logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चोरी की दो बाइकों के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था बाइक चोरी की दो बाइकों के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था बाइक अमेठी। ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास तिवारी उर्फ विक्कू (24) निवासी नारायणपुर, थाना मुसाफिरखाना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी रामकुमार यादव के साथ मिलकर जिला कारागार सुलतानपुर के गेट के बाहर से एक बाइक चोरी की थी। चोरी की बाइक पर कूटरचित नंबर प्लेट UP 36 W 4018 लगाकर चला रहा था, जबकि उसका वास्तविक नंबर UP 44 BC 1767 है। इसके अलावा एक अन्य मोटरसाइकिल एसबीआई शाखा मुसाफिरखाना के सामने से चोरी कर झाड़ियों में छिपाकर रखने की बात बताई। आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से हीरो सुपर स्प्लेण्डर नंबर UP 44 N 7920 बरामद की गई। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अमेठी और प्रतापगढ़ में पहले से कुल सात मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी उपनिरीक्षक गोपाल मणि मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

15 hrs ago
user_A K Mishra
A K Mishra
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

चोरी की दो बाइकों के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था बाइक चोरी की दो बाइकों के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था बाइक अमेठी। ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास तिवारी उर्फ विक्कू (24) निवासी नारायणपुर, थाना मुसाफिरखाना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी रामकुमार यादव के साथ मिलकर जिला कारागार सुलतानपुर के गेट के बाहर से एक बाइक चोरी की थी। चोरी की बाइक पर कूटरचित नंबर प्लेट UP 36 W 4018 लगाकर चला रहा था, जबकि उसका वास्तविक नंबर UP 44 BC 1767 है। इसके अलावा एक अन्य मोटरसाइकिल एसबीआई शाखा मुसाफिरखाना के सामने से चोरी कर झाड़ियों में छिपाकर रखने की बात बताई। आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से हीरो सुपर स्प्लेण्डर नंबर UP 44 N 7920 बरामद की गई। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अमेठी और प्रतापगढ़ में पहले से कुल सात मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी उपनिरीक्षक गोपाल मणि मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • *भाजपा ने बंगाल चुनाव में ₹287 करोड़ खर्च किए:* 5 राज्यों के चुनावी खर्च का आधे से ज्यादा बंगाल में; बाकी 4 राज्यों में ₹242 करोड़ खर्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चुनाव आयोग (ECI) को सौंपे गए चुनावी खर्च के विवरण के अनुसार, पार्टी ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में कुल ₹529.38 करोड़ खर्च किए हैं, जिसमें से अकेले पश्चिम बंगाल में ₹286.99 करोड़ (लगभग ₹287 करोड़) खर्च किए गए। यह रकम भाजपा द्वारा बाकी सभी 4 राज्यों में किए गए सामूहिक खर्च से भी अधिक है राज्य / केंद्र शासित प्रदेशभाजपा द्वारा किया गया कुल खर्चपश्चिम बंगाल₹286.99 करोड़ (कुल खर्च का 54%)असम₹96.26 करोड़केरल₹82.67 करोड़तमिलनाडु₹51.56 करोड़पुडुचेरी₹11.89 करोड़कुल खर्च (5 राज्य)₹529.38 करोड़ ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    1
    *भाजपा ने बंगाल चुनाव में ₹287 करोड़ खर्च किए:* 5 राज्यों के चुनावी खर्च का आधे से ज्यादा बंगाल में; बाकी 4 राज्यों में ₹242 करोड़ खर्च  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चुनाव आयोग (ECI) को सौंपे गए चुनावी खर्च के विवरण के अनुसार, पार्टी ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में कुल ₹529.38 करोड़ खर्च किए हैं, जिसमें से अकेले पश्चिम बंगाल में ₹286.99 करोड़ (लगभग ₹287 करोड़) खर्च किए गए। यह रकम भाजपा द्वारा बाकी सभी 4 राज्यों में किए गए सामूहिक खर्च से भी अधिक है राज्य / केंद्र शासित प्रदेशभाजपा द्वारा किया गया कुल खर्चपश्चिम बंगाल₹286.99 करोड़ (कुल खर्च का 54%)असम₹96.26 करोड़केरल₹82.67 करोड़तमिलनाडु₹51.56 करोड़पुडुचेरी₹11.89 करोड़कुल खर्च (5 राज्य)₹529.38 करोड़
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Amethi, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • रायबरेली के GIC ग्राउंड में अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। कई जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर माहौल उत्साहपूर्ण दिखाई दिया। रायबरेली के GIC ग्राउंड में अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। कई जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर माहौल उत्साहपूर्ण दिखाई दिया।
    1
    रायबरेली के GIC ग्राउंड में अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। कई जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर माहौल उत्साहपूर्ण दिखाई दिया।
रायबरेली के GIC ग्राउंड में अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। कई जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर माहौल उत्साहपूर्ण दिखाई दिया।
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    43 min ago
  • *सुल्तानपुर में तेज आवाज में DJ कम्पटीशन करने वाले 6 DJ संचालकों पर केस दर्ज* सुल्तानपुर, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में माननीय सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट एवं शासन के दिशा-निर्देशों की अवहेलना कर तेज आवाज में DJ बजाने और DJ कम्पटीशन कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि कुछ DJ संचालकों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का मानकों के विपरीत तेज ध्वनि में ट्वीटर हॉर्न का इस्तेमाल करते हुए DJ प्रतियोगिताएं की गईं। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 6 चिन्हित DJ संचालकों एवं कुछ अज्ञात DJ संचालकों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी ने आम जनता और DJ संचालकों से अपील की है कि DJ का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
    1
    *सुल्तानपुर में तेज आवाज में DJ कम्पटीशन करने वाले 6 DJ संचालकों पर केस दर्ज*
सुल्तानपुर, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में माननीय सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट एवं शासन के दिशा-निर्देशों की अवहेलना कर तेज आवाज में DJ बजाने और DJ कम्पटीशन कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि कुछ DJ संचालकों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का मानकों के विपरीत तेज ध्वनि में ट्वीटर हॉर्न का इस्तेमाल करते हुए DJ प्रतियोगिताएं की गईं।
घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 6 चिन्हित DJ संचालकों एवं कुछ अज्ञात DJ संचालकों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सीओ सिटी ने आम जनता और DJ संचालकों से अपील की है कि DJ का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सुल्तानपुर में भारी बारिश से कच्चा मकान गिरा कई ग्रामीण इलाकों में खेत पानी से भर गए, रात से हो रही तेज बारिश सुल्तानपुर जिले में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। शहर और ग्रामीण इलाकों में रुक-रुककर बारिश जारी है। भदैया क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। ग्रामीण इलाकों में रात से ही तेज बारिश हुई है, जिससे धान के खेत पानी से भर गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिसके झोंके 54 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। सापेक्ष आर्द्रता 90-93 प्रतिशत और बादलों की मात्रा 100 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में 14.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा सकती है। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक भी बारिश जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की गति 25-29 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 54 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकते हैं। सापेक्ष आर्द्रता 91-95 प्रतिशत और बादलों की मात्रा 100 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इस समय 16.6 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। कादीपुर क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है। यहां पूरवा हवा चल रही है। हवा तेज होने पर बारिश रुक जाती है और हवा बंद होते ही फिर से शुरू हो जाती है। अखंडनगर में भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। किसान संतोष कुमार ने बताया कि यह हल्की बारिश किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होगी। कूरेभार क्षेत्र में बुधवार आधी रात से रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो गुरुवार सुबह तक जारी रही। पिछले एक घंटे से यहां बारिश हो रही है। भदैया क्षेत्र में बुधवार रात हल्की बारिश हुई थी। गुरुवार सुबह से यहां घने बादल छाए हैं और हल्की हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया है। किसान बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन बारिश न होने से वे निराश हैं। जयसिंहपुर क्षेत्र में भी बुधवार रात रिमझिम बारिश हुई। गुरुवार सुबह से यहां घने बादलों के साथ तेज पूरवा हवा चल रही है, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। लंभुआ में रात 9 बजे मौसम अचानक बदल गया। ठंडी पूर्वी हवा के साथ लंभुआ के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। रात भर बूंदाबांदी और पूरवा हवा चलती रही। सुबह करीब 3 बजे एक बार फिर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। दुबेपुर क्षेत्र में रात भर हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।
    1
    सुल्तानपुर में भारी बारिश से कच्चा मकान गिरा
कई ग्रामीण इलाकों में खेत पानी से भर गए, रात से हो रही तेज बारिश
सुल्तानपुर जिले में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। शहर और ग्रामीण इलाकों में रुक-रुककर बारिश जारी है। भदैया क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। ग्रामीण इलाकों में रात से ही तेज बारिश हुई है, जिससे धान के खेत पानी से भर गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिसके झोंके 54 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। सापेक्ष आर्द्रता 90-93 प्रतिशत और बादलों की मात्रा 100 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में 14.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा सकती है।
शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक भी बारिश जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की गति 25-29 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 54 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकते हैं। सापेक्ष आर्द्रता 91-95 प्रतिशत और बादलों की मात्रा 100 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इस समय 16.6 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है।
कादीपुर क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है। यहां पूरवा हवा चल रही है। हवा तेज होने पर बारिश रुक जाती है और हवा बंद होते ही फिर से शुरू हो जाती है। अखंडनगर में भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। किसान संतोष कुमार ने बताया कि यह हल्की बारिश किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होगी।
कूरेभार क्षेत्र में बुधवार आधी रात से रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो गुरुवार सुबह तक जारी रही। पिछले एक घंटे से यहां बारिश हो रही है। भदैया क्षेत्र में बुधवार रात हल्की बारिश हुई थी। गुरुवार सुबह से यहां घने बादल छाए हैं और हल्की हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया है। किसान बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन बारिश न होने से वे निराश हैं। जयसिंहपुर क्षेत्र में भी बुधवार रात रिमझिम बारिश हुई। गुरुवार सुबह से यहां घने बादलों के साथ तेज पूरवा हवा चल रही है, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है।
लंभुआ में रात 9 बजे मौसम अचानक बदल गया। ठंडी पूर्वी हवा के साथ लंभुआ के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। रात भर बूंदाबांदी और पूरवा हवा चलती रही। सुबह करीब 3 बजे एक बार फिर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। दुबेपुर क्षेत्र में रात भर हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा चोरी की घटना का हुआ सफल अनावरण *थाना जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, कुल ₹81,200/- नकद, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा एवं घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की गई। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।* *इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।*
    1
    जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा चोरी की घटना का हुआ सफल अनावरण 
*थाना जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, कुल ₹81,200/- नकद, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा एवं घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की गई। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।*
*इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।*
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रायबरेली हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के आवास पर चाय की चर्चा करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी
    1
    रायबरेली हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के आवास पर चाय की चर्चा करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी
    user_Pankaj
    Pankaj
    Photography studio लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जिला बार एसोसिएशन चुनाव पर हाईकोर्ट का अहम आदेश, जिला जज की निगरानी में होगा चुनाव मतपत्र लेकर भागने वालों की होगी न्यायिक जांच, दोषियों को स्थायी रूप से निष्कासित करने का दिया निर्देश सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई।हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान मौखिक आदेश दिया है कि बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की निगरानी में बार की एल्डर्स कमेटी के सहयोग से कराया जाएगा। हाईकोर्ट ने पूर्व में चुनाव में मतगणना के दौरान हुए बवाल में मतपत्र लेकर भागने के मामले की न्यायिक जांच कराने का आदेश दिया है। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि न्यायिक जांच में जिन लोगों के नाम मतपत्र लेकर भागने में सामने आएगा, उन्हें स्थायी रूप से निष्कासित (डिबार) करने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया है। साथ ही बार कार्यालय से सीसीटीवी का डीवीआर चोरी होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना की निगरानी पुलिस अधीक्षक को करने का निर्देश भी हाईकोर्ट ने दिया है।हाईकोर्ट ने पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और सचिव दिनेश दुबे को 24 घंटे के भीतर एल्डर्स कमेटी को चार्ज सौंपने (हैंडओवर) का आदेश दिया है। बता दें कि दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता शशि मिश्र ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके चलते चुनाव तीन बार टाल दिया गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद बीते 9 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। 10 सितंबर को मतगणना के दौरान धांधली के आरोप लगने पर विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ लोग मतपत्र लेकर भाग गए थे। बार के ऑफिस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव रद्द कर इसकी सूचना हाईकोर्ट के साथ ही जिला जज व अन्य अधिकारियों को दे दी थी। उन्होंने हाईकोर्ट से बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की देखरेख में कराने की मांग की थी।
    1
    जिला बार एसोसिएशन चुनाव पर हाईकोर्ट का अहम आदेश, जिला जज की निगरानी में होगा चुनाव
मतपत्र लेकर भागने वालों की होगी न्यायिक जांच, दोषियों को स्थायी रूप से निष्कासित करने का दिया निर्देश
सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर  हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई।हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान मौखिक आदेश दिया है कि बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की निगरानी में बार की एल्डर्स कमेटी के सहयोग से कराया जाएगा। हाईकोर्ट ने पूर्व में चुनाव में मतगणना के दौरान हुए बवाल में मतपत्र लेकर भागने के मामले की न्यायिक जांच कराने का आदेश दिया है। यह जानकारी देते हुए 
वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि न्यायिक जांच में जिन लोगों के नाम मतपत्र लेकर भागने में सामने आएगा, उन्हें स्थायी रूप से निष्कासित (डिबार) करने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया है। साथ ही बार कार्यालय से सीसीटीवी का डीवीआर चोरी होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना की निगरानी पुलिस अधीक्षक को करने का निर्देश भी हाईकोर्ट ने दिया है।हाईकोर्ट ने पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और सचिव दिनेश दुबे को 24 घंटे के भीतर एल्डर्स कमेटी को चार्ज सौंपने (हैंडओवर) का आदेश दिया है।
बता दें कि दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता शशि मिश्र ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके चलते चुनाव तीन बार टाल दिया गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद बीते 9 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। 10 सितंबर को मतगणना के दौरान धांधली के आरोप लगने पर विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ लोग मतपत्र लेकर भाग गए थे। बार के ऑफिस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव रद्द कर इसकी सूचना हाईकोर्ट के साथ ही जिला जज व अन्य अधिकारियों को दे दी थी। उन्होंने हाईकोर्ट से बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की देखरेख में कराने की मांग की थी।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*
    1
    *थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*
    user_Breaking news SLT
    Breaking news SLT
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • नौकर बोला- बहू नहीं, बेटे ने दी थी सुपारी; पति को देख शालू फूट-फूटकर रोई कानपुर के बहुचर्चित करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में एक नया और बेहद चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। पुलिस रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी नौकर विशाल ने अपना बयान बदल दिया है, जिसके बाद पुलिस ने बुधवार देर रात विनीत मिनोचा के बेटे सुब्रत मिनोचा को गिरफ्तार कर लिया है बेटे ने दी थी सुपारी: पुलिस पूछताछ और रिमांड के दौरान नौकर विशाल ने बताया कि हत्या की ₹6 लाख की सुपारी बहू शालू ने नहीं, बल्कि बेटे सुब्रत ने दी थी। शालू को फंसाने की साजिश: विशाल के मुताबिक, सुब्रत ने उससे कहा था कि अगर वह कभी पुलिस के हत्थे चढ़ जाए, तो अपनी पत्नी शालू का नाम ले ले ताकि वह खुद बच सके।शालू का रो-रोकर बुरा हाल: जब लॉकअप में शालू का सामना अपने पति सुब्रत से हुआ, तो वह अपने पति की इस गद्दारी और साजिश को देखकर फूट-फूटकर रो पड़ी यह घटना 5 सितंबर 2026 की है, जब विनीत मिनोचा की उनके घर में गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. शुरुआत में सीसीटीवी फुटेज और नौकर विशाल के पहले कबूलनामे के आधार पर बहू शालू को इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड मानकर गिरफ्तार किया गया था। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र
    1
    नौकर बोला- बहू नहीं, बेटे ने दी थी सुपारी; पति को देख शालू फूट-फूटकर रोई कानपुर के बहुचर्चित करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में एक नया और बेहद चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। पुलिस रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी नौकर विशाल ने अपना बयान बदल दिया है, जिसके बाद पुलिस ने बुधवार देर रात विनीत मिनोचा के बेटे सुब्रत मिनोचा को गिरफ्तार कर लिया है बेटे ने दी थी सुपारी: पुलिस पूछताछ और रिमांड के दौरान नौकर विशाल ने बताया कि हत्या की ₹6 लाख की सुपारी बहू शालू ने नहीं, बल्कि बेटे सुब्रत ने दी थी। शालू को फंसाने की साजिश: विशाल के मुताबिक, सुब्रत ने उससे कहा था कि अगर वह कभी पुलिस के हत्थे चढ़ जाए, तो अपनी पत्नी शालू का नाम ले ले ताकि वह खुद बच सके।शालू का रो-रोकर बुरा हाल: जब लॉकअप में शालू का सामना अपने पति सुब्रत से हुआ, तो वह अपने पति की इस गद्दारी और साजिश को देखकर फूट-फूटकर रो पड़ी यह घटना 5 सितंबर 2026 की है, जब विनीत मिनोचा की उनके घर में गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. शुरुआत में सीसीटीवी फुटेज और नौकर विशाल के पहले कबूलनामे के आधार पर बहू शालू को इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड मानकर गिरफ्तार किया गया था। 
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Amethi, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.