logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलाई गांव की चौकी बनी लेकिन पुलिस नदारद ग्रामीण जाए कहां शिकायत लेकर बहराइच। थाना मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत नेपाल बॉर्डर से सटे लौकही-बलाई गांव में पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब एक वर्ष पूर्व क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीमावर्ती गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से लौकही बलाई गांव में पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया था। चौकी में चौकी इंचार्ज सहित पुलिस बल की तैनाती भी की गई, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चौकी इंचार्ज समेत पूरा स्टाफ चौकी पर रहने के बजाय लगभग 20 किलोमीटर दूर मोतीपुर में किराए का कमरा लेकर निवास कर रहा है। ऐसे में चौकी अधिकतर समय खाली रहती है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सीमावर्ती इलाका होने के कारण यहां अवैध गतिविधियों की आशंका बनी रहती है, लेकिन पुलिस की अनुपस्थिति से हालात और गंभीर हो सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चौकी का निर्माण केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि चौकी पर नियमित रूप से पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।

20 hrs ago
user_Mohit Nepali
Mohit Nepali
Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

बलाई गांव की चौकी बनी लेकिन पुलिस नदारद ग्रामीण जाए कहां शिकायत लेकर बहराइच। थाना मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत नेपाल बॉर्डर से सटे लौकही-बलाई गांव में पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब एक वर्ष पूर्व क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीमावर्ती गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से लौकही बलाई गांव में पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया था। चौकी में चौकी इंचार्ज सहित पुलिस बल की तैनाती भी की गई, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चौकी इंचार्ज समेत पूरा स्टाफ चौकी पर रहने के बजाय लगभग 20 किलोमीटर दूर मोतीपुर में किराए का कमरा लेकर निवास कर रहा है। ऐसे में चौकी अधिकतर समय खाली रहती है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सीमावर्ती इलाका होने के कारण यहां अवैध गतिविधियों की आशंका बनी रहती है, लेकिन पुलिस की अनुपस्थिति से हालात और गंभीर हो सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चौकी का निर्माण केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि चौकी पर नियमित रूप से पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by आशीष मिश्र बहराइच
    1
    Post by आशीष मिश्र बहराइच
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Lucknow main ghantaghar ke pss lagi aag factory main
    1
    Lucknow main ghantaghar ke pss lagi aag factory main
    user_Sadaf khatoon
    Sadaf khatoon
    महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महसी/ बहराइच जिले में पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महोदय महसी श्री पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामगांव श्री गुरूसेन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता। o संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 15.04.2026 को आवेदक आसिद पुत्र रऊफ खान निवासी अकिलापुर (भठ्ठा चौराहा), दा० दशरथपुर, जनपद बहराइच द्वारा तथा दिनांक 20.04.2026 को आवेदक केशव पुत्र जग्गू निवासी तालपार पुरवा, दा० तारापुर खुर्द, थाना रामगांव, जनपद बहराइच द्वारा स्थानीय पुलिस को उनकी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में सूचना दी गयी । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 117/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. एवं मु0अ0सं0 117/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस.पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारम्भ की गयी । विवेचना के क्रम में आज दिनांक 21.04.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम उ0नि0 श्री नन्द किशोर सिंह मय हमराही पुलिस बल हे0का0 जयसिंह, हे0का0 अमरजीत, का0 आशुतोष गुप्ता, का0 सुरेन्द्र वर्मा द्वारा भकलागोपालपुर, थाना रामगांव, जनपद बहराइच के पास से समय लगभग 05:21 बजे मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से उपरोक्त दोनों मुकदमों से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरफ्तारी के समय मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय रवाना किया गया। o गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- 1. शल्लू उर्फ सलमान उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र हसीब निवासी ग्राम हमीरपुर खैरटिया दा0 सरपतहा थाना रामगांव जनपद बहराइच o अनावरित अभियोग- 1. मु0अ0सं0 117/2026 धारा 303(2),317 बी.एन.एस. थाना रामगांव जनपद बहराइच 2. मु0अ0सं0 122/2026 धारा 303(2),317(2) BNS थाना रामगांव जनपद बहराइच o गिरफ्तारी का स्थान व समय- गिरफ्तारी स्थान- भकलागोपालपुर थाना रामगांव जनपद बहराइच के पास से दिनांक- 21.04.2025 समय- करीब 05.21 बजे o बरामदगी का विवरण- 1. स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (संबंधित मु0अ0सं0 117/26) 2. हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (संबंधित मु0अ0सं0 122/2026 धारा 303(2) बीएनएस) o आपराधिक इतिहास- अभियुक्त का नाम सल्लू उर्फ सलमान 1. मु0अ0सं0 306/23 धारा 380/411 भादवि0 थाना रामगांव जनपद बहराइच 2. मु0अ0सं0 338/23 धारा 380/411/457 भादवि0 थाना रामगांव जनपद बहराइच 3. मु0अ0सं0 112/24 धारा 380/411 भादवि0 थाना रामगांव जनपद बहराइच 4. मु0अ0सं0 419/25 धारा 303(2), 317(2), 317(4) बी.एन.एस. थाना रामगांव जनपद बहराइच 5. मु0अ0सं0 424/25 धारा 305(A), 331(2) बी.एन.एस. थाना रामगांव जनपद बहराइच 6. मु0अ0सं0 117/26 धारा-303(2), 317(2) BNS थाना रामगांव जनपद बहराइच 7. मु0अ0सं0 122/26 धारा-303(2), 317(2) BNS थाना रामगांव जनपद बहराइच o गिरफ्तारी टीम- 1. उ0नि0 नन्द किशोर सिंह 2. हे0का0 जयसिंह 3. हे0 का0 अमरजीत 4. का0 आशुतोष गुप्ता 5. का0 सुरेन्द्र वर्मा
    2
    महसी/ बहराइच जिले में पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय  विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महोदय महसी श्री पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामगांव श्री गुरूसेन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता।
o	संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 15.04.2026 को आवेदक आसिद पुत्र रऊफ खान निवासी अकिलापुर (भठ्ठा चौराहा), दा० दशरथपुर, जनपद बहराइच द्वारा तथा दिनांक 20.04.2026 को आवेदक केशव पुत्र जग्गू निवासी तालपार पुरवा, दा० तारापुर खुर्द, थाना रामगांव, जनपद बहराइच द्वारा स्थानीय पुलिस को उनकी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में सूचना दी गयी । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 117/2026 धारा  303(2) बी.एन.एस. एवं मु0अ0सं0 117/2026 धारा  303(2) बी.एन.एस.पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारम्भ की गयी । विवेचना के क्रम में आज दिनांक 21.04.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम उ0नि0 श्री नन्द किशोर सिंह मय हमराही पुलिस बल हे0का0 जयसिंह, हे0का0 अमरजीत, का0 आशुतोष गुप्ता, का0 सुरेन्द्र वर्मा द्वारा भकलागोपालपुर, थाना रामगांव, जनपद बहराइच के पास से समय लगभग 05:21 बजे मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से उपरोक्त दोनों मुकदमों से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरफ्तारी के समय मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
o	गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- 
1.	शल्लू उर्फ सलमान उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र हसीब निवासी ग्राम हमीरपुर खैरटिया दा0 सरपतहा  थाना रामगांव जनपद बहराइच
o	अनावरित अभियोग-
1.	मु0अ0सं0 117/2026  धारा  303(2),317 बी.एन.एस. थाना रामगांव जनपद बहराइच
2.	मु0अ0सं0 122/2026  धारा  303(2),317(2) BNS थाना रामगांव जनपद बहराइच
o	 गिरफ्तारी का स्थान व समय- 
गिरफ्तारी स्थान- भकलागोपालपुर थाना रामगांव जनपद बहराइच के पास से 
दिनांक- 21.04.2025	समय- करीब 05.21 बजे
o	बरामदगी का विवरण-
1.	स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (संबंधित मु0अ0सं0 117/26)
2.	हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (संबंधित मु0अ0सं0 122/2026 धारा 303(2) बीएनएस)
o	आपराधिक इतिहास- 
अभियुक्त का नाम सल्लू उर्फ सलमान
1.	मु0अ0सं0 306/23 धारा 380/411 भादवि0 थाना रामगांव जनपद बहराइच
2.	मु0अ0सं0 338/23 धारा 380/411/457 भादवि0 थाना रामगांव जनपद बहराइच
3.	मु0अ0सं0 112/24 धारा 380/411 भादवि0 थाना रामगांव जनपद बहराइच
4.	मु0अ0सं0 419/25 धारा 303(2), 317(2), 317(4) बी.एन.एस. थाना रामगांव जनपद बहराइच
5.	मु0अ0सं0 424/25 धारा 305(A), 331(2) बी.एन.एस. थाना रामगांव जनपद बहराइच
6.	 मु0अ0सं0 117/26 धारा-303(2), 317(2) BNS थाना रामगांव जनपद बहराइच
7.	मु0अ0सं0 122/26 धारा-303(2), 317(2) BNS थाना रामगांव जनपद बहराइच
o	गिरफ्तारी टीम-
1.	उ0नि0 नन्द किशोर सिंह 
2.	हे0का0 जयसिंह
3.	हे0 का0 अमरजीत
4.	का0 आशुतोष गुप्ता
5.	का0 सुरेन्द्र वर्मा
    user_अंकित अवस्थी
    अंकित अवस्थी
    मैं एक पत्रकार हूं जनता की सेवा करता हूं महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने की व्यापारियों संग बैठक उद्यमियों को समय से लोन मुहैया कराकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से करायें निराकरण-डीएम श्रावस्ती! जिलाधिकारीअन्नपुर्णा गर्ग अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/औद्योगिक-व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें विभागीय योजनाओं के प्रगति की गहन समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार उद्यम को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए उद्यम स्थापना के लिए लोन लेने वाले पात्र उद्यमियों को समय से लोन मुहैया कराया जाय और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर निराकरण कराया जाए, ताकि उद्यमीगण समय से अपने उद्यम की स्थापना कर सके।बैठक के दौरान भिनगा से लखनऊ व प्रयागराज के लिए बस संचालन पर चर्चा की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने ए0आर0एम0 रोडवेज बहराइच को निर्देशित किया कि रोडवेज बसों के संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही कराते हुए बस संचालन प्रारम्भ कराया जाए। इसके साथ ही इस सम्बन्ध में अबतक जो कार्यवाही की गयी है, उसका विवरण भी उपलब्ध करायें। एम0ओ0यू0 के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि उद्यमी द्वारा ग्राउन्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में भाग लेने की सहमति व्यक्त की गई है। उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत, एवं ओ0डी0ओ0पी0 योजनान्तर्गत ऋण आवेदनों को बैंक द्वारा स्वीकृति की समीक्षा की गई है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा बैठक मे उपस्थित अग्रणी बैंक प्रबन्धक इण्डियन बैंक को निर्देशित किया गया कि स्वीकृति ऋण पत्रावलियो पर शीघ्र वितरण की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साहिद अहमद अधिशासी अभियंता विद्युत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा डा0 अनीता शुक्ला, औषधि निरीक्षक , व्यापारीगण क्रमशः पवनेश शुक्ला, आलमगीर, सूफी सगीर अहमद, उद्यमी मित्र साकेत रंजन सहित अन्य सम्बन्धित विभागों अधिकारी/कर्मचारी एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे।
    1
    जिलाधिकारी ने की व्यापारियों संग बैठक  
उद्यमियों को समय से लोन मुहैया कराकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से करायें निराकरण-डीएम
श्रावस्ती! जिलाधिकारीअन्नपुर्णा गर्ग अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/औद्योगिक-व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें विभागीय योजनाओं के प्रगति की गहन समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार उद्यम को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए उद्यम स्थापना के लिए लोन लेने वाले पात्र उद्यमियों को समय से लोन मुहैया कराया जाय और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर निराकरण कराया जाए, ताकि उद्यमीगण समय से अपने उद्यम की स्थापना कर सके।बैठक के दौरान भिनगा से लखनऊ व प्रयागराज के लिए बस संचालन पर चर्चा की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने ए0आर0एम0 रोडवेज बहराइच को निर्देशित किया कि रोडवेज बसों के संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही कराते हुए बस संचालन प्रारम्भ कराया जाए। इसके साथ ही इस सम्बन्ध में अबतक जो कार्यवाही की गयी है, उसका विवरण भी उपलब्ध करायें। एम0ओ0यू0 के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि उद्यमी द्वारा ग्राउन्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में भाग लेने की सहमति व्यक्त की गई है। उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत  मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत,  एवं ओ0डी0ओ0पी0 योजनान्तर्गत  ऋण आवेदनों को बैंक द्वारा स्वीकृति की समीक्षा की गई है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा बैठक मे उपस्थित अग्रणी बैंक प्रबन्धक इण्डियन बैंक को निर्देशित किया गया कि स्वीकृति ऋण पत्रावलियो पर शीघ्र वितरण की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साहिद अहमद अधिशासी अभियंता विद्युत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी  अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा डा0 अनीता शुक्ला, औषधि निरीक्षक , व्यापारीगण क्रमशः पवनेश शुक्ला, आलमगीर, सूफी सगीर अहमद, उद्यमी मित्र साकेत रंजन सहित अन्य सम्बन्धित विभागों अधिकारी/कर्मचारी एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • ईंधन की कमी से किसान परेशान, कटाई-मड़ाई और सिंचाई कार्य प्रभावित बहराइच जिले के शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार को डीजल और पेट्रोल को लेकर हाहाकार मच गया। सुबह से लेकर दोपहर करीब 3 बजे तक पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ी रही। ईंधन लेने के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन पर्याप्त आपूर्ति न होने से अफरातफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें पुलिसकर्मी लाइन में लगे लोगों पर लाठी चलाते नजर आए। बताया जा रहा है कि भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाई, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। ईंधन की किल्लत का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम प्रभावित हो रहा है, वहीं भूसा बनाने और गन्ना, मक्का व सब्जियों की फसलों की सिंचाई भी बाधित हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि इन दिनों ईंधन की मांग बढ़ गई है और लोग जरूरत से ज्यादा स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रह सके।
    3
    ईंधन की कमी से किसान परेशान, कटाई-मड़ाई और सिंचाई कार्य प्रभावित
बहराइच जिले के शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार को डीजल और पेट्रोल को लेकर हाहाकार मच गया। सुबह से लेकर दोपहर करीब 3 बजे तक पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ी रही। ईंधन लेने के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन पर्याप्त आपूर्ति न होने से अफरातफरी की स्थिति बन गई।
इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें पुलिसकर्मी लाइन में लगे लोगों पर लाठी चलाते नजर आए। बताया जा रहा है कि भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाई, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
ईंधन की किल्लत का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम प्रभावित हो रहा है, वहीं भूसा बनाने और गन्ना, मक्का व सब्जियों की फसलों की सिंचाई भी बाधित हो रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि इन दिनों ईंधन की मांग बढ़ गई है और लोग जरूरत से ज्यादा स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रह सके।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • अभियुक्त के पास से 01 चोरी की मोटरसाईकल 01 तमंचा 315 बोर,01 खोखा कारतूस 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद* *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,*अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार उत्तम एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान* के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली भिनगा श्री राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम, एस0ओ0जी0, व सर्विलांस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 117/2026* धारा 309(6) BNS से संबंधित अज्ञात अभियुक्तों की तलाश के क्रम में दिनांक 22.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा जंगल क्षेत्र, अंटा तिराहा के निकट राजपुर रोड मार्ग पर घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त अमरेश यादव उर्फ अमरेन्द्र पुत्र काशीराम यादव निवासी मध्नगर, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी भिनगा ले जाया गया।, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिनगा ले जाया गया। *संक्षिप्त विवरण* दिनांक 17.03.2026 को थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती पर वादी श्री अंकित सोनी पुत्र श्री कैलाश नाथ सोनी निवासी मोहल्ला टडवा रजानगर कस्बा भिनगा द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पीडित के सिर पर पीछे से वार करके घायल कर सोने के आभूषण छीनने की घटना के संबंध में मु0अ0सं0 117/26 धारा 309(6) BNS पंजीकृत कराया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, वादी व गवाहों के कथन तथा घटनास्थल निरीक्षण से यह तथ्य प्रकाश में आया कि वादी के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लूट की नियत से हमला किया गया , परंतु शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों के आ जाने के कारण आरोपीगण मौके से भाग गए। *पूछताछ विवरण* पूछताछ के दौरान अभियुक्त अमरेश यादव उर्फ अमरेन्द्र पुत्र काशीराम यादव निवासी मध्यनगर दा0 मनोहरपुर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती द्वारा बताया गया कि लगभग एक माह पूर्व अभियुक्त तथा उसका साथी राजेश यादव उर्फ बड़कऊ पुत्र सहजराम निवासी खनपुरवा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती ग्राम बनघुसरा स्थित एक दुकान से वापस आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार सुनार को ग्राम हरिहरपुर रानी के आगे गद्दीपुरवा के पास उक्त घटना को अंजाम दिया था । *गिरफ्तारी का विवरण* . आज दिनांक 22.04.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली भिनगा राज प्रकाश सिंह मय हमराह फोर्स के साथ अन्टा तिराहा के पास क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं के संबंध में वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान राजपुर की ओर से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। रोकने का प्रयास करने पर चालक भागने लगा, परंतु असंतुलित होकर गिर गया। पकड़ने हेतु आगे बढ़ने पर उसने अवैध तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से एक राउंड फायर किया, जिससे गोली उ0नि0 प्रेमानंद के पास से निकल गई।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा जवाबी फायर किया गया, जिसमें अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी। मौके पर प्राथमिक उपचार कर उसे सीएचसी भिनगा ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अमरेश यादव उर्फ अमरेन्द्र पुत्र काशीराम, निवासी मध्नगर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती, उम्र लगभग 36 वर्ष बताया। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता* अमरेश यादव उर्फ अमरेन्द्र पुत्र काशीराम यादव सा0 मध्नगर दा0 मनोहरपुर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती *गिरफ्तारी का स्थान* *जंगल निकट अंटा तिराहा से राजपुर रोड मार्ग थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती* *बरामदगी* 01 चोरी की मोटरसाईकल 01 तमंचा 315 बोर,01 खोखा कारतूस 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद *अपराधिक इतिहास* अभि0- अमरेश यादव उर्फ अमरेन्द्र पुत्र काशीराम यादव सा0 मध्नगर दा0 मनोहरपुर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 1.मुकदमा अपराध संख्या – 269/16 धारा 120बी , 394,411 भादवि थाना फखरपुर जनपद बहराइच 2.मुकदमा अपराध संख्या – 190/25 धारा 309(6),317(2),61(2) बी0एन0एस थाना पयागपुर जनपद बहराइच 3.मुकदमा अपराध संख्या – 196/25 धारा 109(1) बी0एन0एस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पयागपुर जनपद बहराइच 4.मुकदमा अपराध संख्या – 0242/21 धारा 120बी , 182,195,307 भादवि थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा 5.मुकदमा अपराध संख्या – 010/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 6.मु0अ0स0 073/26 धारा 115(2),352,351(3) बीएनएस थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 7.मु0अ0स0 552/2013 धारा 394 भादवि थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 8.मु0अ0स0 0340/2013 धारा 392 भादवि थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती *गिरफ्तारी टीम* 1.प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिह थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती 2.उप निरीक्षक श्री रामभवन प्रजापति थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती 3.उपनिरीक्षक श्री प्रेमानन्द थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती 4.उपनिरीक्षक श्री गुलाब चन्द चौधरी थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती 5.आरक्षी सचिन सिंह थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती 6.आरक्षी विजय सिह थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती 7.आरक्षी प्रवीण कुमार पाण्डेय थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती 8.आरक्षी हिमाशु सिह थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती 9.आरक्षी विनोद कुमार थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती 10.आरक्षी कृष्ण गोपाल मिश्रा थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती
    4
    अभियुक्त के पास से 01 चोरी की मोटरसाईकल 01 तमंचा 315 बोर,01 खोखा कारतूस 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद*
*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,*अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार उत्तम एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान* के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली भिनगा श्री राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम, एस0ओ0जी0, व सर्विलांस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 117/2026* धारा 309(6) BNS से संबंधित अज्ञात अभियुक्तों की तलाश के क्रम में दिनांक 22.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा जंगल क्षेत्र, अंटा तिराहा के निकट राजपुर रोड मार्ग पर घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त अमरेश यादव उर्फ अमरेन्द्र पुत्र काशीराम यादव निवासी मध्नगर, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी भिनगा ले जाया गया।, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिनगा ले जाया गया।
*संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 17.03.2026 को थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती पर वादी श्री अंकित सोनी पुत्र श्री कैलाश नाथ सोनी निवासी मोहल्ला टडवा रजानगर कस्बा भिनगा द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पीडित के सिर पर पीछे से वार करके घायल कर सोने के आभूषण छीनने की घटना के संबंध में मु0अ0सं0 117/26 धारा 309(6) BNS पंजीकृत कराया गया।
विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, वादी व गवाहों के कथन तथा घटनास्थल निरीक्षण से यह तथ्य प्रकाश में आया कि वादी के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लूट की नियत से हमला किया गया , परंतु शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों के आ जाने के कारण आरोपीगण मौके से भाग गए। 
*पूछताछ विवरण*
पूछताछ के दौरान अभियुक्त अमरेश यादव उर्फ अमरेन्द्र पुत्र काशीराम यादव निवासी मध्यनगर दा0 मनोहरपुर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती द्वारा बताया गया कि लगभग एक माह पूर्व अभियुक्त तथा उसका साथी राजेश यादव उर्फ बड़कऊ पुत्र सहजराम निवासी खनपुरवा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती ग्राम बनघुसरा स्थित एक दुकान से वापस आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार सुनार को ग्राम हरिहरपुर रानी के आगे गद्दीपुरवा के पास उक्त घटना को अंजाम दिया था ।
*गिरफ्तारी का विवरण* . 
आज दिनांक 22.04.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली भिनगा राज प्रकाश सिंह मय हमराह फोर्स के साथ अन्टा तिराहा के पास क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं के संबंध में वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान राजपुर की ओर से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। रोकने का प्रयास करने पर चालक भागने लगा, परंतु असंतुलित होकर गिर गया। पकड़ने हेतु आगे बढ़ने पर उसने अवैध तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से एक राउंड फायर किया, जिससे गोली उ0नि0 प्रेमानंद के पास से निकल गई।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा जवाबी फायर किया गया, जिसमें अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी। मौके पर प्राथमिक उपचार कर उसे सीएचसी भिनगा ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अमरेश यादव उर्फ अमरेन्द्र पुत्र काशीराम, निवासी मध्नगर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती, उम्र लगभग 36 वर्ष बताया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
अमरेश यादव उर्फ अमरेन्द्र पुत्र काशीराम यादव सा0 मध्नगर दा0 मनोहरपुर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती
*गिरफ्तारी का स्थान*
*जंगल निकट अंटा तिराहा से राजपुर रोड मार्ग थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती*
*बरामदगी*
01 चोरी की मोटरसाईकल 01 तमंचा 315 बोर,01 खोखा कारतूस 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद
*अपराधिक इतिहास*
अभि0- अमरेश यादव उर्फ अमरेन्द्र पुत्र काशीराम यादव सा0 मध्नगर दा0 मनोहरपुर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती
1.मुकदमा अपराध संख्या – 269/16 धारा 120बी , 394,411 भादवि थाना फखरपुर जनपद बहराइच 
2.मुकदमा अपराध संख्या – 190/25 धारा 309(6),317(2),61(2) बी0एन0एस थाना पयागपुर जनपद बहराइच
3.मुकदमा अपराध संख्या – 196/25 धारा 109(1) बी0एन0एस व 3/25 आर्म्स एक्ट  थाना पयागपुर जनपद बहराइच
4.मुकदमा अपराध संख्या – 0242/21 धारा 120बी , 182,195,307 भादवि  थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा
5.मुकदमा अपराध संख्या – 010/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट  थाना इकौना जनपद श्रावस्ती 
6.मु0अ0स0 073/26 धारा 115(2),352,351(3) बीएनएस थाना इकौना जनपद श्रावस्ती
7.मु0अ0स0 552/2013 धारा 394 भादवि थाना इकौना जनपद श्रावस्ती
8.मु0अ0स0 0340/2013 धारा 392 भादवि थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती
*गिरफ्तारी टीम*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिह थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती
2.उप निरीक्षक  श्री रामभवन प्रजापति थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती 
3.उपनिरीक्षक श्री प्रेमानन्द थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती
4.उपनिरीक्षक श्री गुलाब चन्द चौधरी थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती
5.आरक्षी सचिन सिंह  थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती
6.आरक्षी विजय सिह थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती
7.आरक्षी प्रवीण कुमार पाण्डेय थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती
8.आरक्षी हिमाशु सिह थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती
9.आरक्षी  विनोद कुमार थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती
10.आरक्षी  कृष्ण गोपाल मिश्रा थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • Post by Latest news india
    1
    Post by Latest news india
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • Post by आशीष मिश्र बहराइच
    1
    Post by आशीष मिश्र बहराइच
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद श्रावस्ती दिनांक-22.04.2026 दिनांक 17 मार्च 2026 को *थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की घटना कारित की गई थी* जिसमें व्यापारी द्वारा बताया गया था कि उसकी गाड़ी रोक कर किसी धारदार हथियार से किसी तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके सर पर वार किया गया था और वह बेहोश हो गया था जिस कारण उसके साथ लूट की घटना कारित की गई थी। इसी क्रम में जनपद श्रावस्ती की *थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम, SOG व सर्विलांस टीम* द्वारा लागातर उन अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था इसी क्रम में आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को जानकारी प्राप्त हुई की उक्त घटना से संबंधित अभियुक्त की अंटा तिराहे के पास आवा-जाही देखी गई इसी क्रम में पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया गया और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से अभियुक्त द्वारा फायर किया गया जिसमें जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमरेश यादव थाना इकौना क्षेत्र के रूप में हुई है जिसके ऊपर लूट व अन्य 08 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। इसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    4
    जनपद श्रावस्ती
दिनांक-22.04.2026
दिनांक 17 मार्च 2026 को *थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की घटना कारित की गई थी* जिसमें व्यापारी द्वारा बताया गया था कि उसकी गाड़ी रोक कर किसी धारदार हथियार से किसी तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके सर पर वार किया गया था और वह बेहोश हो गया था जिस कारण उसके साथ लूट की घटना कारित की गई थी।
इसी क्रम में जनपद श्रावस्ती की *थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम, SOG व सर्विलांस टीम* द्वारा लागातर उन अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था इसी क्रम में आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को जानकारी प्राप्त हुई की उक्त घटना से संबंधित अभियुक्त की अंटा तिराहे के पास आवा-जाही देखी गई इसी क्रम में पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया गया और पुलिस पर जान से मारने  की नीयत से अभियुक्त द्वारा फायर किया गया जिसमें जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगी।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमरेश यादव थाना इकौना क्षेत्र के रूप में हुई है जिसके ऊपर लूट व अन्य 08 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।
इसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.