधिनियम में उन्हें कमेटी गठित करने का क्या अधिकार है ? और कौनसी कमेटी कहने के बाद भी गठित हो गई।
लोढ़ा ने कहा कि आबू रोड शहर और आसपास क्षेत्र में गत  दो वर्षों में हुई चोरियों में से 175 चोरियां अभी तक नहीं खोल पाये हैं, यह अपने आप में चिंता का विषय हैं। डकैती के तो प्रतिशत मामले नहीं खुले हैं। 
उन्होंने कहां कि आजादी 75 साल के बाद भारत के प्रजातंत्र के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना सामने आई जब लोकसभा के अध्यक्ष ने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री को खतरा है, उन्हें बताना चाहिए किन लोगों से खतरा है और उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
लोढ़ा ने कहा कि अत्यंत लज्जा जनक गलत बात है कि प्रधानमंत्री जैसे पद को अपनी संकुचित मानसिकता के चलते इतने तुच्छ स्तर पर हम ले जा रहे हैं कि पूरे देश के लोगों में निराशा व्याप्त हैं। 
उन्होंने कहा कि भाजपा के हाथ गाय के खून से रंगे हुए हैं। उन्होंने गायों के मांस के निर्यात में गायों को काटने की मशीनों पर सब्सिडी दी हैं। गायों का मांस बेचने वाली कंपनियों से चंदा लिया हैं। ढाई सौ करोड़ रुपये इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के नाम पर बीफ कंपनियों से लिए गए। वाजपेई कर दो लोगों को समझने की जरूरतहै। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाना चाहिए लेकिन तीसरी बार सत्ता में आने के बाद भी उसका नाम तक नहीं लेते।
उन्होंने कहा कि सनातन के सबसे बड़े प्रतीक शंकराचार्य और शंकराचार्य भी मुक्तेश्वर आनंद का प्रयागराज में जो अपमान हुआ है, उनके शिष्यों को जिस तरह से चोटी पकड़कर मारा गया है इसके बाद भी सहयोगियों ने कोई आवाज नहीं उठाई इससे साफ नहीं होता है कि  भाजपा का सनातन से कोई लेना देना नहीं है। 
माउंट आबू नगर पालिका के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए और और कहां कि नक्की लेक के नावों के ठेके में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और माउंट आबू नगर पालिका में जो बार-बार हस्तक्षेपकर आयुक्त को बदला जा रहा है, वह अपने आप में भ्रष्टाचार और लूट का खुला प्रमाण हैं। 
विधायक मोतीराम कोली ने कहां कि नगर पालिका आबूरोड में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार हो रहा है। मैंने विधानसभा में नगर पालिका को लेकर प्रश्न लगाए और उसका जवाब मिलते ही नगर पालिका के भ्रष्टाचार उजागर करूंगा। कोहली ने कहां की नगर पालिका आमजन को नोटिस देकर परेशान कर रही है। नगर पालिका के पास बहुत से जनहित के काम है करने को, पहले हमेशा से अधिशासी अधिकारी पहले वह कम करें फिर जनता को परेशान करें।  
नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरगिस कायमखानी ने कहां कि प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त आ गई तो दूसरी नहीं आई, दूसरी आ गई तो तीसरी नहीं आई। सैकड़ो पट्टे नगर पालिकाओं में लंबित है। यह सब प्रकट करता है कि किस तरह की व्यवस्था चल रही हैं। 
आबूरोड के अंदर अनेक कॉलोनी को सीवरेज से जोड़ा नहीं गया तो, उसकी जानकारी लेकर जिला कलेक्टर को इन्हें शामिल करने का प्रस्ताव भेजना चाहिए और इस सुनिश्चित करना चाहिए कि पूरे शहर को सीवरेज का लाभ हो अन्यथा अरबों रुपए खर्च करने का कोई अर्थ नहीं रह जाता।
रेवदर विधानसभा प्रभारी गोविंद बंजारा ने कहा कि भाजपा राज में आम जनता दुखी है। गरीब जनता की कोई सुनने वाला नहीं है। नगर कांग्रेस ने आज जो शहर की समस्या को लेकर रैली निकाली है उसमें इतनी तादाद में आए शहरवासियों से पता चलता है कि उनकी समस्या कितनी अधिक हैं। 
धरने को पूर्व विधायक गंगाबेन गरासिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य पुखराज गहलोत, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस रेणुलता व्यास, हेमलता शर्मा संबोधित किया।
नगर कांग्रेस ने रैली निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन - नगर कांग्रेस कमेटी आबू रोड ने शहर में ज्वलंत समस्याओं को लेकर विशाल रैली निकाली। रैली शहर के शांतिकुंज पार्क से शुरू होकर बस स्टैंड, कैलाश मेडिकल, शहर के मुख्य बाजार से होते हुए जगदीश चौराया से होकर तहसील कार्यालय पहुंचकर आमसभा में तब्दील हुई। रैली में हजारों की तादाद में शहरवासियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, गंगाबेन गरासिया, एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लखमाराम गरासिया, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेनू लता व्यास, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा, सरपंच ललिता देवी, सुमित्रा परमार, राजेश गहलोत, अवधेश देवल, जयंतीलाल मारू, हमीद कुरैशी, हीर सिंह इंदा, कांतिलाल परिहार, शेर मोहम्मद, शमशाद अली अब्बासी, कैलाश माली, शिव शंकर शर्मा, जितेंद्र परिहार, राजेश परिहार,सुरेश बंजारा, जितेंद्र बंजारा, रमेश मीणा सलीम पठान, दिलावर पठान, दामोदर धानका, मोहन सीरवी, दशरथ नरूका, रमेश बंजारा, अजय बंजारा, छगन टॉक, विकास सिंह, दिनेश धावलेसा, रमेश कच्छावा, मंडल अध्यक्ष सुल्तान पठान, प्रेमाराम गरासिया, लक्ष्मी देवी, सुलेमान नागोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • आबूरोड सिरोही जिले के आबूरोड में रीको थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 204 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार आरोपी उड़ीसा से गुजरात के राजकोट अवैध गांजा की खेप लेकर जा रहा था। तस्करी को छुपाने के लिए कंटेनर में पुराने ट्यूब के भंगार के बीच एक गुप्त बॉक्स तैयार किया गया था, जिसमें गांजा छिपाकर रखा गया था।नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कंटेनर को रुकवाकर तलाशी ली। गहन जांच में अंदर से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। कार्रवाई थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। मामले की जांच जारी
    2
    आबूरोड सिरोही जिले के आबूरोड में रीको थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 204 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार आरोपी उड़ीसा से गुजरात के राजकोट अवैध गांजा की खेप लेकर जा रहा था। तस्करी को छुपाने के लिए कंटेनर में पुराने ट्यूब के भंगार के बीच एक गुप्त बॉक्स तैयार किया गया था, जिसमें गांजा छिपाकर रखा गया था।नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कंटेनर को रुकवाकर तलाशी ली। गहन जांच में अंदर से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। कार्रवाई थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। मामले की जांच जारी
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • Post by DRS Soni
    1
    Post by DRS Soni
    user_DRS Soni
    DRS Soni
    Bhinmal, Jalore•
    9 hrs ago
  • उदयपुर व्यूरो रिपोर्ट उदयपुर में कोटडा ब्लॉक के मांडवा थाना तीन बाइक सवार युवकों की मौत हादसा कोटक मालगांव के पास हुआ जहां ओवरटेक करने से बाइक ऑटो से टकरा गई
    1
    उदयपुर व्यूरो रिपोर्ट उदयपुर में कोटडा ब्लॉक के मांडवा थाना तीन बाइक सवार युवकों की मौत हादसा कोटक मालगांव के पास हुआ जहां ओवरटेक करने से बाइक ऑटो से टकरा  गई
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Kotra, Udaipur•
    13 hrs ago
  • जालौर बुधवार को आने वाले गर्मी को मौसम को देखते हुए भारतीय किसान संघ द्वारा पशु पक्षियों के लिए पीने के लिए पानी की व्यवस्था की जा रही है, वहीं शहर में अन्य सामाजिक संस्थाएं भी पशु-पक्षियों के लिए पानी पीने के लिए व्यवस्था करने में आगे आ रही है गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न गली मोहल्ले में पानी की टंकियां रखवाई गई है
    1
    जालौर बुधवार को आने वाले गर्मी को मौसम को देखते हुए भारतीय किसान संघ द्वारा पशु पक्षियों के लिए पीने के लिए पानी की व्यवस्था की जा रही है, वहीं शहर में अन्य सामाजिक संस्थाएं भी पशु-पक्षियों के लिए पानी पीने के लिए व्यवस्था करने में आगे आ रही है गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न गली मोहल्ले में पानी की टंकियां रखवाई गई है
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • फालना स्टेशन स्थित बेडल रोड पर बसी सुल्तान सागर आवासीय कॉलोनी में लगभग 100 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। नगर कांग्रेस कमेटी, खुड़ाला-फालना के अध्यक्ष हितेश कुमार मेवाड़ा ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के सहायक अभियंता को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन बिछाने की मांग की गई है।
    1
    फालना स्टेशन स्थित बेडल रोड पर बसी सुल्तान सागर आवासीय कॉलोनी में लगभग 100 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। नगर कांग्रेस कमेटी, खुड़ाला-फालना के अध्यक्ष हितेश कुमार मेवाड़ा ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के सहायक अभियंता को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन बिछाने की मांग की गई है।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • सिरोही। जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आज सिरोही स्वास्थ्य भवन में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने की। बैठक में जिले के समस्त ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य प्राप्ति, लंबित प्रकरणों तथा फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान लाडो प्रोत्साहन योजना, मां योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना, दिव्यांग प्रमाण पत्र, टीबी मुक्त योजना, सिलिकोसिस योजना, हृष्ठ्य एप, परिवार कल्याण कार्यक्रम तथा ऋष्ट हि कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई। सीएमएचओ डॉ. खराड़ी ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक जांचें सुनिश्चित करने, टीबी मुक्त अभियान में सक्रिय रूप से स्क्रीनिंग एवं उपचार पूर्ण कराने, तथा सिलिकोसिस पीड़ितों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में एप के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रगति की भी समीक्षा की गई और डेटा की शुद्धता एवं समयबद्ध अपलोडिंग पर जोर दिया गया। परिवार कल्याण एवं कार्यक्रम के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। सीएमएचओ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग करें, योजनाओं की जमीनी स्थिति पर नजर रखें तथा आमजन को योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ा जाए। बैठक का उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करना तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।
    2
    सिरोही। जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आज सिरोही स्वास्थ्य भवन में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने की। बैठक में जिले के समस्त ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य प्राप्ति, लंबित प्रकरणों तथा फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान लाडो प्रोत्साहन योजना, मां योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना, दिव्यांग प्रमाण पत्र, टीबी मुक्त योजना, सिलिकोसिस योजना, हृष्ठ्य एप, परिवार कल्याण कार्यक्रम तथा ऋष्ट हि कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई। सीएमएचओ डॉ. खराड़ी ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को समय पर
लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक जांचें सुनिश्चित करने, टीबी मुक्त अभियान में सक्रिय रूप से स्क्रीनिंग एवं उपचार पूर्ण कराने, तथा सिलिकोसिस पीड़ितों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में एप के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रगति की भी समीक्षा की गई और डेटा की शुद्धता एवं समयबद्ध अपलोडिंग पर जोर दिया गया। परिवार कल्याण एवं कार्यक्रम के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। सीएमएचओ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग करें, योजनाओं की जमीनी स्थिति पर नजर रखें तथा आमजन को योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ा जाए। बैठक का उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करना तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.