बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोहांसी में पुलिस ने बंधवा तालाब पार पर दबिश देकर ताश की पत्तियों से 'काट पत्ती' नामक जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के निर्देशन में असामाजिक गतिविधियों और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई। 25 जुलाई 2026 को मुखबीर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने मौके से फड़ और आरोपियों की तलाशी लेकर कुल ₹2,010 नकद राशि और 52 पत्ती ताश विधिवत जप्त की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत थाना पलारी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की गई है। पकड़े गए आरोपियों में रोहांसी निवासी ईश्वर साहू (20 वर्ष), दीपक यादव (20 वर्ष) और हेमसागर धृतलहरे (32 वर्ष) के अलावा बैजनाथ खपरी निवासी चुनगु टंडन (55 वर्ष) तथा पलारी निवासी मोहम्मद बेग (66 वर्ष) शामिल हैं।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोहांसी में पुलिस ने बंधवा तालाब पार पर दबिश देकर ताश की पत्तियों से 'काट पत्ती' नामक जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के निर्देशन में असामाजिक गतिविधियों और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई। 25 जुलाई 2026 को मुखबीर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने मौके से फड़ और आरोपियों की तलाशी लेकर कुल ₹2,010 नकद राशि और 52 पत्ती ताश विधिवत जप्त की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत थाना पलारी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की गई है। पकड़े गए आरोपियों में रोहांसी निवासी ईश्वर साहू (20 वर्ष), दीपक यादव (20 वर्ष) और हेमसागर धृतलहरे (32 वर्ष) के अलावा बैजनाथ खपरी निवासी चुनगु टंडन (55 वर्ष) तथा पलारी निवासी मोहम्मद बेग (66 वर्ष) शामिल हैं।
- बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोहांसी में पुलिस ने बंधवा तालाब पार पर दबिश देकर ताश की पत्तियों से 'काट पत्ती' नामक जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के निर्देशन में असामाजिक गतिविधियों और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई। 25 जुलाई 2026 को मुखबीर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने मौके से फड़ और आरोपियों की तलाशी लेकर कुल ₹2,010 नकद राशि और 52 पत्ती ताश विधिवत जप्त की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत थाना पलारी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की गई है। पकड़े गए आरोपियों में रोहांसी निवासी ईश्वर साहू (20 वर्ष), दीपक यादव (20 वर्ष) और हेमसागर धृतलहरे (32 वर्ष) के अलावा बैजनाथ खपरी निवासी चुनगु टंडन (55 वर्ष) तथा पलारी निवासी मोहम्मद बेग (66 वर्ष) शामिल हैं।1
- बिल्हा से लगे ग्राम भैंसबोड के प्राथमिक शाला परिसर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। पत्रकार धीरेंद्र मेहता से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर के भीतर ही आंगनवाड़ी भवन निर्माण के लिए एक गहरा गड्ढा खोद दिया गया है। हाल ही में हुई बारिश के कारण इस गड्ढे में पानी भी भर गया है, जिससे स्कूली बच्चों पर हर समय दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले मासूम बच्चे इस पानी भरे गड्ढे के आसपास ही खेलते और उछल-कूद करते नजर आते हैं, जिससे किसी भी समय किसी बच्चे के गिरने पर गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का गंभीर आरोप है कि स्कूल में मौजूद शिक्षक इस खतरनाक स्थिति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। लापरवाही का आलम यह है कि गड्ढे के चारों ओर न तो कोई सुरक्षा घेराबंदी की गई है और न ही किसी प्रकार का चेतावनी संकेत लगाया गया है। इस स्थिति से चिंतित ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गड्ढे के चारों ओर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की जाए और निर्माण कार्य के दौरान सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।1
- छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ अंतर्गत सरसीवा नगर पंचायत में सूचना का अधिकार (RTI) लगाने पर एक पत्रकार को फोन पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। अपने भ्रष्टाचार और कार्यशैली को दबाने के लिए सत्ता के नशे में चूर बीजेपी नेता व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा पत्रकार को धमकाया गया है, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। फोन पर इस तरह की धमकी मिलने के बाद पीड़ित पत्रकार ने तुरंत थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी है और अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।1
- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के अनुमोदन एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने जिला संगठन प्रभारियों की सूची जारी की है। इस सूची में युवा मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ता नीरज परगनिहा को भारतीय जनता युवा मोर्चा बेमेतरा का जिला संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। नीरज परगनिहा लंबे समय से बलौदाबाजार जिला से भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में सक्रिय रहे हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान (डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म-2026) में रायपुर संभाग के सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जिम्मेदारी संभालते ही नीरज परगनिहा ने बेमेतरा जिले का दौरा कर संगठनात्मक गतिविधियों की शुरुआत कर दी है। मां दंतेश्वरी धाम, दंतेवाड़ा से शुरू हुए ‘Join BJYM Campaign’ के तहत उन्होंने जिला स्तरीय बैठक लेकर अभियान का शुभारंभ किया। बैठक में बूथ स्तर तक युवा मोर्चा को सशक्त बनाने, नए युवाओं को संगठन से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर मंडल और बूथ स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया है। अपनी नियुक्ति पर नीरज परगनिहा ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाएंगे। उनकी इस नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।4
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद भी पेपर लीक और परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन थमता नजर नहीं आ रहा है। बिलासपुर में प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका यह आंदोलन आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। इसके साथ ही पेपर लीक मामले में कथित रूप से शामिल सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने हाथों में तिरंगा और संविधान की प्रति लेकर राष्ट्रगान भी गाया, जिसे उन्होंने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान का प्रतीक बताया। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।1
- छत्तीसगढ़ के मुंगेली में 5 नए एल्डरमैन ने शपथ ली है। इस दौरान अरुण साव और तोखन साहू मौजूद रहे।1
- news 9 MP CG news 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ............................ news 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ............................1