logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के अनुमोदन एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने जिला संगठन प्रभारियों की सूची जारी की है। इस सूची में युवा मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ता नीरज परगनिहा को भारतीय जनता युवा मोर्चा बेमेतरा का जिला संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। नीरज परगनिहा लंबे समय से बलौदाबाजार जिला से भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में सक्रिय रहे हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान (डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म-2026) में रायपुर संभाग के सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जिम्मेदारी संभालते ही नीरज परगनिहा ने बेमेतरा जिले का दौरा कर संगठनात्मक गतिविधियों की शुरुआत कर दी है। मां दंतेश्वरी धाम, दंतेवाड़ा से शुरू हुए ‘Join BJYM Campaign’ के तहत उन्होंने जिला स्तरीय बैठक लेकर अभियान का शुभारंभ किया। बैठक में बूथ स्तर तक युवा मोर्चा को सशक्त बनाने, नए युवाओं को संगठन से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर मंडल और बूथ स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया है। अपनी नियुक्ति पर नीरज परगनिहा ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाएंगे। उनकी इस नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

18 hrs ago
user_रोहित वर्मा
रोहित वर्मा
खरोरा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
18 hrs ago

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के अनुमोदन एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने जिला संगठन प्रभारियों की सूची जारी की है। इस सूची में युवा मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ता नीरज परगनिहा को भारतीय जनता युवा मोर्चा बेमेतरा का जिला संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया

है। नीरज परगनिहा लंबे समय से बलौदाबाजार जिला से भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में सक्रिय रहे हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान (डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म-2026) में रायपुर संभाग के सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जिम्मेदारी संभालते ही नीरज परगनिहा ने बेमेतरा जिले का दौरा कर संगठनात्मक गतिविधियों की शुरुआत कर दी है। मां दंतेश्वरी

धाम, दंतेवाड़ा से शुरू हुए ‘Join BJYM Campaign’ के तहत उन्होंने जिला स्तरीय बैठक लेकर अभियान का शुभारंभ किया। बैठक में बूथ स्तर तक युवा मोर्चा को सशक्त बनाने, नए युवाओं को संगठन से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर मंडल और बूथ स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं

को जोड़ने का आह्वान किया है। अपनी नियुक्ति पर नीरज परगनिहा ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाएंगे। उनकी इस नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • जंतर मंतर पर छात्रों के न्याय ('Justice for Students') की माँग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जंतर मंतर पर आयोजित इस प्रदर्शन के बीच देश में खुशी का माहौल है।
    1
    जंतर मंतर पर छात्रों के न्याय ('Justice for Students') की माँग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जंतर मंतर पर आयोजित इस प्रदर्शन के बीच देश में खुशी का माहौल है।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    9 hrs ago
  • बिल्हा से लगे ग्राम भैंसबोड के प्राथमिक शाला परिसर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। पत्रकार धीरेंद्र मेहता से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर के भीतर ही आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए एक गहरा गड्ढा खोद दिया गया है। हाल ही में हुई बारिश के कारण इस गड्ढे में पानी भी भर गया है, जिससे स्कूली बच्चों पर हर समय दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले मासूम बच्चे इस पानी भरे गड्ढे के आसपास ही खेलते और उछल-कूद करते नजर आते हैं, जिससे किसी भी समय किसी बच्चे के गिरने पर गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का गंभीर आरोप है कि स्कूल में मौजूद शिक्षक इस खतरनाक स्थिति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। लापरवाही का आलम यह है कि गड्ढे के चारों ओर न तो कोई सुरक्षा घेराबंदी की गई है और न ही किसी प्रकार का चेतावनी संकेत लगाया गया है। इस स्थिति से चिंतित ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गड्ढे के चारों ओर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की जाए और निर्माण कार्य के दौरान सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    1
    बिल्हा से लगे ग्राम भैंसबोड के प्राथमिक शाला परिसर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। पत्रकार धीरेंद्र मेहता से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर के भीतर ही आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए एक गहरा गड्ढा खोद दिया गया है। हाल ही में हुई बारिश के कारण इस गड्ढे में पानी भी भर गया है, जिससे स्कूली बच्चों पर हर समय दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले मासूम बच्चे इस पानी भरे गड्ढे के आसपास ही खेलते और उछल-कूद करते नजर आते हैं, जिससे किसी भी समय किसी बच्चे के गिरने पर गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का गंभीर आरोप है कि स्कूल में मौजूद शिक्षक इस खतरनाक स्थिति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। लापरवाही का आलम यह है कि गड्ढे के चारों ओर न तो कोई सुरक्षा घेराबंदी की गई है और न ही किसी प्रकार का चेतावनी संकेत लगाया गया है। इस स्थिति से चिंतित ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गड्ढे के चारों ओर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की जाए और निर्माण कार्य के दौरान सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    7 hrs ago
  • देश भर में NEET परीक्षा को लेकर चल रहे कथित ‘छात्र आंदोलन’ के बीच एक NEET अभ्यर्थी ने खुद सामने आकर छात्र संगठन CJP के असली एजेंडे पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। छात्र का आरोप है कि कथित छात्र आंदोलन के नाम पर CJP का असली मकसद अभ्यर्थियों का भला करना नहीं है, बल्कि छात्रों के नाम पर अपनी राजनीति चमकाना है। छात्र ने एक वीडियो जारी कर संगठन के दोहरे रवैये को उजागर करने के लिए दो मुख्य बातें सामने रखी हैं। पहला यह कि एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार को खुली धमकियां दी जा रही हैं और आंदोलन की आड़ में सरकार के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ, पंजाब में हुए पेपर लीक मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध ली गई है। पंजाब में अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगने के बावजूद CJP और उनके समर्थकों की तरफ से कोई आवाज नहीं उठाई गई। NEET अभ्यर्थी ने सीधे तौर पर कहा, "साफ है - इन्हें छात्रों के भविष्य से नहीं, बल्कि छात्रों के नाम पर राजनीति चमकाने से मतलब है।" छात्र ने सबूतों का हवाला देते हुए बताया कि किस तरह केवल चुनिंदा मुद्दों पर शोर मचाया जाता है और बाकी जगह चुप्पी साध ली जाती है। इसके साथ ही उसने अन्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आंदोलन की आड़ में अपना एजेंडा चलाने वाले ऐसे संगठनों के बहकावे में न आएं।
    1
    देश भर में NEET परीक्षा को लेकर चल रहे कथित ‘छात्र आंदोलन’ के बीच एक NEET अभ्यर्थी ने खुद सामने आकर छात्र संगठन CJP के असली एजेंडे पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। छात्र का आरोप है कि कथित छात्र आंदोलन के नाम पर CJP का असली मकसद अभ्यर्थियों का भला करना नहीं है, बल्कि छात्रों के नाम पर अपनी राजनीति चमकाना है।

छात्र ने एक वीडियो जारी कर संगठन के दोहरे रवैये को उजागर करने के लिए दो मुख्य बातें सामने रखी हैं। पहला यह कि एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार को खुली धमकियां दी जा रही हैं और आंदोलन की आड़ में सरकार के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ, पंजाब में हुए पेपर लीक मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध ली गई है। पंजाब में अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगने के बावजूद CJP और उनके समर्थकों की तरफ से कोई आवाज नहीं उठाई गई।

NEET अभ्यर्थी ने सीधे तौर पर कहा, "साफ है - इन्हें छात्रों के भविष्य से नहीं, बल्कि छात्रों के नाम पर राजनीति चमकाने से मतलब है।" छात्र ने सबूतों का हवाला देते हुए बताया कि किस तरह केवल चुनिंदा मुद्दों पर शोर मचाया जाता है और बाकी जगह चुप्पी साध ली जाती है। इसके साथ ही उसने अन्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आंदोलन की आड़ में अपना एजेंडा चलाने वाले ऐसे संगठनों के बहकावे में न आएं।
    user_छ्ग राज्य न्यूज
    छ्ग राज्य न्यूज
    Classified ads newspaper publisher धमधा, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद भी पेपर लीक और परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन थमता नजर नहीं आ रहा है। बिलासपुर में प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका यह आंदोलन आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। इसके साथ ही पेपर लीक मामले में कथित रूप से शामिल सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने हाथों में तिरंगा और संविधान की प्रति लेकर राष्ट्रगान भी गाया, जिसे उन्होंने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान का प्रतीक बताया। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
    1
    केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद भी पेपर लीक और परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन थमता नजर नहीं आ रहा है। बिलासपुर में प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका यह आंदोलन आगे भी लगातार जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। इसके साथ ही पेपर लीक मामले में कथित रूप से शामिल सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने हाथों में तिरंगा और संविधान की प्रति लेकर राष्ट्रगान भी गाया, जिसे उन्होंने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान का प्रतीक बताया। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के मुंगेली में 5 नए एल्डरमैन ने शपथ ली है। इस दौरान अरुण साव और तोखन साहू मौजूद रहे।
    1
    छत्तीसगढ़ के मुंगेली में 5 नए एल्डरमैन ने शपथ ली है। इस दौरान अरुण साव और तोखन साहू मौजूद रहे।
    user_POWER NEWS 24 BHARAT
    POWER NEWS 24 BHARAT
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • नवापारा राजिम के गंज रोड स्थित काली मंदिर और पीएम श्री हरिहर स्कूल के सामने मुख्य सड़क पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों तथा वाहन चालकों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की ऊपरी परत उखड़ जाने से करीब चार इंच गहरा गड्ढा हो गया है। बारिश में इसमें पानी भर जाने से गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिर जाते हैं। वहीं रात के वक्त पर्याप्त रोशनी न होने से यह गड्ढा और अधिक खतरनाक साबित हो रहा है। पिछले कुछ दिनों में कई बाइक और स्कूटी सवार इस गड्ढे के कारण चोटिल हो चुके हैं। यह गड्ढा पीएम श्री हरिहर स्कूल के ठीक सामने होने से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है, खासकर स्कूल खुलने व छुट्टी के समय यहाँ हादसों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका तथा लोक निर्माण विभाग से किसी अप्रिय घटना का इंतजार किए बिना तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की माँग की है।
    2
    नवापारा राजिम के गंज रोड स्थित काली मंदिर और पीएम श्री हरिहर स्कूल के सामने मुख्य सड़क पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों तथा वाहन चालकों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की ऊपरी परत उखड़ जाने से करीब चार इंच गहरा गड्ढा हो गया है। बारिश में इसमें पानी भर जाने से गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिर जाते हैं। वहीं रात के वक्त पर्याप्त रोशनी न होने से यह गड्ढा और अधिक खतरनाक साबित हो रहा है।

पिछले कुछ दिनों में कई बाइक और स्कूटी सवार इस गड्ढे के कारण चोटिल हो चुके हैं। यह गड्ढा पीएम श्री हरिहर स्कूल के ठीक सामने होने से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है, खासकर स्कूल खुलने व छुट्टी के समय यहाँ हादसों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका तथा लोक निर्माण विभाग से किसी अप्रिय घटना का इंतजार किए बिना तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की माँग की है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सीजेपी (CJP) विरोध प्रदर्शन और पीएम मोदी से जुड़े घटनाक्रम के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का मामला सामने आया है।
    1
    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सीजेपी (CJP) विरोध प्रदर्शन और पीएम मोदी से जुड़े घटनाक्रम के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का मामला सामने आया है।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    9 hrs ago
  • news 9 MP CG news 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ............................ news 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ............................
    1
    news 9 MP CG news 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ............................
news 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ............................
    user_News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    Press advisory बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.