दतिया ब्रेकिंग। डी-पार में हुआ दंगल कुश्ती मेले का आयोजन : दूर-दूर से पहुंचे पहलवान, कांग्रेस नेता कौशल सिंह यादव ने किया शुभारंभ* *दतिया ब्रेकिंग। डी-पार में हुआ दंगल कुश्ती मेले का आयोजन : दूर-दूर से पहुंचे पहलवान, कांग्रेस नेता कौशल सिंह यादव ने किया शुभारंभ* ------------------------------------ दतिया। हर वर्ष की भांति इस बार भी डी पार में कारसदेव बाबा (बसकगुवां महाराज) के भादों माह के वार्षिक मेले एवं दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. कौशल सिंह यादव, चेयरमैन डॉ. राधाकृष्ण कॉलेज दतिया एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष सेवढ़ा मेहरबान सिंह बघेल ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथियों ने आयोजन समिति का उत्साह बढ़ाते हुए 5100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। वहीं आखिरी कुश्ती का पुरस्कार भी मुख्य अतिथि डॉ. कौशल सिंह यादव द्वारा दिया गया। इस अवसर पर अलबेल सिंह कुशवाह सरपंच डिरोलीपार, श्रीलाल कुशवाह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, शत्रुघ्न सिंह कुशवाह पूर्व सरपंच, शैलेंद्र सिंह कुशवाह, जनवेद सिंह कुशवाह मास्टर, सालिगराम गुर्जर, रामसिया बघेल शास्त्री सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। डॉ. कौशल सिंह यादव ने कहा कि दंगल और कुश्ती जैसी प्रतियोगिताएं युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में प्रशिक्षण लेकर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। आयोजन में ग्रामीणों के साथ पुलिस प्रशासन का भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग रहा।

- पार्षद अक्कू दुबे ने 3 सैंकड़ा वार्डवासियों को दिखाई फिल्म 'हनुमान अंश', नाश्ते का भी कराया प्रबंध* ब्रेकिंग न्यूज़: *पार्षद अक्कू दुबे ने 3 सैंकड़ा वार्डवासियों को दिखाई फिल्म 'हनुमान अंश', नाश्ते का भी कराया प्रबंध* वार्डवासियों के प्रति अपनी अनूठी सेवा भावना का परिचय देते *हुए स्थानीय पार्षद अक्कू दुबे ने बुधवार को एक मिसाल पेश की। उन्होंने रतन मेगा मॉल का* पूरा पिक्चर हॉल निजी खर्चे पर बुक करके अपने वार्ड के *लगभग तीन सैकड़ा (300) निवासियों को फिल्म 'हनुमान अंश' दिखाई।* सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे सभी वार्डवासियों के लिए *जलपान और नाश्ते का विशेष प्रबंध भी किया गया था। इस सहदयता और* सम्मान से गद्गद वार्डवासियों ने पार्षद का आभार व्यक्त किया। *लोगों का कहना है कि 'अक्कू भैया' हमेशा उनके सुख-दुख* में परिवार की तरह साथ खड़े रहते हैं और उन्हें ऐसे जनप्रतिनिधि पर गर्व है।2
- थाना गोराघाट पुलिस ने हथियार दिखाकर रास्ता रोकने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 306 बोर की बंदूक एवं 06 जिंदा राउंड तथा स्विफ्ट कार जप्त की* श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी सेवढ़ा श्री विनायक शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में थाना गोराघाट पुलिस द्वारा हथियार दिखाकर रास्ता रोकने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना विवरण— दिनांक 15.09.2026 को फरियादी दिनेश कुमार पाठक पुत्र राजाराम पाठक, उम्र 60 वर्ष, निवासी कोटेश्वर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 10, काली माता मंदिर, ग्वालियर द्वारा थाना गोराघाट में बताया कि आरोपीगण राजा पुत्र उत्तम सिंह यादव निवासी पड़री, मायाराम पुत्र राकेश पाल निवासी निचरौली, सुनील पुत्र सहाब सिंह पाल निवासी कुरैठा एवं रितिक पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी कुरैठा द्वारा हथियार दिखाकर उसका रास्ता रोका गया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गोराघाट में अपराध क्रमांक 164/2026, धारा 126(2), 296(बी), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस कार्यवाही— प्रकरण में थाना गोराघाट पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा पुत्र उत्तम सिंह यादव निवासी पड़री, मायाराम पुत्र राकेश पाल निवासी निचरौली एवं सुनील पुत्र सहाब सिंह पाल निवासी कुरैठा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी राजा यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 306 बोर की बंदूक एवं 06 जिंदा राउंड तथा आरोपी सुनील पाल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक UP 93 BJ 8865 जप्त की गई। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई जारी है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विनीत तिवारी, उपनिरीक्षक बलराम मांझी, प्रधान आरक्षक चालक 99 कैलाश, आरक्षक 287 अनुज गुर्जर, आरक्षक 862 नवीन एवं आरक्षक 596 कोक सिंह की सराहनीय भूमिका रही। थाना गोराघाट पुलिस ने हथियार दिखाकर रास्ता रोकने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 306 बोर की बंदूक एवं 06 जिंदा राउंड तथा स्विफ्ट कार जप्त की* श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी सेवढ़ा श्री विनायक शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में थाना गोराघाट पुलिस द्वारा हथियार दिखाकर रास्ता रोकने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना विवरण— दिनांक 15.09.2026 को फरियादी दिनेश कुमार पाठक पुत्र राजाराम पाठक, उम्र 60 वर्ष, निवासी कोटेश्वर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 10, काली माता मंदिर, ग्वालियर द्वारा थाना गोराघाट में बताया कि आरोपीगण राजा पुत्र उत्तम सिंह यादव निवासी पड़री, मायाराम पुत्र राकेश पाल निवासी निचरौली, सुनील पुत्र सहाब सिंह पाल निवासी कुरैठा एवं रितिक पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी कुरैठा द्वारा हथियार दिखाकर उसका रास्ता रोका गया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गोराघाट में अपराध क्रमांक 164/2026, धारा 126(2), 296(बी), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस कार्यवाही— प्रकरण में थाना गोराघाट पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा पुत्र उत्तम सिंह यादव निवासी पड़री, मायाराम पुत्र राकेश पाल निवासी निचरौली एवं सुनील पुत्र सहाब सिंह पाल निवासी कुरैठा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी राजा यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 306 बोर की बंदूक एवं 06 जिंदा राउंड तथा आरोपी सुनील पाल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक UP 93 BJ 8865 जप्त की गई। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई जारी है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विनीत तिवारी, उपनिरीक्षक बलराम मांझी, प्रधान आरक्षक चालक 99 कैलाश, आरक्षक 287 अनुज गुर्जर, आरक्षक 862 नवीन एवं आरक्षक 596 कोक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।1
- बहु व नाती ने किया मेरी मां पर जुल्म दतिया sp से बोला बेबस बेटा @datia @spdatia #datia #datiadilse #datia #datia #दतिया बहु व नाती ने किया मेरी मां पर जुल्म दतिया sp से बोला बेबस बेटा @datia @spdatia #datia #datiadilse #datia #datia #दतिया1
- ग्वालियर-झांसी हाईवे पर करीब 10 फीट लंबा अजगर, वाहन चालकों में दहशत दतिया के ग्वालियर-झांसी हाईवे पर अब्बास के ढाबे के सामने करीब 10 फीट लंबा अजगर बीच सड़क पर पहुंच गया। अजगर के सड़क पर होने से वाहन चालकों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि समय रहते अजगर को नहीं पकड़ा गया तो वह किसी वाहन की चपेट में आकर घायल या मृत हो सकता है। वहीं, सड़क से हटने के बाद अजगर आसपास की कॉलोनी में घुसकर लोगों के लिए खतरा बन सकता है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।1
- *सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस* *दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार* सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? *डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी* परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। *विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल* सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी? मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।1

- सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है।1
- भेड़पुरा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस। भेड़पुरा पर फायरिंग की घटना के चंद घंटों में पकड़े गए तीनों दहशतगर्द। *सिविल लाइन पुलिस ने माखन यादव, राम अवतार यादव और पुनीत कुशवाहा को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस।* फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने निकाली हेकड़ी। *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा और एक जिन्दा कारतूस बरामद।* आरोपियों ने बहादुर अहिरवार पर की थी फायरिंग। *सिविल लाइन टीआई वैभव गुप्ता की कार्यवाही।* भेड़पुरा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस। भेड़पुरा पर फायरिंग की घटना के चंद घंटों में पकड़े गए तीनों दहशतगर्द। *सिविल लाइन पुलिस ने माखन यादव, राम अवतार यादव और पुनीत कुशवाहा को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस।* फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने निकाली हेकड़ी। *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा और एक जिन्दा कारतूस बरामद।* आरोपियों ने बहादुर अहिरवार पर की थी फायरिंग। *सिविल लाइन टीआई वैभव गुप्ता की कार्यवाही।*1