logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घने जंगल में जिंदगी और मौत की जंग! हरिपुरधार पुलिस ने 8 घंटे के सर्च ऑपरेशन में बचाई 4 जिंदगियां चूड़धार के दुर्गम रास्तों पर भटके श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी पुलिस, आधी रात पताल खड्ड से safe rescue ​चूड़धार की खतरनाक पहाड़ियों और घने जंगलों में रास्ता भटके श्रद्धालुओं के लिए आधी रात काल बन चुकी थी, लेकिन मुस्तैद पुलिस प्रशासन ने देवदूत बनकर 8 घंटे के थका देने वाले सर्च ऑपरेशन के बाद सभी को सकुशल ढूंढ निकाला। ​रविवार शाम करीब 5 बजे चंडीगढ़ से आए श्रद्धालुओं का दल सराहा के रास्ते चूड़धार की चढ़ाई चढ़ते वक्त रास्ता भटक गया। अंधेरा गहराते ही साकेत (21) और राहुल शर्मा (22) दल से बिछड़कर पताल खड्ड के खौफनाक जंगल में जा फंसे। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। भूखे-प्यासे और कड़ाके की ठंड में तड़प रहे युवकों को रात करीब 1 बजे रेस्क्यू किया गया। इसी बीच करनाल के एक दंपति के भी फंसने की खबर आई, जिन्हें पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आधी रात को ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ​ पुलिस थाना प्रभारी ने बताया "रात 8 बजे सूचना मिलते ही हमारी टीम जंगल की ओर रवाना हो गई थी। बेहद घना अंधेरा और दुर्गम रास्ता होने के बावजूद हमने हार नहीं मानी और रात 1 बजे दोनों युवकों को पताल खड्ड से safe rescue कर लिया। इसके तुरंत बाद करनाल के दंपति को भी सुरक्षित निकाला गया।" पुलिस की त्वरित मुस्तैदी और साहसिक ऑपरेशन ने चार परिवारों के चिराग बुझने से बचा लिए। ​हरिपुरधार से दीपांशु शर्मा की रिपोर्ट

5 hrs ago
user_Dipanshu Sharma
Dipanshu Sharma
Graphic designer हरिपुरधार, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
5 hrs ago
d2fcf119-b800-410f-9912-27fd1106cc1f

घने जंगल में जिंदगी और मौत की जंग! हरिपुरधार पुलिस ने 8 घंटे के सर्च ऑपरेशन में बचाई 4 जिंदगियां चूड़धार के दुर्गम रास्तों पर भटके श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी पुलिस, आधी रात पताल खड्ड से safe rescue ​चूड़धार की खतरनाक पहाड़ियों और घने जंगलों में रास्ता भटके श्रद्धालुओं के लिए आधी रात काल बन चुकी थी, लेकिन मुस्तैद पुलिस प्रशासन ने देवदूत बनकर 8 घंटे के थका देने वाले सर्च ऑपरेशन के बाद सभी को सकुशल ढूंढ निकाला। ​रविवार शाम करीब 5 बजे चंडीगढ़ से

bc83d8c4-116c-44c7-a0a7-5e50fc1a479f

आए श्रद्धालुओं का दल सराहा के रास्ते चूड़धार की चढ़ाई चढ़ते वक्त रास्ता भटक गया। अंधेरा गहराते ही साकेत (21) और राहुल शर्मा (22) दल से बिछड़कर पताल खड्ड के खौफनाक जंगल में जा फंसे। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। भूखे-प्यासे और कड़ाके की ठंड में तड़प रहे युवकों को रात करीब 1 बजे रेस्क्यू किया गया। इसी बीच करनाल के एक दंपति के भी फंसने की खबर आई, जिन्हें पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आधी रात को ही सुरक्षित

c7a6e1d5-92dd-483f-9f21-d0a7439e849b

बाहर निकाल लिया। ​ पुलिस थाना प्रभारी ने बताया "रात 8 बजे सूचना मिलते ही हमारी टीम जंगल की ओर रवाना हो गई थी। बेहद घना अंधेरा और दुर्गम रास्ता होने के बावजूद हमने हार नहीं मानी और रात 1 बजे दोनों युवकों को पताल खड्ड से safe rescue कर लिया। इसके तुरंत बाद करनाल के दंपति को भी सुरक्षित निकाला गया।" पुलिस की त्वरित मुस्तैदी और साहसिक ऑपरेशन ने चार परिवारों के चिराग बुझने से बचा लिए। ​हरिपुरधार से दीपांशु शर्मा की रिपोर्ट

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • ब्योंग गांव में महासू महाराज के जागरण की धूम, ध्याणियों ने जुटाया विशाल जनसैलाब! ऋषि पंचमी पर 300-350 बेटियों और ध्याणियों का ऐतिहासिक संगम, आज दोपहर लगेगा भव्य विशाल भंडारा! हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं का प्रतीक महासू महाराज का जागरण . ब्योंग गांव में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें गांव से ब्याही और जुड़ी ध्याणियों ने बढ़-चढ़कर मुख्य भूमिका निभाई। ऋषि पंचमी के इस पावन पर्व पर ब्योंग गांव की लगभग 300 से 350 ध्याणियों ने एक साथ जुटकर महासू देवता के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट की। परंपरा और सामूहिकता की यह पहली ऐसी पहल है जहाँ सभी बेटियों ने मिलकर मंदिर के लिए उपहार स्वरूप बर्तन भेंट किए तथा समस्त क्षेत्रवासियों के लिए आज दोपहर सामूहिक भंडारे का भव्य आयोजन रखा है। ब्योंग गांव की स्थानीय ध्याणी  यह धार्मिक आयोजन न केवल महासू महाराज के प्रति अटूट आस्था का प्रमाण है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और ध्याणियों की संगठित शक्ति एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को भी दर्शाता है। जागरण के इस भव्य कार्यक्रम ने गाँव की बेटियों और ध्याणियों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। आज दोपहर आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में आसपास के सभी क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुँचने की उम्मीद है। ​हरिपुरधार से दीपांशु शर्मा की रिपोर्ट
    3
    ब्योंग गांव में महासू महाराज के जागरण की धूम, ध्याणियों ने जुटाया विशाल जनसैलाब!
ऋषि पंचमी पर 300-350 बेटियों और ध्याणियों का ऐतिहासिक संगम, आज दोपहर लगेगा भव्य विशाल भंडारा!
हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं का प्रतीक महासू महाराज का जागरण . ब्योंग गांव में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें गांव से ब्याही और जुड़ी ध्याणियों ने बढ़-चढ़कर मुख्य भूमिका निभाई।
ऋषि पंचमी के इस पावन पर्व पर ब्योंग गांव की लगभग 300 से 350 ध्याणियों ने एक साथ जुटकर महासू देवता के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट की। परंपरा और सामूहिकता की यह पहली ऐसी पहल है जहाँ सभी बेटियों ने मिलकर मंदिर के लिए उपहार स्वरूप बर्तन भेंट किए तथा समस्त क्षेत्रवासियों के लिए आज दोपहर सामूहिक भंडारे का भव्य आयोजन रखा है।
ब्योंग गांव की स्थानीय ध्याणी 
यह धार्मिक आयोजन न केवल महासू महाराज के प्रति अटूट आस्था का प्रमाण है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और ध्याणियों की संगठित शक्ति एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को भी दर्शाता है।
जागरण के इस भव्य कार्यक्रम ने गाँव की बेटियों और ध्याणियों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। आज दोपहर आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में आसपास के सभी क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुँचने की उम्मीद है।
​हरिपुरधार से दीपांशु शर्मा की रिपोर्ट
    user_Dipanshu Sharma
    Dipanshu Sharma
    Graphic designer हरिपुरधार, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चौकन गांव की आरुषि शर्मा का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन, खेल प्रतिभा और मेहनत के दम पर हासिल की बड़ी उपलब्धि सिरमौर / कपिल शर्मा। जिला सिरमौर की श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड संगड़ाह के दुर्गम क्षेत्र भराड़ी के छोटे से गांव चौकन की बेटी आरुषि शर्मा का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आरुषि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुनरधार में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, पंचायत और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। आरुषि शर्मा इससे पहले भी पिछले वर्ष राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। लगातार दूसरी बार स्टेट स्तर के लिए चयनित होकर उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा, मेहनत और लगन का शानदार परिचय दिया है। आरुषि के पिता स्वर्गीय सुरेश शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन पिता के साये के बिना भी आरुषि ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपने खेल के जुनून को जारी रखा और लगातार अभ्यास व मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। विद्यालय के पीटीआई कमल राज ने बताया कि आरुषि को बचपन से ही कबड्डी खेलने का शौक रहा है। वह इस खेल में आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत करती रही हैं। मैदान पर उनके बेहतर प्रदर्शन, अनुशासन और लगन के चलते उनका चयन लगातार दूसरी बार राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आरुषि की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अध्यापकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि आरुषि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चौकन, भराड़ी, पुनरधार और पूरे सिरमौर का नाम रोशन करेंगी।
    1
    चौकन गांव की आरुषि शर्मा का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन, खेल प्रतिभा और मेहनत के दम पर हासिल की बड़ी उपलब्धि
सिरमौर / कपिल शर्मा। जिला सिरमौर की श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड संगड़ाह के दुर्गम क्षेत्र भराड़ी के छोटे से गांव चौकन की बेटी आरुषि शर्मा का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आरुषि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुनरधार में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, पंचायत और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
आरुषि शर्मा इससे पहले भी पिछले वर्ष राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। लगातार दूसरी बार स्टेट स्तर के लिए चयनित होकर उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा, मेहनत और लगन का शानदार परिचय दिया है।
आरुषि के पिता स्वर्गीय सुरेश शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन पिता के साये के बिना भी आरुषि ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपने खेल के जुनून को जारी रखा और लगातार अभ्यास व मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया।
विद्यालय के पीटीआई कमल राज ने बताया कि आरुषि को बचपन से ही कबड्डी खेलने का शौक रहा है। वह इस खेल में आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत करती रही हैं। मैदान पर उनके बेहतर प्रदर्शन, अनुशासन और लगन के चलते उनका चयन लगातार दूसरी बार राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
आरुषि की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अध्यापकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि आरुषि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चौकन, भराड़ी, पुनरधार और पूरे सिरमौर का नाम रोशन करेंगी।
    user_Kapil sharma
    Kapil sharma
    रेणुका, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में दा साईं कॉपरेटिव सोसाइटी ब्रांच भूपुर में 700 खाताधारकों का पैसा अटका जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में दा साईं कॉपरेटिव सोसाइटी ब्रांच भूपुर में 700 खाताधारकों का पैसा अटका, करीब 3 करोड़ रुपये जमा होने का दावा....पुलिस स्टेशन के बाहर लोगों का हंगामा, शिकायतकर्ता...बीरबल, राशिद, नासिर, अभिधा, समीना, असलम, सोनू, राकेश, माया देवी
    1
    जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में दा साईं कॉपरेटिव सोसाइटी ब्रांच भूपुर में 700 खाताधारकों का पैसा अटका
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में दा साईं कॉपरेटिव सोसाइटी ब्रांच भूपुर में 700 खाताधारकों का पैसा अटका, करीब 3 करोड़ रुपये जमा होने का दावा....पुलिस स्टेशन के बाहर लोगों का हंगामा, शिकायतकर्ता...बीरबल, राशिद, नासिर, अभिधा, समीना, असलम, सोनू, राकेश, माया देवी
    user_Rajput Neelam Thakur
    Rajput Neelam Thakur
    Shalai, Sirmaur•
    9 hrs ago
  • थाना रेणुका जी में नशे की रोकथाम को लेकर एक बैठक का आयोजन किया ददाहू सिरमौर अमित अग्रवाल पुलिस थाना श्री रेणुका जी में रोड सेफ्टी क्लब को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता संगडाह डीएसपी मंगतराम ने की।डीएसपी ने कहा कि नशा निवारण के लिए महिला मंडल के साथ बैठक की जाएगी व नशा रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी ।बैठक के दौरान कई विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में नशे को लेकर, ओवर स्पीड बाइकर्स, ट्रैफिक जाम को लेकर, माल लोडिंग अनलोडिंग को लेकर चर्चा की गई। मीटिंग के दौरान फैसला लिया गया कि लोडिंग व अनलोडिंग सुबह 8:00 बजे से 9:30 के बीच में नहीं होगी इसी तरह शाम को 2:30 बजे से लेकर 4:00 बजे के बीच नहीं होगी। क्योंकि इस दौरान सुबह स्कूल जाने के लिए बच्चों का टाइम होता है। शाम को बच्चों की छुट्टी होती है जिससे बाजार में भीड़ रहती है। यदि इस टाइम के दौरान कोई भी व्यापारी लोडिंग अनलोडिंग करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मेन मुद्दा आतिशबाजी बेचने को लेकर रहा। थाना प्रभारी प्रियंका चौहान ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जो स्थान आतिशबाजी बेचने के लिए चिन्हित किया गया है वही आतिशबाजी बिकेगी। इसके इलावा दुकानों के आगे आतिशबाजी की बिक्री व डिस्प्ले नहीं किया जाएगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कहा कि यदि कोई भी व्यापारी अपनी दुकानों के आगे व दूसरे दुकानदारों के आगे आतिशबाजी बेचेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वह उन लोगों के खिलाफ केश भी बनाया जाएगा। इस दौरान डीएसपी मंगतराम थाना प्रभारी प्रियंका चौहान विपिन गोयल विनीत अग्रवाल भारत भूषण हरीश गर्ग राजेंद्र ठाकुर इंद्रप्रकाश गोयल प्रमोद कुमार सहित रोड सेफ्टी क्लब के कई मेंबर मौजूद थे।
    3
    थाना रेणुका जी में नशे की रोकथाम को लेकर एक बैठक का आयोजन किया 
ददाहू सिरमौर
अमित अग्रवाल
पुलिस थाना श्री रेणुका जी में रोड सेफ्टी क्लब को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता संगडाह डीएसपी मंगतराम ने की।डीएसपी ने कहा कि नशा निवारण के लिए महिला मंडल के साथ बैठक की जाएगी व नशा रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी ।बैठक के दौरान कई विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में नशे को लेकर, ओवर स्पीड बाइकर्स, ट्रैफिक जाम को लेकर, माल लोडिंग अनलोडिंग को लेकर चर्चा की गई। मीटिंग के दौरान फैसला लिया गया कि लोडिंग व अनलोडिंग सुबह 8:00 बजे से 9:30 के बीच में नहीं होगी इसी तरह शाम को 2:30 बजे से लेकर 4:00 बजे के बीच नहीं होगी। क्योंकि इस दौरान सुबह स्कूल जाने के लिए बच्चों का टाइम होता है। शाम को बच्चों की छुट्टी होती है जिससे बाजार में भीड़ रहती है। यदि इस टाइम के दौरान कोई भी व्यापारी लोडिंग अनलोडिंग करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मेन मुद्दा आतिशबाजी बेचने को लेकर रहा। थाना प्रभारी प्रियंका चौहान ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जो स्थान  आतिशबाजी बेचने के लिए चिन्हित किया गया है वही आतिशबाजी बिकेगी। इसके  इलावा दुकानों के आगे आतिशबाजी की बिक्री व डिस्प्ले नहीं किया जाएगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कहा कि यदि कोई भी व्यापारी अपनी दुकानों के आगे व दूसरे दुकानदारों के आगे आतिशबाजी बेचेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वह उन लोगों के खिलाफ केश भी बनाया जाएगा। इस दौरान डीएसपी मंगतराम थाना प्रभारी प्रियंका चौहान विपिन गोयल विनीत अग्रवाल भारत भूषण हरीश गर्ग राजेंद्र ठाकुर इंद्रप्रकाश गोयल प्रमोद कुमार सहित रोड सेफ्टी क्लब के कई मेंबर मौजूद थे।
    user_अमित अग्रवाल ईटीवी रैणुका
    अमित अग्रवाल ईटीवी रैणुका
    दादहू, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • इंजीनियरिंग डिप्लोमा की दोस्ती से हेरोइन तस्करी तक पहुंचे दो दोस्तों को पंचकूला पुलिस ने किया गिरफ्तार, यूपी से अफीम लाकर पिंजौर में बेचने वाला तस्कर भी काबू पंचकूला पुलिस ने 2 मामलों में 3 नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 2 आरोपी रिमांड पर, 1 को न्यायिक हिरासत भेजा पंचकूला/ 16 सितंबर:- पंचकूला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पुलिस टीमें नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों पर कड़ी नजर रखते हुए लगातार कार्रवाई कर रही हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार इस अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला तथा क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने अलग-अलग दो मामलों में 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 682 ग्राम अफीम तथा 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पहले मामले में आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि दूसरे मामले में एक आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा दूसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पहला मामला: यूपी से अफीम लाकर पंचकूला के पिंजौर व आसपास के क्षेत्र में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 682 ग्राम अफीम बरामद एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला की टीम ने इन्चार्ज सौरव रावत की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के मामले में आरोपी रणवीर निवासी जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश, हाल किराएदार जिला पंचकूला, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश से अफीम लाकर कालका, पिंजौर व मढ़ावाला क्षेत्र में सप्लाई करता था। तलाशी के दौरान आरोपी से 682 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कालका में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की सप्लाई के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। दूसरा मामला: क्राइम ब्रांच-3 ने 2 हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने इन्चार्ज इंस्पेक्टर अजीत सिंह की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन की सप्लाई करने के आरोप में बाइक सवार दो युवकों मनीष निवासी कालका, उम्र 32 वर्ष तथा करण निवासी कालका, जिला पंचकूला, उम्र 29 वर्ष को सूरजपुर चंडीमंदिर लाइटों के पास नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी मनीष की जेब से 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि दोनों ने हिमाचल प्रदेश से इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया है। दोनों मिलकर हेरोइन खरीदते थे और उससे होने वाला मुनाफा आपस में बांट लेते थे। पुलिस द्वारा मामले में सप्लाई के स्रोत तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी मनीष को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि आरोपी करण को आज अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन: नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य और समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने वाले युवाओं का इस अवैध कारोबार में शामिल होना इस बात की ओर ध्यान दिलाता है कि नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी जरूरी है। पंचकूला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान भी जारी रखेगी। अभिभावकों और आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पंचकूला पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 7087081100 व 7087081048 पर दें।
    2
    इंजीनियरिंग डिप्लोमा की दोस्ती से हेरोइन तस्करी तक पहुंचे दो दोस्तों को पंचकूला पुलिस ने किया गिरफ्तार, यूपी से अफीम लाकर पिंजौर में बेचने वाला तस्कर भी काबू
पंचकूला पुलिस ने 2 मामलों में 3 नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 2 आरोपी रिमांड पर, 1 को न्यायिक हिरासत भेजा
पंचकूला/ 16 सितंबर:- पंचकूला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पुलिस टीमें नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों पर कड़ी नजर रखते हुए लगातार कार्रवाई कर रही हैं। 
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार इस अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला तथा क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने अलग-अलग दो मामलों में 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 682 ग्राम अफीम तथा 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पहले मामले में आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि दूसरे मामले में एक आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा दूसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पहला मामला: यूपी से अफीम लाकर पंचकूला के पिंजौर व आसपास के क्षेत्र में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 682 ग्राम अफीम बरामद
एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला की टीम ने इन्चार्ज सौरव रावत की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के मामले में आरोपी रणवीर निवासी जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश, हाल किराएदार जिला पंचकूला, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश से अफीम लाकर कालका, पिंजौर व मढ़ावाला क्षेत्र में सप्लाई करता था। तलाशी के दौरान आरोपी से 682 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कालका में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की सप्लाई के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
दूसरा मामला: क्राइम ब्रांच-3 ने 2 हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने इन्चार्ज इंस्पेक्टर अजीत सिंह की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन की सप्लाई करने के आरोप में बाइक सवार दो युवकों मनीष निवासी कालका, उम्र 32 वर्ष तथा करण निवासी कालका, जिला पंचकूला, उम्र 29 वर्ष को सूरजपुर चंडीमंदिर लाइटों के पास नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी मनीष की जेब से 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि दोनों ने हिमाचल प्रदेश से इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया है। दोनों मिलकर हेरोइन खरीदते थे और उससे होने वाला मुनाफा आपस में बांट लेते थे। पुलिस द्वारा मामले में सप्लाई के स्रोत तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी मनीष को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि आरोपी करण को आज अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन: नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य और समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने वाले युवाओं का इस अवैध कारोबार में शामिल होना इस बात की ओर ध्यान दिलाता है कि नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी जरूरी है। पंचकूला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान भी जारी रखेगी। अभिभावकों और आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पंचकूला पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 7087081100 व  7087081048 पर दें।
    user_Solanup2date
    Solanup2date
    Voice of people सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सोलन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर और आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सोलन, 16 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत भाजपा सोलन शहरी मंडल युवा मोर्चा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया जाएगा। शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जौनाजी रोड के समीप दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही चंबाघाट पुल के समीप भी दीप जलाकर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनके माध्यम से आम लोगों को मिल रहे लाभों को स्मरण किया जाएगा। इसी क्रम में चंबाघाट में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों के लाभार्थी परिवारों के साथ मिलकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के साथ जुड़कर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति संकल्प को व्यक्त करना है। भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। रक्तदान शिविर तथा ‘आशीर्वाद का दीया’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सेवा भावना को मजबूत करने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प है। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
    1
    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सोलन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर और आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम
सोलन, 16 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के तहत भाजपा सोलन शहरी मंडल युवा मोर्चा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया जाएगा।
शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जौनाजी रोड के समीप दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही चंबाघाट पुल के समीप भी दीप जलाकर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनके माध्यम से आम लोगों को मिल रहे लाभों को स्मरण किया जाएगा।
इसी क्रम में चंबाघाट में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों के लाभार्थी परिवारों के साथ मिलकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के साथ जुड़कर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति संकल्प को व्यक्त करना है।
भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। रक्तदान शिविर तथा ‘आशीर्वाद का दीया’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सेवा भावना को मजबूत करने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प है। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
    user_DNN HIMACHAL NEWS
    DNN HIMACHAL NEWS
    सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डिलीवरी में देरी पर बलिंकइट राइडर से मारपीट, रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप डिलीवरी में देरी पर बलिंकइट राइडर से मारपीट, रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप
    1
    डिलीवरी में देरी पर बलिंकइट राइडर से मारपीट, रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप
डिलीवरी में देरी पर बलिंकइट राइडर से मारपीट, रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप
    user_AP News Himachal
    AP News Himachal
    सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • वीबी जी राम जी योजना का दायरा बढ़ाने की मांग, नीतिगत संशोधन की जरूरत भौगोलिक वास्तविकताओं को अनदेखा करने से विकास कार्य प्रभावित; संगड़ाह में केंद्र के समक्ष मामला उठाने की अपील। पहाड़ी राज्यों में ग्रामीण बुनियादी ढांचे का निर्माण मैदानी इलाकों से भिन्न होता है। संगड़ाह विकास खंड में वीबी जी राम जी योजना के तहत पक्के रास्ते, डंगे और सिंचाई टैंक जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के शामिल न होने से नीतिगत और व्यावहारिक स्तर पर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। पंचायत परिषद संगड़ाह ने इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर हस्तक्षेप की मांग की है। ​ प्रधान परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने खंड विकास अधिकारी संगड़ाह को सौंपे ज्ञापन के जरिए यह स्पष्ट किया है कि सुरक्षा दीवारें और पक्के संपर्क मार्ग पहाड़ी क्षेत्रों की मूलभूत आवश्यकता हैं। इन मदों को योजना में जगह न मिलने के कारण हाल ही में जारी किए गए अधिकांश वर्क ऑर्डर रद्द करने पड़े हैं। इससे न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया बाधित हो रही है, बल्कि पंचायतों को आवंटित धन का सही उपयोग भी नहीं हो पा रहा है। परिषद ने राज्य सरकार से केंद्र के साथ समन्वय स्थापित कर नीतिगत सुधार की वकालत की है। ​ ओपी ठाकुर, अध्यक्ष, प्रधान परिषद संगड़ाह : "योजना में सुरक्षा दीवारों और सिंचाई टैंकों जैसे कार्यों का शामिल न होना जनहित के खिलाफ है। राज्य सरकार को यह विषय केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखना चाहिए।" ​बीएस पाल, खंड विकास अधिकारी (BDO), संगड़ाह : "प्राप्त ज्ञापन को उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रेषित किया जा रहा है। योजना के दिशानिर्देशों के तहत संबंधित कार्यों को लेकर विभागीय स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।" विकसित भारत जी राम जी योजना का मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाना है, लेकिन क्षेत्रीय आवश्यकताओं की अनदेखी से इसके क्रियान्वयन पर असर पड़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकार को पहाड़ी क्षेत्रों की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए योजना के नियमों में लचीलापन लाना होगा ताकि विकास की गति बनी रहे। ​हरिपुरधार से दीपांशु शर्मा की रिपोर्ट
    2
    वीबी जी राम जी योजना का दायरा बढ़ाने की मांग, नीतिगत संशोधन की जरूरत
भौगोलिक वास्तविकताओं को अनदेखा करने से विकास कार्य प्रभावित; संगड़ाह में केंद्र के समक्ष मामला उठाने की अपील।
पहाड़ी राज्यों में ग्रामीण बुनियादी ढांचे का निर्माण मैदानी इलाकों से भिन्न होता है। संगड़ाह विकास खंड में वीबी जी राम जी योजना के तहत पक्के रास्ते, डंगे और सिंचाई टैंक जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के शामिल न होने से नीतिगत और व्यावहारिक स्तर पर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। पंचायत परिषद संगड़ाह ने इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर हस्तक्षेप की मांग की है।
​
प्रधान परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने खंड विकास अधिकारी संगड़ाह को सौंपे ज्ञापन के जरिए यह स्पष्ट किया है कि सुरक्षा दीवारें और पक्के संपर्क मार्ग पहाड़ी क्षेत्रों की मूलभूत आवश्यकता हैं। इन मदों को योजना में जगह न मिलने के कारण हाल ही में जारी किए गए अधिकांश वर्क ऑर्डर रद्द करने पड़े हैं। इससे न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया बाधित हो रही है, बल्कि पंचायतों को आवंटित धन का सही उपयोग भी नहीं हो पा रहा है। परिषद ने राज्य सरकार से केंद्र के साथ समन्वय स्थापित कर नीतिगत सुधार की वकालत की है।
​
ओपी ठाकुर, अध्यक्ष, प्रधान परिषद संगड़ाह : "योजना में सुरक्षा दीवारों और सिंचाई टैंकों जैसे कार्यों का शामिल न होना जनहित के खिलाफ है। राज्य सरकार को यह विषय केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखना चाहिए।"
​बीएस पाल, खंड विकास अधिकारी (BDO), संगड़ाह : "प्राप्त ज्ञापन को उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रेषित किया जा रहा है। योजना के दिशानिर्देशों के तहत संबंधित कार्यों को लेकर विभागीय स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।"
विकसित भारत जी राम जी योजना का मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाना है, लेकिन क्षेत्रीय आवश्यकताओं की अनदेखी से इसके क्रियान्वयन पर असर पड़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकार को पहाड़ी क्षेत्रों की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए योजना के नियमों में लचीलापन लाना होगा ताकि विकास की गति बनी रहे।
​हरिपुरधार से दीपांशु शर्मा की रिपोर्ट
    user_Dipanshu Sharma
    Dipanshu Sharma
    Graphic designer हरिपुरधार, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.