Shuru
Apke Nagar Ki App…
आकाशवाणी, 21-3 -2026 ई0' आज की कहानी! "फूल और मानव"!
Kamalakant tiwari
आकाशवाणी, 21-3 -2026 ई0' आज की कहानी! "फूल और मानव"!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लेसा में 56 संविदा कर्मियों की छंटनी से बिजली कर्मियों में उबाल, मानदेय वृद्धि लागू करने की मांग तेज त्योहारों से पहले कार्रवाई पर विरोध, संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग; बहाली और छंटनी पर रोक की उठाई मांग सन्त कबीर नगर । लेसा में “वर्टिकल व्यवस्था” के नाम पर 56 संविदा/आउटसोर्स कर्मियों को कार्य से हटाए जाने के निर्णय के खिलाफ बिजली कर्मियों में व्यापक आक्रोश देखने को मिल रहा है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण और कर्मचारी विरोधी बताते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग की है। समिति के अनुसार, इससे पहले भी करीब 200 संविदा कर्मियों की छंटनी की जा चुकी है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है। समिति के पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना जरूरी है, लेकिन इस तरह की छंटनी से कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है और व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। दिलीप मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 1 अप्रैल से आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया है, लेकिन इसका लाभ ऊर्जा निगमों के संविदा कर्मियों को मिलना अभी भी अनिश्चित है। उन्होंने इसे कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया बताया। साथ ही आरोप लगाया कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा संविदा कर्मियों को अलग रखने की मांग कर उनके साथ उत्पीड़न किया जा रहा है। संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग की है कि पावर कॉर्पोरेशन, सभी डिस्कॉम और ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा कर्मियों पर भी 1 अप्रैल से मानदेय वृद्धि का आदेश लागू किया जाए। इसके साथ ही “वर्टिकल व्यवस्था” के नाम पर हो रही छंटनी पर तत्काल रोक लगाने और 18 मार्च को हटाए गए 56 कर्मियों समेत सभी निष्कासित कर्मचारियों की बहाली की मांग की गई है। आउटसोर्स कर्मियों के लिए सेवा स्थायित्व और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है। आशीष कुमार ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन तेज होगा और विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। इधर, पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के 478 दिन पूरे होने पर विभिन्न जनपदों में विरोध प्रदर्शन जारी रहा। संत कबीर नगर में हुए प्रदर्शन में अनंत कुमार, अशोक पाल, नारायण चंद चौरसिया, सूरज प्रजापति, दिलीप मौर्य, आशीष कुमार, अशोक कुमार, चंद्रकेश मौर्य, रंजन कुमार, आर्यन कुमार, वीरेंद्र मौर्य, मनोज यादव, प्रदुम्न कुमार, दिलीप सिंह और अमरनाथ यादव समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।1
- Post by Vipin Rai Journalist1
- बलिया पुलिस के आगे सारी हेकड़ी ठंडी ❄️ पहले वर्दी पर हाथ उठाया… फिर थाने पहुंचते ही हाथ जोड़ दिए 🙏 “साहब, जिंदगी में पहली बार गलती हुई… माफ कर दीजिए” मम्मी कसम खाकर बोले—अब कुछ नहीं करेंगे 😶 👉 कानून से बड़ा कोई नहीं!1
- ईद की तैयारी को लेकर गोरखपुर का प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ भीड़ को नियंत्रित करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चुस्त नजर आ रहा है। इस मौके पर पुलिस अधिकारी ने क्या बताया?1
- Eid Ul Fitr 2026: क्या सेवइयां बनाना जरूरी है? | ईद का असली मकसद क्या है? | Prophet Muhammad ﷺ ने ईद कैसे मनाई?1
- मूंगफली का दाना बना मौत की वजह: 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पुछिया ब्रह्म स्थान केवटानी टोला निवासी बेचन निषाद के 3 साल के बेटे अनुराग की सांस की नली में मूंगफली का दाना फंसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनुराग घर के बाहर खेलते समय नमकीन के साथ मूंगफली खा रहा था। अचानक दाना उसकी सांस की नली में फंस गया, जिससे उसे तेज खांसी और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उसे बचाने के लिए पीठ थपथपाते रहे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आनन-फानन में परिजन पहले पास के मेडिकल स्टोर और फिर खोराबार सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे एम्स रेफर कर दिया। एम्स पहुंचने पर सर्वर डाउन होने के कारण पर्चा बनाने में देरी हुई, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। इस घटना ने एक बार फिर छोटे बच्चों के खाने-पीने को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर कर दिया है।1
- मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला जागरूकता रैली रवाना, सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जोर अपर पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी, महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर चलाए जा रहे बहुआयामी कार्यक्रम संतकबीरनगर । मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर से महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने रैली को रवाना किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है। इसके तहत जिले में विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा मिशन को प्रभावी बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। हर थाने पर महिला बीट अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो सीधे महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी। स्कूल-कॉलेजों में एंटी-रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय किया गया है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पैदल गश्त भी बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक रैलियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 व 112 के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान को 12 विभागों के समन्वय से संचालित किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा, शिक्षा, कौशल विकास और वित्तीय सशक्तिकरण के क्षेत्र में व्यापक सहयोग मिल सके। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात/पुलिस लाइन प्रियम राजशेखर पाण्डेय, यातायात प्रभारी परमहंस, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सरोज शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।2
- आकाशवाणी , 20 3 2026 ई0, !! एक कहानी !! प्रेरणादायक है । कृपया वीडियो देखें और ज्ञान अर्जन करें।1
- गोरखपुर में चाँद रात पर उमड़ी भारी भीड़ | सुरक्षा में मुस्तैद दिखी Gorakhpur Police | Eid Shopping 20261