दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड निर्माण में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, रैयती मकान ध्वस्त पटना/बिहटा: दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड निर्माण परियोजना के तहत बुधवार को नेउरा गंज में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक रैयती मकान को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई, जिसमें अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे ढांचे को हटाया गया है। ध्वस्त किया गया मकान स्थानीय निवासी भगत पंडित का बताया जा रहा है। मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। हालांकि, कार्रवाई के दौरान प्रभावित परिवार और आसपास के लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना था कि बिना उचित मुआवजा दिए मकान तोड़ना उचित नहीं है और पहले मुआवजे का भुगतान किया जाना चाहिए था। इस मामले में अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रभावित व्यक्ति को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मकान के लिए करीब 94 लाख रुपये का मुआवजा तय किया गया है, जबकि जमीन का मुआवजा अलग से दिया जाएगा। मौके पर थाना प्रभारी जगदीप राणा भी मौजूद रहे और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, मकान मालिक ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना के ही उनका घर तोड़ दिया गया, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड निर्माण में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, रैयती मकान ध्वस्त पटना/बिहटा: दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड निर्माण परियोजना के तहत बुधवार को नेउरा गंज में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एक रैयती मकान को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई, जिसमें अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे ढांचे को हटाया गया है। ध्वस्त किया गया मकान स्थानीय निवासी भगत पंडित का बताया जा रहा है। मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। हालांकि, कार्रवाई के दौरान प्रभावित परिवार और आसपास के लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना था कि बिना उचित मुआवजा दिए मकान तोड़ना उचित नहीं है और पहले मुआवजे का भुगतान किया जाना चाहिए था। इस मामले में अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रभावित व्यक्ति को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मकान के लिए करीब 94 लाख रुपये का मुआवजा तय किया गया है, जबकि जमीन का मुआवजा अलग से दिया जाएगा। मौके पर थाना प्रभारी जगदीप राणा भी मौजूद रहे और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, मकान मालिक ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना के ही उनका घर तोड़ दिया गया, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
- निशांत कुमार की "बिहार यात्रा" तारीख तय, अब कार्यकर्ताओं में भरा जोश, क्या संभाल पाएंगे पिता की विरासत।।।1
- welcome to my profile mere dost video achcha Lage to follow karke Jana1
- बिहार में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पद संभालने के बाद राजधानी पटना में एक बार फिर ऑपरेशन बुलडोजर शुरू हो गया है। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पटना जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को (22 अप्रैल 2026) को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया ۔ पटना के जिला प्रशासन और पटना नगर निगम की संयुक्त टीम ने भद्रघाट से दीदारगंज तक सड़क किनारे बने अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। इस दौरान कई कच्चे और पक्के मकानों को ध्वस्त किया गया। पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यम सहाय के नेतृत्व में ऑपरेशन बुलडोजर अभियान शुरू किया गया , पटना के भद्रघाट से कंगनघाट तक किए गए सर्वे में 313 कच्चे-पक्के मकान अवैध पाए गए हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है । प्रशासन का कहना है कि गंगा किनारे प्रस्तावित फोर लेन सड़क निर्माण के लिए यह कार्रवाई जरूरी है. यह पूरी कार्रवाई पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में की गई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया। खासकर महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना पूर्व नोटिस दिए ही मकान तोड़े जा रहे हैं।पीड़ित महिला ने कहा कि अगर 10-15 दिन का समय मिल जाता तो वे वैकल्पिक व्यवस्था कर लेतीं। प्रशासन द्वारा अचानक कार्रवाई करने का आरोप लगाया।अनुमंडल पदाधिकारी सत्यम सहाय ने बताया कि गंगा किनारे फोर लाइन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है अवैध रूप से अतिक्रमण किए हुए लोगों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है ,अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जिन लोगों ने सरकारी संपत्ति को अवैध अतिक्रमण कर लिया है उन लोगों से अपील अपील की जा रही है कि सरकारी संपत्ति पर अवैध निर्माण नहीं करें नहीं तो उन लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ,उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। किसी तरह की तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी3
- आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज द्वारा जनता दरबार में जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- पटना से एक बड़ी सामाजिक पहल सामने आई है, जहाँ “गौ सम्मान अभियान” तेजी से चर्चा में है। इस अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को “गौमाता सम्मान दिवस” मनाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में गौमाता के प्रति सम्मान बढ़ाना और लोगों को जागरूक करना है। अभियान के तहत जगह-जगह जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि यह कोई राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक पहल है, जिसमें हर वर्ग के लोगों को जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें और 27 अप्रैल को “गौमाता सम्मान दिवस” के रूप में मनाएं।1
- बिहटा रेफरल अस्पताल में उस वक्त हलचल मच गई, जब एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का श"व अस्पताल में लावारिस हालत में मिला। बताया जा रहा है कि करीब 3 बजे कुछ लोग महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे और उसे बेड पर छोड़कर चुपचाप वहां से निकल गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृ"त घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया, जिसमें पूरा मामला साफ हो गया। फुटेज के अनुसार, तीन युवक एक ऑटो से महिला को लेकर आए थे। वे उसे अंदर लाए, बेड पर लिटाया और बिना किसी को जानकारी दिए मौके से फरार हो गए। वीडियो में एक युवक लाल कुर्ता, नीली जींस और सिर पर टोपी पहने नजर आ रहा है। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे, जिनमें एक काले कुर्ते और दूसरा चेकदार कुर्ते में दिखा। तीनों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही बिहटा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने और उसे अस्पताल तक लाने वाले लोगों का सुराग जुटाने में लगी है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।1
- युवा मोर्चा भोजपुर द्वारा जन आक्रोश महिला पदयात्रा मार्च निकला गया। जो महिला कॉलेज से बाबू बाजार महावीर टोला होते हुए महाराजा कॉलेज तक निकला गया ओर शहीद शहीद भवन मोड़ पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। युवा मोर्चा की युक्ति सह प्रमुख शिवानी गुप्ता ने किया और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम के संयोजक हर्षराज मंगलम ने किया ।युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशुद्ध बिभु जैन बंगाल प्रवास रहते हुए वर्चुअल वीडियो के माध्यम से बताया कि लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक-2026 का पारित न हो पाना बेहद निराशाजनक और चिंताजनक है। यह केवल एक बिल का रुकना नहीं है, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के उन सपनों और विश्वास को ठेस पहुँचाना है, जो उन्होंने अपने सशक्त भविष्य और उचित प्रतिनिधित्व के लिए देखे थे। विभु जैन ने कार्यकर्ताओं का मनोबल वीडियो कॉलिंग करके बढ़ाते हुए विपक्ष के खिलाफ तीखे रूप से वार करते हुए कहा कि कांग्रेस, TMC, DMK, समाजवादी पार्टी और इंडि. गठबंधन का यह रुख उनकी संकीर्ण और महिला विरोधी मानसिकता को साफ दर्शाता है। महिलाओं को 33% आरक्षण देने जैसे ऐतिहासिक और आवश्यक कदम को रोकना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह उनके अधिकारों और सम्मान का सीधा अपमान भी है। हम सभी मिलकर महिला शक्ति का विपक्षियों को आभास करवाए की आज की महिला और आने वाले भविष्य की महिला नारी शक्ति यानी मां भारती की स्वरूप है। जिला स्टडी सेल संयोजक डॉ विकास गुप्ता ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसे प्रयासों से महिलाओं की सम्मान को रोका गया है, लेकिन देश की नारी शक्ति अब सब देख रही है और समझ रही है। यह आक्रोश अब दबने वाला नहीं है। हम महिलाओं की हित की बात करते हैं और महिलाओं के लिए जन आंदोलन भी करना पड़े तो करेंगे। महिला सशक्तिकरण सीधे तौर पर पूरे भारत में आत्मविश्वास के साथ हम सभी लागू करवा कर ही रहेंगे। जिला युक्ति सह प्रमुख शिवानी ने कहा कि आप हमारे संतोषजनक जवाब याद रखिए—2029 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ हर छोटे-बड़े चुनाव में देश की महिलाएं इसका जवाब देंगी। जो उनके अधिकारों के रास्ते में खड़े होंगे, उन्हें लोकतंत्र के माध्यम से करारा संदेश मिलेगा- तेजस अकादमी से भी बड़ी पैमाने पर लड़कियों ने इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाई। आक्रोश मार्च में युक्ति सह प्रमुख रितु राज, दीपा मिश्रा, लीगल सेल संयोजक विनीता सिंह, सरिता श्रीवास्तव, ममता, लक्ष्मी, अप्रिता, आशा चौधरी, दुर्गा, शांभवी, शालू,अंकित, संध्या, ज्ञानसी, तशमियां, राजलक्ष्मी अमरीन, संगीता, अफीता, अमृता, रुचिका, निशा, खुशी, नेहा, अंजली, दिव्या गुनगुन, जिज्ञासा, श्वेता, दीक्षा, अमिता, आरा, शाहीन, परवीन, सलोनी, परी, साक्षी, दमनजीत कौर, रिया, बेबी, अंजनी, आयुषी, खुशी, सुमन, रितु , खुशी कुमारी के साथ युवा मोर्चा पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष प्रतिक विराट, राकेश शर्मा, जिला मंत्री प्रियांशु श्रीवास्तव, अमलेश यादव, हिमांशु प्रताप, वीर प्रताप, आशुतोष जालान, रविश सिंह,जिला कोषाध्यक्ष राजन नैयर, ,जिला आईटी सेल संयोजक रितिक सिन्हा,जिला यूथ प्रोफेशनल संयोजक रत्नेश नंदन सह संयोजक रत्नेश चंद्रवंशी, सोनू सिंह गोंड, कार्यलय मंत्री अभय सिंह, पुनीत यादव,जिला सोशल मीडिया संयोजक कमलेश कुमार, सह संयोजक नितिन राज, जिला स्वच्छता एवं रचनात्मक संयोजक मुकेश पांडेय,प्रकाश श्रीवास्तव, रोहित केशरी, रोहित सिंह के साथ ही तमाम सैकड़ो कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे। जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अरहिंत विजय जैन ने दी।4
- Post by N BHARAT NEWS 3651