Shuru
Apke Nagar Ki App…
नियमों की खुली अवहेलना! बहराइच के कटी चौराहा स्थित अमोलक पेट्रोल पंप पर खुलेआम डीजल-पेट्रोल की अवैध बिक्री जारी। 👉 जहां किसान को 2 लीटर डीजल के लिए इंजन साथ लाना पड़ता है, 👉 वहीं बोतल और ड्रम में 50–100 लीटर तक खुलेआम तेल दिया जा रहा है! ❗ सवाल उठता है – क्या प्रशासन की नजर इस पर नहीं? ❗ या फिर सब कुछ मिलीभगत से चल रहा है?
Fariyad Ali
नियमों की खुली अवहेलना! बहराइच के कटी चौराहा स्थित अमोलक पेट्रोल पंप पर खुलेआम डीजल-पेट्रोल की अवैध बिक्री जारी। 👉 जहां किसान को 2 लीटर डीजल के लिए इंजन साथ लाना पड़ता है, 👉 वहीं बोतल और ड्रम में 50–100 लीटर तक खुलेआम तेल दिया जा रहा है! ❗ सवाल उठता है – क्या प्रशासन की नजर इस पर नहीं? ❗ या फिर सब कुछ मिलीभगत से चल रहा है?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवी पाटन मंडल के लिए महत्वपूर्ण संजय सेतु इन दिनों मरम्मत कार्य के चलते बंद है, लेकिन आवागमन प्रभावित नहीं हुआ है। घाघरा नदी पर बने पीपा पुल से छोटे और चार पहिया वाहन लगातार आवाजाही कर रहे हैं, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। और वहीं जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक रामनाथ सिंह बल लगातार घाघरा घाट चेलारी घाट का निरीक्षण कर कर को गुणवत्तापूर्ण कराए जाने एवं गति से निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं और प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं भारी वाहनों को बहराइच-सीतापुर मार्ग स्थित चहलारी घाट के रास्ते लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया है। पीपा पुल पर बढ़ते दबाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो। इधर, संजय सेतु पर मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। तकनीकी टीमें तेजी से काम कर रही हैं ताकि जल्द से जल्द इसे आवागमन के लिए खोला जा सके। प्रशासन का कहना है कि मरम्मत पूर्ण होते ही संजय सेतु पर आवागमन फिर से सामान्य कर दिया जाएगा।2
- आज कई संस्थानों में भूमि दिवस मनाया गया पृथ्वी दिवस मनाया गया पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य पृथ्वी पर प्राकृतिक वातावरण को स्थापित करना अत्यधिक मात्रा में पेड़ पौधे लगाना है प्रधान रहने वाले इस प्रदूषित वातावरण से बताएं बचाना है यदि हम लोग पेड़ पौधे नहीं लगाई तो हमारा जीवन काफी नुकसानदेह हो जाएगा1
- रुपईडीहा। सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में भारतीय करेंसी बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार, बरामद की गई नकदी का स्रोत और उपयोग संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसे लेकर जांच तेज कर दी गई है। इस मामले में शामिल लोगों की पहचान और संभावित तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस सफलता को सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि बताया है और आगे भी सख्त निगरानी जारी रखने की बात कही है।2
- Post by Fariyad Ali1
- बहराइच में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारी वंदन अधिनियम संसद में पारित न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा और पार्टी कार्यकर्ता नगर स्थित किसान डिग्री कॉलेज के पास एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि महिलाओं के हक में लाए जा रहे इस कानून का विरोध कर विपक्षी पार्टियों ने यह साबित कर दिया है कि वे महिला विरोधी हैं। इस प्रदर्शन में भाजपा सांसद आनंद गौड़, राजू निगम, सोनी श्रीवास्तव, सभासद अखिलेश गोलू, अर्चना मिश्रा, एकता जायसवाल, हेमा निगम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे2
- बहराइच महसी क्षेत्र परशुराम सेना रैली निकली गई रामपुरवा चौकी पर मंदिर तक संपरन्न हुई प्रत्रकार वीरेंद्र यादव महसी बहराइच1
- बहराइच। थाना मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत नेपाल बॉर्डर से सटे लौकही-बलाई गांव में पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब एक वर्ष पूर्व क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीमावर्ती गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से लौकही बलाई गांव में पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया था। चौकी में चौकी इंचार्ज सहित पुलिस बल की तैनाती भी की गई, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चौकी इंचार्ज समेत पूरा स्टाफ चौकी पर रहने के बजाय लगभग 20 किलोमीटर दूर मोतीपुर में किराए का कमरा लेकर निवास कर रहा है। ऐसे में चौकी अधिकतर समय खाली रहती है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सीमावर्ती इलाका होने के कारण यहां अवैध गतिविधियों की आशंका बनी रहती है, लेकिन पुलिस की अनुपस्थिति से हालात और गंभीर हो सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चौकी का निर्माण केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि चौकी पर नियमित रूप से पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।1
- सभी किसानों को फार्मर आईडी के लिए अनिवार्य कर दिया गया क्योंकि सभी किसानों को सुविधा चाहे वह केंद्र सरकार की हो या राज्य सरकार इसलिए सभी सरकार अनुदान को पाने के लिए फार्मर रोड अरमान कर दिया1