Shuru
Apke Nagar Ki App…
news 9 MP CG news 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ............................ news 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ............................
News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
news 9 MP CG news 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ............................ news 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ............................
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ अंतर्गत सरसीवा नगर पंचायत में सूचना का अधिकार (RTI) लगाने पर एक पत्रकार को फोन पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। अपने भ्रष्टाचार और कार्यशैली को दबाने के लिए सत्ता के नशे में चूर बीजेपी नेता व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा पत्रकार को धमकाया गया है, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। फोन पर इस तरह की धमकी मिलने के बाद पीड़ित पत्रकार ने तुरंत थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी है और अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।1
- बरसात के मौसम में छत्तीसगढ़ में अपने दोस्तों और परिजनों के साथ घूमने-फिरने के लिए कई जगहें मौजूद हैं। मानसून के समय अपने परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा करने और समय बिताने के लिए राज्य में अनेक विकल्प उपलब्ध हैं।1
- बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोहांसी में पुलिस ने बंधवा तालाब पार पर दबिश देकर ताश की पत्तियों से 'काट पत्ती' नामक जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के निर्देशन में असामाजिक गतिविधियों और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई। 25 जुलाई 2026 को मुखबीर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने मौके से फड़ और आरोपियों की तलाशी लेकर कुल ₹2,010 नकद राशि और 52 पत्ती ताश विधिवत जप्त की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत थाना पलारी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की गई है। पकड़े गए आरोपियों में रोहांसी निवासी ईश्वर साहू (20 वर्ष), दीपक यादव (20 वर्ष) और हेमसागर धृतलहरे (32 वर्ष) के अलावा बैजनाथ खपरी निवासी चुनगु टंडन (55 वर्ष) तथा पलारी निवासी मोहम्मद बेग (66 वर्ष) शामिल हैं।1
- कोरबा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ विकास के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। इस बड़े घोटाले के उजागर होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।1
- बारिश के कहर के चलते हसौद मुख्य मार्ग पर तीन फीट तक पानी भर गया है। इसके साथ ही ओडेकेरा के पास सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है।1
- कोरबा जिले में लापता हुई महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। महिला के संबंध में अब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।1
- बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर मुखबिर के माध्यम से नजर रखी जा रही थी। दिनांक 23.07.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि उमरिया नाला के किनारे एक व्यक्ति हाथभट्ठी से कच्ची महुआ शराब निकाल रहा है। मौके पर पहुंची सिविल टीम को देखकर आरोपी 15 लीटर वाली जेरीकेन रखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीलकमल उर्फ सिल्लू राजपूत (उम्र 30 वर्ष, पिता दुकालू राजपूत, निवासी उमरिया, थाना बिल्हा) बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से 15-15 लीटर की दो जेरीकेन में कुल 30 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹6,000) तथा 01 नग गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, स्टील की गुंडी व डेचकी (कीमत ₹3,500) यानी कुल ₹9,500 का सामान जब्त किया। जब्ती के बाद आरोपी नीलकमल उर्फ सिल्लू राजपूत को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक अमर चंद्रा, आरक्षक सुमन चंद्रवंशी, संतोष मरकाम और अर्जुन जांगड़े की विशेष भूमिका रही।1