बारिश से पुल क्षतिग्रस्त का विधायक ने किया निरीक्षण बडमा-बखरीहवा टोला व बिहरा क्षेत्र में लिया जायजा बारिश से पुल क्षतिग्रस्त का विधायक ने किया निरीक्षण बडमा-बखरीहवा टोला व बिहरा क्षेत्र में लिया जायजा अधिकारियों को आवागमन शीघ्र बहाल करने को दिए निर्देश भूपेंद्र कुमार विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ दैनिक अखंण्ड चक्र समाचार सिंगरौली सिंगरौली 25 अगस्त 2026 सोमवार से जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण देवसर विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित हुआ है। पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने सिंगरौली ग्रामीण तहसीलदार प्रीति सिकरवार एवं मंडल अध्यक्ष मनोज शाह के साथ बडमा, बखरीहवा टोला एवं बिहरा क्षेत्र के प्रभावित गांवों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। विधायक ने क्षतिग्रस्त पुलों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण बाधित आवागमन को जल्द से जल्द सुचारू कराया जाए तथा प्रभावित ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं खटखरी उत्तर टोला में बलिया पुल भी क्षतिग्रस्त गत रात्रि में हुई तेज बारिश के कारण जिससे क्षेत्र में आवागमन बाधित हो गया। वहां भी विधायक राजेंद्र मेश्राम तहसीलदार प्रीति सिकरवार के साथ मौके पर पहुंचे और पुल की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को पुल की समस्या का शीघ्र निराकरण कर आवागमन बहाल कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खुटार मंडल अध्यक्ष मनोज साह, हल्का पटवारी सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लगातार बारिश को देखते हुए क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की स्थिति पर प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है।
बारिश से पुल क्षतिग्रस्त का विधायक ने किया निरीक्षण बडमा-बखरीहवा टोला व बिहरा क्षेत्र में लिया जायजा बारिश से पुल क्षतिग्रस्त का विधायक ने किया निरीक्षण बडमा-बखरीहवा टोला व बिहरा क्षेत्र में लिया जायजा अधिकारियों को आवागमन शीघ्र बहाल करने को दिए निर्देश भूपेंद्र कुमार विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ दैनिक अखंण्ड चक्र समाचार सिंगरौली सिंगरौली 25 अगस्त 2026 सोमवार से जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण देवसर विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित हुआ है। पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर देवसर विधायक
राजेंद्र मेश्राम ने सिंगरौली ग्रामीण तहसीलदार प्रीति सिकरवार एवं मंडल अध्यक्ष मनोज शाह के साथ बडमा, बखरीहवा टोला एवं बिहरा क्षेत्र के प्रभावित गांवों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। विधायक ने क्षतिग्रस्त पुलों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण बाधित आवागमन को जल्द से जल्द सुचारू कराया जाए तथा प्रभावित ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं खटखरी उत्तर टोला में बलिया पुल भी क्षतिग्रस्त गत रात्रि में
हुई तेज बारिश के कारण जिससे क्षेत्र में आवागमन बाधित हो गया। वहां भी विधायक राजेंद्र मेश्राम तहसीलदार प्रीति सिकरवार के साथ मौके पर पहुंचे और पुल की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को पुल की समस्या का शीघ्र निराकरण कर आवागमन बहाल कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खुटार मंडल अध्यक्ष मनोज साह, हल्का पटवारी सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लगातार बारिश को देखते हुए क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की स्थिति पर प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है।
- फायर ब्रिगेड से विधायक की गाड़ी धोने का वीडियो वायरल, विधायक ने मीडिया से चर्चा कर दी जानकारी1
- मध्यप्रदेश में फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों की सुविधाओं को डिजिटल और सरल बनाया जा रहा है। इससे कम कागजी कार्रवाई में बैंक लोन, फसल बीमा, खाद-बीज एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा : CM डॉ मोहन यादव1
- बागाड़ीह आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली पर सवाल: केंद्र में कीचड़, कार्यकर्ता की अनुपस्थिति का आरोप, बोर भी उखाड़ ले जाने की शिकायत 2022-23 में बना आंगनबाड़ी भवन जर्जर होने का दावा, ग्रामीण बोले—शिकायत करने पर मिलती है धमकी, बच्चों की सुविधाओं पर जिम्मेदारों की नजर कब पड़ेगी? बागाड़ीह। ग्राम पंचायत बागाड़ीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-5 इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंदा साहू नियमित रूप से केंद्र पर नहीं आती हैं। आरोप है कि वह कभी 8-10 दिन तो कभी 15 दिन में एक बार केंद्र पर पहुंचती हैं, जिसके चलते बच्चों को आंगनबाड़ी की नियमित सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2022-23 में निर्मित आंगनबाड़ी भवन कुछ ही वर्षों में जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। केंद्र के अंदर की स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है। बारिश अथवा पानी भरने के कारण परिसर और अंदर की जमीन पर कीचड़ होने से बच्चों के बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं होने का आरोप है। स्कूल के पास लगा बोर भी नहीं रहा ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी एवं स्कूल के पास बच्चों की सुविधा के लिए बोर कराया गया था, लेकिन आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले सरपंच द्वारा बोर को वहां से निकालकर ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद से बच्चों और स्थानीय लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि जब आंगनबाड़ी की व्यवस्था और पानी की समस्या को लेकर शिकायत की जाती है तो उन्हें कथित रूप से धमकी दी जाती है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है और वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। बच्चों के भविष्य से जुड़ा सवाल आंगनबाड़ी केंद्र छोटे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यवस्था है। ऐसे में यदि ग्रामीणों के आरोप सही हैं तो यह गंभीर चिंता का विषय है। सवाल यह है कि जब आंगनबाड़ी भवन जर्जर है, अंदर कीचड़ है और कार्यकर्ता की नियमित उपस्थिति पर भी सवाल उठ रहे हैं, तो जिम्मेदार विभागीय अधिकारी निरीक्षण क्यों नहीं कर रहे? ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-5 की जमीनी जांच कराई जाए, कार्यकर्ता की उपस्थिति की जांच हो, भवन की स्थिति सुधारी जाए और पेयजल की व्यवस्था तत्काल बहाल की जाए। अब देखना यह है कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हैं या फिर आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली यूं ही बनी रहती है। बागाड़ीह आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली पर सवाल: केंद्र में कीचड़, कार्यकर्ता की अनुपस्थिति का आरोप, बोर भी उखाड़ ले जाने की शिकायत 2022-23 में बना आंगनबाड़ी भवन जर्जर होने का दावा, ग्रामीण बोले—शिकायत करने पर मिलती है धमकी, बच्चों की सुविधाओं पर जिम्मेदारों की नजर कब पड़ेगी? बागाड़ीह। ग्राम पंचायत बागाड़ीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-5 इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंदा साहू नियमित रूप से केंद्र पर नहीं आती हैं। आरोप है कि वह कभी 8-10 दिन तो कभी 15 दिन में एक बार केंद्र पर पहुंचती हैं, जिसके चलते बच्चों को आंगनबाड़ी की नियमित सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2022-23 में निर्मित आंगनबाड़ी भवन कुछ ही वर्षों में जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। केंद्र के अंदर की स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है। बारिश अथवा पानी भरने के कारण परिसर और अंदर की जमीन पर कीचड़ होने से बच्चों के बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं होने का आरोप है। स्कूल के पास लगा बोर भी नहीं रहा ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी एवं स्कूल के पास बच्चों की सुविधा के लिए बोर कराया गया था, लेकिन आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले सरपंच द्वारा बोर को वहां से निकालकर ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद से बच्चों और स्थानीय लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि जब आंगनबाड़ी की व्यवस्था और पानी की समस्या को लेकर शिकायत की जाती है तो उन्हें कथित रूप से धमकी दी जाती है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है और वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। बच्चों के भविष्य से जुड़ा सवाल आंगनबाड़ी केंद्र छोटे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यवस्था है। ऐसे में यदि ग्रामीणों के आरोप सही हैं तो यह गंभीर चिंता का विषय है। सवाल यह है कि जब आंगनबाड़ी भवन जर्जर है, अंदर कीचड़ है और कार्यकर्ता की नियमित उपस्थिति पर भी सवाल उठ रहे हैं, तो जिम्मेदार विभागीय अधिकारी निरीक्षण क्यों नहीं कर रहे? ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-5 की जमीनी जांच कराई जाए, कार्यकर्ता की उपस्थिति की जांच हो, भवन की स्थिति सुधारी जाए और पेयजल की व्यवस्था तत्काल बहाल की जाए। अब देखना यह है कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हैं या फिर आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली यूं ही बनी रहती है।1
- देखिए अमिलिया से हनुमना जाने वाले पहाड़ की स्थिति 👊👊👊👊 सजमानी पहाड़ दास गया है👊1
- नवनिर्मित पुलिया दो-तीन माह में ध्वस्त, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल सीधी जिले के जनपद पंचायत गोपद बनास अंतर्गत ग्राम पंचायत सारों में जोगीबहरा से चोकरीदह पहुंच मार्ग पर स्थित नवनिर्मित पुलिया बरसाती पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो गई। बताया जा रहा है कि यह पुलिया जून माह में पंचायत निधि से स्वीकृत होकर बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के महज दो-तीन माह बाद ही अगस्त में क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया के इतनी कम अवधि में टूट जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया के निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते पहली ही बरसात में पुलिया बरसाती पानी का दबाव नहीं झेल सकी और क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया के टूटने से जोगीबहरा और चोकरीदह के बीच आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिया का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में कब तक जांच और कार्रवाई करता है।2
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र 🌾 सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन! बिल्ली मारकुंडी के खैरटिया में 5 साल से बदहाल ओम चौराहा से रेणुका नदी तक करीब 2 किमी सड़क को लेकर ग्रामीणों का विरोध। गड्ढों में जलभराव से राहगीर व स्कूली बच्चे परेशान, बाइक सवार हो रहे चोटिल। ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण, जलनिकासी व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। ⚠️ समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी। #Sonbhadra #Khairtia #RoadProblem #BreakingNews1
- जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा 464 दिन से धरने पर बैठे हैं अभी तक जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा इस धरने का जांच पड़ताल नहीं किया गया डेढ़ साल पूरे होने वाले हैं कोई भी जिलाधिकारी धरने पर नहीं आ सका यहां के किसान बड़ा दुखित है जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि आज तक जिलाधिकारी सोनभद्र ग्राम पंचायत भैसवार में धरना रथ किसानों का हाल-चाल लेने नहीं आए किसानों ने बड़ा आक्रोश है इस धरने में मौजूद रहे जिला सचिव संजय कुमार यादव सीताराम मनराज मौर्य नंदलाल मोर्य ओम प्रकाश गुप्ता रामप्रसाद आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे2
- जरूरतमंद बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर पेश की मिसाल सत्य प्रकाश सिंह ने पौधारोपण कर ट्रामा सेंटर में भेंट की व्हीलचेयर वैढ़न। लायंस क्लब विद्युत विहार के सदस्य सत्य प्रकाश सिंह ने अपने जन्मदिन एवं बेटे के जन्मदिन के अवसर को यादगार बनाते हुए रेडक्रॉस बालिका खुला आश्रय गृह की बालिकाओं के बीच परिवार और लायंस क्लब विद्युत विहार की टीम के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान बालिकाओं के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। जरूरतमंद बच्चों के साथ इस तरह जन्मदिन मनाने की पहल की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। जन्मदिन समारोह के बाद सत्य प्रकाश सिंह ने अपने परिवार के साथ पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात वे जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अभिषेक राव से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की। इसके बाद जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर परिवार एवं लायंस क्लब विद्युत विहार के सदस्यों की मौजूदगी में जरूरतमंद मरीजों के लिए व्हीलचेयर भेंट की गई। सत्य प्रकाश सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जन्मदिन, सालगिरह अथवा किसी पुण्यतिथि जैसे अवसरों को जरूरतमंदों की मदद, पौधारोपण, रक्तदान, वस्त्रदान एवं भोजन वितरण जैसे सामाजिक कार्यों के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां बांटना समाज के लिए सकारात्मक संदेश देता है। वहीं डॉ. अभिषेक राव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर जन्मदिन मनाना काबिल-ए-तारीफ है। अस्पताल को उपलब्ध कराई गई व्हीलचेयर निश्चित रूप से जरूरतमंद मरीजों के काम आएगी। कार्यक्रम में सत्य प्रकाश सिंह, अंजली सिंह, मनोमय सिंह, अंजिका सिंह, सिद्धार्थ मिश्रा, हनी मिश्रा, नटवर दास अग्रवाल, सुभाष चंद्र वैस, गौरव केशरी, रवि मिश्रा एवं डॉ. अभिषेक राव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1