Shuru
Apke Nagar Ki App…
Janta ki awaz 647
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Janta ki awaz 6471
- पैनिक बाइंग से बढ़ी खपत, प्रशासन की निगरानी के बावजूद बलरामपुर में ईंधन संकट बरकरार बलरामपुर। जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत लगातार बनी हुई है। प्रशासन द्वारा पर्याप्त आपूर्ति का दावा किए जाने के बावजूद पंपों पर लंबी कतारें और बार-बार खत्म होता स्टॉक लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। हालात ऐसे हैं कि सुबह से शाम तक लोग लाइन में खड़े रहते हैं, फिर भी कई बार खाली हाथ लौटना पड़ता है। जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से जिले के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति बाधित है। मंगलवार को हालात और बिगड़ गए, जब पेट्रोल-डीजल न मिलने से नाराज लोगों ने बलरामपुर-बहराइच राजमार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पैनिक बाइंग (घबराहट में अधिक खरीद) के कारण खपत अचानक बढ़ गई है। लोग ₹200-₹300 का भी पेट्रोल लेने के लिए घंटों लाइन में लगे नजर आ रहे हैं। शादी-विवाह का सीजन और खेती के लिए डीजल की बढ़ती जरूरत ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। ग्रामीण इलाकों में स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। किसानों का कहना है कि सिंचाई के लिए डीजल जरूरी है, लेकिन समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। वहीं शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी ईंधन की कमी के कारण समय पर अपने कार्यस्थल नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही और कुछ पेट्रोल पंप संचालकों पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि सख्त निगरानी और कार्रवाई हो, तो स्थिति में सुधार संभव है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि आपूर्ति श्रृंखला में बाधा आने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी पेट्रोल पंपों की निगरानी की जा रही है और व्यवस्था सुधारने के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। फिलहाल, प्रशासन के प्रयास जारी हैं, लेकिन पैनिक बाइंग और बढ़ती मांग के चलते जिले में ईंधन संकट पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पा रहा है।1
- सर्राफा व्यापारी लूट कांड का खुलासा,पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार श्रावस्ती। जनपद में 17 मार्च 2026 को थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के अनुसार, घटना के दिन व्यापारी की गाड़ी रोककर तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया था। सिर पर वार होने के कारण व्यापारी बेहोश हो गया, जिसके बाद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद से ही थाना कोतवाली भिनगा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में 21 अप्रैल 2026 को सूचना मिली कि घटना में शामिल एक आरोपी अंटा तिराहे के पास देखा गया है।पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया/गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरेश यादव निवासी थाना इकौना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर लूट सहित कुल 8 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- नकली संत’ विवाद पर गरजे विधायक राम फेरन पांडे | अखिलेश यादव को सुनाई खरी-खोटी | महिला आरक्षण बिल पर मचा बवाल। श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे का बड़ा बयान 🔥 महिला आरक्षण बिल और ‘नकली संत’ विवाद पर अखिलेश यादव को घेरा, योगी आदित्यनाथ पर दिए बयान का दिया जवाब। 👉 पूरी खबर देखने के लिए वीडियो देखें1
- 🚨 सरकारी जमीन पर कब्जा? क्या यह सही है – श्रावस्ती 🚨 मैं रिज़वान अली, निवासी ग्राम काशीराम पुरवा (धोबिन पुरवा), तहसील जमुनहा, जिला श्रावस्ती (उ.प्र.) का निवासी हूँ। मैंने दिनांक 01/04/2026 को शिकायत की थी कि अली अहमद व उसके परिवार द्वारा ग्राम समाज की जमीन, सरकारी भूमि तथा मेरी निजी जमीन पर अवैध कब्जा कर घर बना लिया गया है। इसके बावजूद आज दिनांक 21/04/2026 तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। 👉 स्थिति यह है कि— ✔️ सरकारी/ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा ✔️ मेरी निजी जमीन का भी कुछ हिस्सा कब्जा किया गया ✔️ विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी ✔️ मेरे घर में पानी डालकर नुकसान पहुँचाया गया 👉 एक बार अधिकारी आए, लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ❓ आप सभी से सवाल— ✔️ क्या सरकारी जमीन पर कब्जा करके घर बनाना सही है? ✔️ क्या किसी की निजी जमीन भी कब्जा कर ली जाए और कार्रवाई न हो? 👉 कृपया comment में बताएं सही कौन और गलत कौन? 👉 और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि प्रशासन तक बात पहुँचे। 🙏 प्रशासन से निवेदन— ✔️ पक्की पैमाइश कराई जाए ✔️ सरकारी व निजी जमीन से कब्जा हटाया जाए ✔️ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए अगर अब भी सुनवाई नहीं होती है, तो मैं उच्च अधिकारियों एवं न्यायालय की शरण लेने को बाध्य रहूँगा। — Rizwan Ali6
- 29/4/20261
- अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल उमाशंकर शुक्ल पुत्र बड़े बच्चा शुक्ला व सुधांशु द्विवेदी पुत्र बसंत कुमार लोहशीशा थाना इटियाथोक बीती रात समय करीब 8:00 बजे अपने घर से बड़कागांव विशंभरपुर में शादी समारोह मे शामिल होने गए थे लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए सुबह जानकारी मिलने पर आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया जहां पर इलाज चल रहा है।1
- पेट्रोल की लाइन में खड़े लोगों के बीच अचानक विवाद, मारपीट तक पहुँचा मामला, झकाहियाँ स्थित पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लाइन में लगे कुछ लोग आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि लंबे इंतजार और भीड़ के कारण कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। घटना का वीडियो भी आसपास के लोगों द्वारा बनाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल की किल्लत और अव्यवस्था के चलते इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की जा रही है।1