जिलाधिकारी ने की व्यापारियों संग बैठक उद्यमियों को समय से लोन मुहैया कराकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से करायें निराकरण-डीएम श्रावस्ती! जिलाधिकारीअन्नपुर्णा गर्ग अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/औद्योगिक-व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें विभागीय योजनाओं के प्रगति की गहन समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार उद्यम को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए उद्यम स्थापना के लिए लोन लेने वाले पात्र उद्यमियों को समय से लोन मुहैया कराया जाय और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर निराकरण कराया जाए, ताकि उद्यमीगण समय से अपने उद्यम की स्थापना कर सके।बैठक के दौरान भिनगा से लखनऊ व प्रयागराज के लिए बस संचालन पर चर्चा की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने ए0आर0एम0 रोडवेज बहराइच को निर्देशित किया कि रोडवेज बसों के संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही कराते हुए बस संचालन प्रारम्भ कराया जाए। इसके साथ ही इस सम्बन्ध में अबतक जो कार्यवाही की गयी है, उसका विवरण भी उपलब्ध करायें। एम0ओ0यू0 के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि उद्यमी द्वारा ग्राउन्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में भाग लेने की सहमति व्यक्त की गई है। उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत, एवं ओ0डी0ओ0पी0 योजनान्तर्गत ऋण आवेदनों को बैंक द्वारा स्वीकृति की समीक्षा की गई है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा बैठक मे उपस्थित अग्रणी बैंक प्रबन्धक इण्डियन बैंक को निर्देशित किया गया कि स्वीकृति ऋण पत्रावलियो पर शीघ्र वितरण की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साहिद अहमद अधिशासी अभियंता विद्युत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा डा0 अनीता शुक्ला, औषधि निरीक्षक , व्यापारीगण क्रमशः पवनेश शुक्ला, आलमगीर, सूफी सगीर अहमद, उद्यमी मित्र साकेत रंजन सहित अन्य सम्बन्धित विभागों अधिकारी/कर्मचारी एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे।

- जनपद श्रावस्ती दिनांक-22.04.2026 दिनांक 17 मार्च 2026 को *थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की घटना कारित की गई थी* जिसमें व्यापारी द्वारा बताया गया था कि उसकी गाड़ी रोक कर किसी धारदार हथियार से किसी तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके सर पर वार किया गया था और वह बेहोश हो गया था जिस कारण उसके साथ लूट की घटना कारित की गई थी। इसी क्रम में जनपद श्रावस्ती की *थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम, SOG व सर्विलांस टीम* द्वारा लागातर उन अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था इसी क्रम में आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को जानकारी प्राप्त हुई की उक्त घटना से संबंधित अभियुक्त की अंटा तिराहे के पास आवा-जाही देखी गई इसी क्रम में पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया गया और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से अभियुक्त द्वारा फायर किया गया जिसमें जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमरेश यादव थाना इकौना क्षेत्र के रूप में हुई है जिसके ऊपर लूट व अन्य 08 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। इसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।4
- पेट्रोल की लाइन में खड़े लोगों के बीच अचानक विवाद, मारपीट तक पहुँचा मामला, झकाहियाँ स्थित पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लाइन में लगे कुछ लोग आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि लंबे इंतजार और भीड़ के कारण कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। घटना का वीडियो भी आसपास के लोगों द्वारा बनाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल की किल्लत और अव्यवस्था के चलते इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की जा रही है।1
- देवी पाटन मंडल के लिए महत्वपूर्ण संजय सेतु इन दिनों मरम्मत कार्य के चलते बंद है, लेकिन आवागमन प्रभावित नहीं हुआ है। घाघरा नदी पर बने पीपा पुल से छोटे और चार पहिया वाहन लगातार आवाजाही कर रहे हैं, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। और वहीं जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक रामनाथ सिंह बल लगातार घाघरा घाट चेलारी घाट का निरीक्षण कर कर को गुणवत्तापूर्ण कराए जाने एवं गति से निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं और प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं भारी वाहनों को बहराइच-सीतापुर मार्ग स्थित चहलारी घाट के रास्ते लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया है। पीपा पुल पर बढ़ते दबाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो। इधर, संजय सेतु पर मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। तकनीकी टीमें तेजी से काम कर रही हैं ताकि जल्द से जल्द इसे आवागमन के लिए खोला जा सके। प्रशासन का कहना है कि मरम्मत पूर्ण होते ही संजय सेतु पर आवागमन फिर से सामान्य कर दिया जाएगा।2
- आज कई संस्थानों में भूमि दिवस मनाया गया पृथ्वी दिवस मनाया गया पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य पृथ्वी पर प्राकृतिक वातावरण को स्थापित करना अत्यधिक मात्रा में पेड़ पौधे लगाना है प्रधान रहने वाले इस प्रदूषित वातावरण से बताएं बचाना है यदि हम लोग पेड़ पौधे नहीं लगाई तो हमारा जीवन काफी नुकसानदेह हो जाएगा1
- रुपईडीहा। सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में भारतीय करेंसी बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार, बरामद की गई नकदी का स्रोत और उपयोग संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसे लेकर जांच तेज कर दी गई है। इस मामले में शामिल लोगों की पहचान और संभावित तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस सफलता को सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि बताया है और आगे भी सख्त निगरानी जारी रखने की बात कही है।2
- Post by Fariyad Ali1
- Post by Janta ki awaz 6471
- सभी किसानों को फार्मर आईडी के लिए अनिवार्य कर दिया गया क्योंकि सभी किसानों को सुविधा चाहे वह केंद्र सरकार की हो या राज्य सरकार इसलिए सभी सरकार अनुदान को पाने के लिए फार्मर रोड अरमान कर दिया1
- Post by MAHESH CHANDRA GUPTA1