Shuru
Apke Nagar Ki App…
Khan Khan
- Khan Khanअजमेर, अजमेर, राजस्थानnali ke andar hai yah bol aur isko hatane ke liye prashasan ko bola to pareshan na paise mangeon 11 March
More news from राजस्थान and nearby areas
- आदर्श नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर एफ आर एच एस इंडिया अस्पताल के बाहर एक्टिवा गाड़ी हुई चोरी पीड़ित ने हॉस्पिटल के बहार गाड़ी पार्क कर जॉब पर चली गई,दिन में वापस बाहर आकर देखा हो गाड़ी मोजुद नही थी पीड़ित ने आदर्श नगर थाने में दी गाड़ी की गुमसुदी की रिपोर्ट कराई दर्ज,आदर्श नगर में बड़ी रही है चोरी की वारदात पहले भी हो चुकी जा चोरी की वारदात1
- पुनर्जन्म की कहानी क्या बोला बहन ने (part 3) छोटा सा बच्चा जो स्वयं को बताता है राजा मानसिंह और कहना है कि उसका पुनर्जन्म हुआ है1
- best rate mrp5001
- SDM काजल मीणा को 60 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा: रीडर और LDC भी गिरफ्तार; घूस के रुपयों के अलावा 4 लाख कैश मिले करौली जिले की नादौती मे ं एसीबी ने SDM काजल मीणा, रीडर और LDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की कार्रवाई के दौरान SDM ऑफिस से रिश्वत के रुपयों के अलावा 4 लाख रुपए और बरामद हुए। SDM ने खातेदारी जमीन के मालिकों के बीच बंटवारे को लेकर फैसला देन े (तकासमा) के एवज में 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। सवाई माधोपुर एसीबी ने शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप का जाल बिछाया और घूसखोरों को रिश्वत लेते रंगे हाथो ं गिरफ्तार कर लिया। SDM ने 1 लाख रुपए मांगी थी रिश्वत एसीबी के एडिशनल एसपी ज्ञान सिंह ने बताया- नादौती SDM ऑफिस में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रहीं थी। 15 अप्रैल को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। उसन े बताया- जमीन के तकासमा मे ं फैसला देने के एवज मे ं नादौती SDM काजल मीणा और उनके रीडर दिनेश ने 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांगी थी। बाद में 50 हजार रुपए मे ं बात तय हुई।एएसपी ने बताया - 16 अप्रैल की सुबह शिकायत का वेरिफिकेशन किया गया। SDM की ओर से जो पैस े मांग े गए उस े टेलीफोनिक वैरिफाई किया गया। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने ट्रैप का जाल बिछाया। गुरुवार को शाम करीब 6 बज े शिकायतकर्ता रुपए लेकर SDM ऑफिस पहुंचा और रीडर दिनेश और UDC प्रवीण को पैस े दिए। रीडर ने 50 हजार रुपए SDM के लिए और 10 हजार रुपए अपने लिए मांगे। रीडर ने शिकायतकर्ता से रुपए लेकर अपने सहकर्मी UDC को दे दिए। एएसपी ज्ञान सिंह ने बताया- रीडर के रुपए लेते ही एसीबी की टीम ने रीडर और UDC को रंगे हाथो ं पकड़ लिया। इसके बाद SDM काजल मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम को SDM ऑफिस से रिश्वत के 60 हजार रुपए के अलावा 4 लाख रुपए और मिले, जिनके बारे में SDM और1
- लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’, 19वें दिन धरना तेज, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा पहुंचे धरनास्थल दिया अपना समर्थन मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे पत्रकारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शिप्रापथ थाने में ले जा कर दर्शाई गिरफ्तारी जयपुर। प्रदेश में पत्रकार की आजिविका पर बुलडोजर, झूठे मुकदमों तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमलों के विरोध में Indian Federation of Working Journalists (आईएफडब्ल्यूजे) के बैनर तले जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर चल रहा धरना गुरुवार को 19वें दिन राज्य सरकार की हठधर्मिता को देखते हुए उग्र रूप लेने लगा। प्रदेशभर से सैकड़ों पत्रकारों ने शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन किया। धरने का मुख्य मुद्दा एक वरिष्ठ पत्रकार की आजीविका पर प्रशासनिक कार्रवाई के तहत बुलडोजर चलाने और प्रदेश में बढ़ते रंजिशन झूठे मुकदमों का विरोध रहा। पत्रकारों ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार बताते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान सिविल लाइंस विधायक व वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा धरनास्थल पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से संवाद किया। प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, महासचिव मनवीर सिंह चुंडावत और प्रदेश सचिव विक्रम सिंह करनोत को पूर्ण आश्वस्त करते हुए मामले को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समक्ष उठाकर निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में पत्रकार मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर ज्ञापन देने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर रवाना हुए। इस दौरान शहीद स्मारक के बाहर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया और आगे बढ़ने की कोशिश पर कई पत्रकारों को हिरासत में लेकर शिप्रा पथ थाना ले जाया गया। धरने में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश बोहरा, जैसलमेर जिलाध्यक्ष गणपत दैय्या, सिरोही जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत सहित गणेश प्रजापति, नकुल शर्मा, बलवीर सैनी, सुनील यादव, आकाश शर्मा, दुर्गेश कुमार लक्षकार, उमेश लवानिया और खीवराज सिंह समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, संगठन की कोर कमेटी बैठक में तय होगा अगला चरण।4
- भीषण गर्मी का अलर्ट, लू एवं तापघात से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क नागौर. जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने आमजन के लिए लू (हीट वेव) एवं तापघात से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। साथ ही फील्ड स्तर पर सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं विकसित एवं सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सके। सीएमएचओ डॉ. सैनी ने बताया कि लू के प्रमुख लक्षणों में अत्यधिक प्यास, शरीर का तापमान बढ़ना, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी एवं बेहोशी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सावधानी बरतना आवश्यक है। एडवाइजरी के अनुसार आमजन दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। बाहर जाते समय सिर को ढककर रखें, हल्के रंग के ढीले व सूती कपड़े पहनें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। यदि किसी व्यक्ति को लू लगने की आशंका हो तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर लिटाकर ठंडे पानी की पट्टियां लगाएं तथा होश में होने पर पानी या ओआरएस पिलाएं। गंभीर स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करें। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर के सारण ने अपील की है कि तेज धूप में भारी कार्य से बचें, मादक पदार्थों का सेवन न करें तथा किसी को भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। उन्होंने कहा कि “सावधानी ही बचाव है”, अतः सभी नागरिक इन निर्देशों का पालन कर स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें। चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने गुरूवार को जिले के राजकीय चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण भी किया। डॉ. सैनी ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीबालाजी व राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलाय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां पर संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संचालित टीकाकरण गतिविधियों का भी अवलोकन किया। इसके साथ-साथ डॉ. सैनी ने विशेष रूप से यहां पर लू एवं तापघात के संभावित मरीजों के उपचार के लिए वार्ड आरक्षित करने व यहां माकूल व्यवस्थाएं विकसित करने के निर्देश भी किए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि कोई भी कार्मिक बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं जाए और ड्यूटी समय में अपने नियत स्थान पर मरीजों के सेवार्थ उपस्थित रहे। डॉ. सैनी ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलाय के निरीक्षण के दौरान यहां पर तैनात 108 एम्बुलेंस में भी निर्धारित सुविधाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान जिला मुख्यालय से एपिडेमोलॉजिस्ट साकिर खान, एफसीएलओ सादिक त्यागी तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक हेमन्त उज्जवल भी मौजूद रहे।3
- Post by Kailash Fulwari1
- टिकट दिया सेंदड़ा का,यात्रियों को परिचालक बोला सेंदड़ा अंदर नहीं जाएगी सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत । ब्यावर डिपो की राजस्थान रोडवेज बस संख्या RJ 14 PE 4799 के चालक और परिचालक की मनमर्जी का गुरुवार को एक ताजा उदाहरण देखने को मिला । जिसमें एक पुरुष यात्री और एक महिला यात्री दो बच्चे के साथ इस रोडवेज बस में सेंदड़ा जाने के लिए सवार हुई थी । मगर बस के परिचालक के द्वारा सेंदड़ा का टिकट तो दे दिया मगर सेंदड़ा आने से पहले ही यात्रियों को बोल दिया कि सेंदड़ा गांव में अंदर नहीं जाएगी बस बायपास होकर निकलेगी और बायपास हाईवे पर उतरना होगा। इस बस में पाली से सेंदड़ा के लिए बैठे दिव्यांग महेश टांक को परिचालक ने सेंदड़ा का टिकट दे दिया । मगर दूसरी महिला यात्री अपने दो बच्चों के साथ जो चंडावल से सेंदड़ा जाने के लिए बस में बैठी थी उसे भी परिचालक द्वारा सेंदड़ा अंदर जाने के लिए साफ इनकार कर दिया । जिससे यात्रियों और परिचालक के बीच कुछ बहस भी हुई । लेकिन फिर भी परिचालक ने सेंदड़ा बायपास हाईवे पर उतरने को साफ कह दिया । जबकि ब्यावर डिपो की इस रोडवेज बस का सेंदड़ा गांव का स्टैंड है । जिससे परेशान दिव्यांग यात्री महेश टांक और महिला यात्री ने बस में बैठे-बैठे सामाजिक कार्यकर्ता शीतल प्रजापत को कॉल करके समस्या बताई और मदद मांगी । उस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता शीतल प्रजापत भी बर बस स्टैंड पर सेंदड़ा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। संयोग से ब्यावर डिपो की उसी बस में सामाजिक कार्यकर्ता शीतल प्रजापत सेंदड़ा जाने के लिए बस में चढ़ गई । उसके बाद बस में सवार दोनों यात्रियों पर उनकी नजर पड़ी और उनसे मिलकर समस्या सुनी । उसके बाद बस परिचालक से सेंदड़ा गांव में से होकर नहीं जाने का कारण पूछा तो परिचालक कोई संतोषपूर्ण जवाब नहीं दे पा रहा था । उसके बाद बस चालक व परिचालक ने बस को सेंदड़ा गांव में से होकर निकाला गया । जिस पर दिव्यांग यात्री महेश टांक व महिला यात्री ने सामाजिक कार्यकर्ता शीतल प्रजापत का आभार जताया ।4
- 77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक (SP) श्री रतन सिंह जी का विशेष संदेश। इस वीडियो में ब्यावर SP रतन सिंह जी ने पुलिस स्थापना दिवस पर अपने विचार साझा किए हैं और पुलिस बल की कार्यप्रणाली व सेवा भाव पर प्रकाश डाला है। वीडियो की मुख्य बातें: 77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस। ब्यावर पुलिस अधीक्षक रतन सिंह जी की विशेष बातचीत। पुलिस का सेवा, सुरक्षा और सहयोग का संकल्प। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी, तो वीडियो को Like करें, अपने दोस्तों के साथ Share करें और ब्यावर की ऐसी ही अन्य खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe जरूर करें।1