सांवलिया सेठ को 36.49 करोड़ का चढ़ावाः भंडार की 6 राउंड की गिनती पूरी सांवलिया सेठ को 36.49 करोड़ का चढ़ावाः भंडार की 6 राउंड की गिनती पूरी आज होगा सोने-चांदी का तौल चित्तौड़गढ़ (मेवाड़) के कृष्णधाम श्रीसांवलियाजी सेठ मंदिर में भंडार की गिनती का छठा राउंड मंगलवार को पूरा हुआ। दानपात्र और भंडार से 1 करोड़ 95 लाख 27 हजार रुपए की गिनती की गई। छह राउंड की गिनती में कुल 36 करोड़ 49 लाख 82 हजार रुपए का चढ़ावा आया है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, बुधवार को होने वाला सातवां राउंड संभवतः अंतिम राउंड होगा। इसमें चिल्लर, ऑनलाइन दान और सोने-चांदी के गहनों समेत अन्य आइटम्स का तौल किया जाएगा। *अब जानिए- हर राउंड में कितनी नकदी मिली* *2 मार्च को भंडार खुला :* ठाकुरजी का भंडार 2 मार्च को करीब डेढ़ महीने बाद खोला गया था। पहले राउंड की गिनती में कुल 10 करोड़ 65 लाख रुपए प्राप्त हुए। *दूसरे राउंड में 7.25 करोड़ रुपए निकले:* 3 मार्च को चंद्र ग्रहण व सूतक और 4 मार्च को फूलडोल महोत्सव के कारण गिनती नहीं की गई। 5 मार्च को दूसरे राउंड में कुल 7 करोड़ 25 लाख 80 हजार रुपए की राशि मिली। *तीसरे राउंड में 2.61 करोड़: 6 मार्च को तीसरे राउंड* में भंडार से 2 करोड़ 61 लाख 75 हजार रुपए की गिनती हुई। *चौथे राउंड में 8.55 करोड़: 7 मार्च को चौथे राउंड में* कुल 8 करोड़ 55 लाख 55 हजार रुपए की गिनती हुई। *पांचवें राउंड में 5.47 करोड़: 8 मार्च को रविवार होने के कारण काउंटिंग नहीं हुई। 9 मार्च पांचवें राउंड में कुल 5 करोड़ 47 लाख 45 हजार रुपए की गिनती सामने आई। *छठे राउंड में 1.95 करोड़ निकले: मंगलवार को छठे राउंड में 1 करोड़ 95 लाख 27 हजार रुपए की राशि की गिनती हुई। *पिछले साल नवंबर में बना था सर्वाधिक चढ़ावे का रिकॉर्ड* मंदिर प्रशासन का कहना है कि नवंबर, 2025 में खोले गए भंडार के दौरान 51 करोड़ 27 लाख 30 हजार 112 रुपए चढ़ावा आया था। मंदिर के इतिहास में यह पहली बार था, जब भंडार ने 51 करोड़ का आंकड़ा पार किया।

- सूरतगढ़ व्यापारियों व ट्रक यूनियन का विवाद गहराया, अनाज मंडी बंद कर जताया रोष, व्यापारियों और ट्रक यूनियन के बीच लगातार बढ़ रहा विवाद, ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंदकर किया विरोध प्रदर्शन, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारीयो ने मुख्य गेट पर लगाया धरना, व्यापारियों ने दी चेतावनी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को किया जाएगा तेज, प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि वे अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां एडीएम को सौंपेंगे, प्रशासन से ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग, व्यापारियों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।1
- *मदिर की जमीन को पुजारी के नाम की जगह मंदिर के नाम राजस्व रिकॉर्ड मे दर्ज करवाने हेतु दिया ज्ञापन* *केकड़ी 10मार्च (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क )* *मंदिर श्री हनुमान जी रामानन्द कोट केकड़ी की कृषि भूमि खसरा नंबर सरसडी पंचायत में स्थित खसरा नंबर 967-968-1160कुल रकबा 2-43हेकटर ,जो कि मंदिर के पुजारी के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है, मंदिर के पदाधिकारियो ने मंदिर की भूमि पुजारी के बजाय मंदिर के नाम दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है...*4
- Post by Khan Khan1
- Post by Moinuddin Khan1
- अजमेर में शीतला माता मेले को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। मेले में भारी भीड़ को देखते हुए बजरंगगढ़ चौराहे से फवारा सर्किल तक ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। इस दौरान बजरंगगढ़ से फवारा सर्किल जाने वाले वाहनों को मेडिकल कॉलेज वाले रास्ते से होकर गुजरना होगा। यातायात पुलिस के अनुसार सुबह से ही बजरंगगढ़ से फवारा सर्किल तक चौपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। यदि मेले में भीड़ अधिक बढ़ती है तो टू-व्हीलर वाहनों को भी रोका जा सकता है। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख पॉइंट्स पर यातायात पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें।1
- आत्मिक श्रद्धांजलि पुष्पांजलि शत-शत नमन। - देश के ख्यातिलब्ध पत्रकार मां सरस्वती के सच्चे सपूत श्री नारायण बारेठ को"श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मन बहुत दुखी है। कि, शुचिता, साहस और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जीवनभर समर्पित, सभी के स्नेही श्री नारायण बारेठ का जयपुर के अपेक्स अस्पताल में शुक्रवार देर रात्रि को 68 वर्ष की आयु में असामयिक देहावसान हो गया है l मूलतः सीकर जिले के रतनगढ में मध्यमवर्गीय परिवार में पले बढ़े नारायण जी सन 1976 में आपातकाल के समय 18 वर्ष की अल्प आयु में कोटा आकर जंक्शन स्थित दानमल जी के हत्थे में किराये का कमरा लेकर रहते थे। lऔर उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता श्री तेजमल जी जैन के पास मुन्शी के रूप में जीवन यापन शुरू किया था l आपातकाल के दमन के विरोध और लोकतंत्र की रक्षा के लिए स्टेशन क्षेत्र मे अपना सब-कुछ दांव पर लगा कर आंदोलन कर रहे। तत्कालीन प्रमुख युवाओं श्री हनुमान शर्मा, श्री रविंद्र सिंह निर्भय, श्री महेश चंद्र वर्मा ,श्री देवकी नंदन शर्मा, श्री रमेश चतुर्वेदी, श्री जय कुमार बतरा ,श्री तुलसी राम नागर, श्री मोहर सिंह, श्री राकेश गोयल, श्री सुरेश तिवारी, डॉ डी एन गांधी,श्री हेमचंद पंवार और श्री मोहन हरित साथ नारायण जी की अग्रणी योद्धा की भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता l चाहे शराब के ठेके बंद करवाने हों, रेल्वे में भ्रष्टाचार रोकना हो या सूदखोरों के खिलाफ संघर्ष हो, नारायण जी ने हमेशा निर्भीकता और अदम्य साहस के साथ हर जंग लडी l जीवन में अर्थिक अभाव के बाद भी ईमानदारी और स्वाभिमान के साथ अपने विचारों पर अडिग रह कर कैसे जिया जाता है। ,नारायण जी इसकी जीवन्त और अद्वितीय मिसाल थे l कोटा की अदालत से राष्ट्रदूत, राजस्थान पत्रिका,नवभारत टाईम्स, पायनियर, बी बी सी लंदन तक पत्रकारिता की यात्रा और जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष,राजस्थान सरकार के सूचना आयुक्त, और हरिदेव जोशी पत्रिकारिता विश्वविद्यालय में डीन के पद पर सुशोभित होकर कार्य करने की गौरवपूर्ण यात्रा एक कर्मयोगी की सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलते हुए हिमालय विजय करने जैसी ही हैl और इसके प्रत्यक्ष साक्षी हैं, नारायण जी के कोटा में निवास के वर्षों में श्री सुरेंद्र शर्मा, श्री संजय शर्मा, श्री प्रीत राय, श्री राकेश सोरल,श्री विनीत चतुर्वेदी, श्री परमानंद शर्मा, श्री आत्मदीप,श्री धीरेन्द्र राहुल, श्री पुरुषोत्तम पंचोली, श्री सुनील राजा ,श्री अरिहंत जैन,श श्री सुबोध जैन, श्री योगेश सिंघल,श्री श्री लियाकत भाई, श्री अब्दुल रउफ़ अंसारी, श्री वहीद भाई, श्री महेंद्र नाथ चतुर्वेदी, श्री यशवंत चौधरी जी, रिछपाल जी पारीक, डॉ सुधीर गुप्ता, के साथ साथ आदरणीय रघुवीर सिंह जी कौशल, लोकसभाध्यक्ष माननीय ओम जी बिरला,पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अशोक जी गहलोत, जोधपुर से हिन्दू सिंह जी सोडा, श्री सुपारस जी भंडारी, जयपुर में भा ज पा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश जी पूनिया,एडवोकेट डी डी बंसल जी एडवोकेट,ब्रम्हा कुमारी आबू केंद्र, प्रभारी श्री कोमल, श्री कैलाश जी व्यास,एडवोकेट प्रेम कुमार सिंह, एडवोकेट ब्रम्हानंद जी शर्मा, श्री पंकज जी मेहता, श्री रविन्द्र त्यागी, श्री पुरेन्द्र लोहमि जिनके के साथ उनके लगभग 4 दशकों तक अभिन्न स्नेहिल मित्रवत निरंतर जीवंत सम्बन्ध रहे। परमपिता परमेश्वर से करबद्ध प्रार्थना है कि हम सबके के लाडले नारायण जी बारेठ की पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान कर चिरशांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को असहनीय दुःख को सह सकने की शक्ति प्रदान करें l " ओम शांति ओम " श्रद्धानवत "1
- अजमेर में एक बार फिर बम से उड़ने की धमकी मिली इससे पहले भी ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह कलेक्ट्रेट और न्यायालय भवन को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है आज जीपीओ के पीछे पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ने की धमकी मिली जिस पर सुरक्षा एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची और पासपोर्ट ऑफिस को खाली कराया गया सुरक्षा एजेंसी टीम ने बारीक से जांच की सर्च ऑपरेशन चलाया हर संदिग्ध वस्तु पर रखी जा रही नजर1
- व्यापारियों और ट्रक यूनियन के बीच लगातार बढ़ रहा विवाद, ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंदकर किया विरोध प्रदर्शन, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारीयो ने मुख्य गेट पर लगाया धरना, व्यापारियों ने दी चेतावनी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को किया जाएगा तेज, प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि वे अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां एडीएम को सौंपेंगे, प्रशासन से ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग, व्यापारियों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।1