बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर मुखबिर के माध्यम से नजर रखी जा रही थी। दिनांक 23.07.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि उमरिया नाला के किनारे एक व्यक्ति हाथभट्ठी से कच्ची महुआ शराब निकाल रहा है। मौके पर पहुंची सिविल टीम को देखकर आरोपी 15 लीटर वाली जेरीकेन रखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीलकमल उर्फ सिल्लू राजपूत (उम्र 30 वर्ष, पिता दुकालू राजपूत, निवासी उमरिया, थाना बिल्हा) बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से 15-15 लीटर की दो जेरीकेन में कुल 30 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹6,000) तथा 01 नग गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, स्टील की गुंडी व डेचकी (कीमत ₹3,500) यानी कुल ₹9,500 का सामान जब्त किया। जब्ती के बाद आरोपी नीलकमल उर्फ सिल्लू राजपूत को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक अमर चंद्रा, आरक्षक सुमन चंद्रवंशी, संतोष मरकाम और अर्जुन जांगड़े की विशेष भूमिका रही।

- बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतौना में स्कूल से घर लौट रहे 5 वर्षीय बालक लब्यांश साहू को एक बाइक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब बच्चा गांव के ही एक निजी जीपीएस स्कूल में केजी-2 की पढ़ाई पूरी कर घर लौट रहा था। घटना में बालक के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गंभीर चोट आई और पैर फ्रैक्चर हो गया। घटना के संबंध में प्रार्थी एवं बच्चे के पिता रविशंकर साहू (उम्र 34 वर्ष) ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल से शिक्षिका का फोन आने पर वे मौके पर पहुंचे, जहां बच्चा दर्द से रो रहा था। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने बताया कि चकरभाठा की ओर से आ रही बाइक (क्रमांक CG 10 AC 2774) के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाकर बालक को ठोकर मार दी। परिजन घायल मासूम को 108 एम्बुलेंस से सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने पैर में फ्रैक्चर होने के कारण कच्चा प्लास्टर बांधा और दो दिनों तक अस्पताल में भर्ती रखा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बच्चा पैर में दर्द के कारण चलने-फिरने में असमर्थ है और बिस्तर पर है। शनिवार को प्रार्थी रविशंकर साहू ने चकरभाठा थाना पहुंचकर मामले की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(a) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की विवेचना जारी है।1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद भी पेपर लीक और परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन थमता नजर नहीं आ रहा है। बिलासपुर में प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका यह आंदोलन आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। इसके साथ ही पेपर लीक मामले में कथित रूप से शामिल सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने हाथों में तिरंगा और संविधान की प्रति लेकर राष्ट्रगान भी गाया, जिसे उन्होंने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान का प्रतीक बताया। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।1
- छत्तीसगढ़ के मुंगेली में 5 नए एल्डरमैन ने शपथ ली है। इस दौरान अरुण साव और तोखन साहू मौजूद रहे।1
- बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में बारिश के बीच मलेरिया के चार मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान सामने आए इस मामले ने क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। फिलहाल सभी संक्रमित मरीजों का अस्पताल में उपचार जारी है। बारिश शुरू होते ही जंगल और शहरी क्षेत्रों में बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित इलाकों में व्यापक जांच कराने, मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।1
- Post by अंजली यादव4
- बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोहांसी में पुलिस ने बंधवा तालाब पार पर दबिश देकर ताश की पत्तियों से 'काट पत्ती' नामक जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के निर्देशन में असामाजिक गतिविधियों और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई। 25 जुलाई 2026 को मुखबीर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने मौके से फड़ और आरोपियों की तलाशी लेकर कुल ₹2,010 नकद राशि और 52 पत्ती ताश विधिवत जप्त की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत थाना पलारी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की गई है। पकड़े गए आरोपियों में रोहांसी निवासी ईश्वर साहू (20 वर्ष), दीपक यादव (20 वर्ष) और हेमसागर धृतलहरे (32 वर्ष) के अलावा बैजनाथ खपरी निवासी चुनगु टंडन (55 वर्ष) तथा पलारी निवासी मोहम्मद बेग (66 वर्ष) शामिल हैं।1
- बिल्हा से लगे ग्राम भैंसबोड के प्राथमिक शाला परिसर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। पत्रकार धीरेंद्र मेहता से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर के भीतर ही आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए एक गहरा गड्ढा खोद दिया गया है। हाल ही में हुई बारिश के कारण इस गड्ढे में पानी भी भर गया है, जिससे स्कूली बच्चों पर हर समय दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले मासूम बच्चे इस पानी भरे गड्ढे के आसपास ही खेलते और उछल-कूद करते नजर आते हैं, जिससे किसी भी समय किसी बच्चे के गिरने पर गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का गंभीर आरोप है कि स्कूल में मौजूद शिक्षक इस खतरनाक स्थिति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। लापरवाही का आलम यह है कि गड्ढे के चारों ओर न तो कोई सुरक्षा घेराबंदी की गई है और न ही किसी प्रकार का चेतावनी संकेत लगाया गया है। इस स्थिति से चिंतित ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गड्ढे के चारों ओर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की जाए और निर्माण कार्य के दौरान सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।1
- news 9 MP CG news 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ............................ news 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ............................1