logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धुरवार टोल प्लाजा पर हाईवे यातायात पुलिस चौकी का शुभारंभ शहडोल, 27 सितंबर 2026। बुढार रोड स्थित धुरवार टोल प्लाजा पर हाईवे यातायात पुलिस चौकी का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। इस चौकी के माध्यम से बुढार रोड एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के पालन तथा आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर यातायात थाना प्रभारी अमित विश्वकर्मा, रक्षित निरीक्षक अनिरुद्ध मीणा एवं पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

21 hrs ago
user_JIYAUDDIN ANSARI
JIYAUDDIN ANSARI
Voice of people Budar, Shahdol•
21 hrs ago

धुरवार टोल प्लाजा पर हाईवे यातायात पुलिस चौकी का शुभारंभ शहडोल, 27 सितंबर 2026। बुढार रोड स्थित धुरवार टोल प्लाजा पर हाईवे यातायात पुलिस चौकी का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। इस चौकी के माध्यम से बुढार रोड एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के पालन तथा आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर यातायात थाना प्रभारी अमित विश्वकर्मा, रक्षित निरीक्षक अनिरुद्ध मीणा एवं पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रातभर की बारिश के बाद बिजुरी में धंसी निर्माणाधीन सड़क, बड़ा हादसा टला बिजुरी। रातभर हुई बारिश के बाद बिजुरी में निर्माणाधीन सड़क का एक हिस्सा अचानक भरभराकर धंस गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, मौहरी से माइंस कॉलोनी को जोड़ने वाले मार्ग पर सड़क का एक हिस्सा अचानक धंसने से वहां बड़ा गड्ढा बन गया। इसी दौरान एक भैंसा धंसे हुए गड्ढे में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर भैंसे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, सड़क धंसने के बाद सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई पुलिया और आरसीसी ह्यूम पाइप की तकनीकी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था की जांच की मांग की जा रही है।
    1
    रातभर की बारिश के बाद बिजुरी में धंसी निर्माणाधीन सड़क, बड़ा हादसा टला


बिजुरी। रातभर हुई बारिश के बाद बिजुरी में निर्माणाधीन सड़क का एक हिस्सा अचानक भरभराकर धंस गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, मौहरी से माइंस कॉलोनी को जोड़ने वाले मार्ग पर सड़क का एक हिस्सा अचानक धंसने से वहां बड़ा गड्ढा बन गया। इसी दौरान एक भैंसा धंसे हुए गड्ढे में जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर भैंसे को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
वहीं, सड़क धंसने के बाद सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई पुलिया और आरसीसी ह्यूम पाइप की तकनीकी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था की जांच की मांग की जा रही है।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *शाही मस्जिद हटाने के विरोध में उतरे मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है।* इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रख रहा है। जानकारी के मुताबिक भीड़ को तितर बितर करने के लिए लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़ें जा चुके हैं। इसके बावजूद भी कुछ लोग पुलिस पर पथराव करने में लगे हुए हैं। तस्वीरों में पथराव की स्थिति साफ तौर पर दिखाई दे रही है। *👉🏻इसी तरह की सवेंदनशील स्थिति बड़े हनुमान जी को हटाने पर बनी थी पर तब पुलिस पर पथराव नहीं हुआ था।*
    1
    *शाही मस्जिद हटाने के विरोध में उतरे मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है।* इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रख रहा है। जानकारी के मुताबिक भीड़ को तितर बितर करने के लिए लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़ें जा चुके हैं। इसके बावजूद भी कुछ लोग पुलिस पर पथराव करने में लगे हुए हैं। तस्वीरों में पथराव की स्थिति साफ तौर पर दिखाई दे रही है।
*👉🏻इसी तरह की सवेंदनशील स्थिति बड़े हनुमान जी को हटाने पर बनी थी पर तब पुलिस पर पथराव नहीं हुआ था।*
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बारिश ने बढ़ाया जोहिला डैम का दबाव, चार गेटों से पानी की निकासी उमरिया जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों और जलाशयों में पानी की आवक बढ़ गई है। लगातार बारिश का असर संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम पर भी दिखाई दे रहा है। डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद परियोजना प्रबंधन ने चार गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जोहिला डैम के चारों गेट करीब दो-दो मीटर तक खोले गए हैं। गेट खुलने के बाद डैम से पानी बाहर छोड़ा जा रहा है। लगातार बारिश के बीच डैम से पानी की निकासी का नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के अधिकारी मनोज त्रिपाठी ने बताया कि बारिश के कारण डैम में पानी की आवक बढ़ी है। वर्तमान में चार गेट खोले गए हैं और प्रत्येक गेट करीब दो मीटर तक खुला है। डैम के गेट और जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। जलस्तर पर लगातार नजर बारिश का दौर जारी रहने के कारण परियोजना प्रबंधन की ओर से डैम के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों की टीम गेटों की स्थिति और पानी की आवक पर निगरानी बनाए हुए है, ताकि जलस्तर को नियंत्रित रखा जा सके। तीन दिनों से हो रही बारिश ने जिले के मौसम का मिजाज बदल दिया है। लगातार बारिश के चलते खेतों और निचले इलाकों में भी पानी बढ़ने लगा है। ऐसे में जोहिला डैम से पानी की निकासी शुरू होने के बाद आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों की नजर डैम के जलस्तर पर बनी हुई है। बारिश बढ़ी तो बढ़ सकती है निकासी यदि आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहता है और डैम में पानी की आवक और बढ़ती है, तो पानी की निकासी की स्थिति में बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल चार गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। जोहिला डैम संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत है। बारिश के मौसम में डैम के जलस्तर और गेटों की निगरानी बेहद अहम हो जाती है। फिलहाल परियोजना प्रबंधन के अनुसार चार गेट दो-दो मीटर खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।
    1
    बारिश ने बढ़ाया जोहिला डैम का दबाव, चार गेटों से पानी की निकासी
उमरिया
जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों और जलाशयों में पानी की आवक बढ़ गई है। लगातार बारिश का असर संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम पर भी दिखाई दे रहा है। डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद परियोजना प्रबंधन ने चार गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जोहिला डैम के चारों गेट करीब दो-दो मीटर तक खोले गए हैं। गेट खुलने के बाद डैम से पानी बाहर छोड़ा जा रहा है। लगातार बारिश के बीच डैम से पानी की निकासी का नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के अधिकारी मनोज त्रिपाठी ने बताया कि बारिश के कारण डैम में पानी की आवक बढ़ी है। वर्तमान में चार गेट खोले गए हैं और प्रत्येक गेट करीब दो मीटर तक खुला है। डैम के गेट और जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।
जलस्तर पर लगातार नजर
बारिश का दौर जारी रहने के कारण परियोजना प्रबंधन की ओर से डैम के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों की टीम गेटों की स्थिति और पानी की आवक पर निगरानी बनाए हुए है, ताकि जलस्तर को नियंत्रित रखा जा सके।
तीन दिनों से हो रही बारिश ने जिले के मौसम का मिजाज बदल दिया है। लगातार बारिश के चलते खेतों और निचले इलाकों में भी पानी बढ़ने लगा है। ऐसे में जोहिला डैम से पानी की निकासी शुरू होने के बाद आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों की नजर डैम के जलस्तर पर बनी हुई है।
बारिश बढ़ी तो बढ़ सकती है निकासी
यदि आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहता है और डैम में पानी की आवक और बढ़ती है, तो पानी की निकासी की स्थिति में बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल चार गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
जोहिला डैम संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत है। बारिश के मौसम में डैम के जलस्तर और गेटों की निगरानी बेहद अहम हो जाती है। फिलहाल परियोजना प्रबंधन के अनुसार चार गेट दो-दो मीटर खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार देवगवां रेलवे फाटक पर रविवार शाम यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।रेलवे स्टेशन नौरोजाबाद से देवगवां रेलवे फाटक तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है,जबकि दूसरी ओर जाम जोहिला पुल तक पहुंचने की खबर है।दोनों दिशाओं में करीब दो से तीन किलोमीटर से अधिक लंबा जाम बताए जाने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं,जाम में फंसे वाहन बेहद धीमी रफ्तार से रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यातायात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहा।सड़क पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ने से स्थिति और विकट होती जा रही है।कई वाहन चालक लंबे समय से जाम में फंसे हैं और चंद मिनट का रास्ता तय करने में भी काफी समय लग रहा है।देवगवां रेलवे फाटक पर बने इस महाजाम ने एक बार फिर क्षेत्र में सुचारु यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जरूरत को उजागर कर दिया है।
    1
    देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार

देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार
देवगवां रेलवे फाटक पर रविवार शाम यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।रेलवे स्टेशन नौरोजाबाद से देवगवां रेलवे फाटक तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है,जबकि दूसरी ओर जाम जोहिला पुल तक पहुंचने की खबर है।दोनों दिशाओं में करीब दो से तीन किलोमीटर से अधिक लंबा जाम बताए जाने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं,जाम में फंसे वाहन बेहद धीमी रफ्तार से रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यातायात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहा।सड़क पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ने से स्थिति और विकट होती जा रही है।कई वाहन चालक लंबे समय से जाम में फंसे हैं और चंद मिनट का रास्ता तय करने में भी काफी समय लग रहा है।देवगवां रेलवे फाटक पर बने इस महाजाम ने एक बार फिर क्षेत्र में सुचारु यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जरूरत को उजागर कर दिया है।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ## **हाथी महोत्सव में लोकनृत्य की धूम, थिरक उठे फील्ड डायरेक्टर** ## **हाथी महोत्सव में लोकनृत्य की धूम, थिरक उठे फील्ड डायरेक्टर** ### **बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों के सम्मान में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, अधिकारियों ने लिया सहभागिता** **मानपुर।** बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आयोजित हाथी महोत्सव के दौरान रविवार को विभिन्न गतिविधियों के साथ लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। बारिश थमने के बाद उमरिया और शहडोल जिलों से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पर्यटक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रीय कलाकारों ने कर्मा एवं सैला लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय सहित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ अधिकारी, रेंजर, कर्मचारी, महावत, चारा कटर एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। लोक कलाकारों की प्रस्तुति पर अधिकारी और कर्मचारी भी उत्साह के साथ थिरकते नजर आए। शहडोल से आए ज्वाइंट कमिश्नर मुंद्रिका सिंह ने भी महोत्सव में सहभागिता की। क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय ने हाथियों के महत्व को रेखांकित करते हुए मानव एवं वन्यजीवों के प्राणों की रक्षा में उनके योगदान की सराहना की। महोत्सव के दौरान हाथी के बच्चे का नाम **‘कृष्णा’** रखे जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बांधवगढ़ के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी गई। महोत्सव में हाथियों की देखभाल और उनके स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। जबलपुर से आए चिकित्सकों के दल ने सभी हाथियों के रक्त के नमूने लिए, जिनकी जांच के बाद रिपोर्ट बांधवगढ़ प्रबंधन को सौंपी जाएगी। हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उनके पसंदीदा भोजन एवं विशेष सेवाओं की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पालतू हाथियों, महावतों एवं चारा कटरों को अवकाश प्रदान करने के साथ हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराना और उनके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। हाथी महोत्सव ने वन्यजीव संरक्षण के साथ स्थानीय लोक संस्कृति और परंपराओं को भी मंच प्रदान किया।
    1
    ## **हाथी महोत्सव में लोकनृत्य की धूम, थिरक उठे फील्ड डायरेक्टर**

## **हाथी महोत्सव में लोकनृत्य की धूम, थिरक उठे फील्ड डायरेक्टर**
### **बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों के सम्मान में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, अधिकारियों ने लिया सहभागिता**
**मानपुर।** बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आयोजित हाथी महोत्सव के दौरान रविवार को विभिन्न गतिविधियों के साथ लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। बारिश थमने के बाद उमरिया और शहडोल जिलों से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पर्यटक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रीय कलाकारों ने कर्मा एवं सैला लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय सहित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ अधिकारी, रेंजर, कर्मचारी, महावत, चारा कटर एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। लोक कलाकारों की प्रस्तुति पर अधिकारी और कर्मचारी भी उत्साह के साथ थिरकते नजर आए। शहडोल से आए ज्वाइंट कमिश्नर मुंद्रिका सिंह ने भी महोत्सव में सहभागिता की।
क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय ने हाथियों के महत्व को रेखांकित करते हुए मानव एवं वन्यजीवों के प्राणों की रक्षा में उनके योगदान की सराहना की। महोत्सव के दौरान हाथी के बच्चे का नाम **‘कृष्णा’** रखे जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बांधवगढ़ के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी गई।
महोत्सव में हाथियों की देखभाल और उनके स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। जबलपुर से आए चिकित्सकों के दल ने सभी हाथियों के रक्त के नमूने लिए, जिनकी जांच के बाद रिपोर्ट बांधवगढ़ प्रबंधन को सौंपी जाएगी। हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उनके पसंदीदा भोजन एवं विशेष सेवाओं की भी व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य पालतू हाथियों, महावतों एवं चारा कटरों को अवकाश प्रदान करने के साथ हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराना और उनके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। हाथी महोत्सव ने वन्यजीव संरक्षण के साथ स्थानीय लोक संस्कृति और परंपराओं को भी मंच प्रदान किया।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अतुलनीय, अद्वितीय और बेजोड़ रहा अनुपम सहाय क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ का आदिवासी कला नृत्य* *हाथी महोत्सव में बांधवगढ़ की लोक एवं आदिवासी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक* *अतुलनीय, अद्वितीय और बेजोड़ रहा अनुपम सहाय क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ का आदिवासी कला नृत्य* *हाथी महोत्सव में बांधवगढ़ की लोक एवं आदिवासी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक* उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आयोजित हाथी महोत्सव के दौरान प्रकृति, वन्यजीव और आदिवासी संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। महोत्सव में बांधवगढ़ के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय द्वारा प्रस्तुत आदिवासी कला एवं नृत्य ने उपस्थित लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। पारंपरिक अंदाज, लोक संस्कृति और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया। अनुपम सहाय की प्रस्तुति में बांधवगढ़ क्षेत्र की समृद्ध आदिवासी परंपराओं, लोक जीवन और प्रकृति से गहरे जुड़ाव की सुंदर झलक दिखाई दी। नृत्य के दौरान पारंपरिक भाव-भंगिमाओं और लोक शैली ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति को देखकर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व देश-दुनिया में अपनी जैव विविधता और बाघों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन इसकी पहचान केवल वन्यजीवों तक सीमित नहीं है। क्षेत्र की आदिवासी संस्कृति, लोक परंपराएं और प्रकृति के साथ लोगों का सदियों पुराना जुड़ाव भी बांधवगढ़ की विशिष्ट पहचान है। हाथी महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से इसी सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने का अवसर मिलता है। महोत्सव में अनुपम सहाय का आदिवासी कला नृत्य अतुलनीय, अद्वितीय, अनोखा और बेजोड़ रहा। प्रस्तुति ने जहां दर्शकों का मनोरंजन किया, वहीं आदिवासी लोककला एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और प्रचार का संदेश भी दिया। हाथी महोत्सव में हुई इस विशेष प्रस्तुति ने आयोजन की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। बांधवगढ़ की प्राकृतिक विरासत के साथ यहां की लोक एवं आदिवासी संस्कृति की अनोखी पहल।
    1
    अतुलनीय, अद्वितीय और बेजोड़ रहा अनुपम सहाय क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ का आदिवासी कला नृत्य*

*हाथी महोत्सव में बांधवगढ़ की लोक एवं आदिवासी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक*
*अतुलनीय, अद्वितीय और बेजोड़ रहा अनुपम सहाय क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ का आदिवासी कला नृत्य*
*हाथी महोत्सव में बांधवगढ़ की लोक एवं आदिवासी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक*
उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आयोजित हाथी महोत्सव के दौरान प्रकृति, वन्यजीव और आदिवासी संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। महोत्सव में बांधवगढ़ के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय द्वारा प्रस्तुत आदिवासी कला एवं नृत्य ने उपस्थित लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। पारंपरिक अंदाज, लोक संस्कृति और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया।
अनुपम सहाय की प्रस्तुति में बांधवगढ़ क्षेत्र की समृद्ध आदिवासी परंपराओं, लोक जीवन और प्रकृति से गहरे जुड़ाव की सुंदर झलक दिखाई दी। नृत्य के दौरान पारंपरिक भाव-भंगिमाओं और लोक शैली ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति को देखकर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व देश-दुनिया में अपनी जैव विविधता और बाघों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन इसकी पहचान केवल वन्यजीवों तक सीमित नहीं है। क्षेत्र की आदिवासी संस्कृति, लोक परंपराएं और प्रकृति के साथ लोगों का सदियों पुराना जुड़ाव भी बांधवगढ़ की विशिष्ट पहचान है। हाथी महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से इसी सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने का अवसर मिलता है।
महोत्सव में अनुपम सहाय का आदिवासी कला नृत्य अतुलनीय, अद्वितीय, अनोखा और बेजोड़ रहा। प्रस्तुति ने जहां दर्शकों का मनोरंजन किया, वहीं आदिवासी लोककला एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और प्रचार का संदेश भी दिया।
हाथी महोत्सव में हुई इस विशेष प्रस्तुति ने आयोजन की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। बांधवगढ़ की प्राकृतिक विरासत के साथ यहां की लोक एवं आदिवासी संस्कृति की अनोखी पहल।
    user_अनुज सेन  राष्ट्रचंडिका अखबार
    अनुज सेन राष्ट्रचंडिका अखबार
    Lawyer Bandhogarh, Umaria•
    16 hrs ago
  • *💥उज्जैन में शाही मस्जिद का अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस और भीड़ में झड़प, भयंकर पथराव, पुलिस की शील्ड तक टूट गई, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तनाव* *क़ाजी की अपील के अपील के बाद भी स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है..*
    1
    *💥उज्जैन में शाही मस्जिद का अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस और भीड़ में झड़प, भयंकर पथराव, पुलिस की शील्ड तक टूट गई, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तनाव*
*क़ाजी की अपील के अपील के बाद भी    स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है..*
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पाली: अम्बिकापुर ट्रेन से टक्कर 19 साल की लड़की की मौत बिरसिंहपुर पाली स्टेशन के आगे की घटना किस हालत में यूवती कहां से कहां जा रही थी यह ट्रेन से गिरी कई सवालों को घेरे में हादसा पुलिस मौके में पहुंचकर जांच में जुटी
    1
    पाली: अम्बिकापुर ट्रेन से टक्कर 19 साल की लड़की की मौत
बिरसिंहपुर पाली स्टेशन के आगे की घटना किस हालत में यूवती कहां से कहां जा रही थी यह ट्रेन से गिरी कई सवालों को घेरे में हादसा पुलिस मौके में पहुंचकर जांच में जुटी
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार देवगवां रेलवे फाटक पर रविवार शाम यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।रेलवे स्टेशन नौरोजाबाद से देवगवां रेलवे फाटक तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है,जबकि दूसरी ओर जाम जोहिला पुल तक पहुंचने की खबर है।दोनों दिशाओं में करीब दो से तीन किलोमीटर से अधिक लंबा जाम बताए जाने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं,जाम में फंसे वाहन बेहद धीमी रफ्तार से रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यातायात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहा।सड़क पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ने से स्थिति और विकट होती जा रही है।कई वाहन चालक लंबे समय से जाम में फंसे हैं और चंद मिनट का रास्ता तय करने में भी काफी समय लग रहा है।देवगवां रेलवे फाटक पर बने इस महाजाम ने एक बार फिर क्षेत्र में सुचारु यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जरूरत को उजागर कर दिया है।_
    2
    देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार
देवगवां रेलवे फाटक पर महाजाम, नौरोजाबाद स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार
देवगवां रेलवे फाटक पर रविवार शाम यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।रेलवे स्टेशन नौरोजाबाद से देवगवां रेलवे फाटक तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है,जबकि दूसरी ओर जाम जोहिला पुल तक पहुंचने की खबर है।दोनों दिशाओं में करीब दो से तीन किलोमीटर से अधिक लंबा जाम बताए जाने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं,जाम में फंसे वाहन बेहद धीमी रफ्तार से रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यातायात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहा।सड़क पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ने से स्थिति और विकट होती जा रही है।कई वाहन चालक लंबे समय से जाम में फंसे हैं और चंद मिनट का रास्ता तय करने में भी काफी समय लग रहा है।देवगवां रेलवे फाटक पर बने इस महाजाम ने एक बार फिर क्षेत्र में सुचारु यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जरूरत को उजागर कर दिया है।_
    user_Deepak kumar verma
    Deepak kumar verma
    Local News Reporter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.