डबल डेकर बस की टक्कर में बैंककर्मी महिला गंभीर घायल, ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर नानपारा में बैंक ड्यूटी पर जा रही महिला को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर नानपारा, बहराइच। सोमवार सुबह नानपारा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस की टक्कर से बैंककर्मी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टेशन रोड, नानपारा निवासी 30 वर्षीय प्रीति अग्रवाल सोमवार सुबह अपनी कार से भारतीय स्टेट बैंक, मिहींपुरवा ड्यूटी के लिए जा रही थीं। इसी दौरान कूर्मिनपुरवा चौराहे के पास बहराइच से मिहींपुरवा की ओर जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रीति अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नानपारा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में वहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
डबल डेकर बस की टक्कर में बैंककर्मी महिला गंभीर घायल, ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर नानपारा में बैंक ड्यूटी पर जा रही महिला को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर नानपारा, बहराइच। सोमवार सुबह नानपारा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस की टक्कर से बैंककर्मी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टेशन रोड, नानपारा निवासी 30 वर्षीय प्रीति अग्रवाल सोमवार सुबह अपनी कार से भारतीय स्टेट बैंक, मिहींपुरवा ड्यूटी के लिए जा रही थीं। इसी दौरान कूर्मिनपुरवा चौराहे के पास बहराइच से मिहींपुरवा की ओर जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रीति अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नानपारा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में वहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
- नानपारा, बहराइच। सोमवार सुबह नानपारा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस की टक्कर से बैंककर्मी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टेशन रोड, नानपारा निवासी 30 वर्षीय प्रीति अग्रवाल सोमवार सुबह अपनी कार से भारतीय स्टेट बैंक, मिहींपुरवा ड्यूटी के लिए जा रही थीं। इसी दौरान कूर्मिनपुरवा चौराहे के पास बहराइच से मिहींपुरवा की ओर जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रीति अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नानपारा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में वहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।1
- डबल डेकर बस ने मारी टक्कर बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल थाना नानपारा अंतर्गत कुर्मीनपुरवा बाईपास पर एक डबल डेकर बस ने कार में मारी टक्कर महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल लखनऊ रेफर।नानपारा- मिहींपुरवा बाईपास पर विपरीत दिशा से आ रही डबल डेकर बस के चालक ने साइड से जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे गाड़ी चला रही महिला बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल की पहचान नानपारा के मोहल्ला जुबली गंज स्टेशन रोड निवासी प्रीति मित्तल पत्नी तुषार अग्रवाल उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है महिला मिहींपुरवा में भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत है ।प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे अपनी कार से ड्यूटी पर मिहींपुरवा जा रही थी तभी नानपारा - मिहीपुरवा बाईपास चौराहे पर गल्ला मंडी नानपारा से रुपैईडीहा जा रही आरएस यादव की डबल डेकर बस के चालक ने साइड से जबरदस्त ठोकर मार दी जिसमें प्रीति अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गई ।घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज जारी है । प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच बस को कब्जे में ले लिया गया है ।1
- श्रीमद भगवत एवम श्री लड्डू गोपाल पूजन कार्यक्रम शिवाले बाग के निकट वरिष्ठआय कर अधिवक्ता प्रेम नाथ मिश्रा के निज निवास पर चल रही है।कथा के दूसरे दिन 30 मार्च 2026 को धुन्धकारी एवम गोकर्ण प्रसंग की कथा परम पूज्य सन्त शिरोमणि श्री मद कथा मर्मज्ञ श्री रवि शंकर जी महाराज गुरु भाई द्वारा भक्तजनो को सुनाते हुवे राजा परीक्षित के जन्म से मृत्यु तक की कथा व अन्य रोचक संगीतमय कथा के साथ श्रीमद भागवत कथा सुनायी।कथा का समय सायंकाल 6 से 9 बजे और 30 मार्च 2026 से 5 अप्रैल 2026 को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजन की जानकारी देते हुवे मुख्य जजमान श्रीमती पद्मा मिश्रा और प्रेम नाथ मिश्रा ने बताया आगामी 5 अप्रैल को दिन रविवार सायंकाल 3 बजे से प्रभु की इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।कथा के दूसरे दिन हरी शर्मा,ओम पोद्दार उमाशंकर अग्रवाल राजेन्द्र मनीरामका,सुरेश शाह,संत बहादुर वर्मा,राधे श्याम मौर्या, राजेश शर्मा,उषा सिंघानिया,आदर्श त्रिपाठी एवम अशोक शुक्ला सहित मंडप भक्तजनो से भरा रहा।2
- बहराइच : जनपद बहराइच के शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में सरकार की स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एकघरा ग्राम पंचायत में गांव के कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण के उद्देश्य से करीब 4 लाख 25 हजार रुपये की लागत से बनाए गए पृथक कूड़ा केंद्र की हालत बदहाल है। यह केंद्र अपने मूल उद्देश्य से भटककर अब कुछ लोगों के लिए उपले (कंडे) बनाने का स्थान बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण के बाद से ही इस केंद्र का संचालन सरकारी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। न तो यहां कूड़े के पृथक्करण की व्यवस्था है और न ही नियमित साफ-सफाई की कोई व्यवस्था दिखाई देती है। केंद्र के अंदर का फर्श और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। इतना ही नहीं, केंद्र पर लगाया गया मुख्य गेट भी गायब है, जिससे इसकी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है और जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि यदि सही तरीके से निगरानी होती, तो यह केंद्र गांव की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता था। इस मामले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला प्रशासनिक जांच के दायरे में है और अब देखना यह होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है और क्या यह केंद्र अपने वास्तविक उद्देश्य के अनुरूप फिर से संचालित हो पाता है या नहीं।3
- *थाना नानपारा क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री पुहुप सिंह की बाइट।* विवरण- आज दिनांक 29.03.2026 को समय करीब 8 बजे रूपईडीहा की तरफ जा रही पिकअप वाहन नंबर UP46T1160 का दाहिना टायर फटने की वजह से पिकअप अनियंत्रित हो गई उसी समय रूपईडीहा से नानपारा की तरफ दो पहिया डीलक्स वाहन नंबर UP40AF0614 में टक्कर मार दी जिससे दो पहिया और पिकअप खाई में पलट गई। दो पहिया वाहन पर सवार व्यक्ति 1. शिवा पुत्र रामकुमार उम्र करीब 12 वर्ष निवासी नई बस्ती लक्ष्मणपुर मतेही थाना नानपारा 2. मनीष पुत्र राम मिलन उम्र करीब 35 वर्ष निवासी जूडा थाना नानपारा जनपद बहराइच 3. बरसाती पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी गंगा भगडा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को काफी चोटें आई थी जिन्हें सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस के द्वारा सीएचसी नानपारा पहुंचवाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक तीनों व्यक्तियों का नियमानुसार पंचायतनामा कराया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।1
- महसी/बहराइच जिले के खैरीघाट थाने की पुलिस ने नफर वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय2
- top25news aajki taza khabar1
- नानपारा का मामला बैंक जा रही महिला को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रिफर। सोमवार की सुबह नानपारा के स्टेशन रोड निवासी 30 वर्षीय प्रीति अग्रवाल कार से भारतीय स्टेट बैंक मिहींपुरवा जा रही थी कूर्मिनपुरवा चौराहे पर बहराइच से मिहींपुरवा जा रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी टक्कर से प्रीति गम्भीर रूप से घायल हो गई राहगीरों की सूचना पर पहुचीं एम्बुलेंस घायल प्रीति को सीएचसी नानपारा लाई जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रिफर कर दिया जहा से ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया गया।2