logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवीन तहसील भवन उरई में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी 68 शिकायतें , 16 का मौके पर निस्तारण; *नवीन तहसील भवन उरई में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी 68 शिकायतें , 16 का मौके पर निस्तारण; शेष प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश* जालौन।जनपद मुख्यालय उरई में नवीन तहसील भवन में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष प्रकरणों के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण एवं निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उसकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फीडबैक भी अवश्य प्राप्त किया जाए। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवाद, पारिवारिक प्रकरण, कानून-व्यवस्था एवं अन्य पुलिस संबंधी शिकायतों का निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन का प्रशासन एवं पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच एन प्रसाद, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, तहसीलदार श्रीश मिश्रा आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_Anurag Shrivastava
Anurag Shrivastava
Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
11e7dbe6-1e1b-41ae-9528-bb93e134021f

नवीन तहसील भवन उरई में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी 68 शिकायतें , 16 का मौके पर निस्तारण; *नवीन तहसील भवन उरई में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी 68 शिकायतें , 16 का मौके पर निस्तारण; शेष प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश* जालौन।जनपद मुख्यालय उरई में नवीन तहसील भवन में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को तत्काल राहत प्रदान की गई। शेष प्रकरणों के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण एवं निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

b7e64f05-8311-4bea-b402-39ae1b7b67f0

सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उसकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फीडबैक भी अवश्य प्राप्त किया जाए। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवाद, पारिवारिक प्रकरण, कानून-व्यवस्था एवं अन्य पुलिस संबंधी शिकायतों का निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन का प्रशासन एवं पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच एन प्रसाद, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, तहसीलदार श्रीश मिश्रा आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन हिंगुटा गांव में दिखे तीन कबर बिज्जू /ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा /सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया* *जालौन आबादी में पहुंचे तीन कबर बिज्जू वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू जालौन में तीन /कबर बिज्जू मिलने से मची अफरा-तफरी सुरक्षित जंगल में छोड़े गए* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन हिंगुटा गांव में दिखे तीन कबर बिज्जू /ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा /सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया* *जालौन आबादी में पहुंचे तीन कबर बिज्जू वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू जालौन में तीन /कबर बिज्जू मिलने से मची अफरा-तफरी सुरक्षित जंगल में छोड़े गए* जनपद जालौन कोंच तहसील क्षेत्र के हिंगुटा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के आसपास एक साथ तीन कबर बिज्जू दिखाई दिए अचानक जंगली जीवों के दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया हालांकि लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना किसी नुकसान के तीनों कबर बिज्जुओं को सुरक्षित पकड़ लिया आप को बता दें घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीनों कबर बिज्जुओं को अपने कब्जे में लेकर उनका निरीक्षण किया इसके बाद वन कर्मियों ने सभी कबर बिज्जुओं को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जिससे उन्होंने प्राकृतिक आवास में वापस लौट सकें वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की सतर्कता की सराहना करते हुए अपील की कि यदि भविष्य में कोई जंगली जीव आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई दे तो उसे नुकसान पहुंचाने या मारने की कोशिश न करें इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें ताकि वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि हाल के दिनों में भोजन और पानी की तलाश में जंगली जीव आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं फिलहाल तीनों कबर बिज्जुओं को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
    4
    जालौन हिंगुटा गांव में दिखे तीन कबर बिज्जू /ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा /सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया*

*जालौन आबादी में पहुंचे तीन कबर बिज्जू वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू जालौन में तीन /कबर बिज्जू मिलने से मची अफरा-तफरी सुरक्षित जंगल में छोड़े गए*

सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*जालौन हिंगुटा गांव में दिखे तीन कबर बिज्जू /ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा /सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया*
*जालौन आबादी में पहुंचे तीन कबर बिज्जू वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू जालौन में तीन /कबर बिज्जू मिलने से मची अफरा-तफरी सुरक्षित जंगल में छोड़े गए*
जनपद जालौन कोंच तहसील क्षेत्र के हिंगुटा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के आसपास एक साथ तीन कबर बिज्जू दिखाई दिए अचानक जंगली जीवों के दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया हालांकि लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना किसी नुकसान के तीनों कबर बिज्जुओं को सुरक्षित पकड़ लिया
आप को बता दें घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीनों कबर बिज्जुओं को अपने कब्जे में लेकर उनका निरीक्षण किया इसके बाद वन कर्मियों ने सभी कबर बिज्जुओं को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जिससे उन्होंने प्राकृतिक आवास में वापस लौट सकें वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की सतर्कता की सराहना करते हुए अपील की कि यदि भविष्य में कोई जंगली जीव आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई दे तो उसे नुकसान पहुंचाने या मारने की कोशिश न करें इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें ताकि वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि हाल के दिनों में भोजन और पानी की तलाश में जंगली जीव आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं फिलहाल तीनों कबर बिज्जुओं को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Jalaun : DM राजेश पाण्डेय पंहुचे कुकुरगांव स्कूल! बच्चों ने सुनाए पहाड़े और कविता!!. प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी ब्लैकबोर्ड पर स्वयं प्रश्न, उत्तर लिखवाकर जांची विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, पहाड़े, कविता और अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान से हुए संतुष्ट जनपद में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे।
    1
    Jalaun : DM राजेश पाण्डेय पंहुचे कुकुरगांव स्कूल! बच्चों ने सुनाए पहाड़े और कविता!!.
प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी
ब्लैकबोर्ड पर स्वयं प्रश्न, उत्तर लिखवाकर जांची विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, पहाड़े, कविता और अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान से हुए संतुष्ट
जनपद में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डकोर गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने विकासखंड गेट पर किया प्रदर्शन ​डकोर (जालौन)।भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्राम डकोर में पेयजल संकट ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। करीब एक महीने से गांव में पानी की सप्लाई ठप होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विकासखंड कार्यालय के गेट के सामने प्रदर्शन कर अपनी गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए उन्हें दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। ​ग्रामीणों के मुताबिक, नादयी के पास तालाब के बगल में स्थित पानी की टंकी से पूरे गांव में जलापूर्ति की जाती थी। लंबे समय से सप्लाई बंद होने के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों के साथ पशुपालकों को भी पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों को मजबूरी में दूर से पानी लाकर अपनी घरेलू जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। ​ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मौजूद पुरानी पानी की टंकी से पहले घर-घर नियमित जलापूर्ति होती थी। यदि पुरानी व्यवस्था को दोबारा चालू कर दिया जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान की ओर से समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत कभी-कभार पानी आने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता। जब तक नियमित रूप से घर-घर पानी नहीं पहुंचेगा, तब तक योजना का वास्तविक लाभ नहीं मिल पाएगा। ​प्रदर्शन में शामिल राजेंद्र सिंह, बृजेश यादव, ब्रजकिशोर मास्टर, हरिराम वसोर, हल्के सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जालौन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों के समक्ष दोबारा आवाज उठाई जाएगी। ​बड़ा सवाल: जब गांव में पुरानी टंकी से पहले घर-घर पानी पहुंचता था, तो आखिर उसे दोबारा चालू कराने में क्या अड़चन है? क्या जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अब ठोस कदम उठाएगा?
    1
    डकोर गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने विकासखंड गेट पर किया प्रदर्शन
​डकोर (जालौन)।भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्राम डकोर में पेयजल संकट ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। करीब एक महीने से गांव में पानी की सप्लाई ठप होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विकासखंड कार्यालय के गेट के सामने प्रदर्शन कर अपनी गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए उन्हें दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है।
​ग्रामीणों के मुताबिक, नादयी के पास तालाब के बगल में स्थित पानी की टंकी से पूरे गांव में जलापूर्ति की जाती थी। लंबे समय से सप्लाई बंद होने के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों के साथ पशुपालकों को भी पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों को मजबूरी में दूर से पानी लाकर अपनी घरेलू जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं।
​ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मौजूद पुरानी पानी की टंकी से पहले घर-घर नियमित जलापूर्ति होती थी। यदि पुरानी व्यवस्था को दोबारा चालू कर दिया जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान की ओर से समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत कभी-कभार पानी आने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता। जब तक नियमित रूप से घर-घर पानी नहीं पहुंचेगा, तब तक योजना का वास्तविक लाभ नहीं मिल पाएगा।
​प्रदर्शन में शामिल राजेंद्र सिंह, बृजेश यादव, ब्रजकिशोर मास्टर, हरिराम वसोर, हल्के सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जालौन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों के समक्ष दोबारा आवाज उठाई जाएगी।
​बड़ा सवाल: जब गांव में पुरानी टंकी से पहले घर-घर पानी पहुंचता था, तो आखिर उसे दोबारा चालू कराने में क्या अड़चन है? क्या जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अब ठोस कदम उठाएगा?
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोंच ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक सम्पन्न, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की उठाई मांग जालौन के कोंच ब्लॉक परिसर में शनिवार दोपहर 12 बजे भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गांवों की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। किसानों ने कहा कि लंबे समय से लंबित विकास कार्यों के पूरा न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से मांग की गई कि मिलन केंद्र से कौशल किशोर के मकान तक खड़ंजा मार्ग का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, आत्मकेन्दरी गांव के तालाब की खुदाई कराने तथा ग्राम परैथा स्थित प्राथमिक विद्यालय की खुली नाली को ढकवाने की मांग भी उठाई गई। किसानों ने कहा कि विद्यालय के आसपास खुली नाली होने से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर गौशालाओं में भेजा जाए। साथ ही गौशालाओं को सुचारु रूप से संचालित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पकड़े गए पशुओं को सुरक्षित रखा जा सके। बैठक के अंत में किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
    1
    कोंच ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक सम्पन्न, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
जालौन के कोंच ब्लॉक परिसर में शनिवार दोपहर 12 बजे भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गांवों की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। किसानों ने कहा कि लंबे समय से लंबित विकास कार्यों के पूरा न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में प्रमुख रूप से मांग की गई कि मिलन केंद्र से कौशल किशोर के मकान तक खड़ंजा मार्ग का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, आत्मकेन्दरी गांव के तालाब की खुदाई कराने तथा ग्राम परैथा स्थित प्राथमिक विद्यालय की खुली नाली को ढकवाने की मांग भी उठाई गई। किसानों ने कहा कि विद्यालय के आसपास खुली नाली होने से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है।
बैठक में ब्लॉक क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर गौशालाओं में भेजा जाए। साथ ही गौशालाओं को सुचारु रूप से संचालित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पकड़े गए पशुओं को सुरक्षित रखा जा सके।
बैठक के अंत में किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    6 hrs ago
  • जालौन: कन्हैया होटल में निकला सर्प, मचा हड़कंप, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया जालौन। नगर के कन्हैया होटल में शनिवार को अचानक एक सर्प निकल आने से अफरा-तफरी मच गई। होटल में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर सर्प को पकड़ने में प्रशिक्षित व्यक्ति मौके पर पहुंचा और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सर्प को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद सर्प को आबादी से दूर प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस दौरान होटल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और सभी ने राहत की सांस ली। समय रहते सर्प को सुरक्षित पकड़ लिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि या अप्रिय घटना नहीं हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में सर्प अक्सर भोजन और सुरक्षित स्थान की तलाश में रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में सर्प दिखाई देने पर घबराने या उसे मारने की बजाय तुरंत वन विभाग अथवा प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देना चाहिए।
    1
    जालौन: कन्हैया होटल में निकला सर्प, मचा हड़कंप, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
जालौन। नगर के कन्हैया होटल में शनिवार को अचानक एक सर्प निकल आने से अफरा-तफरी मच गई। होटल में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर सर्प को पकड़ने में प्रशिक्षित व्यक्ति मौके पर पहुंचा और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सर्प को सुरक्षित पकड़ लिया।
रेस्क्यू के बाद सर्प को आबादी से दूर प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस दौरान होटल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और सभी ने राहत की सांस ली। समय रहते सर्प को सुरक्षित पकड़ लिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि या अप्रिय घटना नहीं हुई।
विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में सर्प अक्सर भोजन और सुरक्षित स्थान की तलाश में रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में सर्प दिखाई देने पर घबराने या उसे मारने की बजाय तुरंत वन विभाग अथवा प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देना चाहिए।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन जालौन में दबंगों ने छात्र की घेरकर की पिटाई, स्कूल से लौटते समय कई दबंगों ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मारपीट की घटना को अंजाम देकर मौके से दबंग हुए फरार, जालौन में दबंगों ने छात्र की घेरकर की पिटाई, स्कूल से लौटते समय कई दबंगों ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मारपीट की घटना को अंजाम देकर मौके से दबंग हुए फरार, दबंगों के हमले में युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, मारपीट की लाइव घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के डिप्टीगंज चौकी क्षेत्र का मामला।
    1
    जालौन

जालौन में दबंगों ने छात्र की घेरकर  की पिटाई,

स्कूल से लौटते समय कई दबंगों ने छात्र को बेरहमी से पीटा,

मारपीट की घटना को अंजाम देकर मौके से दबंग हुए फरार,
जालौन में दबंगों ने छात्र की घेरकर  की पिटाई,
स्कूल से लौटते समय कई दबंगों ने छात्र को बेरहमी से पीटा,
मारपीट की घटना को अंजाम देकर मौके से दबंग हुए फरार,
दबंगों के हमले में युवक हुआ गंभीर रूप से घायल,
मारपीट की लाइव घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद,
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के डिप्टीगंज चौकी क्षेत्र का मामला।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.