logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

क्षतिग्रस्त मुख्य सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर मेयर को ज्ञापन सौंपा। मुंगेर: मुंगेर जिला युवा कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष सह युवा नेता एडवोकेट प्रणव कुमार ने शीतला मंदिर से लेकर गोयनका मातृ सदन तक क्षतिग्रस्त मुख्य सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर मुंगेर नगर निगम की मेयर श्रीमती कुमकुम देवी को ज्ञापन सौपा। मेयर को सौंपे अपने ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कई दिनों से शीतला मंदिर से लेकर गोयनका मातृ सदन तक मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त है जिस कारण से प्रत्येक दिन उस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को ई रिक्शा चालकों मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहन चलाने वालों को काफी दिक्कत होती है उन्होंने मेयर से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त मुख्य सड़क की मरम्मत करवाने। का आग्रह किया है। ताकि भविष्य में राजगीरों को उस रास्ते से गुजरने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।

1 hr ago
user_Adv Pranav Kumar
Adv Pranav Kumar
Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
1 hr ago

क्षतिग्रस्त मुख्य सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर मेयर को ज्ञापन सौंपा। मुंगेर: मुंगेर जिला युवा कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष सह युवा नेता एडवोकेट प्रणव कुमार ने शीतला मंदिर से लेकर गोयनका मातृ सदन तक क्षतिग्रस्त मुख्य सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर मुंगेर नगर निगम की मेयर श्रीमती कुमकुम देवी को ज्ञापन सौपा। मेयर को सौंपे अपने ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कई दिनों से शीतला मंदिर से लेकर गोयनका मातृ सदन तक मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त है जिस कारण से प्रत्येक दिन उस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को ई रिक्शा चालकों मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहन चलाने वालों को काफी दिक्कत होती है उन्होंने मेयर से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त मुख्य सड़क की मरम्मत करवाने। का आग्रह किया है। ताकि भविष्य में राजगीरों को उस रास्ते से गुजरने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।

More news from बिहार and nearby areas
  • गोगरी जमालपुर में जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी शोरूम का उद्घाटन के मौके पर ममता कुमारी ने क्या कुछ कहा सुनिए
    1
    गोगरी जमालपुर में जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी शोरूम का उद्घाटन के मौके पर ममता कुमारी ने क्या कुछ कहा सुनिए
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • बदला नगरपारा तटबंध का जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने किया निरीक्षण बदला नगरपारा तटबंध का जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने किया निरीक्षण खगड़िया | चौथम गौतम कुमार चौरसिया नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण नदियों के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए चौथम प्रखंड प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने बदला नगरपारा तटबंध का निरीक्षण किया। एसडीओ ने ग्रामीणों के साथ तटबंध के किनारे पैदल चलकर कई किलोमीटर तक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मालपा, लगमा, भरपुर और चौथम सहित कई स्थानों तक तटबंध की स्थिति का सर्वे किया गया। अधिकारियों ने तटबंध की मजबूती, संवेदनशील स्थानों तथा नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न संभावित खतरे का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों से भी तटबंध की स्थिति और पूर्व में जलस्तर बढ़ने के दौरान आई परेशानियों की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान सीपीआई की महिला जिला अध्यक्ष नीलू कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने तटबंध से जुड़ी समस्याओं और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर अधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा जलस्तर में वृद्धि की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की। प्रशासन की ओर से तटबंध पर लगातार निगरानी रखने की बात कही गई। ग्रामीणों ने भी किसी तरह की आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना देने का भरोसा दिलाया।
    1
    बदला नगरपारा तटबंध का जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने किया निरीक्षण
बदला नगरपारा तटबंध का जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने किया निरीक्षण
खगड़िया | चौथम
गौतम कुमार चौरसिया
नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण नदियों के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए चौथम प्रखंड प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में जल संसाधन विभाग के एसडीओ ने बदला नगरपारा तटबंध का निरीक्षण किया। एसडीओ ने ग्रामीणों के साथ तटबंध के किनारे पैदल चलकर कई किलोमीटर तक स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मालपा, लगमा, भरपुर और चौथम सहित कई स्थानों तक तटबंध की स्थिति का सर्वे किया गया। अधिकारियों ने तटबंध की मजबूती, संवेदनशील स्थानों तथा नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न संभावित खतरे का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों से भी तटबंध की स्थिति और पूर्व में जलस्तर बढ़ने के दौरान आई परेशानियों की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान सीपीआई की महिला जिला अध्यक्ष नीलू कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने तटबंध से जुड़ी समस्याओं और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर अधिकारियों को जानकारी दी।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा जलस्तर में वृद्धि की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की। प्रशासन की ओर से तटबंध पर लगातार निगरानी रखने की बात कही गई। ग्रामीणों ने भी किसी तरह की आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना देने का भरोसा दिलाया।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    9 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर में बालू लदा हाईवा पलटा, चालक-उपचालक सुरक्षित मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में बुधवार सुबह मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में बुधवार सुबह खड़गपुर-बरियारपुर एनएच-333 पर नंदलाल बसु चौक के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जमुई से बालू लेकर मुंगेर की ओर जा रहा हाईवा हाट चौक के मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में हाईवा के चालक और उपचालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन दोनों सुरक्षित हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बताया जाता है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां दुर्गा स्थान और मेडिकल हॉल होने के कारण दिनभर लोगों और यात्रियों की आवाजाही रहती है। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं, घटना के बाद स्थानीय कांग्रेस नेता विशाल चौरसिया, राजद युवा नेता ईशु यादव और खड़गपुर विकास मंच के सदस्य शशि सौरभ सहित कई लोगों ने नगर क्षेत्र में बाईपास निर्माण की मांग फिर उठाई है। उनका कहना है कि बाईपास बनने से एनएच-333 पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और जाम के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा।
    1
    हवेली खड़गपुर में बालू लदा हाईवा पलटा, चालक-उपचालक सुरक्षित
मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में बुधवार सुबह
मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में बुधवार सुबह खड़गपुर-बरियारपुर एनएच-333 पर नंदलाल बसु चौक के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जमुई से बालू लेकर मुंगेर की ओर जा रहा हाईवा हाट चौक के मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में हाईवा के चालक और उपचालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन दोनों सुरक्षित हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
बताया जाता है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां दुर्गा स्थान और मेडिकल हॉल होने के कारण दिनभर लोगों और यात्रियों की आवाजाही रहती है। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
वहीं, घटना के बाद स्थानीय कांग्रेस नेता विशाल चौरसिया, राजद युवा नेता ईशु यादव और खड़गपुर विकास मंच के सदस्य शशि सौरभ सहित कई लोगों ने नगर क्षेत्र में बाईपास निर्माण की मांग फिर उठाई है। उनका कहना है कि बाईपास बनने से एनएच-333 पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और जाम के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    21 hrs ago
  • बिहार मुख्यमंत्री घेराव के दौरान एआईएसएफ सहित विभिन्न नेताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध में बेगूसराय एआईएसएफ द्वारा पुतला दहन बिहार मुख्यमंत्री घेराव के दौरान एआईएसएफ सहित विभिन्न नेताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध में बेगूसराय एआईएसएफ द्वारा पुतला दहन
    1
    बिहार मुख्यमंत्री घेराव के दौरान एआईएसएफ सहित विभिन्न नेताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध में बेगूसराय एआईएसएफ द्वारा पुतला दहन
बिहार मुख्यमंत्री घेराव के दौरान एआईएसएफ सहित विभिन्न नेताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध में बेगूसराय एआईएसएफ द्वारा पुतला दहन
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • 27/08/2026 : #बाढ़ आपदा को लेकर शाम्हो जिला परिषद् अमित कुमार से बातचीत | Begusarai | Mobile Tv News
    1
    27/08/2026 : #बाढ़ आपदा को लेकर शाम्हो जिला परिषद् अमित कुमार से बातचीत | Begusarai |
Mobile Tv News
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    4 hrs ago
  • नगर परिषद गोगरी जमालपुर के 7 heaven के प्रथम तल पर जावेद हबीब हेयर एवं ब्यूटी का आज ग्रैंड ओपनिंग हुआ। अब जमालपुर वासियों को मुंबई जैसी सुविधा मिलेगी। इस कार्यक्रम में मुंबई से चलकर पहुंचे देश के मशहूर हेयर एवं ब्यूटी बिषसेयग जावेद हबीब ने जावेद हेयर एवं ब्यूटी शोरूम का किया फीता काट कर उद्घाटन । मौके पर नगर परिषद गोगरी जमालपुर के सभापति श्रीमती रंजीता कुमारी निषाद, जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी के ऑनर ओमप्रकाश उर्फ पप्पू जी, ममता देवी, अभिषेक कुमार व कई लोग रहें मौजूद #viralvideochallenge #everyonefollowers
    1
    नगर परिषद गोगरी जमालपुर के 7 heaven के प्रथम तल पर जावेद हबीब हेयर एवं ब्यूटी का आज  ग्रैंड ओपनिंग हुआ। अब जमालपुर वासियों को मुंबई जैसी सुविधा मिलेगी। इस कार्यक्रम में मुंबई से चलकर पहुंचे देश के मशहूर हेयर एवं ब्यूटी बिषसेयग जावेद हबीब ने जावेद  हेयर एवं ब्यूटी शोरूम का किया फीता काट कर उद्घाटन । मौके पर नगर परिषद गोगरी जमालपुर के सभापति श्रीमती रंजीता कुमारी निषाद, जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी के ऑनर ओमप्रकाश उर्फ पप्पू जी, ममता  देवी, अभिषेक कुमार व कई लोग रहें मौजूद #viralvideochallenge #everyonefollowers
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    20 hrs ago
  • धमारा घाट स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही सहरसा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस धमारा घाट स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही सहरसा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस मानसी थाना क्षेत्र के धमारा घाट रेलवे स्टेशन पर बुधवार को सहरसा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक खड़ी रहने से यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ट्रेन के अचानक रुकने से यात्री परेशान होकर स्टेशन पर जानकारी लेने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। कई यात्री प्लेटफॉर्म बदलने को लेकर भी असमंजस में दिखे। यात्रियों द्वारा स्टेशन मास्टर से ट्रेन के अधिक देर तक रुकने का कारण पूछा गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि सिग्नल नहीं मिलने के कारण ट्रेन को स्टेशन पर रोकना पड़ा। सिग्नल मिलने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया जाएगा। ट्रेन के लंबे समय तक खड़े रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर महिला, बुजुर्ग और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों में बेचैनी देखी गई। बाद में सिग्नल मिलने पर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
    1
    धमारा घाट स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही सहरसा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस
धमारा घाट स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही सहरसा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस
मानसी थाना क्षेत्र के धमारा घाट रेलवे स्टेशन पर बुधवार को सहरसा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक खड़ी रहने से यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ट्रेन के अचानक रुकने से यात्री परेशान होकर स्टेशन पर जानकारी लेने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। कई यात्री प्लेटफॉर्म बदलने को लेकर भी असमंजस में दिखे।
यात्रियों द्वारा स्टेशन मास्टर से ट्रेन के अधिक देर तक रुकने का कारण पूछा गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि सिग्नल नहीं मिलने के कारण ट्रेन को स्टेशन पर रोकना पड़ा। सिग्नल मिलने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया जाएगा।
ट्रेन के लंबे समय तक खड़े रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर महिला, बुजुर्ग और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों में बेचैनी देखी गई। बाद में सिग्नल मिलने पर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    23 hrs ago
  • बेगूसराय ब्रह्म कुमारी कार्यालय में राखी त्यौहार पत्रकार के बीच मनाया गया।
    1
    बेगूसराय ब्रह्म कुमारी कार्यालय में राखी त्यौहार पत्रकार के बीच मनाया गया।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • भागलपुर में बड़ा नाव हादसा:-22 मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, सभी मजदूर कटावरोधी काम में जुटे थे। रेत की बोरियां नदी में डालने के दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ा और नाव पलट गई। भागलपुर में बड़ा नाव हादसा:-22 मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, सभी मजदूर कटावरोधी काम में जुटे थे। रेत की बोरियां नदी में डालने के दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ा और नाव पलट गई।
    1
    भागलपुर में बड़ा नाव हादसा:-22 मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, सभी मजदूर कटावरोधी काम में जुटे थे। रेत की बोरियां नदी में डालने के दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ा और नाव पलट गई।
भागलपुर में बड़ा नाव हादसा:-22 मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, सभी मजदूर कटावरोधी काम में जुटे थे। रेत की बोरियां नदी में डालने के दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ा और नाव पलट गई।
    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.