logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिसकर्मियों ने होली में बांटी खुशियां और जीता लोगों का दिल होली का त्योहार जहां रंगों और खुशियों का प्रतीक माना जाता है, वहीं पुलिस की मानवीय पहल ने इस बार लोगों का दिल जीत लिया। प्रतापगढ़ के थाना महेशगंज में एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जहां पुलिस और जनता के बीच अपनापन और भाईचारे के रंग बिखरे।

3 hrs ago
user_VBed Vyas
VBed Vyas
Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

पुलिसकर्मियों ने होली में बांटी खुशियां और जीता लोगों का दिल होली का त्योहार जहां रंगों और खुशियों का प्रतीक माना जाता है, वहीं पुलिस की मानवीय पहल ने इस बार लोगों का दिल जीत लिया। प्रतापगढ़ के थाना महेशगंज में एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जहां पुलिस और जनता के बीच अपनापन और भाईचारे के रंग बिखरे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी कोतवाली अंतर्गत दुर्गापुर रोड पर संग्रामपुर थाना अंतर्गत ठेंगहा गांव निवासी भीमराव बाइक से अमेठी कस्बा आया था दुर्गा पुर रोड पर पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित हो पलट गया गिर कर घायल हो गया स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुँची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले गई , जहां डॉक्टरों द्वारा किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    अमेठी कोतवाली अंतर्गत दुर्गापुर रोड  पर संग्रामपुर थाना अंतर्गत ठेंगहा गांव निवासी भीमराव बाइक से अमेठी कस्बा आया था दुर्गा पुर रोड पर पहुंचते ही  वाहन अचानक अनियंत्रित हो पलट गया गिर कर घायल हो गया  स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुँची और घायल को  उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले  गई , जहां डॉक्टरों द्वारा  किया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • होली के त्योहार पर अमीनाबाद में भी आपकी भीड़भाव बहुत कम दिखाई लोगों में त्यौहार को लेकर उत्साह की बहुत बड़ी कमी दिखी जिस तरीके से हर बार सावन पर्व पर लोगों में उत्स लोगों को लेकर तैयारी करने में लगे रहते थे इस बार ऐसा नहीं रहा लोगों की दुकानदारी में भी बहुत कमी रही कस्टमर भी बहुत कम रहे
    1
    होली के त्योहार पर अमीनाबाद में भी आपकी भीड़भाव बहुत कम दिखाई लोगों में त्यौहार को लेकर उत्साह की बहुत बड़ी कमी दिखी जिस तरीके से हर बार सावन पर्व पर लोगों में उत्स लोगों को लेकर तैयारी करने में लगे रहते थे इस बार ऐसा नहीं रहा लोगों की दुकानदारी में भी बहुत कमी रही कस्टमर भी बहुत कम रहे
    user_बलवान उपाध्याय
    बलवान उपाध्याय
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अमेठी जनपद के जायस क्षेत्र के चंदी का ताल गांव में मां से जबरन जमीन का बैनामा करवाने का बेटे का प्रयास पुलिस कर रही जांच ।
    1
    अमेठी जनपद के जायस क्षेत्र के चंदी का ताल गांव में मां से जबरन जमीन का बैनामा करवाने का बेटे का प्रयास पुलिस कर रही जांच ।
    user_Rakesh Rawat
    Rakesh Rawat
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🎨🎨Happy Holi sabhi dosto ko 🎨🎨🎨🌸🌸🌸
    1
    🎨🎨Happy Holi sabhi dosto ko 🎨🎨🎨🌸🌸🌸
    user_Ram Patel
    Ram Patel
    Farmer कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • **प्रतापगढ़।** रंगों के पर्व होली को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस ने इस बार हाईटेक व्यवस्था अपनाई है। दीपक भूकर, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में मंगलवार को नगर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की गई। ड्रोन कैमरों से बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा मिश्रित आबादी क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग, अफवाह या शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर क्षेत्र में पैदल गश्त और वाहन चेकिंग के साथ-साथ आसमान से निगरानी की इस व्यवस्था ने सुरक्षा को और मजबूत कर दिया है। पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है, वहीं डायल-112 सहित सभी आपात सेवाएं सक्रिय हैं। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस अथवा आपातकालीन नंबर पर दें। **प्रतापगढ़ पुलिस का संकल्प—होली रहे सुरक्षित, उल्लासपूर्ण और सौहार्दपूर्ण।**
    1
    **प्रतापगढ़।** रंगों के पर्व होली को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस ने इस बार हाईटेक व्यवस्था अपनाई है। दीपक भूकर, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में मंगलवार को नगर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की गई।
ड्रोन कैमरों से बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा मिश्रित आबादी क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग, अफवाह या शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नगर क्षेत्र में पैदल गश्त और वाहन चेकिंग के साथ-साथ आसमान से निगरानी की इस व्यवस्था ने सुरक्षा को और मजबूत कर दिया है। पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है, वहीं डायल-112 सहित सभी आपात सेवाएं सक्रिय हैं।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस अथवा आपातकालीन नंबर पर दें।
**प्रतापगढ़ पुलिस का संकल्प—होली रहे सुरक्षित, उल्लासपूर्ण और सौहार्दपूर्ण।**
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ​ऊँचाहार, रायबरेली। होली के त्योहार के बीच कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बुधवार को क्षेत्र के मनीरामपुर और बीकरगढ़ के पास हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया।पहली घटना मनीरामपुर गाँव के पास हुई, जहाँ दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में रोहनिया गाँव के रहने वाले दो युवक और प्रतापगढ़ जिले के परियावां निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। दूसरी घटना बीकरगढ़ के पास घटित हुई, जहाँ एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नई बस्ती के रहने वाले दो युवक घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। *​पुलिस की तत्परता और उपचार रहा सराहनीय,,,* होली के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल ने सूचना मिलते ही दोनों घटनास्थल पर पहुँचकर मोर्चा संभाला। ऊंचाहार कोतवाल ने स्वयं एम्बुलेंस की मदद से सभी पाँचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) ऊँचाहार में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। ​सीएससी के चिकित्सकों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:00 बजे घायलों को अस्पताल लाया गया था, जहाँ उनकी हालत नाजुक होने के कारण उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता महसूस की गई।
    1
    ​ऊँचाहार, रायबरेली। होली के त्योहार के बीच कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बुधवार को क्षेत्र के मनीरामपुर और बीकरगढ़ के पास हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया।पहली घटना मनीरामपुर गाँव के पास हुई, जहाँ दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में रोहनिया गाँव के रहने वाले दो युवक और प्रतापगढ़ जिले के परियावां निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए।
दूसरी घटना बीकरगढ़ के पास घटित हुई, जहाँ एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नई बस्ती के रहने वाले दो युवक घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
*​पुलिस की तत्परता और उपचार रहा सराहनीय,,,*
होली के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल ने सूचना मिलते ही दोनों घटनास्थल पर पहुँचकर मोर्चा संभाला। ऊंचाहार कोतवाल  ने स्वयं एम्बुलेंस की मदद से सभी पाँचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) ऊँचाहार में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
​सीएससी के चिकित्सकों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:00 बजे घायलों को अस्पताल लाया गया था, जहाँ उनकी हालत नाजुक होने के कारण उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता महसूस की गई।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Rakesh Rawat
    1
    Post by Rakesh Rawat
    user_Rakesh Rawat
    Rakesh Rawat
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • होली के पावन अवसर पर जिला पंचायत द्वितीय बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र से प्रत्याशी शशि प्रकाश त्रिपाठी (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय लखनऊ) ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली का त्योहार भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, जो आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है यह पर्व समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है उन्होंने सभी से आग्रह किया कि होली को शांति, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें श्री शशि प्रकाश त्रिपाठी ने कामना की कि रंगों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
    1
    होली के पावन अवसर पर जिला पंचायत द्वितीय बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र से प्रत्याशी शशि प्रकाश त्रिपाठी (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय लखनऊ) ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली का त्योहार भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, जो आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है यह पर्व समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है उन्होंने सभी से आग्रह किया कि होली को शांति, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें श्री शशि प्रकाश त्रिपाठी ने कामना की कि रंगों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 📍 पिपरी थाना क्षेत्र के गिरिया खालसा गांव के बाहर की घटना कौशाम्बी। जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिया खालसा गांव के बाहर मंगलवार शाम एक अज्ञात महिला के कुएं में गिरने से हड़कंप मच गया। महिला की पहचान बाद में बबली पत्नी राजेश निवासी कादीपुर, मंझनपुर थाना क्षेत्र के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भट्ठे पर जा रहे लोगों को कुएं की ओर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो एक महिला कुएं में गिरी हुई मदद के लिए गुहार लगा रही थी। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम और चायल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक रामस्वरूप एवं कांस्टेबल नरेंद्र पाल ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सकुशल कुएं से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। वहीं महिला की बहन को भी सूचना दी गई, जिस पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि महिला किन परिस्थितियों में कुएं में गिरी।
    1
    📍 पिपरी थाना क्षेत्र के गिरिया खालसा गांव के बाहर की घटना
कौशाम्बी। जनपद के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिया खालसा गांव के बाहर मंगलवार शाम एक अज्ञात महिला के कुएं में गिरने से हड़कंप मच गया। महिला की पहचान बाद में बबली पत्नी राजेश निवासी कादीपुर, मंझनपुर थाना क्षेत्र के रूप में हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भट्ठे पर जा रहे लोगों को कुएं की ओर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो एक महिला कुएं में गिरी हुई मदद के लिए गुहार लगा रही थी। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही डायल 112 टीम और चायल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक रामस्वरूप एवं कांस्टेबल नरेंद्र पाल ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सकुशल कुएं से बाहर निकाला।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। वहीं महिला की बहन को भी सूचना दी गई, जिस पर परिजन अस्पताल पहुंच गए।
फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि महिला किन परिस्थितियों में कुएं में गिरी।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.