logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद फ़िरोज़ाबाद क्षेत्र के खैरगढ़ स्थित नर्सिंग होम मे युवक की मृत्यु हो जाने के बाद परिजनों नें हंगामा व तोड़फोड़ की फिरोजाबाद के खैरगढ़ क्षेत्र स्थित शांति नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 26 वर्षीय युवक गोविंद बघेल की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाकर 11-12 मार्च 2026 की रात जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की | फिरोजाबाद के खैरगढ़ क्षेत्र में एक युवक की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, गांव पड़रिया निवासी गोविंद बघेल (26) पुत्र भूपसिंह बघेल को 6 मार्च 2026 को तबीयत बिगड़ने पर शहर के शांति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि युवक के फेफड़ों में पानी भर गया था, जिसका इलाज चल रहा था।उपचार के दौरान बुधवार देर रात गोविंद की हालत अचानक बिगड़ गई और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और गुस्से में आकर अस्पताल में तोड़फोड़ भी कर दी।सूचना मिलने पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों को शांत कराया। थाना उत्तर के इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Updated News -12/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )

14 hrs ago
user_Anuj Rawat Editor In Chief
Anuj Rawat Editor In Chief
टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

जनपद फ़िरोज़ाबाद क्षेत्र के खैरगढ़ स्थित नर्सिंग होम मे युवक की मृत्यु हो जाने के बाद परिजनों नें हंगामा व तोड़फोड़ की फिरोजाबाद के खैरगढ़ क्षेत्र स्थित शांति नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 26 वर्षीय युवक गोविंद बघेल की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाकर 11-12 मार्च 2026 की रात जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की | फिरोजाबाद के खैरगढ़ क्षेत्र में एक युवक की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, गांव पड़रिया निवासी गोविंद बघेल (26) पुत्र भूपसिंह बघेल को 6 मार्च 2026 को तबीयत बिगड़ने पर शहर के शांति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि युवक के फेफड़ों में पानी भर गया था, जिसका इलाज चल रहा था।उपचार के दौरान बुधवार देर रात गोविंद की हालत अचानक बिगड़ गई और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और गुस्से में आकर अस्पताल में तोड़फोड़ भी कर दी।सूचना मिलने पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों को शांत कराया। थाना उत्तर के इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Updated News -12/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *👉🏾👉🏾मिर्जापुर में भू-माफिया का नंगा नाच नदी और पहाड़ों को निगलने की तैयारी, वन विभाग की 'कुंभकर्णी' नींद पर उठे सवाल???* *मिर्ज़ापुर/सहारनपुर* _थाना मिर्जापुर क्षेत्र के अंतर्गत बादशाहीबाग चौकी क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों की लूट का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने शासन-प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। यहाँ खरा पावर हाउस रोड पर एक रसूखदार भू-माफिया द्वारा न केवल सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है, बल्कि कुदरत के साथ भी खिलवाड़ कर पहाड़ों का अस्तित्व मिटाया जा रहा है!!ताजा मामले के मुताबिक, क्षेत्र के एक रसूखदार भू-माफिया हाजी नौशाद पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वह अपने रसूख के दम पर शिवालिक की गोद में बसे इन शांत पहाड़ों को अवैध रूप से खोदकर उन्हें समतल किया जा रहा है, ताकि वन विभाग की संरक्षित भूमि को अपनी 'निजी जागीर' में मिलाया जा सके। यह सीधे तौर पर पर्यावरण और सरकारी संपत्ति पर डकैती जैसा मामला है!!इस पूरे प्रकरण में पर्यावरण संरक्षण फाउंडेशन के अध्यक्ष भरत कुमार ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी मनीष बंसल को साक्ष्यों के साथ शिकायती पत्र सौंपकर भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है!!!शिकायत के बाद जिलाधिकारी के कड़े रुख को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारी तो हरकत में आ गए हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि शिवालिक वन प्रभाग की बादशाहीबाग रेंज अभी भी गहरी नींद में सोई हुई है। जिस स्थान पर पहाड़ों का सीना चीरा जा रहा है, वहां से वन विभाग की दूरी महज चंद कदम है, फिर भी अधिकारियों को मशीनरी की गड़गड़ाहट सुनाई नहीं दे रही।स्थानीय सूत्रों का कहना है कि हाजी नौशाद अपने राजनैतिक और आर्थिक रसूख के बल पर सरकारी तंत्र को ठेंगा दिखा रहा है। पहाड़ों की खुदाई से न केवल भू-स्खलन का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि संरक्षित वन क्षेत्र के अस्तित्व पर भी संकट मंडरा रहा है। आखिर किसके संरक्षण में यह भू-माफिया इतना बेखौफ है कि उसे न तो कानून का डर है और न ही प्रशासन का?क्या वन विभाग के अधिकारियों की मौन सहमति से पहाड़ों को काटा जा रहा है?क्या भू-माफिया हाजी नौशाद पर 'बुलडोजर' वाली कार्रवाई होगी या कागजी कार्रवाई तक मामला सिमट जाएगा?क्या वन विभाग अपनी नींद त्यागता है या फिर भू-माफिया इसी तरह सरकारी जमीनों को अपनी जागीर बनाता रहेगा।_
    1
    *👉🏾👉🏾मिर्जापुर में भू-माफिया का नंगा नाच नदी और पहाड़ों को निगलने की तैयारी, वन विभाग की 'कुंभकर्णी' नींद पर उठे सवाल???*
*मिर्ज़ापुर/सहारनपुर*
_थाना मिर्जापुर क्षेत्र के अंतर्गत बादशाहीबाग चौकी क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों की लूट का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने शासन-प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। यहाँ खरा पावर हाउस रोड पर एक रसूखदार भू-माफिया द्वारा न केवल सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है, बल्कि कुदरत के साथ भी खिलवाड़ कर पहाड़ों का अस्तित्व मिटाया जा रहा है!!ताजा मामले के मुताबिक, क्षेत्र के एक रसूखदार भू-माफिया हाजी नौशाद पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वह अपने रसूख के दम पर शिवालिक की गोद में बसे इन शांत पहाड़ों को अवैध रूप से खोदकर उन्हें समतल किया जा रहा है, ताकि वन विभाग की संरक्षित भूमि को अपनी 'निजी जागीर' में मिलाया जा सके। यह सीधे तौर पर पर्यावरण और सरकारी संपत्ति पर डकैती जैसा मामला है!!इस पूरे प्रकरण में पर्यावरण संरक्षण फाउंडेशन के अध्यक्ष भरत कुमार ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी मनीष बंसल को साक्ष्यों के साथ शिकायती पत्र सौंपकर भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है!!!शिकायत के बाद जिलाधिकारी के कड़े रुख को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारी तो हरकत में आ गए हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि शिवालिक वन प्रभाग की बादशाहीबाग रेंज अभी भी गहरी नींद में सोई हुई है। जिस स्थान पर पहाड़ों का सीना चीरा जा रहा है, वहां से वन विभाग की दूरी महज चंद कदम है, फिर भी अधिकारियों को मशीनरी की गड़गड़ाहट सुनाई नहीं दे रही।स्थानीय सूत्रों का कहना है कि हाजी नौशाद अपने राजनैतिक और आर्थिक रसूख के बल पर सरकारी तंत्र को ठेंगा दिखा रहा है। पहाड़ों की खुदाई से न केवल भू-स्खलन का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि संरक्षित वन क्षेत्र के अस्तित्व पर भी संकट मंडरा रहा है। आखिर किसके संरक्षण में यह भू-माफिया इतना बेखौफ है कि उसे न तो कानून का डर है और न ही प्रशासन का?क्या वन विभाग के अधिकारियों की मौन सहमति से पहाड़ों को काटा जा रहा है?क्या भू-माफिया हाजी नौशाद पर 'बुलडोजर' वाली कार्रवाई होगी या कागजी कार्रवाई तक मामला सिमट जाएगा?क्या वन विभाग अपनी नींद त्यागता है या फिर भू-माफिया इसी तरह सरकारी जमीनों को अपनी जागीर बनाता रहेगा।_
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रबेन्द्र सिंह परमार पत्रकार ग्राम पंचायत बैलोट खंदौली आगरा
    2
    रबेन्द्र सिंह परमार पत्रकार ग्राम पंचायत बैलोट खंदौली आगरा
    user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगाली ने स्पष्ट किया है कि आगरा में घरेलू गैस का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में मौजूद है | आगरा वासियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें | नई नियमावली के अंतर्गत 25 दिन बाद दूसरा रिफिल बुकिंग सिलेंडर बुक करें | Updated News-12/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
    1
    उत्तर प्रदेश आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगाली ने स्पष्ट किया है कि आगरा में घरेलू गैस का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में मौजूद है | आगरा वासियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें | नई नियमावली के अंतर्गत 25 दिन बाद दूसरा रिफिल बुकिंग सिलेंडर बुक करें | 
Updated News-12/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत 
देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • MTF NEWS फिरोजाबाद जनपद के कस्बा फरिहा में एक झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से युवक की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सुनाब गांव निवासी 42 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र निहाल सिंह दांत दर्द की दवा लेने एक कथित दांत के डॉक्टर के पास गए थे। आरोप है कि इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मामले की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अस्पताल को सील कर दिया है। वहीं थाना फरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
    1
    MTF NEWS 
फिरोजाबाद जनपद के कस्बा फरिहा में एक झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से युवक की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सुनाब गांव निवासी 42 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र निहाल सिंह दांत दर्द की दवा लेने एक कथित दांत के डॉक्टर के पास गए थे। आरोप है कि इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मामले की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अस्पताल को सील कर दिया है। वहीं थाना फरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फिरोजाबाद में माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब महिला एकता द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद बच्चे की मार्च माह की स्कूल फीस जमा कराई गई। बच्चे की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, जिस पर क्लब की सदस्यों ने आगे बढ़कर उसकी पूरे वर्ष की फीस देने का संकल्प लिया। इसके साथ ही क्लब द्वारा आर्थिक रूप से असहाय एक महिला को एक माह की राशन सामग्री देकर सहायता भी की गई। होली मिलन समारोह के दौरान महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेल खेले और फूलों की होली का आनंद लिया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप में आए बच्चों के साथ फूलों की होली खेली गई। क्लब की अध्यक्ष एम.बी. अर्चना राजकुमार गुप्ता द्वारा जनरल नॉलेज प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाली बहनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंजू प्रमोद गुप्ता को होली क्वीन का खिताब दिया गया। अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गले मिलकर आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।
    1
    फिरोजाबाद में माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब महिला एकता द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद बच्चे की मार्च माह की स्कूल फीस जमा कराई गई। बच्चे की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, जिस पर क्लब की सदस्यों ने आगे बढ़कर उसकी पूरे वर्ष की फीस देने का संकल्प लिया।
इसके साथ ही क्लब द्वारा आर्थिक रूप से असहाय एक महिला को एक माह की राशन सामग्री देकर सहायता भी की गई।
होली मिलन समारोह के दौरान महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेल खेले और फूलों की होली का आनंद लिया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप में आए बच्चों के साथ फूलों की होली खेली गई। क्लब की अध्यक्ष एम.बी. अर्चना राजकुमार गुप्ता द्वारा जनरल नॉलेज प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाली बहनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंजू प्रमोद गुप्ता को होली क्वीन का खिताब दिया गया। अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गले मिलकर आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।
    user_Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    पत्रकार फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ❤️❤️❤️❤️
    1
    ❤️❤️❤️❤️
    user_Satish Goswami
    Satish Goswami
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • माथुर वैश्य इंटरनेशनल महिला एकता ने मनाया होली मिलन समारोह, जरूरतमंदों की मदद का लिया संकल्प फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में माथुर वैश्य इंटरनेशनल महिला एकता द्वारा “आरोही 2026” कार्यक्रम के अंतर्गत होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ होली का पर्व मनाया। समारोह के दौरान संस्था की सदस्याओं ने समाज सेवा का उदाहरण पेश करते हुए जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण एक बच्चे की पढ़ाई बीच में रुक गई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए संस्था की सदस्याओं ने उसकी आगे की पढ़ाई का जिम्मा उठाने का निर्णय लिया। वहीं एक अन्य बच्चे की दो वर्ष की फीस भी संस्था की महिलाओं के सहयोग से जमा कराई जा रही है। इसके अलावा सेवा कार्य के तहत संस्था द्वारा एक असहाय महिला को एक माह का राशन उपलब्ध कराया गया तथा घर में तैयार भोजन का भी वितरण किया गया।
    1
    माथुर वैश्य इंटरनेशनल महिला एकता ने मनाया होली मिलन समारोह, जरूरतमंदों की मदद का लिया संकल्प
फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद में माथुर वैश्य इंटरनेशनल महिला एकता द्वारा “आरोही 2026” कार्यक्रम के अंतर्गत होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ होली का पर्व मनाया।
समारोह के दौरान संस्था की सदस्याओं ने समाज सेवा का उदाहरण पेश करते हुए जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण एक बच्चे की पढ़ाई बीच में रुक गई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए संस्था की सदस्याओं ने उसकी आगे की पढ़ाई का जिम्मा उठाने का निर्णय लिया। वहीं एक अन्य बच्चे की दो वर्ष की फीस भी संस्था की महिलाओं के सहयोग से जमा कराई जा रही है।
इसके अलावा सेवा कार्य के तहत संस्था द्वारा एक असहाय महिला को एक माह का राशन उपलब्ध कराया गया तथा घर में तैयार भोजन का भी वितरण किया गया।
    user_PCT News
    PCT News
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 13 मार्च 2026 शुक्रवार को पढ़ी जाएगी अलविदा की नमाज़ इस्लामिक सेंटर ऑफ इणिडया ईदगाह में 12 बजकर 45 मिंट पर होगी अलविदा की नमाज़!!
    1
    13 मार्च 2026 शुक्रवार को पढ़ी जाएगी अलविदा की नमाज़ इस्लामिक सेंटर ऑफ इणिडया ईदगाह में 12 बजकर 45 मिंट पर होगी अलविदा की नमाज़!!
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.